स्टोरी हाइलाइट्स
- मार्च महीने के अंत तक कई व्रत त्योहार
- 18 मार्च को मनाया जाएगा रंगों का पर्व होली
March 2022 Vrat and Festival: मार्च का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने की शुरूआत शिवजी के पावन पर्व महाशिवरात्रि से हो रही है. वहीं इसी महीने में रंगो का त्योहार होली के अलावा संकष्टि चतुर्थी, पापमोचनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी हैं. इस महीने से सर्दियां कम होने लगती हैं और गर्मियों की शुरुआत होने लगती है. आइए बताते हैं मार्च के महीने में किस दिन कौन सा प्रमुख व्रत-त्योहार है.
मार्च 2022 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार
1- महाशिवरात्रि: महाशिवरात्रि 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है.
2- फाल्गुन अमावस्या: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 2 मार्च दिन बुधवार को है. इस दिन जातक सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत करते हैं.
3-आमलकी एकादशी: 14 मार्च दिन सोमवार को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस वृक्ष में भगवान विष्णु स्वयं निवास करते हैं.
4-प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष): 15 मार्च दिन मंगलवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है.
-मीन संक्रांति: मीन संक्रांति हिंदू कैलेंडर के बारहवें महीने की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है. हर दूसरी संक्रांति की तरह इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को
अलग-अलग वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है.
5- होलिका दहन: 17 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन होगा.
6-होली: 18 मार्च दिन शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जाएगा.
7- संकष्टी चतुर्थी: 21 मार्च दिन सोमवार को संकष्टी चतुर्थी है. ये दिन भगवान गणेश को समर्पित है.
8- पापमोचनी एकादशी: 28 मार्च दिन सोमवार को पापमोचनी एकादशी है. इस दिन बुरे कर्मों और पापों का नाश करने के लिए व्रत रखा जाता है.
9- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष): 29 मार्च दिन मंगलवार को कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है.
10-मासिक शिवरात्रि: 30 मार्च दिन बुधवार को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें
- शत्रुओं को हराने के लिए रखें विजया एकादशी का व्रत, जानें तारीख, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
- शनिदेव की मूर्ति को घर में क्यों नहीं रखा जाता है? जानें वजह
March 2022 Festival List : मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्योहार और तिथियां, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत और पर्व?
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 03 Mar 2022 12:03 PM IST
March 2022 Festival List : मार्च महीने की शुरुआत हो गई है और नए माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहार भी आने लगते हैं। हर महीने की तरह मार्च में भी कई पर्व पड़ने वाले हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसी तरह से फाल्गुन में प्रहलाद और नृसिंह भगवान की पूजा के साथ ही शिवजी और कामदेकी की भी पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2022 में महाशिवरात्रि व्रत के बाद होली, रंग पंचमी, शीतलाष्टमी, पापमोचनी एकादशी सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्योहार आएंगे। वैसे तो हर दिन के पंचांग का विशेष महत्व होता है। लेकिन मार्च महीने पड़ने वाले इन त्योहारों का अलग की महत्व है। अभी हाल में महाशिवरात्रि का पर्व खत्म हुआ है। उसके बाद अभी कई सारे पर्व पड़ने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं मार्च में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट....
होलिका दहन
- वैसे तो मार्च में कई सारे पर्व पड़ने वाले हैं लेकिन होली और होलिका दहन का अलग ही महत्व है। होली का त्योहार होलिका दहन के साथ शुरू होता है, फिर इसके अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी।
शुभ मुहूर्त
- इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। उसके अगले दिन पूरे भारत में होली के त्योहार का जश्न मनाया जाएगा। आइए देखते हैं बाकी त्योहारो की लिस्ट....
मार्च 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार आएंगे
- 04 मार्च - शुक्रवार - चंद्रदर्शन, फुलेरा दूज
- 06 मार्च - रविवार - विनायकी चतुर्थी व्रत
- 14 मार्च - सोमवार - आमलकी, रंगभरी एकादशी
- 15 मार्च - मंगलवार - गोविंदा द्वादशी, प्रदोष व्रत
- 17 मार्च - बृहस्पतिवार - व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन
- 18 मार्च - शुक्रवार - होली, बंसतोत्सव, स्नानदान पूर्णिमा
- 20 मार्च - रविवार - भाई दोज
- 21 मार्च - सोमवार - गणेश चतुर्थी व्रत
- 22 मार्च - मंगलवार - रंग पंचमी
- 23 मार्च - बुधवार - एकनाथ छठ
- 24 मार्च - बृस्पतिवार - भानु सप्तमी
- 25 मार्च - शुक्रवार - शीतलाष्टमी (बसोरा)
- 28 मार्च - सोमवार - पापमोचनी एकादशी
- 29 मार्च - मंगलवार - प्रदोष व्रत
- 30 मार्च - बुधवार - शिव चतुर्दशी व्रत, वारुणी पर्व
- 31 मार्च - बृहस्पतिवार - श्राद्ध अमावस्या