1921 में विजय सिंह पथिक ने अजमेर से कौन सा समाचार पत्र निकाला? - 1921 mein vijay sinh pathik ne ajamer se kaun sa samaachaar patr nikaala?

Question Answer

► MCQ Exam ON : Rajasthan GK

कौनसा समाचार-पत्र: 1920 में विजयसिंह पथिक ने वर्धा से प्रकाशित किया था?


1)   दैनिक नवज्योति
2) राजस्थान पत्रिका
3)   राजस्थान केसरी
4)   डीडी राजस्थान
5)   NULL

Important MCQ on Related Subject

राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन

प्रश्न 11   राजस्थान सेवा संघ संस्था ने राजस्थान में राजनीतिक प्रचार के लिए 22 अक्टूबर 1920 से वर्धा से कौनसा समाचार पत्र प्रकाशित किया था -
 (अ) राजस्थान केसरी
 (ब) राजस्थान समाचार
 (स) नवीन राजस्थान
 (द) त्याग भूमि
 उत्तर  

प्रश्न 12   राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र के संपादक कौन थे -
 (अ) विजय सिंह पथिक
 (ब) रामनारायण चौधरी
 (स) जमनालाल बजाज
 (द) भोगीलाल पांड्या
 उत्तर  

प्रश्न 13   राजस्थान केसरी समाचार पत्र के लिए आर्थिक सहायता मुख्य रूप से किसने की थी -
 (अ) रामनारायण चौधरी
 (ब) जमनालाल बजाज
 (स) भोगीलाल पांड्या
 (द) विजय सिंह पथिक
 उत्तर  

प्रश्न 14   राजस्थान सेवा संघ का मुख्यालय 1920 में कानपुर से किस शहर में स्थानांतरित किया गया था -
 (अ) अजमेर में
 (ब) नागपुर में
 (स) भीलवाड़ा में
 (द) उदयपुर में
 उत्तर  

प्रश्न 15   विजय सिंह पथिक ने 1921 में अजमेर से किस समाचार पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया गया -
 (अ) नवीन राजस्थान का
 (ब) नव ज्योति
 (स) राजपुताना गज़ट
 (द) राजस्थान समाचार
 उत्तर  

प्रश्न 16   ब्रिटिश सरकार द्वारा 'नवीन राजस्थान' समाचार पत्र पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह समाचार पत्र किस नाम से निकाला गया -
 (अ) लोक वाणी
 (ब) तरुण राजस्थान
 (स) नव राजस्थान
 (द) राजस्थान समाचार
 उत्तर  

प्रश्न 17   राजस्थान में सर्व हितकारिणी सभा की स्थापना किसने की थी -
 (अ) कन्हैया लाल ढूंढ ने
 (ब) जमनालाल बजाज ने
 (स) भोगीलाल पांड्या ने
 (द) हरिभाऊ उपाध्याय ने
 उत्तर  

प्रश्न 18   राजपूताने में 'वीर भारत सभा' का गठन किसने और कब किया था -
 (अ) अर्जुनलाल सेठी ने 1907 ई. में
 (ब) विजयसिंह पथिक ने 1908 ई. में
 (स) रासबिहारी बोस ने 1909 ई. में
 (द) केसरी सिंह ने 1910 ई. में
 उत्तर  

प्रश्न 19   ‘तरूण भारत संघ’ संगठन निम्न में से किस क्षेत्र के लिए कार्य कर रहा है -
 (अ) महिला सशक्तिकरण
 (ब) भ्रष्टाचार-निरोध
 (स) जल संरक्षण
 (द) आदिवासी तरूण विकास
 उत्तर  

प्रश्न 20   राजपुताना मध्य भारत सभा कब स्थापित की गयी थी -
 (अ) 1918 में
 (ब) 1919 में
 (स) 1917 में
 (द) 1916 में
 उत्तर  

page no.(2/4)

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on

विजय सिंह पथिक

पूरा नाम विजय सिंह पथिक
अन्य नाम भूपसिंह गुर्जर
जन्म 27 फ़रवरी, 1882
जन्म भूमि गुलावठी कलाँ, ज़िला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 28 मई, 1954
मृत्यु स्थान मथुरा, उत्तर प्रदेश
अभिभावक हमीर सिंह और कमल कुमारी
पति/पत्नी जानकी देवी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि स्वतंत्रता सेनानी
धर्म हिन्दू
आंदोलन बिजोलिया किसान आन्दोलन
विशेष योगदान सन 1920 में पथिक जी के प्रयत्नों से ही अजमेर में 'राजस्थान सेवा संघ' की स्थापना हुई। 1921 के आते-आते पथिक जी ने 'राजस्थान सेवा संघ' के माध्यम से बेगू, पारसोली, भिन्डर, बासी और उदयपुर में शक्तिशाली आन्दोलन किए।
संबंधित लेख रासबिहारी बोस, शचीन्द्रनाथ सान्याल, महात्मा गाँधी
अन्य जानकारी विजय सिंह पथिक ने बम्बई यात्रा के समय गाँधीजी की पहल पर यह निश्चय किया गया था कि वर्धा से 'राजस्थान केसरी' नामक समाचार पत्र निकाला जाये। यह पत्र सारे देश में लोकप्रिय हो गया था।

विजय सिंह पथिक (अंग्रेज़ी: Vijay Singh Pathik; जन्म- 27 फ़रवरी, 1882, ज़िला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 28 मई, 1954, मथुरा) भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीर क्रांतिकारियों में से एक थे। इनके ऊपर अपनी माँ और परिवार की क्रान्तिकारी व देशभक्ति से परिपूर्ण पृष्ठभूमि का बहुत गहरा असर पड़ा था। विजय सिंह पथिक अपनी युवावस्था में ही रासबिहारी बोस और शचीन्द्रनाथ सान्याल जैसे अमर क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में आ गए थे। वैसे विजय सिंह पथिक जी का मूल नाम 'भूपसिंह' था, किंतु 'लाहौर षड़यंत्र' के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर विजय सिंह पथिक रख लिया और फिर अपने जीवन के अंत समय तक वे इसी नाम से जाने जाते रहे। महात्मा गाँधी के 'सत्याग्रह आन्दोलन' से बहुत पहले ही पथिक जी ने 'बिजोलिया किसान आन्दोलन' के नाम से किसानों में स्वतंत्रता के प्रति अलख जगाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया था।

जन्म तथा परिवार

स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का जन्म 27 फ़रवरी, 1882 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के गुलावठी कलाँ नामक ग्राम में हुआ था। ये गुर्जर परिवार से सम्बंधित थे। इनके पिता का नाम हमीर सिंह तथा माता का नाम कमल कुमारी था। इनके दादा इन्द्र सिंह बुलन्दशहर में मालागढ़ रियासत के दीवान थे, जिन्होंने 1857 के 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में अंग्रेज़ों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। पथिक जी के पिता हमीर सिंह गुर्जर को भी क्रान्ति में भाग लेने के आरोप में ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया था। विजय सिंह पथिक पर उनकी माँ कमल कुमारी और परिवार की क्रान्तिकारी व देशभक्ति से परिपूर्ण पृष्ठभूमि का बहुत गहरा असर पड़ा था।[1]

विवाह

लगभग 48 वर्ष की आयु में विजय सिंह पथिक ने एक विधवा अध्यापिका जानकी देवी से विवाह किया। उन्होंने अभी गृहस्थ जीवन शुरू किया ही था कि एक माह बाद ही अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण वे गिरफ़्तार कर लिए गये। उनकी पत्नी जानकी देवी ने ट्यूशन आदि करके किसी प्रकार से घर का खर्च चलाया। पथिक जी को इस बात का मरते दम तक अफ़सोस रहा था कि वे 'राजस्थान सेवा आश्रम' को अधिक दिनों तक चला नहीं सके और अपने मिशन को अधूरा छोड़ कर चले गये।

नाम परिवर्तन

अपनी युवावस्था में ही पथिक जी का सम्पर्क रासबिहारी बोस और शचीन्द्रनाथ सान्याल जैसे प्रसिद्ध देशभक्त क्रान्तिकारियों से हो गया था। यद्यपि इनका मूल नाम भूपसिंह था, लेकिन 1915 के 'लाहौर षड्यन्त्र' के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर विजयसिंह पथिक रख लिया। इसके बाद वे अपनी मृत्यु पर्यन्त तक इसी नाम से जाने गए। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 'सत्याग्रह आन्दोलन' से बहुत पहले ही उन्होंने 'बिजोलिया किसान आन्दोलन' के नाम से किसानों में स्वतंत्रता के प्रति अलख जगाने का काम किया था।

क्रान्तिकारियों की योजना

वर्ष 1912 में ब्रिटिश सरकार ने भारत की राजधानी कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) से हटाकर दिल्ली लाने का निर्णय किया। इस अवसर पर दिल्ली के तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड हार्डिंग ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए एक शानदार जुलूस का आयोजन किया। उस समय अन्य क्रान्तिकारियों ने जुलूस पर बम फेंक कर लॉर्ड हार्डिंग को मारने की कोशिश की; किन्तु वह बच गया। 1915 में रासबिहारी बोस के नेतृत्व में लाहौर में क्रान्तिकारियों ने निर्णय लिया कि 21 फ़रवरी को देश के विभिन्न स्थानों पर '1857 की क्रान्ति' की तर्ज पर सशस्त्र विद्रोह किया जाएगा। 'भारतीय इतिहास' में इसे 'गदर आन्दोलन' कहा गया है। योजना यह बनाई गई थी कि एक तरफ तो भारतीय ब्रिटिश सेना को विद्रोह के लिए उकसाया जाए और दूसरी तरफ देशी राजाओं की सेनाओं का विद्रोह में सहयोग प्राप्त किया जाए। राजस्थान में इस क्रान्ति को संचालित करने का दायित्व विजय सिंह पथिक को सौंपा गया।[1]

गिरफ़्तारी

उस समय पथिक जी 'फ़िरोजपुर षड़यंत्र' केस के सिलसिले में फ़रार चल रहे थे और 'खरवा' (राजस्थान) में गोपाल सिंह के पास रह रहे थे। दोनों ने मिलकर दो हजार युवकों का दल तैयार किया और तीस हजार से अधिक बन्दूकें एकत्र कीं। दुर्भाग्य से अंग्रेज़ी सरकार पर क्रान्तिकारियों की देशव्यापी योजना का भेद खुल गया। देश भर में क्रान्तिकारियों को समय से पूर्व पकड़ लिया गया। पथिक जी और गोपाल सिंह ने गोला बारूद भूमिगत कर दिया और सैनिकों को बिखेर दिया गया। कुछ ही दिनों बाद अजमेर के अंग्रेज़ कमिश्नर ने पाँच सौ सैनिकों के साथ पथिक जी और गोपाल सिंह को खरवा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया और टाडगढ़ के क़िले में नजरबंद कर दिया। इसी समय 'लाहौर षड़यंत्र केस' में पथिक जी का नाम उभरा और उन्हें लाहौर ले जाने के आदेश हुए। किसी तरह यह खबर पथिक जी को मिल गई और वे टाडगढ़ के क़िले से फ़रार हो गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए पथिक जी ने अपना वेश राजस्थानी राजपूतों जैसा बना लिया और चित्तौड़गढ़ में रहने लगे।

'राजस्थान सेवा संघ' की स्थापना

1919 में अमृतसर कांग्रेस में पथिक जी के प्रयत्न से बाल गंगाधर तिलक ने बिजोलिया सम्बन्धी प्रस्ताव रखा। पथिक जी ने बम्बई जाकर किसानों की करुण कथा गाँधीजी को सुनाई। गाँधीजी ने वचन दिया कि यदि मेवाड़ सरकार ने न्याय नहीं किया तो वह स्वयं बिजोलिया सत्याग्रह का संचालन करेंगे। महात्मा गाँधी ने किसानों की शिकायत दूर करने के लिए एक पत्र महाराणा को लिखा, पर कोई हल नहीं निकला। पथिक जी ने बम्बई यात्रा के समय गाँधीजी की पहल पर यह निश्चय किया गया कि वर्धा से 'राजस्थान केसरी' नामक समाचार पत्र निकाला जाये। पत्र सारे देश में लोकप्रिय हो गया, परन्तु पथिक जी और जमनालाल बजाज की विचारधाराओं ने मेल नहीं खाया और वे वर्धा छोड़कर अजमेर चले गए। 1920 में पथिक जी के प्रयत्नों से अजमेर में 'राजस्थान सेवा संघ' की स्थापना हुई।[1]

बिजोलिया किसान आन्दोलन

1920 में विजय सिंह पथिक अपने साथियों के साथ 'नागपुर अधिवेशन' में शामिल हुए और बिजोलिया के किसानों की दुर्दशा और देशी राजाओं की निरंकुशता को दर्शाती हुई एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। गाँधीजी पथिक जी के 'बिजोलिया आन्दोलन' से प्रभावित तो हुए, परन्तु उनका रुख देशी राजाओं और सामन्तों के प्रति नरम ही बना रहा। कांग्रेस और गाँधीजी यह समझने में असफल रहे कि सामन्तवाद साम्राज्यवाद का ही एक स्तम्भ है और ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विनाश के लिए साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष के साथ-साथ सामन्तवाद विरोधी संघर्ष आवश्यक है। गाँधीजी ने 'अहमदाबाद अधिवेशन' में बिजोलिया के किसानों को 'हिजरत' (क्षेत्र छोड़ देने) की सलाह दी। पथिक जी ने इसे अपनाने से इनकार कर दिया। सन 1921 के आते-आते पथिक जी ने 'राजस्थान सेवा संघ' के माध्यम से बेगू, पारसोली, भिन्डर, बासी और उदयपुर में शक्तिशाली आन्दोलन किए।

किसानों की विजय

'बिजोलिया आन्दोलन' अन्य क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया था। ऐसा लगने लगा मानो राजस्थान में किसान आन्दोलन की लहर चल पड़ी है। इससे ब्रिटिश सरकार डर गई। इस आन्दोलन में उसे 'बोल्शेविक आन्दोलन' की प्रतिछाया दिखाई देने लगी थी। दूसरी ओर कांग्रेस के असहयोग आन्दोलन शुरू करने से भी सरकार को स्थिति और बिगड़ने की भी आशंका होने लगी। अंतत: सरकार ने राजस्थान के ए. जी. जी. हालैण्ड को 'बिजोलिया किसान पंचायत बोर्ड' और 'राजस्थान सेवा संघ' से बातचीत करने के लिए नियुक्त किया। शीघ्र ही दोनो पक्षों में समझौता हो गया। किसानों की अनेक माँगें मान ली गईं। चौरासी में से पैंतीस लागतें माफ कर दी गईं जुल्मी कारिन्दे बर्खास्त कर दिए गए। किसानों की अभूतपूर्व विजय हुई।[1]

निधन

विजय सिंह पथिक का निधन 28 मई, 1954 को मथुरा, उत्तर प्रदेश में हुआ।[2] आज़ादी के बाद से पथिक जी जैसे स्वतन्त्रता सेनानी के लिए आवास और भोजन की समस्या बराबर बनी रही। वे मथुरा केवल इसलिये आकर बस गये थे, क्योंकि यहाँ खाने-पीने की चीजें अजमेर की अपेक्षा सस्ती थीं। मथुरा के जनरलगंज इलाके में एक मकान अथक परिश्रम से खड़ा किया था, तब कहीं रहने की समस्या सुलझ सकी। इस मकान की चिनाई अर्थाभाव के कारण पथिक जी ने अपने हाथों से की थी। उनकी पत्नी जानकी देवी ने अपने क्रांतिकारी पति की स्मृति-रक्षा के लिये जनरलगंज में विजय सिंह पथिक पुस्तकालय की स्थापना की थी, लेकिन धीरे-धीरे यह पुस्तकालय बन्द हो गया। अंधेरे में उजियारा करने वाले पथिक जी मथुरा में जितने वक्त रहे, गुमनामी में रहे।

उनकी देशभक्ति निःस्वार्थ और सच्ची थी। अंत समय में उनके पास सम्पत्ति के नाम पर कुछ नहीं था, जबकि तत्कालीन सरकार के कई मंत्री उनके राजनैतिक शिष्य थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माधुर ने पथिक जी का वर्णन "राजस्थान की जागृति के अग्रदूत महान् क्रान्तिकारी" के रूप में किया है। विजय सिंह पथिक के नेतृत्व में संचालित 'बिजोलिया किसान आन्दोलन' को इतिहासकार देश का पहला 'किसान सत्याग्रह' मानते हैं।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 04 मई, 2014।
  2. एक क़िस्सा नायाब- विप्लवी विजयसिंह ‘पथिक’ -मथुरा में गुमनामी रहे (हिन्दी) tennews.in। अभिगमन तिथि: 24 अगस्त, 2018।

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

स्वतन्त्रता सेनानी
ब्रिटिश भारत

जे. बी. कृपलानी · ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान · ख़्वाजा नज़ीमुद्दीन · कनाईलाल दत्त · लाला हरदयाल · जयरामदास दौलतराम · ज्ञानचंद्र मजूमदार · खलीकुज्जमा · त्रैलोक्य चक्रवर्ती · पंडित रूपचंद · मुहम्मद अली जिन्ना · लीला नाग · बिपिन चन्द्र पाल · भाई बालमुकुंद · कालीपद मुखर्जी · अल्ला बख़्श · गोविंदा नंद · चक्रवर्ती विजय राघवाचारी

आंध्र प्रदेश

पिंगलि वेंकय्या · एन.जी. रंगा · बी. सत्य नारायण रेड्डी· अल्लूरी सीताराम राजू · भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया · एस. निजलिंगप्पा · टी. प्रकाशम · हिराली चनया दासप्पा · कालेश्वर राव · पद्मजा नायडू · काला वेंकटराव · ज़ाकिर हुसैन · दुर्गाबाई देशमुख · एम. ए. अय्यंगार · मदनसिंह मतवाले · बलुसु संबमूर्ति · पी. आनन्द चार्लू · केशवराव कोराटकर · नरसिम्हा रेड्डी

उत्तर प्रदेश

जवाहरलाल नेहरू · श्यामलाल गुप्त 'पार्षद' · लक्ष्मी सहगल · कमला नेहरू · हनुमान प्रसाद पोद्दार · मोतीलाल नेहरू · राम मनोहर लोहिया · अवधेश अग्रहरि · इंदिरा गाँधी · चंद्रशेखर आज़ाद · आचार्य जुगल किशोर · चन्द्रभानु गुप्त · सरोजिनी नायडू · मदनमोहन मालवीय · सम्पूर्णानंद · विजयलक्ष्मी पण्डित · पुरुषोत्तम दास टंडन · उमाशंकर दीक्षित के. एम. अशरफ़ · गणेशशंकर विद्यार्थी · भगवान दास · अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ · द्वारका प्रसाद मिश्रा · सुभद्रा कुमारी चौहान · विजय सिंह पथिक · ठाकुर रोशन सिंह · गौरीशंकर मिश्र · शचीन्द्रनाथ सान्याल · सूफ़ी अम्बा प्रसाद · शौक़त अली · शिवप्रसाद गुप्त · हुसैन अहमद मदानी · दुर्गा भाभी · श्रीप्रकाश · मौलाना मोहम्मद अब्दुल बरी · मुहम्मद अब्दुल बारी · ऊदा देवी · राम प्रसाद बिस्मिल · केदारेश्वर सेन गुप्ता · बीना दास · चित्तू पाण्डे · मुख़्तार अहमद अंसारी · प्यारे लाल शर्मा · स्वामी सहजानंद सरस्वती · रफ़ी अहमद क़िदवई · मोहम्मद अली · मन्मथनाथ गुप्त · भगवतीचरण बोहरा · बाबू गुलाब सिंह · राजा महेन्द्र प्रताप · देवकरन सिंह · चौधरी दिगम्बर सिंह · मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य · बाबू मेदनी सिंह · राजाराम किसान · राजा बजरंग बहादुर सिंह · नरेन्द्र देव · हसरत मोहानी · बाबा राघवदास · दयाल सिंह मजीठिया · अजित प्रसाद जैन · कालका प्रसाद · विष्णु शरण दुबलिश · शिब्बनलाल सक्सेना · गेंदालाल दीक्षित · शिव वर्मा · श्री कृष्णदत्त पालीवाल · जुगल किशोर चतुर्वेदी · सीताराम · बजरंग बहादुर सिंह · राजकुमारी गुप्ता · रतन लाल बंसल · धन सिंह गुर्जर · हुसैन अहमद मदनी

पश्चिम बंगाल

अजय घोष · अन्नत हरि मित्र · अबुलकलाम आज़ाद · अरबिंदो घोष · अम्बिका चक्रवर्ती · अब्दुल मोमिन · अब्दुल रशीद · अब्दुल रहमान ख़ाँ · कन्हाई लाल दत्त · कमलादेवी चट्टोपाध्याय · खुदीराम बोस · ईश्वर चन्द्र विद्यासागर · अश्विनी कुमार दत्त · सूर्य सेन · अरुण चन्द्र गुहा · नेली सेनगुप्त · अनंता सिंह · प्रीतिलता वड्डेदार · चित्तरंजन दास · नरेन्द्र मोहन सेन · ननिबाला देवी · मातंगिनी हज़ारा · कल्पना दत्त · जतीन्द्रनाथ मुखर्जी · बटुकेश्वर दत्त · तारकनाथ दास · पुलिन बिहारी दास · कृष्णमोहन बनर्जी · यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त · चितरंजन मुखर्जी · दिनेश चंद्र मजूमदार · राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी · जतीन्द्रनाथ दास · जोगेशचंद्र चटर्जी · रास बिहारी बोस · मानवेन्द्र नाथ राय · बारीन्द्र कुमार घोष · प्रतुलचंद्र गांगुली · बसंती देवी · गणेश घोष · आशुतोष दास · प्रफुल्लचंद चाकी · प्रफुल्लचंद्र सेन · शरत चन्द्र बोस · ब्रह्मबांधव उपाध्याय · हेमचंद्र बसु · अनिल बरन राय (समाजवादी कार्यकर्ता) · गोपाल सेन · गोपीनाथ साहा · बाल मुकुन्द · नलिनी रंजन सरकार · अनिल बरन राय · अविनाश चन्द्र चक्रवर्ती · वीरेंद्र नाथ चटर्जी · सत्येन्द्र चंद्र मित्रा · सत्येंद्रनाथ बोस · सत्येन्द्रनाथ सेन · इन्दुमति सिंह · सुहासिनी गांगुली · इन्दुमती सिंह · प्रीतिलता वादेदार · मालती चौधरी · पूर्णिमा बनर्जी · रेणुका राय · उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय · बंकिम मुखर्जी

मणिपुर·असम

रानी गाइदिनल्यू · तरुण राम फुकन · कुलाधर चालिहा · कनकलता बरुआ · भोगेश्वरी देवी फुकन · बसंत कुमार दास · अमिय कुमार दास · कुसाल कौवर · विमल प्रसाद चालिहा

ओडिशा

सुभाष चंद्र बोस · गोपबंधु दास · हरे कृष्ण मेहताब · जगबंधु बख्शी · गोपबन्धु चौधरी· आचार्य प्यारे मोहन · विश्वनाथ दास · शशिभूषण रथ · कृष्ण चन्द्र गजपति · वीर सुरेंद्र साई

हिमाचल·उत्तराखण्ड

नारायण दत्त तिवारी · चन्दन सिंह गढ़वाली · घनश्याम लाल जोशी · गोविंद बल्लभ पंत · पूरन चन्द जोशी · विचित्र नारायण शर्मा · राम सिंह पठानिया

कर्नाटक·केरल

एन.जी. हार्डीकर · एन. एस. हार्डिकर · के. एम. चांडी · सी. एम. पुनाचा · दामोदर मेनन · के. केलप्पन · ई. एम. एस. नंबूदरीपाद · ए. के. गोपालन · एनी मसकैरिनी · चम्पक रमन पिल्लई

बिहार·झारखण्ड

अनुग्रह नारायण सिंह · सत्येन्द्र नारायण सिंह · शेख़ भिखारी · राजेन्द्र प्रसाद · जयप्रकाश नारायण · बिरसा मुंडा · बिधान चंद्र राय · जगजीवन राम · तिलका माँझी · अब्दुल बारी · टिकैत उमराव सिंह · बाबू कुंवर सिंह · जगत नारायण लाल · बली राम भगत · बुधु भगत · रामवृक्ष बेनीपुरी · कृष्ण बल्लभ सहाय · राजकुमार शुक्ल · अहमदुल्लाह · रामनवमी प्रसाद · राम नारायण मिश्र · शीलभद्र याजी · रामदेनी सिंह · जुब्बा साहनी · राम नारायण सिंह

गोवा

टी. बी. कुन्हा · सुधाताई जोशी · बापू बोटो · बाला देसाई · रोहिदास मापारी · यशवंत अग्रवाडेकर · लक्ष्मण वेलिंगकर · रघुनाथ शिरोदकर · मनोहर पेडनेकर · बाला मापारी · मार दूलो · रामचंद्र नेवगुई · रावजी राने · यशवंत राव राने · विनायक साप्ते · विश्वनाथ नारायण लवांडे · रामराव गणपत राव लाड · मोहन रानाडे

गुजरात

कस्तूरबा गाँधी · महात्मा गाँधी · सरदार वल्लभ भाई पटेल · जीवराज मेहता · हंसा मेहता · गणेश वासुदेव मावलंकर · विट्ठलदास पटेल · भूलाभाई देसाई · पेरीन बेन · महादेव देसाई · अशोक मेहता · नरहरि पारिख · मनीभाई देसाई · श्यामजी कृष्ण वर्मा · नारायण भाई देसाई · अब्बास तैयबजी · उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर · कुंवर जी कल्याण जी मेहता · बलवंतराय मेहता · हितेन्द्र देसाई · पेरिन बेन कैप्टन

जम्मू

कामरेड धनवंतरी · शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला · सरदार बुध सिंह · श्यामलाल सराफ

राजस्थान

अंजना देवी चौधरी · छगनराज चौपासनी वाला · गंगा सिंह · घनश्याम दास बिड़ला · घासी राम चौधरी · जमनालाल बजाज · चुन्नीलाल चित्तौड़ा · जयनारायण व्यास · केसरी सिंह बारहट · नगेन्द्र बाला · अब्दुल हमीद कैसर · ठाकुर केसरी सिंह · गोकुलभाई भट्ट · महात्मा रामचन्द्र वीर · बाबा नरसिंह दास · अर्जुन लाल सेठी · शौकत उस्मानी · गोकुल लाल असावा · नानक भील · युधवीर सिंह

तमिलनाडु

सी. सुब्रह्मण्यम · चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · चिदंबरम पिल्लई · टी.एस.एस. राजन · कसीनथूनी नागेश्वर राव · के. कामराज · के. संतानम · मिनजुर भक्तवत्सलम · सी. विजय राघवा चारियर · जे.सी. कुमारप्पा · एस. सत्यमूर्ति · अविनाशलिंगम चेट्टियार · आदि केशवलू नायकर · रुक्मणि लक्ष्मीपति अम्माल · वरदराजुलू नायडू · वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर

पंजाब

करतार सिंह सराभा · ऊधम सिंह · भगतसिंह · सुखदेव · लाला लाजपत राय · लाला शंकर लाल · राजकुमारी अमृत कौर · प्रताप सिंह कैरों · सोहन सिंह भकना · इन्द्र विद्यावाचस्पति · जगतराम · स्वामी श्रद्धानन्द · भाई परमानन्द · गुरुबख्श ढिल्लो · मदन लाल ढींगरा · गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों · पंडित कांशीराम · राम सिंह· गोकुलचन्द नारंग · हरि किशन सरहदी · तारा सिंह · बलराज भल्ला · बलवंत सिंह · गोपी चन्द भार्गव · सरदार बलदेव सिंह· प्रजापति मिश्र · रणधीर सिंह · भाई संतोख सिंह · भूपेश गुप्ता ·सैफ़ुद्दीन किचलू · सरदार अजीत सिंह · बाल मुकुन्द · लाला दुनीचंद · अमरनाथ विद्यालंकार · रामभजदत्त चौधरी · लाला जगत नारायन · लाला पिंडीदास · शार्दूल सिंह कवीश्वर · सत्यदेव विद्यालंकार · सत्यवती देवी · सत्यपाल · सरदार सेवा सिंह · बृष भान · भीम सेन सच्चर · ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर · हबीब उर रहमान लुधियानवी

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़

अनंत लक्ष्मण कन्हेरे · ठाकुर निरंजन सिंह · लक्ष्मण प्रसाद दुबे · वामनराव बलिराम लाखे · बृजलाल वियाणी · प्यारेलाल खण्डेलवाल · सुन्दरलाल शर्मा · ठाकुर प्यारेलाल सिंह · लाल कालेन्द्र सिंह · डॉ. राधाबाई · मुकुन्द रामाराव जयकर · दादा धर्माधिकारी · बाबा रामचंद्र · जानकी देवी बजाज · राजा बख्तावर सिंह · बालकृष्ण शिवराम मुंजे · खूबचंद बघेल

महाराष्ट्र

एन. एम. जोशी · बाल गंगाधर तिलक · केशव बलिराम हेडगेवार · राजगुरु · वीर सावरकर · विनोबा भावे · दादा भाई नौरोजी · वासुदेव बलवन्त फड़के · गोपाल कृष्ण गोखले · बाल गंगाधर खेर · माधव श्रीहरि अणे · गणेश दामोदर सावरकर · चापेकर बन्धु · गंगाधर अधिकारी · काका कालेलकर · फ़ीरोज़ गाँधी · त्र्यंबक रघुनाथ देवगिरिकर · बलवंत सांवलराम देशपाण्डे · बदरुद्दीन तैयब जी · भीकाजी कामा · बालकृष्ण चापेकर · बाबूराव थोरात · किशोरी लाल मशरूवाला · यूसुफ़ मेहरअली · फिरोज़शाह मेहता · रामकृष्ण खत्री · दामोदर हरी चापेकर · वासुदेव चापेकर · वामन सखाराम खरे · विष्णु गणेश पिंगले · विष्णु दामोदर चितले · शंकर लाल बैंकर · शंकर दत्तात्रेय देव · श्रीधर महादेव जोशी · नाना साहब

हरियाणा

चौधरी देवी लाल · अरुणा आसफ़ अली · देशबंधु गुप्त · बंसीलाल · सुचेता कृपलानी · बनारसी दास गुप्ता · छोटूराम

विविध

एनी बेसेंट · एन. गोपाल स्वामी आयंगर · ज्योतिकणा दत्त · दुर्गा भाभी · इंदुलाल याज्ञिक · सुशीला दीदी · अनन्त हरि मित्र · कैप्टन मोहन सिंह · इन्द्रनारायण द्विवेदी · ई.वी. रामास्वामी नायकर · गंगा राम · गणपत लाल वर्मा · घीसी लाल धाकड़ · आसफ़ अली · वनलता दास गुप्ता · मिट्ठूलाल अग्रहरि · मीरा बेन · हरिनारायण अग्रहरि · पोट्टि श्रीरामुलु · पूर्णानंद दास गुप्ता · प्यारे लाल नय्यर · लोकराम नयनराम शर्मा · कमलादास गुप्ता · सारंगधर दास · भूपेंद्रनाथ दत्त · मौलाना मज़हरुल हक़ · अमीर चन्द · गुलाब सिंह · किशना भील · अवध बिहारी · आई. के. कुमारन · असित भट्टाचार्य · शाहनवाज ख़ां · गोकुल चंद धाकड़ · जानकी देवी · होससैनी · अज़ीज़ुंबाई · गौहर जान

विजय सिंह पथिक का समाचार पत्र कौन सा है?

गणेश शंकर विद्यार्थी की मदद से, विजय सिंह पथिक ने कानपुर से प्रकाशित प्रताप अखबार के माध्यम से भारत में बिजोलियन किसान आंदोलन को लोकप्रिय बनाया।

1921 में विजय सिंह पथिक ने अजमेर में कौन सा समाचार पत्र निकाला?

राजस्थान केसरी का प्रकाशन विजय सिंह पथिक ने किया था। यह अजमेर से 1921 में प्रकाशित हुआ था।

विजय सिंह पथिक का जन्म कहाँ हुआ था?

बुलंदशहर, भारतविजय सिंह पथिक / जन्म की जगहnull

विजय सिंह पथिक बिजोलिया आंदोलन से कब जुड़े?

इस चरण का नेतृत्व विजय सिंह पथिक ने किया था जो 1916 में इस आन्दोलन से जुड़े थे जब पृथिवी सिंह ने जागीरदार बनने पर जनता पर 'तलवार बंधाई का कर' लगा दिया। 1917 ई में 'उपरमाल पंचायत बोर्ड' की स्थापना की गई व मन्ना जी पटेल को इसका अध्यक्ष बनाया गया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग