6 जून क्यों मनाया जाता है? - 6 joon kyon manaaya jaata hai?

 6 जून : रूसी भाषा दिवस (Russian Language Day)

First Published: June 6, 2021 | Last Updated:June 5, 2021

6 जून क्यों मनाया जाता है? - 6 joon kyon manaaya jaata hai?

संयुक्त राष्ट्र हर साल 6 जून को रूसी भाषा दिवस (Russian Language Day) मनाता है। यह यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 2010 में स्थापित किया गया था।

6 जून ही क्यों?

अलेक्जेंडर पुश्किन (Aleksandr Pushkin) के जन्म दिवस पर रूसी भाषा दिवस मनाया जाता है। वह एक रूसी कवि थे और उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है।

एलेक्ज़ेंडर पुश्किन (Aleksandr Pushkin)

उन्होंने अपनी पहली कविता तब प्रकाशित की जब वह 15 वर्ष के थे। उनका जन्म मास्को में हुआ था। पुश्किन की सबसे प्रसिद्ध कविता ‘ओड टू लिबर्टी’ (Ode to Liberty) थी जिसके कारण उनका निर्वासन हुआ।

संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस (UN Language Days)

संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद जश्न मनाने के लिए फरवरी 2010 में शुरू किया गया। संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस संगठन की छह आधिकारिक भाषाओं को बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, अरबी, चीनी, स्पेनिश, रूसी और फ्रेंच हैं। वे निम्नलिखित तिथियों पर मनाये जाते हैं :

  • अरबी-दिसंबर 18
  • अंग्रेजी-अप्रैल 23
  • चीनी-अप्रैल 20
  • फ्रेंच-मार्च 20
  • रूस- 6 जून

 

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Aleksandr Pushkin , Current Affairs in Hindi , Hindi Current Affairs , Russian Language Day , UN Language Days , UNESCO , अलेक्जेंडर पुश्किन , यूनेस्को , रूसी भाषा , रूसी भाषा दिवस , संयुक्त राष्ट्र , संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस (UN Russian Language Day) प्रतिवर्ष 06 जून को मनाया जाता है। यह पूरे संगठन में संयुक्त राष्ट्र द्वारा उपयोग की जाने वाली छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 2010 में की गई थी। 6 जून, महान रूसी कवि ए एस पुश्किन का जन्मदिन, बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के समर्थन और विकास के कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस मनाता है।

RBI बुलेटिन – जनवरी से अप्रैल 2022, पढ़ें रिज़र्व बैंक द्वारा जनवरी से अप्रैल 2022 में ज़ारी की गई महत्वपूर्ण सूचनाएँ



 हिन्दू रिव्यू अप्रैल 2022, डाउनलोड करें मंथली हिंदू रिव्यू PDF  (Download Hindu Review PDF in Hindi)



इस कार्यक्रम का एक लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र की सभी छह आधिकारिक भाषाओं: अंग्रेजी, अरबी, स्पेनिश, चीनी, रूसी और फ्रेंच की समानता बनाए रखना है। भाषा दिवस आयोजित करने का निर्णय सार्वजनिक सूचना विभाग (अब वैश्विक संचार विभाग) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर लिया गया था, जिसे यूनेस्को की पहल पर 21 फरवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।


इतिहास में 6 जून का दिन सिखों को एक गहरा जख्म देकर गया। इस दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ। मुख्य पूजनीय स्थल हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने जमकर विरोध किया और इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। भारी खूनखराबे के बीच अकाल तख़्त को भारी नुकसान पहुंचा और कई सदियों में पहली बार ऐसा हुआ कि हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो पाया।

पाठ न हो पाने का यह सिलसिला 6, 7 और 8 जून तक चला। 6 जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। वह 6 जून का ही दिन था, जब मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 6 जून को हुई घटनाएं यहां देखें...

1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क़रीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे।
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक।
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2001 : नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004 : भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।

6 जून को कौन दिवस मनाया जाता है?

6 जून- विश्व कीट दिवस (World Pest Day) इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

6 जून को क्या हुआ था?

भारत के इतिहास में 6 जून की तारीख का विशेष महत्व है। इस दिन अमृतसर में सेना का ऑपरेशन ब्लू स्टार खत्म हुआ था। 5 जून 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश के बाद सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश किया था

5 जून को कौन सा डे मनाया जाता है?

विश्व वन दिवस विश्व रेड-क्रॉस दिवस विश्व पर्यावरण दिवस विश्व भोजन दिवस।

1 जून को क्या मनाया था?

1 June- Global Day of Parents माता-पिता का वैश्विक दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में एक प्रस्ताव पारित करके इस दिन की घोषणा की और माता-पिता को उनके बच्चों के प्रति उनके अथक समर्थन, बलिदान और प्रतिबद्धताओं के लिए सम्मानित किया।