अमेरिका के झंडे को क्या कहते हैं? - amerika ke jhande ko kya kahate hain?

Dark Mode

भारत का तो तिरंगा है, पाकिस्तान के झंडे को क्या कहते हैं? अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस का भी जान लीजिए

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Updated on: Aug 08, 2022 | 9:42 PM

रूस का राष्ट्रीय ध्वज भी तीन रंगों की पट्टियों से मिलकर बना है, जिसमें खूनी लाल, गाढ़ा नीला और सिलेटी रंग शामिल हैं. अपने राष्ट्रीय ध्वज को रूसी लोग ट्राईकोलोर कह के बुलाते हैं.

ब्रिटिश दास्तां के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजा तो अंग्रेजों को भी घुटने टेकने पड़े आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया. लेकिन भारत अकेला ऐसा देश नहीं है जो इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, बहरीन और लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं.

1 / 6

पाकिस्तान का झंडा हरे और सफेद रंग का है. इसमें एक चांद और तारा भी बना हुआ है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे को 'परचम-ए सितारा ओ-हिलाल' कहकर बुलाया जाता है.

2 / 6

ब्रिटेन को इंगलैंड और यूके यानी यूनाइटेड किंगडम के नाम से भी जाना जाता है. ब्रिटेन के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को दो नामों से बुलाया जाता है. यूनियन जैक और यूनियन फ्लैग. वैसे यूनियन जैक नाम ज्‍यादा पॉपुलर हुआ.

3 / 6

America

4 / 6

फ्रांस के नेशनल फ्लैग में मुख्‍य रूप से तीन रंग शामिल हैं, जिनमें लाल, नीला और सफेद रंग शामिल है. इसे भी तिरंगा के नाम से जाना जाता है, जिसे अंग्रेजी में ट्राईकलर कह के बुलाया जाता है.

5 / 6

रूस का राष्ट्रीय ध्वज भी तीन रंगों की पट्टियों से मिलकर बना है, जिसमें खूनी लाल, गाढ़ा नीला और सिलेटी रंग शामिल हैं. अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को रूसी लोग ट्राईकोलोर कह के बुलाते हैं.

6 / 6

आज की बड़ी खबरें

  • इस रशियन राइफल से हुआ मूसेवाला का मर्डर

  • गर्मी से राहत दिलाएंगे एयर कंडीशनर कपड़े

  • ये है वो पौधा जिसके नाम पर प्रियंका ने रखा बेटी का नाम

  • मेंटल हेल्थ से जुड़ी है रीढ़ की हड्डी की चोट

Most Read Stories

बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, नेपाल के राष्ट्रीय ध्वजों की कहानी

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 02:54 PM IST

दुनिया भर के देशों का अपना राष्ट्रीय झंडा है। इन झंडों में अलग रंग, अलग आकार, अलग चिह्न बने दिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके पीछे की कहानी? हर देश के झंडे के पीछे एक कहानी है। ये झंडे कुछ न कुछ दर्शाते-बताते हैं। उस देश की खासियत और एकता, देश के झंडे में झलकती है। जानिए, क्या है इनके पीछे की कहानी।

ब्रिटेन का झंडा

यूके के झंडे को यूनियन जैक कहते हैं। ये झंडा दुनिया के सबसे पुराने झंडों में से एक है। ये झंडा तीन देशों के महान संरक्षक संतों को दर्शाता है। पहला है सफेद बैक ग्राउंड पर गाढ़े लाल रंग से बना क्रॉस, जो इंग्लैंड और वेल्स देश के सेंट जॉर्ज के लिए है। दूसरा नीले बैकग्राउंड पर सफेद रंग का सेंट एंड्रू का क्रॉस जो स्कॉटलेंड देश के थे। तीसरा है सफेद बैकग्राउंड पर डायगोनल लाल क्रॉस जो उत्तर आयरलैंड के सेंट पैट्रिक को दर्शाता है। ब्रिटेन का ये झंडा 1 जनवरी 1801 को अस्तित्व में आया था।

बांग्लादेश का झंडा

बांग्लादेश के झंडे में हरे बैकग्राउंड पर एक लाल बड़ा सा गोला बना है। ये लाल गोला उगते हुए सूरज का प्रतीक है और उन लोगों को दर्शाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया। हरा रंग देश की हरियाली और और जीवन- शक्ति को दर्शाता है। दिलचस्प बात ये भी है कि लाल गोले को बिलकुल बीच में नहीं बल्कि थोड़े बाईं तरफ बनाया गया है ताकि जब झंडा फहरे तब गोला बीच में दिखे। ये झंडा 17 जनवरी 1972 को अस्तित्व में आया था।

नेपाल का झंडा

नेपाल का झंडा बहुत खास और अलग है। ये इकलौता ऐसा झंडा है जो आकार में समकोण यानी रेक्टैंगुलर नहीं है। झंडे में एक के ऊपर एक चढ़े दो त्रिकोण हैं। इनका रंग गहरा लाल है। ये हिमालय की पहाड़ियों और देश के दो प्रमुख धर्मों यानी हिंदुत्व और बौद्ध को दर्शाते हैं। झंडे पर बनी नीली रेखा देश के शांतिप्रिय स्वभाव को दर्शाती है। इस पर बने ये चांद और सूरज पहले तो देश के राज घराने और प्रधानमंत्री के परिवार को दर्शाते थे लेकिन अब इसका मतलब है कि ये देश तब तक जिंदा रहेगा जब तक चांद-सूरज तारे रहेंगे। ये झंडा 12 दिसंबर 1962 को बना था।

अमेरिका का झंडा

अमेरिका के झंडे को द स्टार्ज एंड स्ट्रिप्स या ओल्ड ग्लोरी कहते हैं। इसमें 13 पट्टियां हैं जो 13 कालोनियों को दर्शाती हैं। ये कालोनिया हैं कनेटिकट, डेलावेयर, जॉर्जिया, मैरीलैंड, मैसाच्यूसेट्स, न्यू हैंपशायर, न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क, उत्तर कैरोलीना, पेनिसिलवेनिया, रोड महाद्वीप, दक्षिण कैरोलीना और वर्जीनिया। झंडे में बने 50 सितारे देश के 50 प्रदेशों को दर्शाते हैं। इसके सफेद और लाल रंग का मतलब है मजबूती और वीरता। नीले रंग का मतलब है सतर्कता और न्याय। सफेद का मतलब है पवित्रता और सरलता। ये झंडा 14 जून 1777 में बना था।

अमेरिका के ध्वज का नाम क्या है?

इसे अंग्रेजी में ट्राईकलर (तिरंगा) कहा जाता है. अमेरिका का राष्‍ट्रीय ध्‍वज भी तीन रंगों से मिलकर बना है. इसे स्टार्स एंड स्ट्राइप्स, स्टार स्पैंगल्ड बैनर और ओल्ड ग्लोरी (सबसे पॉपुलर) नाम से बुलाया जाता है.

झंडे का दूसरा नाम क्या है?

भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है।

पाकिस्तान के फ्लैग का नाम क्या है?

पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज, आधिकारिक तौर पर परचम-ए-सितारा-ओ-हिलाल, का डिजाइन अमीर अलदीन कदवाई ने कायदे आजम के निर्देश पर सेट किया था। यह गहरे हरे और सफेद रंग शामिल है जिसमें तीन हिस्से हरे और एक हिस्सा सफेद रंग का होता है।

झंडे के कितने नाम होते हैं?

न्यूज डेस्क: दुनिया में जितने भी देश हैं उन सभी देशों का झंडा हैं। भारत में झंडे को तिरंगा कहा जाता हैं। ... .
देश - ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) झंडे का नाम - यूनियन जैक या यूनियन फ्लैग देश - श्रीलंका ... .
देश - पाकिस्तान झंडे का नाम - परचम-ए सितारा ओ-हिलाल देश - ब्राजील ... .
देश - मलयेशिया.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग