बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के संगम पर कौन सा धाम स्थित है? - bangaal kee khaadee aur hind mahaasaagar ke sangam par kaun sa dhaam sthit hai?

दक्षिण-पूर्वी भारत का तीर्थस्थल जो तमिलनाडु में स्थित है। रामेश्वरम एक द्वीप है जिसे पंबन द्वीप भी कहा जाता है। चार धामों में से एक धाम यह भी है जहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं भक्ति में लीन होने आते है।गृहस्थी का मोह छोड़कर मोक्ष की तलाश में यात्री यहाँ आते है। हर व्यक्ति इस चिंता ग्रस्त जीवन से छुटकारा पाना चाहते हैं और इसी से बचने के लिए वह रामेश्वरम दर्शनीय स्थल की शरण लेना चाहता हैं। शांति व आध्यात्मिकता का माहौल आपको लीन कर देगा।

रामेश्वरम दर्शनीय स्थल जाने का सही समय

रामेश्वरम की जलवायु उष्णकटिबंध है। रामेश्वरम दर्शनीय स्थल में साल के किसी भी दिन आकर आनंद लिया जा सकता है। पर सबसे उचित समय है अक्टूबर से अप्रैल के दौरान। हांलाकि जुलाई से सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है पर इस दौरान भी नज़ारा आनंदमयी होता है। अगर आपको बारिश से कुछ खास दिक्कत नहीं है तो आप कभी भी यहाँ आ सकते हैं।

10 रामेश्वरम दर्शनीय स्थल

रामेश्वरम में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर यहाँ के कुछ बेहतरीन मंदिरों की सूची निम्नलिखित है जो आपको हिंदुओं के धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान सहायता करेंगे:

1. श्री रामनाथस्वामी मंदिर

रामेश्वरम तीर्थ दर्शनीय स्थल द्रविड़ वास्तुकला व आध्यात्मिक विशेषता का संगम है, इस मंदिर को और अधिक पावन बना देता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित किया गया है। 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक यह मंदिर भी है। इसका कॉरिडोर विश्व का सबसे लंबा कॉरिडोर है व इसकी वास्तुकला आपको हैरान कर देगी। स्तंभों पर इतनी कौशलता से कलाकारी की गई है कि इसकी तुलना करना व्यर्थ है। मंदिर के भीतर दो लिंगम है-रामलिंगम व शिवलिंगम इसलिए यहाँ शिव भक्त व विष्णु भक्त दोनों तरह के उपासकों की भीड़ होती है। यहाँ 22 पानी के कुंड है जिनमें से डुबकी लगाकर श्रद्धालु अपने पापों से छुटकारा पाते हैं।

और जानें: Mahabalipuram In Tamil Nadu: Explore The Unique Culture Of Southern India In 2022

2. अग्नितीर्थम

यह तीर्थस्थल रामनाथ स्वामी मंदिर के किनारे बसा है। रामेश्वरम के 64 पवित्र स्नान में इसे भी शामिल किया गया है। मंदिर से बाहर निटवते ही आप इस पवित्र जल में स्नान कर धार्मिकता की डुबकी लगा सकते हैं। हिंदुओं के बीच इस स्थल का महत्वपूर्ण स्थान है व इसका नाम पौराणिक कथाओं में भी शुमार है। इस पावन जल में स्नान करके श्रद्धालु अपने पापों से मुक्ति भी पाते हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ उपासकों की भीड़ लगी रहती है और त्योहारों के अवसर पर यह यात्रियों से लबालब रहता है।

3. गंधमधन पर्वथम

यहाँ दक्षिण भारत में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के समुदायों की अनेकों प्रतिमाएँ है। यह मंदिर मुख्यतः गंधमधन को समर्पित है। ये दक्षिण भारत के प्रमुख भगवानों में से एक हैं। दो मंज़िलों के इस मंदिर में भगवान राम के पदचाप है जो यहाँ का प्रमुख आकर्षण है। यात्रीगण यहाँ आकर इनके चरणों की पूजा-अर्चना करते हैं क्योंकि इसकी मान्यता बहुत अधिक है। यह ऐतिहासिक स्थलों में से एक है जिसे हर तरफ से तीर्थ स्थल ने घेरा हुआ है। यह भी रामेश्वरम शहर दर्शनीय स्थल का मुख्य व चर्चित स्थान है। एकांत में आप साधना कर सकते हैं।

और जानें: Monsoon In Tamil Nadu 2022: See The 8 Most Wonderful Places To Explore

4. अरियमन बीच

सफ़ेद रेत पर जब आप अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए आगे बढ़ते हुए पीछे मुड़कर देखेंगे, तो आपको एक ऐसे सफर की अनुभूति होगी जो कभी न खत्म होने वाला होगा। असीम सुंदरता के लिए मशहूर यह रामेश्वरम दर्शनीय स्थल मनोहर दृश्यों से आपको मंत्र मुग्ध कर देगा। पानी की साफ व मचलती हुई लहरें जब आपके पैरों को स्पर्श करते हुए गुज़रेंगी तो आपको एक अनोखा एहसास होगा। आप यहाँ अकेले बैठकर भी अगर इन नज़ारों को देखेंगे तो भी आपको एक पल के लिए भी बोरियत का एहसास नहीं होगा। आप यहाँ बोटिंग व तैराकी कर सकते है व अन्य पानी के खेलों का आनंद ले सकते हैं।

और जानें: 11 Mystical Temples In Coimbatore: A Must-Visit On Your Trip To Tamil Nadu In 2022

5. रेशम (सिल्क) की खरीदारी

अगर आप यहाँ आएँ है तो सिल्क की खरीदारी करना अनिवार्य हो जाता है। पूछिए क्यों? वो इसलिए कि रामेश्वरम का सिल्क विश्वभर में मशहूर है। सूट या साड़ी अपनी पसंद के अनुसार आप कुछ भी यहाँ से अपनी स्मृति के तौर पर घर ले जा सकते। इन कपड़ों को देखकर आपका मन अवश्य ललचाएगा और आप इन्हें लिए बिना रह नहीं पाऐंगे। रंग-बिरंगी साड़ियों को देखते-देखते आपका मन नहीं भरेगा। किस्म-किस्म के कपड़े जिनमें से कपड़ों में छिपी कारीगरों की मेहनत झलकती है।

और जानें: 15 Kodaikanal Hotels To Pick From For Your Next Trip To Tamil Nadu

6. सी वर्ल्ड एक्वेरियम

रामेश्वरम दर्शनीय स्थल का एक और आकर्षक स्थान जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के समुद्री जीवों को देखने का अवसर मिलेगा। शार्क, रैबिट फिश, लॉबस्टर व ऑक्टोपस आदि यहाँ के मुख्य आकर्षण में से एक है। आप प्राकृतिक आवास में रहने वाले इनके परिवेश की तरह ही यहाँ भी इन्हें ऐसे ही पाऐंगे। यहाँ पर कौड़ियों से बनी वस्तुएँ भी मिलती हैं जो बेहद लुभावनी लगती है। इन्हीं के कारण भी यहाँ यात्रियों का आवागमन होता है। इन वस्तुओं को आप यहाँ की याद के तौर पर सँजोकर रख सकते हैं।

और जानें: 50 Best Tourist Places In Tamil Nadu Ensuring The Most Awesome 2022 Vacay

Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.

बंगाल की खाड़ी और हिंदू महासागर के संगम पर कौन सा धाम स्थित है?

बंगाल की खाड़ी के हिन्द महासागर एवं अरब सागर संगम (त्रिवेणी संगम) पर ही हिन्दू तीर्थ कन्याकुमारी स्थित है।

बंगाल की खाड़ी अरब सागर और हिन्द महासागर कहाँ मिलते हैं?

हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से घिरा भारतीय उपमहाद्वीप के शीर्ष पर 'वी' आकार निर्मित करते हुए कन्याकुमारी एक स्वप्निल पर्यटन स्थल है। तमिलनाडु के दक्षिणी अंचल में स्थित कन्याकुमारी इस अर्थ में अद्वितीय है कि यहाँ सूर्यास्त तथा चन्द्रोदय जैसी आकाशीय घटना एक साथ देखी जा सकती हैं

बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में कौन से चक्रवात उत्पन्न होते हैं?

इस प्रकार के तूफानों को उत्तरी अटलांटिक और पूर्वी प्रशांत में हरिकेन (Hurricanes) तथा दक्षिण-पूर्व एशिया एवं चीन में टाइफून (Typhoons) कहा जाता है। दक्षिण-पश्चिम प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में इसे उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclones) और उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में विली-विलीज़ ( Willy-Willies) कहा जाता है।

बंगाल की खाड़ी कहाँ स्थित है?

यह खाड़ी त्रिभुजाकार है, जिसके उत्तर में बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, पूर्व में म्यांमार और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और पश्चिम में अन्य राज्यों के भारतीय भूभाग तथा श्रीलंका स्थित हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग