भारत के सभी गृह मंत्रियों की सूची (1947-2022):
गृह मंत्रालय (भारत):
गृह मंत्रालय भारत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। गृह मंत्रालय, राज्यों के संवैधानिक अधिकारों में दखल दिए बिना, सुरक्षा, शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों को जन शक्ति एवं वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञता प्रदान करता है।
गृह मंत्रालय के विभाग:
भारत सरकार (कार्य आबंटन) नियम, 1961 के अंतर्गत गृह मंत्रालय के संघटक विभाग निम्नलिखित हैं:-
- आन्तरिक सुरक्षा विभाग: पुलिस, कानून और व्यवस्था तथा पुनर्वास संबंधी कार्य देखता है।
- राज्य विभाग: केन्द्र राज्य संबंधों, अंतर्राज्य संबंधों, संघ राज्य क्षेत्रों तथा स्वतंत्रता सेनानी पेंशन संबंधी मामले देखता है।
- गृह विभाग: राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति द्वारा कार्यभार ग्रहण करने संबंधी अधिसूचना, प्रधानमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना आदि का कार्य देखता है।
- जम्मू एवं कश्मीर कार्य विभाग: जम्मू एवं कश्मीर राज्य से संबंधित सभी संवैधानिक उपबंधों तथा राज्य से संबंधित अन्य सभी मामलों को देखता है, सिवाय उन मामलों के जो विदेश मंत्रालय से संबंधित हैं।
- सीमा प्रबंधन विभाग: तटवर्ती सीमाओं सहित सीमा प्रबंधन का कार्य देखता है।
- राजभाषा विभाग: राजभाषा से संबंधित संविधान के उपबंधों तथा राजभाषा अधिनियम, 1963 के उपबंधों के कार्यान्वयन का कार्य देखता है।
गृह मंत्री किसे कहते है?
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख को गृह मंत्री कहा जाता है। केन्द्रीय कैबिनेट के वरिष्ठतम पदों में से एक, गृह मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी भारत की आंतरिक सुरक्षा से सम्बन्धित विषयों को देखना है।
भारत के वर्तमान गृह मंत्री 2022:
भारत के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को गृहमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है, उनसे पहले राजनाथ सिंह 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक इस पद पर कार्यरत थे। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। वह 02 सितम्बर 1946 से 15 दिसम्बर 1950 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
इन्हें भी पढ़ें: भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची 2021
भारत के गृह मंत्रियों की सूची: (1946-2022)
नाम | कार्यकाल | राजनीतिक दल (गठबंधन) | |
सरदार वल्लभभाई पटेल | 02 सितम्बर 1946 | 15 दिसम्बर 1950 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
सी. राजगोपालाचारी | 26 दिसम्बर 1950 | 25 अक्टूबर 1951 | |
कैलाश नाथ काटजू | 1951 | 1955 | |
गोविंद बल्लभ पंत | 10 जनवरी 1955 | 07 मार्च 1961 | |
लाल बहादुर शास्त्री | 4 अप्रैल 1961 | 29 अगस्त 1963 | |
गुलजारीलाल नंदा | 29 अगस्त 1963 | 14 नवम्बर 1966 | |
यशवंतराव चव्हाण | 14 नवम्बर 1966 | 27 जून 1970 | |
इंदिरा गांधी | 27 जून 1970 | 04 फरवरी 1973 | |
उमा शंकर दीक्षित | 04 फरवरी 1973 | 1974 | |
कासू ब्रह्मानंद रेड्डी | 1974 | 24 मार्च 1977 | |
चरण सिंह | 24 मार्च 1977 | 01 जुलाई 1978 | जनता दल |
मोरारजी देसाई | 01 जुलाई 1978 | 28 जुलाई 1979 | |
यशवंतराव चव्हाण | 28 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 | जनता दल (सेक्युलर) |
ज्ञानी जेल सिंह | 14 जनवरी 1980 | 22 जून 1982 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
आर. वेंकटरमन | 22 जून 1982 | 02 सितम्बर 1982 | |
प्रकाश चंद्र सेठी | 02 सितम्बर 1982 | 19 जुलाई 1984 | |
पी. वी. नरसिंह राव | 19 जुलाई 1984 | 31 दिसम्बर 1984 | |
शंकरराव चव्हाण | 31 दिसम्बर 1984 | 12 मार्च 1986 | |
पी. वी. नरसिंह राव | 12 मार्च 1986 | 12 मई 1986 | |
सरदार बूटा सिंह | 12 मई 1986 | 02 दिसम्बर 1989 | |
मुफ्ती मोहम्मद सईद | 1989 | 10 नवम्बर 1990 | जनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा) |
चंद्रशेखर | 10 नवम्बर 1990 | 21 जून 1991 | समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय मोर्चा) |
शंकरराव चव्हाण | 21 जून 1991 | 16 मई 1996 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
मुरली मनोहर जोशी | 16 मई 1996 | 01 जून 1996 | भारतीय जनता पार्टी |
एच.डी. देवेगौड़ा | 01 जून 1996 | 29 जून 1996 | जनता दल (संयुक्त मोर्चा) |
इंद्रजीत गुप्ता | 29 जून 1996 | 19 मार्च 1998 | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (संयुक्त मोर्चा) |
एल.के. आडवाणी | 19 मार्च 1998 | 22 मई 2004 | भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) |
शिवराज पाटिल | 22 मई 2004 | 30 नवम्बर 2008 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यूपीए) |
पी. चिदंबरम | 30 नवम्बर 2008 | 31 जुलाई 2012 | |
सुशील कुमार शिंदे | 31 जुलाई 2012 | 26 मई 2014 | |
राजनाथ सिंह | 26 मई 2014 | 30 मई 2019 | भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) |
अमित शाह | 30 मई 2019 | पदस्थ | भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) |
प्रश्नोत्तर (FAQs):
𝒬. लालबहादुर शास्त्री गृह मंत्री कब बने थे?
𝒬. स्वराज्य मिलने के बाद किसको भारत का प्रथम गवर्नर जनरल मनोनीत किया गया तत्पश्चात वे सरदार पटेल के निधन के बाद गृहमंत्री भी बने?
𝒜. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
𝒬. केन्द्रीय गृह-मंत्री के पद पर रहते हुए भारत-रत्न पुरस्कार पाने वाला एकमात्र नेता कौन है?
RELATED POSTS
LATEST POSTS
POPULAR POSTS
🙏 If you liked it, share with friends.