भारत की राजनीति और सरकार पर एक श्रेणी का भाग |
संविधान
|
सरकार
|
विधानपालिक
|
कार्यपालिका
|
न्यायपालिका
|
स्थानीय प्रशासन
|
भारतीय चुनाव
|
वैश्विक संबंध व अन्य विषय
|
|
|
विधान सभा या वैधानिक सभा जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में निचला सदन(द्विसदनीय राज्यों में) या सोल हाउस (एक सदनीय राज्यों में ) भी कहा जाता है। [1]दिल्ली व पुडुचेरी नामक दो केंद्र शासित राज्यों में भी इसी नाम का प्रयोग निचले सदन के लिए किया जाता है। 7 द्विसदनीय राज्यों में ऊपरी सदन को विधान परिषद कहा जाता है।
विधान सभा के सदस्य राज्यों के लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं क्योंकि उन्हें किसी एक राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों द्वारा सीधे तौर पर चुना जाता है। इसके अधिकतम आकार को भारत के संविधान के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसमें 500 से अधिक व् 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है संसद के एक अधिनियम के द्वारा: जैसे गोवा , सिक्किम , मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। कुछ राज्यों में राज्यपाल 1 सदस्य को अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त कर सकता है , उदा० ऐंग्लो इंडियन समुदाय अगर उसे लगता है कि सदन में अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। राज्यपाल के द्वारा चुने गए या नियुक्त को विधान सभा सदस्य या MLA कहा जाता है।
प्रत्येक विधान सभा का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है जिसके बाद पुनः चुनाव होता है। आपातकाल के दौरान, इसके सत्र को बढ़ाया जा सकता है या इसे भंग किया जा सकता है। विधान सभा का एक सत्र वैसे तो पाँच वर्षों का होता है पर लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल द्वारा इसे पाँच साल से पहले भी भंग किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र आपातकाल के दौरान बढ़ाया जा सकता है लेकिन एक समय में केवल छः महीनों के लिए। विधान सभा को बहुमत प्राप्त या गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर भी भंग किया जा सकता है। राज्य विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी केन्द्रीय चुनाव आयोग की होती है
सदस्य बनने हेतु योग्यता
विधानसभा का सदस्य बनने के लिए, व्यक्ति को भारत का नागरिक होना आवश्यक है , वह 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो। वह मानसिक रूप से ठीक व दीवालिया न हो। उसको अपने ऊपर कोई भी आपराधिक मुकदमा न होने का प्रमाण पत्र भी देना होता है। लोकसभा अध्यक्ष या उसकी अनुपस्थिति में उप अध्यक्ष सदन में कार्य के लिए उत्तरदायी होता है। अध्यक्ष एक न्यूट्रल जज के रूप में काम करता है और सारी बहसों और परामर्शों को संभालता है। प्रायः वह बलशाली राजनितिक पार्टी का सदस्य होता है। विधान सभा में भी राज्य सभा व विधान परिषद के सामान ही क़ानूनी ताकतें होती हैं केवल मनी बिल्स के क्षेत्र को छोड़कर जिसमें विधान सभा सर्वोच्च अधिकारी है।
विधान सभा की विशेष शक्तियां
सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव केवल विधान सभा में पारित किया जा सकता है। अगर यह बहुमत के साथ पारित हो जाता है तो उसके बाद मुख्यमंत्री और उसके मंत्रियों की परिषद् सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देते हैं।
मनी बिल को केवल विधानसभा में लाया जा सकता है। द्विसदनीय प्रणालियों में विधान सभा से पास हो जाने के बाद इसे विधान परिषद् के पास भेजा जाता है जहाँ इसे अधिकतम 14 दिनों के लिए रखा जा सकता है।
साधारण बिलों में विधान सभा का ही मत चलता है और यहाँ संयुक्त बैठक का भी कोई प्रावधान नहीं होता। इस तरह के मामलों में, विधान परिषद् विधानसभा को केवल 4 महीनों ( बिल लाने पर पहली बार 3 महीनों के लिया व दूसरी बार 1 महीनों के लिए ) स्थगित किया जा सकता है।
विधान सभाओं की सूची
आन्ध्र प्रदेश विधान सभा | आन्ध्र प्रदेश विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | हैदराबाद | 175 |
अरुणाचल प्रदेश विधान सभा | अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | ईटानगर | 60 |
असम विधान सभा | असम विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | दिसपुर | 126 |
बिहार विधान सभा | बिहार विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | पटना | 243 |
छत्तीसगढ़ विधान सभा | छत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | रायपुर | 90 |
दिल्ली विधान सभा | दिल्ली विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | नयी दिल्ली | 70 |
गोवा विधान सभा | गोवा विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | पणजी | 40 |
गुजरात विधान सभा | गुजरात विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | गांधीनगर | 182 |
हरियाणा विधान सभा | हरियाणा के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | चंडीगढ़ | 90 |
हिमाचल प्रदेश विधान सभा | हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | शिमला | 68 |
जम्मू और कश्मीर विधान सभा | जम्मू और कश्मीर विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | श्रीनगर | 87 |
झारखण्ड विधान सभा | झारखण्ड विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | रांची | 82 |
कर्नाटक विधान सभा | कर्नाटक विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | बेंगलुरु | 225 |
केरल विधान सभा | केरल विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | तिरुवनंतपुरम | 141 |
मध्य प्रदेश विधान सभा | मध्य प्रदेश विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | भोपाल | 230 |
महाराष्ट्र विधान सभा | महाराष्ट्र विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | मुंबई | 288 |
मणिपुर विधान सभा | मणिपुर विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | इम्फाल | 60 |
मेघालय विधान सभा | मेघालय विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | शिलोंग | 60 |
मिज़ोरम विधान सभा | मिजोरम विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | आइज़ोल | 40 |
नागालैण्ड विधान सभा | नागालैंड विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | कोहिमा | 60 |
ओडिशा विधान सभा | ओडिशा विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | भुवनेश्वर | 147 |
पुदुच्चेरी विधान सभा | पुदुच्चेरी विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | पुदुच्चेरी | ््ै30 |
पंजाब विधान सभा | पंजाब विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | चंडीगढ़ | 117 |
राजस्थान विधान सभा | राजस्थान विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | जयपुर | 200 |
सिक्किम विधान सभा | सिक्किम विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | गंगटोक | 32 |
तमिलनाडु विधान सभा | तमिलनाडू विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | चेन्नई | 235 |
तेलंगाना विधान सभा | तेलंगाना विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | हैदराबाद | 119 |
त्रिपुरा विधान सभा | त्रिपुरा विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | अगरतला | 60 |
उत्तराखंड विधान सभा | उत्तराखंड विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | देहरादून | 71 |
उत्तर प्रदेश विधान सभा | उत्तर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | लखनऊ | 403 |
पश्चिम बंगाल विधान सभा | पश्चिम बंगाल विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची | कोलकाता | 295 |
कुल | - | - | 4126 |
इन्हें भी देखें
- राजनीति
- राज्यसभा
- विधान परिषद
सन्दर्भ
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवंबर 2015.
बाहरी कड़ियाँ
- भारत की वैधानिक इकाइयाँ, वेबसाइट
- भारत के नियम: विभिन्न राज्यों द्वारा बनाये गए नियमों को डाउनलोड करने की साईट
- पंजाब विधान सभा चुनाव परिणाम 2012