भारत का सबसे हैंडसम हीरो कौन है - bhaarat ka sabase haindasam heero kaun hai

4 साल पहले भारतीय सिनेमा को 100 साल पूरे हुए और इन 100 सालों में कई चेहरों ने बॉलीवुड पर राज किया। हजारों दिलों की धड़कने बढ़ा दी और अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों को रिझाया। तो चलिए देखते हैं, बॉलीवुड के अब तक के सबसे हैंडसम 10 हीरोज कौन है।

1. बलराज साहनी

इनका जन्म 1913 में हुआ था। यह फिल्मों के साथ नाटक में भी काम करते थे।  धरती के लाल, दो बीघा जमीन, काबुलीवाला यह उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में है। यह प्रख्यात हिंदी लेखक भीष्म साहनी के भाई थे। यह खुद भी अंग्रेजी और पंजाबी में लेखन करते थे।

2. देव आनंद

इस एवरग्रीन हीरो को लगभग हर व्यक्ति जानता है। यह सिर्फ एक्टर नहीं थे, बल्कि इन्होनें कई फिल्मों के लिये लेखन और निर्देशन किया। इन्हे “पद्मभूषण” और “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से नवाजा गया थाा। इन्होनें अपने 65 साल के करीयर में 114 फिल्में की, जिसमें से 92 फिल्मों में उन्होंने हीरो का रोल किया था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में देव आनंद पर छपे इस लेख की माने तो एक समय देव आनंद को ब्लैक सूट पहन कर पब्लिक में जाने की मनाही कर दी गयी थी. ऐसा इसलिए की ब्लैक सूट में देव आनंद को देख कर लड़किया इतनी दीवानी हो जाती थी की कुछ लड़कियां बालकनी से ही कूद पड़ती थी!!

3. धर्मेंद्र

इन्होंने ज्यादातर एक्शन फिल्मों में काम कियाा। लेकिन चुपके-चुपके जैसी हल्की-फुल्की फिल्में भी की। इन्हें इनके फैंस प्यार से, “एक्शन किंग” और “ही-मैन” बुलाते हैं। 2012 में इन्हें “पद्मभूषण” पुरस्कार से नवाजा गया और इन्हें “फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” भी मिला है।

4. राजेश खन्ना

यह एक अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजकारणी थे। इन्हे भारत का ‘पहला सुपरस्टार’ या ‘ओरिजिनल सुपरस्टार’ कहा जाता है। इन्होनें 1969 से 1971 की अवधि में लगातार 15 सुपर हिट फ़िल्मों में हीरो के तौर पर अभिनय किया, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।

5. ह्रितिक रोशन

पुराने ऐक्टर राकेश रोशन का बेटा, ह्रितिक अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी फेमस है। यह भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में से एक है। इन्होंने बचपन में भी कुछ फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में विभिन्न प्रकार के रोल्स करने के लिए यह जाने जाते हैं।

6. शाहिद कपूर

अपने करियर के शुरुवात में शाहिद ने नसरुद्दीन शाह और सत्यदेव दुबे से एक्टिंग के पाठ लिए। इन्होंने आज तक जब तक है जान,  हैदर, चांद पर डांस जैसी कई हिट फिल्में दी है। अपने हैंडसम लुक के साथ-साथ यह अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं।

7. जॉन अब्राहम

अपने करियर की शुरूआत, मॉडलिंग से करने वाले जॉन अब्राहम ने अब तक कई ऐक्शन और कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। हाउसफुल 2,  दोस्ताना, मद्रास कैफे यह उनकी कुछ हिट फिल्मे है। इसके साथ में वह फिल्म ‘विकी डोनर’ के निर्माता भी रह चुके हैं।

8. रणबीर कपूर

कपूर खानदान के अच्छे लुक्स और एक्टिंग का टैलेंट रणबीर कपूर में देखने को मिलता है। इन्होंने विभिन्न विषयों पर फ़िल्में की है। रॉकस्टार, रॉकेट सिंग और वेक अप सिड में उनकी भूमिकाओं को हमेशा वाहवाही मिली है।

9. टाइगर श्रॉफ

फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर, मार्शल आर्ट्स में माहिर हैै। इनकी सभी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट वह खुद करते हैं। महज 27 साल के टाइगर की कई लड़कियां दीवानी हैै।

10. मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन भले ही अभी एक्टिंग या मॉडलिंग ना करते हो, लेकिन वह भारत के सबसे पहले सुपर मॉडल रह चुके हैं। हजारों लड़कियां इनकी दीवानी है। आजकल वह ब्रेस्ट कैंसर के सिलसिले में जन जागृति करने के लिए महिलाओं को मैराथन में हिस्सा लेने में प्रशिक्षित करते हैं।

अस्वीकरण: बॉलीवुड के यह १० सबसे हैंडसम हीरो की सूची लेखिका की अपनी पसंद और शोध पर आधारित है. दसबस इस सूची से सहमति रखे, यह कदापि जरूरी नहीं है !!  

Reader Interactions

भारत के सबसे सुंदर हीरो कौन है?

बॉलीवुड का सबसे अच्छा हीरो कौन है? 1 : कोई शक नही है कि बाजीराव उर्फ रणवीर सिंह अच्छे एक्टर नहीं है, रणवीर सिंह बहुत अच्छे अभिनेता हैं उनकी एनर्जी काबिले तारीफ है और और वो बहुत चार्मिंग हैं। 2 : केदरनाथ फ़िल्म के हीरो हम सब के प्यारे सुशांत भी बहुत अच्छे एक्टर थे।

सबसे स्टाइलिश हीरो कौन है?

'मिशन इम्पॉसिबल' फेम हॉलीवुड हीरो टॉम क्रूज पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन के मॉडल और कलाकार रॉबर्ट पैटिंसन हैं। खास बात यह है कि इस टॉप- 10 लिस्ट में शामिल 5 एक्टर 45 से ज्यादा उम्र के हैं।

इंडिया का सबसे महंगा हीरो कौन है?

बॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकारों में अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले आता है। अक्षय की हाल में रिलीज होने वाली फिल्म सिंड्रेला के लिए उन्होंने 135 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। बड़े मियां और छोटे मियां के लिए भी उन्होंने यही फीस चार्ज की है।

दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो कौन है?

10 World's Most Handsome Men 2022 : हाल ही में 2022 Top 10 World's Most Handsome Men 2022 List with Photos, Vote Also में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट सामने आई है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग