श्री पीयूष गोयल
श्री पीयूष गोयल
श्री पीयूष गोयल (54) भारत सरकार में रेलवे मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं । वे भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य हैं तथा पूर्व (2017 – 19) में रेलवे एवं कोयला मंत्री थे । उनके पास दो बार वर्ष 2018 और 2019 में वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था । पूर्व में वे विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (2014 -2017) और खान (2016 -17) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे ।
श्री गोयल के कार्यकाल में भारतीय रेलवे ने वर्ष 2018 -19 में अब तक का सर्वोत्तम सुरक्षा रिकार्ड प्राप्त किया । इस रिकार्ड को सर्वांगीण उपायों जैसे बडी लाइन (बाड गेज) नेटवर्क से मानव रहित लेवल क्रांसिंग (यूएमएलसी) को हटाना, सुरक्षित कोचों का उत्पादन आदि के माध्यम से प्राप्त किया गया । इसके अतिरिक्त, श्री गोयल के कार्यकाल में दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली प्रथम स्वदेशी अर्ध उच्च गति रेलगाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ ।
विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों में भारत के विद्युत क्षेत्र में रूपांतरकारी परिवर्तन का संचालन हुआ जिसमें देश के कुछ सबसे दूरस्थ और अगम्य लगभग 18,000 बिजली रहित गांवों के विद्युतीकरण की फास्ट ट्रैकिंग, अब तक के सबसे व्यापक बिजली क्षेत्र सुधार (उदय) को आरंभ करना, ऊर्जा दक्षता के लिए विश्व के सबसे बडे एलईडी बल्ब वितरण कार्यक्रम (उजाला) की सफलता और विश्व के सबसे बडे नवीकरणीय उर्जा विस्तार कार्यक्रम के माध्य से नवीकरणीय उर्जा का व्यापक प्रसार शामिल है ।
अन्य उपलब्धियों में भारत उर्जा सुरक्षा में सुधार करने के लिए कोयले की कमी को दूर करना तथा कोयला ब्लॉकों की पारदर्शी ई बोली का सफलतापूर्वक आयोजन कराना शामिल है । भारत के उर्जा क्षेत्र में पथ प्रदर्शक परिवर्तनों के लिए उन्होंने वर्ष 2018 में चौथा वार्षिक कार्नो पुरस्कार भी प्राप्त किया ।
अपने 35 वर्ष के लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान, श्री गोयल ने विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं । वे पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे हैं । वर्ष 2019 के भारतीय लोकसभा के आम चुनावों में वह मेनिफेस्टों और प्रचार समितियों के सदस्य थे । उन्होंने भारतीय लोकसभा के वर्ष 2014 आम चुनाव में भाजपा की सूचना संचार अभियान समिति का भी नेतृत्व किया ।
श्री गोयल का शानदार शैक्षणिक रिकार्ड रहा है, वे अखिल भारत में दूसरे रैंक धारित चार्टड अकाउंटेंट तथा मुबंई विश्वविद्यालय में लॉ में दूसरे रैंक धारक हैं । वे प्रख्यात निवेश बैंकर थे तथा प्रबंधन कार्यनीति एवं विकास पर प्रमुख कारपोरेटों को परामर्श दिया है । उन्होंने भारत के सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक आफ बडौदा के बोर्ड में भी कार्य किया । उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2002 में नदियों की इंटरलिंकिग के लिए कार्य बल में भी नामित किया गया था ।
उनके पिता, स्वर्गीय श्री वेद प्रकाश गोयल केन्द्रीय नौवहन मंत्री थे तथा दो दशकों से अधिक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे । उनकी माता चंद्रकांता गोयल जी मुबंई से महाराष्ट्र विधान सभा के लिए तीन बार चुनी गई थीं । उनका विवाह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीमा जी से हुआ है और उनके दो बच्चे – ध्रुव और राधिका हैं दोनों बच्चों ने हार्वड विश्वविद्यालय, अमेरिका से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है ।
कौन क्या है
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग
श्री पीयूष गोयल | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 45 | 011 23039110, 011 23039111 | 23062947(F) | piyush[dot]goyal[at]gov[dot]in | ||
रवि झा | निजी सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 42 | 3205 | 011 23039110, 011 23039111 | 23062947(F) | cimoffice[at]nic[dot]in | |
अनुज गुप्ता | ओएसडी | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 42 - ए | 3351 | 011 23039110, 011 23039111 | 2306 2947(F) | anuj[dot]g[at]gov[dot]in | |
- | अपर सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 34 C | 3414 | 23062223 23063086 | |||
अमन मित्तल | अतिरिक्त निजी सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 252 | 555 | 011 23039110,011 23039111 | 23062947(F) | cimoffice[at]nic[dot]in | |
रवि सिंह | अतिरिक्त निजी सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 44 | 3418 | 011 23039110, 011 23039111 | 23062947 (F) | cimoffice[at]nic[dot]in | |
मनोज शिंदे | अतिरिक्त निजी सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 45-B | 011 23039110,011 23039111 | 23062947(F) | cimoffice[at]nic[dot]in | ||
निरंजन सेठी | अतिरिक्त निजी सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 45-B | 011 23039110,011 23039111 | 23062947(F) | cimoffice[at]nic[dot]in | ||
समकित शाह | अतिरिक्त निजी सचिव | उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 42-D | 3458 | 011 23039110,011 23039111 | 23062947 | cimoffice[at]nic[dot]in |
श्रीमती अनुप्रिया पटेल | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | (वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री) | 39 | |||||
अखिलेश कुमार | अतिरिक्त निजी सचिव | (वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री) | 510 | 9203 | 23039201,23039202,23039204,23039205,23039206 | mos-commerce[at]gov[dot]in | ||
एन. राधाकृष्णन | निजी सचिव | (वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री) | 510 | 9205 | 23039201,23039202,23039204,23039205,23039206 | n[dot]radhakrishnan[at]nic[dot]in | ||
वैयक्तिक अनुभाग | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यालय | (वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री) | 510 | 23039201,23039202,23039204,23039205,23039206 | mos-commerce[at]gov[dot]in |
श्री सोम प्रकाश | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | 133 | 23039174, 23039184 | 23061267 | somparkash[dot]mos[at]gmail[dot]com | ||
डॉ. बंसत गर्ग | निजी सचिव | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | 511 | 23039174, 23039184 | mos-dpiit[at]gov[dot]in, somparkash[dot]mos[at]gmail[dot]com | |||
श्री विजय भास्कर | अतिरिक्त निजी सचिव | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | 127 A | 413 | 23039174, 23039184 | 23061267 | somparkash[dot]mos[at]gmail[dot]com | |
हरिन्द्र प्रीत सिंह | पीए | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | 23039174, 23039184 | mos-dpiit[at]gov[dot]in, somparkash[dot]mos[at]gmail[dot]com | ||||
वैयक्तिक अनुभाग | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यालय | वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री | 213 | 9174 | 23039174, 23039184 |
अनुराग जैन | सचिव | सचिव, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 157 | 2306 1815, 2306 1667 | 2306 1598 (F) | Secy-ipp[at]nic[dot]in | ||
राजेश कुमार कनौजिया | ओएसडी | सचिव, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 136 | 3383 | 23061815 23061667 | 9654059475 | rajeshkr[dot]kanaujia[at]nic[dot]in | |
टी.एन. कृष्णन | पीपीएस | सचिव, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 153 - A | 2345 | 2306 1815, 2306 1667 | 2306 1598 (F) | tn[dot]krishnan[at]nic[dot]in | |
वैयक्तिक अनुभाग | सचिव, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग | 136 | 2283 | 23061815, 23061667 |
अमृत लाल मीना | विशेष सचिव | विशेष सचिव | 202 | 8869 | 23038869,23038870 | as[dot]logistics[at]gov[dot]in | ||
संदीप कुमार | पीपीएस | विशेष सचिव | 202 | 8870 | 23038869,23038870 | sandeep[dot]kr75[at]gov[dot]in | ||
बी.एच. राव | पी एस | विशेष सचिव | 202 | 8870 | 23038869,23038870 |
शंशाक प्रिया | विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार | अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार | 244 | 2326 | 2306 2756 | 2306 2101(F) | 23074037, 9810158995 | |
अनुपमा पी. | पीपीएस | अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार | 244 ए | 2324 | 2306 2756 | 2306 2101(F) | anupama[dot]p[at]nic[dot]in |
अनिल अग्रवाल | अपर सचिव | अपर सचिव | 237 | 8887 | Vanijya Bhawan-23038887,23038888 | agrawal[dot]anil[at]gov[dot]in | ||
राजेश जोशी | पीपीएस | अपर सचिव | 237 | 8888 | Vanijya Bhawan-23038887,23038888 | |||
- | अपर सचिव | अपर सचिव | 135 | 2260 | 23062983 | 23061034 | atul[dot]chaturvedi[at]nic[dot]in |