भारतीय थल सेना का विश्व में कौन सा स्थान है - bhaarateey thal sena ka vishv mein kaun sa sthaan hai

Biggest Army In The World: जर्मनी की एक कंपनी ने सेना के आकार के मामले में टॉप 10 देशों की सूची जारी की है. जिसमें चीन पहले स्थान पर है, जबकि ब्रिटेन को लेकर चिंता जताई गई है.

चीन दुनियाभर में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए सैन्य ताकत बढ़ा रहा है.

चीन ने अपने सैन्य कर्मियों को पांच शाखाओं में बांटा हुआ है. इनमें थल सेना, नौसेना, वायु सेना, रॉकेट बल और रणीनितिक सपोर्ट बल शामिल है (Biggest Army in World). साल 2021 में चीनी सेना में सूचीबद्ध कर्मचारियों की कुल संख्या 2,185,000 बताई गई है. चीनी के पास सबसे अधिक सक्रिय सैन्यकर्मी हैं.

चीन के बाद भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है. भारत में सक्रिय सैन्यकर्मियों की संख्या 1,445,000 है. इसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना के कर्मी शामिल हैं (Indian Army in Top 10). भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री भी है. इसमें एनएसजी, एसपीजी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल शामिल हैं.

सेना के आकार के मामले में तीसरे स्थान पर अमेरिका है (US Army). यहां सभी ब्रांच में कार्यरत कुल कर्मियों की संख्या 1400000 है. टॉप 10 देशों की बात करें, तो चीन, भारत और अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर उत्तर कोरिया, पांचवें पर रूस, छठे पर पाकिस्तान, सातवें पर दक्षिण कोरिया, आठवें पर ईरान, नौवें पर वियतनाम और दसवें स्थान पर सऊदी अरब है.

लिस्ट में 204,000 सैन्यकर्मियों के साथ सबसे नीचे बांग्लादेश (Bangladesh) है. पाकिस्तान की बात करें तो यहां कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 654000 है. इसमें भी थल, वायु और नौसेना शामिल है. पाकिस्तान के कुल सैन्य कर्मियों की संख्या भारत के आधे से भी कम है (Pakistan Army Position). यानी भारत के मुकाबले पाकिस्तानी सेना का आकार बहुत छोटा है.

इस लिस्ट में ब्रिटेन (British Army) को लेकर चिंता जताई गई है. उसके पास मिस्र, म्यांमार और तुर्की जैसे देशों से भी छोटी सेना है. आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल 2021 तक ब्रिटेन के सशस्त्र बलों में 159,000 कर्मी हैं. वहीं फ्रांस की सेना का आकार ब्रिटेन से बड़ा बताया गया है. 2021 के आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस की सेना में सक्रिय सैन्यकर्मियों की संख्या 270,000 है.

नई दिल्ली, जेएनएन। चीन की सेना में 21.83 लाख और भारत के पास कुल 14.44 लाख जवान हैं। इस तरह ये दोनों देश मिलिट्री मैन पॉवर के लिहाज से दुनिया के दो सबसे बड़े देश हैं। ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2020 से यह खुलासा हुआ है। ये संस्था दुनिया की सैन्य शक्तियों की रैंकिंग जारी करती है। यह रैंकिंग कुल सैन्य ताकत (जमीन, जल और आसमान में जंग करने की क्षमता), मिलिट्री मैनपॉवर, हथियार, वित्त, प्राकृतिक संसाधन और भौगौलिक स्थिति की अलग-अलग श्रेणी में समय-समय पर जारी की जाती है।

मौजूदा रैंकिंग मिलिट्री मैनपॉवर के आधार पर तैयार की गई है। इसमें किसी भी समय किसी राष्ट्र के लिए उपलब्ध 'जंग के लिए तैयार सैनिक' को आधार बनाया जाता है। इस सूची पर प्रस्तुत डाटा 2019 के लिए है। आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं होने पर अनुमान लगाए जाते हैं। मिलिट्री मैनपॉवर के आधार पर टॉप-10 देशों में चीन, भारत के अलावा अमेरिका, उत्तर कोरिया, रूस, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, ईरान, वियतनाम और सऊदी अरब शामिल हैं। इस सूची में कुल 138 देशों के नाम हैं। वहीं, सबसे कम सैनिकों वाले दस देशों में-सूरीनेम (1850 सैनिक), मोंटेनेग्रो (2000 सैनिक), लाइबेरिया (2100 सैनिक), गैबॉन (5000 सैनिक), माल्डोवा (5100 सैनिक), लातविया (5300 सैनिक), नाइजर (5300 सैनिक), एस्तोनिया (6500 सैनिक), भूटान (7000 सैनिक) और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (7150 सैनिक) हैं।

PM Modi का गोवा दौरा आज, मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत तीन नेशनल आयुष इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

भारतीय एयरफोर्स की ताकत

ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय एयरफोर्स के पास कुल 2123 विमान हैं। इनमें से 538 युद्धक, 172 हमलावर, 250 ट्रांसपोर्टर, 359 ट्रेनर, 77 स्पेशल मिशन की श्रेणी वाले विमान हैं। वहीं हेलीकॉप्टरों की संख्या 722 है।

थल सेना और नौसेना

भारतीय थल सेना के पास कुल 4292 टैंक हैं। इनके अलावा कुल 8686 हथियारबंद वाहन और 4060 तोपें हैं। रॉकेट प्रोजेक्टर की संख्या 266 बताई गई है। भारतीय नौसेना पर नजर डालें तो ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे पास कुल 285 जहाज हैं। इसमें एक विमानवाहक पोत, 10 डेस्ट्रायर, 13 युद्धपोत हैं। वहीं 16 पनडुब्बियां, 139 पेट्रोलिंग नौकाएं हैं। इसके अलावा, 19 जंगी जहाज और 3 माइन वॉरफेयर हैं।

Divorce Act: तलाक के लिए एक साल अलगाव की शर्त असंवैधानिक: केरल हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें

एशिया की बड़ी सैन्य ताक़तें

ग्लोबल फायरपावर सैन्य ताकत के लिहाज से एशियाई देशों की भी रैंकिंग की है। इसमें रूस, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ईरान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और सऊदी अरब को टॉप-10 देशों में शामिल किया गया है। 

विश्व स्तर पर भारतीय सेना कितनी बड़ी है?

विश्व की किसी भी सेना से ज्यादा मज़बूत इंडियन आर्मी चाइना के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना है. भारत के पास सेना में सक्रिय सैनिकों की संख्या 14,55,550 और रिज़र्व सैनिकों की संख्या 11,55,000 है जो दुनियाभर में सबसे अधिक संख्याओं में से एक है.

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना कौन सी है?

इस तरह सक्रिय-ड्यूटी सैन्य कर्मियों की संख्या और शक्ति के आधार पर चीन की शक्ति सबसे बड़ी है, और चीन के बाद भारत का स्थान आता है. संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान भारत के बाद आता है.

भारतीय थल सेना का विश्व में कौन सा रैंक है?

संख्या की दृष्टि से भारतीय थल सेना का विश्व में चौथा स्थान है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

भारतीय सेना विश्व में कौन से स्थान पर है?

भारतीय सेना विश्व की चौथी सबसे ताकतवर सेना है भारत भी अपनी सेना को मजबूत करने के लिए हर साल बजट का बड़ा हिस्सा इस पर खर्च करता है

Toplist

नवीनतम लेख

टैग