भाषा का कौन सा रूप सर्जनात्मक साहित्य का आधार बनता है? - bhaasha ka kaun sa roop sarjanaatmak saahity ka aadhaar banata hai?

सर्जनात्मक भाषा के स्वरूप

  • सर्जनात्मक भाषा के स्वरूप
  • भाषा के प्रयोजन सम्प्रेषण या विचारों का आदान
    • Important Links

सर्जनात्मक भाषा के स्वरूप

सर्जनात्मक भाषा- सर्जनात्मक भाषा के सम्बन्ध में अनेक अवधारणाएँ फैली हुई हैं। कुछ विद्वानों का मत है कि भाषा में होने वाले किसी भी परिवर्तन या नय प्रयोग का सर्जनात्मकता कहा जा सकता है। समाज का प्रत्येक सदस्य इससे प्रभावित होता है।

सम्यक् शब्दों से सरचित कलेवर तथा उदार अर्थ की आत्मा वाली भाषा सृजन सामथ्र्य से युक्त होती है। सम्यता और संस्कृति के गतिमान पहियों पर निन्तर विकासोन्मुख समाज, अपने विकास की प्रगति की मशीनी गाथा लिखने के लिए एक भाषा की आवश्यकता का अनुभव करता है। यह भाषा वही हो सकती है जिसमें सजनकी निर्बाध सामर्थ्य हो, जिसमें अनुभूतियों के उद्यम वेग को अतीव संयम, संतुलन, सार्थकता, सम्प्रभाव के साथ रचनात्मक अभिाव्यक्ति का कलात्मक कौशल हो।

भाषा के प्रयोजन सम्प्रेषण या विचारों का आदान

प्रदान होता है। जो व्यक्ति सम्प्रेषण के प्रयोजन से भाषा का प्रयोग करता है, उसे भाषा के सभी नियमों का पालन करना होता है। वक्ता भाषा का प्रयोग करके अपनी बात को कहता है और लेखक लिखकर पाठक तक पहुँचाता है।

भारतीय आर्य भाषाओं में हिन्दी सर्वाधिक लोगों द्वारा बोली, समझी एवं प्रयोग की जाने वाली भाषा है हिन्दी का प्रयोग देश एवं विदेश दोनों में होता है। हिन्दी को राष्ट्रभाषा के साथ ही साथ संविधान द्वारा राजभाषा का गरिमामय पद भी प्राप्त है। विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में प्रयोग होने से इसमें वैविध्य का होना स्वाभाविक ही नहीं बल्कि अनिवार्य है। हिन्दी में एक रूपता के विकास हेतु इसका मानकीकरण किया गया है। इसलिये हिन्दी का मानक रूप भी विकसित किया गया। भाषाओं में निरन्तर परिवर्तन होने से शब्दों की संख्या घट-बढ़ जाती है। इस घटा-बढ़ी के पीछे अनेक कारण कार्य करते हैं जैसे- हिन्दी में बहुत से शब्द ऐसे हैं जिनका संस्कृत रूप ही ग्रहण किया गया। कुछ शब्द संस्कृत पर आधारित तो हैं, परन्तु उनके रूप में परिवर्तन आ गया।

सम्प्रति वैज्ञानिक युग में मनुष्य बहुआयामी विकास में गतिशील है। मानव के विकास में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हिन्दी के विविध रूप मानव की गतिशीलता में सहयोगी सिद्ध होते हैं।भाषा का सर्जनात्मक प्रयोग कई विधाओं में हो सकता है। कविता, कहानी, नाटक, निबन्ध, संस्मरण आदि सर्जनात्मक प्रयोग के प्रमुख उदाहरण है। इस प्रकार के प्रयोगों में यह महत्वपूर्ण नहीं होता कि क्या कहा गया है, अपितु महत्पूर्ण होता है कि संदेश कैसे दिया गया।

भाषा में होने वाला कोई भी परिवर्तन या नया प्रयोग सर्जनात्मक स्वरूप कहा जाता है। सृजनात्मक भाषा एक परिनिष्ठित तथा संस्कारित भाषा होती है। अत: उसका व्याकरण उच्चारण आदि सुनिश्चित होता है। पर कभी-कभी- उस पर प्रादेशिक बोलियों का प्रभाव भी पड़ जाता है। उदाहरणार्थ लगा है। हिन्दी पर पंजाबी भाषा का प्रभाव पड़ने से हमको जाना है वाक्य हमने जाना है के रूप में प्रयुक्त होने लगा।

किसी भी क्षेत्र कृति के लिए उसमें सृजनात्मकता का होना आवश्यक है। उसकी इस शक्ति को स्पष्ट करने के लिए भाषा का भी सर्जनात्मक होना आवश्यक है यह भाषा कृतिकार की निजी विशेषता होती है। इसमें, शिल्पगत वैशिष्ट्य के साथ पाठक का सामात्मक सम्बन्ध स्थापित करती है। डॉ. हरदयाल सृजनात्मकता के महत्व को स्पष्ट करते हुए लिखते हैं-

“साहित्य में मौलिकता इसी सृजनात्मकता के कारण आती है। इसे रचना और रचनाकार दोनों का वैशिष्ट्य कहा जा सकता है। जिस रचना में यह सृजनात्मकता या मौलिकता या निजी वैशिष्ट्य जितना अधिक होगा वह रचना उतनी ही श्रेष्ठ होगी।

एक युग के सृजनात्मक प्रयोगों में एक जैसी प्रवृत्तियाँ या लक्षण हों और उस युग विशेष के लेखक की रचनाओं में कुछ व्यक्तिगत विशेषताएँ हो पर यह कोई निश्चित नियम नहीं है। सर्जनात्मक भाषा में भावचित्र रूपायित करने की शक्ति होती है। शब्द शक्तियों से युक्त यह भाषा एक साथ कई अर्थों की अभिव्यंजना कर सकती है।

Important Links

  • आधुनिककालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियाँ | हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल का परिचय
  • रीतिकाल की समान्य प्रवृत्तियाँ | हिन्दी के रीतिबद्ध कवियों की काव्य प्रवृत्तियाँ
  • कृष्ण काव्य धारा की विशेषतायें | कृष्ण काव्य धारा की सामान्य प्रवृत्तियाँ
  • सगुण भक्ति काव्य धारा की विशेषताएं | सगुण भक्ति काव्य धारा की प्रमुख प्रवृत्तियाँ
  • सन्त काव्य की प्रमुख सामान्य प्रवृत्तियां/विशेषताएं
  • आदिकाल की प्रमुख प्रवृत्तियाँ/आदिकाल की विशेषताएं
  • राम काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियाँ | रामकाव्य की प्रमुख विशेषताएँ
  • सूफ़ी काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियाँ 
  • संतकाव्य धारा की विशेषताएँ | संत काव्य धारा की प्रमुख प्रवृत्तियां
  • भक्तिकाल की प्रमुख विशेषताएँ | स्वर्ण युग की विशेषताएँ
  • आदिकाल की रचनाएँ एवं रचनाकार | आदिकाल के प्रमुख कवि और उनकी रचनाएँ
  • आदिकालीन साहित्य प्रवृत्तियाँ और उपलब्धियाँ
  • हिंदी भाषा के विविध रूप – राष्ट्रभाषा और लोकभाषा में अन्तर
  • हिन्दी के भाषा के विकास में अपभ्रंश के योगदान का वर्णन कीजिये।
  • हिन्दी की मूल आकर भाषा का अर्थ
  • Hindi Bhasha Aur Uska Vikas | हिन्दी भाषा के विकास पर संक्षिप्त लेख लिखिये।
  • हिंदी भाषा एवं हिन्दी शब्द की उत्पत्ति, प्रयोग, उद्भव, उत्पत्ति, विकास, अर्थ,
  • डॉ. जयभगवान गोयल का जीवन परिचय, रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, तथा भाषा-शैली
  • मलयज का जीवन परिचय, रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, तथा भाषा-शैली

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

सृजनात्मक भाषा क्या है?

भाषा का सर्जनात्मक प्रयोग कई रुपों में होता है । सर्जनात्मक भाषा को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है - गद्यात्मक एवं पद्यात्मक भाषा । गद्य के अंतर्गत कहानी, उपन्यास, नाटक, जीवनी, संस्मरण निबंध, समीक्षा आदि विधाएँ आती हैं ।

सर्जनात्मक साहित्य क्या है?

सृजनात्मक लेखन अर्थात् नूतन निर्माण की संकल्पना, प्रतिभा एवं शक्ति से निर्मित पदार्थ (लेख)। सृजनात्मकता को ही कॉलरिज कल्पना कहता है। कल्पना अर्थात्- नव-सृजन की वह जीवनी शक्ति जो कलाकारों, कवियों, वैज्ञानिकों और दार्शनिकों में होती है।

सर्जनात्मक भाषा तथा संचार भाषा से आप क्या समझते हैं?

(1) सर्जनात्मक भाषा- भाषा जीवन की अभिव्यक्ति है। सर्जनात्मक भाषा का उद्भव बोलचाल की भाषा से होता है। कुछ प्रमुख विद्वानों का मत है कि भाषा में होने वाले नये प्रयोग या परिवर्तन को सर्जनात्मक कहा जाता है। देश का प्रत्येक सदस्य इससे प्रभावित होता है।

सृजनात्मक लेखन क्या है उदाहरण?

रचनात्मक लेखन की भाषा में शब्दों का हर प्रयोग नवीन अर्थ देता है। रचनात्मक लेखन की भाषा में शब्दों और अर्थों की नवीनता बेहद जरूरी है ।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग