Free
10 Questions 40 Marks 10 Mins
Last updated on Sep 22, 2022
UP TGT (Trained Graduate Teacher) application window closed on 16th July 2022. In this year's recruitment cycle a total of 3539 vacancies were released. Willing candidates having the required UP TGT Eligibility Criteria can apply for the exam. This is a golden opportunity for candidates who want to get into the teaching profession in the state of Uttar Pradesh.
शुद्ध रूप में ब्रजभाषा आज भी मथुरा, अलीगढ़, आगरा, भरतपुर और धौलपुर ज़िलों में बोली जाती है। ब्रजभाषा का कुछ मिश्रित रूप जयपुर राज्य के पूर्वी भाग तथा बुलंदशहर, मैनपुरी, एटा, बरेली और बदायूँ ज़िलों तक बोला जाता है। ग्रिर्यसन महोदय ने अपने भाषा सर्वे में पीलीभीत, शाहजहाँपुर, फर्रूख़ाबाद, हरदोई, इटावा तथा कानपुर की बोली को कन्नौजी नाम दिया है, किन्तु वास्तव में यहाँ की बोली मैनपुरी, एटा बरेली और बदायूँ की बोली से भिन्न नहीं हैं। अधिक से अधिक हम इन सब ज़िलों की बोली को 'पूर्वी ब्रज' कह सकते हैं। सच तो यह है कि, बुन्देलखंड की बुन्देली बोली भी ब्रजभाषा का ही रुपान्तरण है। बुन्देली 'दक्षिणी ब्रज' कहला सकती है।[1] डॉ. गुलाबराय के अनुसार- "ब्रजभाषा का क्षेत्र निम्न प्रकार है- मथुरा, आगरा, अलीगढ़ ज़िलों को केन्द्र मानकर उत्तर में यह अल्मोड़ा, नैनीताल और बिजनौर ज़िलों तक फैली है। दक्षिण में धौलपुर, ग्वालियर तक, पूर्व में कन्नौज और कानपुर ज़िलों तक, पश्चिम में भरतपुर और गुडगाँव ज़िलों तक इसकी सीमा है।
भाषायी सर्वेक्षण तथा अन्य अनुवेषणों के आधार पर श्रीकृष्णदत्त वाजपेयी ने ब्रजभाषा - भाषी क्षेत्र निम्नलिखित है- मथुरा ज़िला, राजस्थान का भरतपुर ज़िला तथा करौली का उत्तरी अंश जो भरतपुर एवं धौलपुर की सीमाओं से मिला-जुला है। सम्पूर्ण धौलपुर ज़िला, मध्य भारत में मुरैना से भिण्ड ज़िले और गिर्द ग्वालियर का लगभग 26 अक्षांश से ऊपर का उत्तरी भाग (यहाँ की ब्रजबोली में बुंदेली की झलक है), सम्पूर्ण आगरा ज़िला, इटावा ज़िले का पश्चिमी भाग (लगभग इटावा शहर की सीध देशान्तर 79 तक), मैनपुरी ज़िला तथा एटा ज़िला (पूर्व के कुछ अंशों को छोड़कर, जो फ़र्रुख़ाबाद ज़िले की सीमा से मिले-जुले है), अलीगढ़ ज़िला (उत्तर पूर्व में गंगा नदी की सीमा तक), बुलंदशहर का दक्षिणी आधा भाग (पूर्व में अनूपशहर की सीध से लेकर), गुड़गाँव ज़िले का दक्षिणी अंश, (पलवल की सीध से) तथा अलवर ज़िले का पूर्वी भाग, जो गुडगाँव ज़िले की दक्षिणी तथा भरतपुर की पश्चिमी सीमा से मिला-जुला है।[2]
भाषायी ब्रज के सम्बंध में भाषाविद् डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने लिखा है- अपने विशुद्ध रूप में ब्रजभाषा आज भी आगरा, धौलपुर, मथुरा और अलीगढ़ ज़िलों में बोली जाती है। इसे हम केंद्रीय ब्रजभाषा के नाम से भी पुकार सकते हैं। केंद्रीय ब्रजभाषा क्षेत्र के उत्तर पश्चिम की ओर बुलंदशहर ज़िले की उत्तरी पट्टी से इसमें खड़ी बोली की लटक आने लगती है। उत्तरी-पूर्वी ज़िलों अर्थात् बदायूँ और एटा ज़िलों में इस पर कन्नौजी का प्रभाव प्रारंभ हो जाता है। डॉ. धीरेंद्र वर्मा, कन्नौजी को ब्रजभाषा का ही एक रूप मानते हैं। दक्षिण की ओर ग्वालियर में पहुँचकर इसमें बुंदेली की झलक आने लगती है। पश्चिम की ओर गुड़गाँव तथा भरतपुर का क्षेत्र राजस्थानी से प्रभावित है। वर्तमान समय में ब्रजभाषा एक ग्रामीण भाषा है, जो मथुरा-आगरा केन्द्रित ब्रजक्षेत्र में बोली जाती है। यह निम्न ज़िलों की प्रधान भाषा है:
- मथुरा
- आगरा
- एटा
- हाथरस
- बुलंदशहर
- अलीगढ़
गंगा पार बदायूँ, बरेली, नैनीताल की तराई से होते हुए उत्तराखंड में उधमसिंह नगर और राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली और पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गाँव, दिल्ली के कुछ भाग और मेवात ज़िलों के पूर्वी भाग में ब्रजभाषा का प्रभाव है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार |
प्रारम्भिक |
माध्यमिक |
पूर्णता |
शोध |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ब्रजभाषा व्याकरण, (प्रथम संस्करण 1937 ई.) पृ. 13
- ↑ वाजपेयी, के. डी., ब्रज का इतिहास प्रथम खंड, प्रथम संस्करण, 1955 ई., पृ. 3-4
संबंधित लेख
ब्रजभाषा · ब्रजभाषा का स्वरूप · ब्रजभाषा का विस्तार · ब्रजभाषा का प्रयोग · ब्रजभाषा की साहित्य यात्रा · ब्रजभाषा में रस · कवियों की ब्रजभाषा · ब्रजभाषा के गद्य · ब्रजभाषा में तद्भव और तत्सम शब्द · ब्रजभाषा की समृद्धता · ब्रजभाषा साहित्य का इतिहास (काल विभाजन) |
भाषा | उड़िया · उर्दू · अंग्रेज़ी · अवहट्ट भाषा · अरबी · अवधी · असमिया · अंगवाकू · कन्नड़ · कश्मीरी · कोंकणी · गुजराती · डोगरी · भोजपुरी · तमिल · तेलुगु · पंजाबी · पहलवी · पालि · फ़ारसी · नेपाली · बांग्ला · बिहारी · ब्रजभाषा · मिज़ो भाषा · बाख़्त्री भाषा · बोडो · मणिपुरी · मराठी · मलयालम · मैथिली · पिंगल · मुंडा · राजस्थानी · डच भाषा · संस्कृत · संथाली · सिंधी · सिंहली · राष्ट्रभाषा · शौरसेनी · अवेस्ता भाषा · हिंदी · दर्दीय भाषाएँ · प्राकृत · जौनसारी · अपभ्रंश · कुरुख भाषा · आरमाईक · अंगिका · पैशाची भाषा · अर्ध मागधी · गांधारी भाषा · मॉरिशसी हिन्दी · फिजी हिन्दी · नेपाली हिन्दी · सूरीनामी हिन्दी · हॉलैंडी हिन्दी · त्रिनिदादी हिन्दी · गुयानी हिन्दी · दक्षिण अफ़्रीक़ी हिन्दी · ताजुज़्बेकी हिन्दी · कलकतिया हिन्दी · शिलांगी हिन्दी · मुम्बईया हिन्दी · अनामी भाषा · कच्छी भाषा · दक्खिनी हिन्दी · खासी · तुळु · मागधी · अक्कादी · बुरुशास्की · अथाबस्कन भाषा · ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ · भाषाविज्ञान · लेप्चा · अफ्रीकी भाषाएँ · अमरीकी भाषा · अल्बेनियन भाषा · असूरी भाषा · आइसलैंडिक · इतालवी भाषा · आयरिश · आर्जेंटीनी · आर्मीनी भाषा · आस्ट्री भाषा · आस्ट्रेलियाई भाषा · इब्रानी भाषा · ईरानी भाषा · उक्रेनी भाषा और साहित्य · एस्कीमो भाषा · लिम्बू भाषा · मुंडारी भाषा · साधु भाषा · आभीरी (बोली) · बियाटे भाषा |
बोली | अंगामी · अंडमानी · खड़ी बोली · पहाड़ी बोली · बघेली बोली · कौरवी बोली · हरियाणी बोली · बुन्देली बोली · कन्नौजी बोली · बैसवाड़ी बोली · छत्तीसगढ़ी बोली · डिंगल · अजमेरी बोली · गढ़वाली बोली · पश्चिमी पहाड़ी बोली · मगही बोली · कुमायूँनी बोली · बाँगड़ी बोली · पश्चिमी हिन्दी · पूर्वी हिन्दी · ढूँढाड़ी बोली · राँगड़ी बोली · मालवी बोली · मेवाती बोली · मारवाड़ी बोली · मेवाड़ी बोली · धड़ौती बोली |
लिपि | देवनागरी · ब्राह्मी · खरोष्ठी · शारदा लिपि · कलिंग लिपि · बांग्ला लिपि · तेलुगु एवं कन्नड़ लिपि · ग्रन्थ लिपि · तमिल लिपि · वट्टेळुत्तु लिपि · कीलाक्षर लिपि · सिन्धु सभ्यता लिपि · गुरुमुखी लिपि · हड़प्पा लिपि · ब्राह्मी लिपि अशोक-काल · अरामाइक लिपि · रोमन लिपि · गुप्त लिपि · पाण्डुलिपि · शंख लिपि · अंकन (लिपि) · ब्रेल लिपि · आइसलैंडिक लिपि · आरमेइक लिपि · कुटिल लिपि · रंजना लिपि · चकमा लिपि · धम्म लान्ना लिपि · गीइज़ लिपि · आबूगीदा |
साहित्य | प्राकृत साहित्य · असमिया साहित्य · उड़िया साहित्य · कन्नड़ साहित्य · कश्मीरी साहित्य · गुजराती साहित्य · तमिल साहित्य · तेलुगु साहित्य · राजस्थानी साहित्य · ब्रजभाषा साहित्य · मुग़लकालीन भाषा साहित्य · अंग्रेज़ी साहित्य |