ब्रिटिश राजा और राजमुकुट में क्या अंतर है? - british raaja aur raajamukut mein kya antar hai?

ब्रिटिश राजा व राजमुकुट 

राजा वह व्यक्ति होता हैं जो एक विशेष समय पर ब्रिटिश राज्य के प्रमुख पद पर आसीन होता है। राजमुकुट राज्य शक्ति का वह प्रतीक है जिसे सम्राट अपने सिर पर धारण करता है। 

आज हम इस लेख मे ब्रिटिश राजा और राजमुकुट मे अन्तर (भेद) को जानेंगे।

प्रारंभ मे राजा व राजमुकुट मे कोई भेद नही था। राजा ही राजमुकुट था और राजमुकुट ही राजा था, जिसे राजा अपने सिर पर धारण करता था और राजकीय शक्तियों का प्रयोग राजा स्वयं ही करता था। लेकिन अब परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं। ब्रिटिश शासन-व्यवस्था का लोकतंत्रीकरण हो गया हैं। अतः अब राजा और राजमुकुट के बीच महत्वपूर्ण अन्तर हो गया हैं। 

ब्रिटिश राजा और राजमुकुट में क्या अंतर है? - british raaja aur raajamukut mein kya antar hai?

ब्रिटेन के संवैधानिक इतिहास मे क्रमशः बदलाव आते रहे है और इसी परिवर्तन के फलस्वरूप निरंकुश राजतन्त्र से शक्तियाँ खिसकने लगीं और संसद मे समाहित होकर उसे शक्तिशाली बनाने लगीं  इस तारतम्य मे राजा व राजमुकुट के मध्य का अंतर व्यापकता की ओर अग्रसर होने लगा।

राजा और राजमुकुट मे अंतर (भेद) (raja or rajmukut me antar)

राजा और राजमुकुट में निम्नलिखित अंतर हैं--

1. राजमुकुट सामूहिक या बहुल कार्यकारिणी है, जबकि राजा वैयक्तिक कार्यपालक है। राजमुकुट की शक्तियों का प्रयोग एक व्यक्ति द्वारा न होकर अनेक व्यक्तियों द्वारा होता हैं। 

2. राजा अस्थायी हैं। एक व्यक्ति की भांति वह अपने जीवन-काल तक ही पद पर रहता है। उसकी मृत्यु के उपरांत दूसरा व्यक्ति इस पद पर आसीन हो जाता हैं। इसके विपरीत राजमुकुट स्थायी संस्था हैं। "राजा मर गया, राजा अमर रहें" यह ब्रिटिश कहावत राजमुकुट के संस्थागत स्वरूप को दर्शाती है। एक राजा मरता हैं, तो दूसरा उसका स्थान ग्रहण कर लेता हैं। यानि राजा विशेष मर सकता है पर राजमुकुट नही।

3. सम्राट (राजा) एक व्यक्ति होता हैं, जो एक विशेष समय पर राजपद पर आसीन होता है। इसके विपरीत राजमुकुट एक संस्था है। वह शासन सत्ता का प्रतीक है जिसे विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक दोनों ही प्रकार की शक्तियाँ प्राप्त हैं। 

4. राजा शक्तिहीन हैं। लोकतंत्रीकरण के परिणामस्वरूप राजा के पास जो शक्तियाँ हैं वे नाममात्र की हैं। जबकि राजमुकुट सर्वशक्तिशाली है। यह शासन की समूची शक्तियों का वास्तविक प्रयोग करता हैं। &lt;/font&gt;&lt;/span&gt;&lt;/div&gt;&lt;div&gt;&lt;span style="background-color:white"&gt;&lt;font size="4"&gt;5. राजा एक सजावट मात्र हैं। यह ब्रिटिश शासन की सजावट बढ़ाने वाला "ध्वजमात्र शासक" के समान हैं। जबकि राजमुकुट जन-इच्छा का प्रतीक है, जिसमें "पूरी सरकार" निहित है।&lt;/font&gt;&lt;/span&gt;&lt;/div&gt;&lt;div&gt;&lt;span style="background-color:white"&gt;&lt;font size="4"&gt;&lt;div&gt;6. राजा राजकीय एकता का प्रतीक हैं। वह समस्त ब्रिटिश साम्राज्य को एकता के सूत्र मे संगठित करता हैं। जनता की भक्ति क्राउन के प्रति होती हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div&gt;7. राजा का सामाजिक जीवन में बहुत महत्व हैं। जबकि मुकुट (क्राउन) का सामाजिक जीवन में महत्व नहीं हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div&gt;8. राजा राजतंत्र का प्रतीक हैं। जबकि क्राउन सीमित राजतंत्र (लोकतंत्र द्वारा) का प्रतीक हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div&gt;9. राजा का अनौपचारिक सम्मान हैं। जबकि क्राउन का सम्मान औपचारिक हैं।&lt;/div&gt;&lt;div&gt;&lt;div dir="ltr" style="font-family:-apple-system,BlinkMacSystemFont,&amp;quot;Segoe UI&amp;quot;, Roboto,Helvetica,Arial,&amp;quot;Open Sans&amp;quot;,sans-serif;font-size:17px;height:auto;margin:0px;padding:0px" trbidi="on"&gt;&lt;span style="font-size:large;margin:0px;padding:0px"&gt;&lt;b&gt;&lt;script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"&gt; <ins class="adsbygoogle" data-ad-client="ca-pub-4853160624542199" data-ad-format="auto" data-ad-slot="7124518223" data-full-width-responsive="true" style="display:block"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

ब्रिटेन में राजा और राजमुकुट में क्या अंतर है?

राजा वह व्यक्ति होता हैं जो एक विशेष समय पर ब्रिटिश राज्य के प्रमुख पद पर आसीन होता है। राजमुकुट राज्य शक्ति का वह प्रतीक है जिसे सम्राट अपने सिर पर धारण करता है।

राजमुकुट का क्या अर्थ है?

राजमुकुट अथवा द क्राउन(अंग्रेज़ी: The Crown फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎, ला कोहुन्न्/लॅ कोऱुन) (अन्यथा "ताज" या सासामान्यतः "मुकुट"), एक विशेष राजनीतिक संकल्पना है, जिसकी ब्रिटेन तथा अन्य राष्ट्रमण्डल प्रदेशों के विधिशास्त्र तथा राजतांत्रिक व्यवस्था में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका है।

राजमुकुट की शक्तियां क्या है?

राजा मंत्रियों के परामर्श पर कार्य करता हैं जब स्वविवेक से कोई कार्य ही नही करता तो उसको किसी गलती के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता। कार्टर के शब्दों में," राजमुकुट की शक्तियों का उसी प्रकार से प्रयोग किया जाता हैं जिस प्रकार से संसद के समर्थन के आधार पर केबिनेट उनका प्रयोग करना चाहती हैं।

ब्रिटेन में अमर कौन है राजा या क्राउन?

एक व्यक्ति की भांति वह अपने जीवन-काल तक ही पद पर रहता है। उसकी मृत्यु के उपरांत दूसरा व्यक्ति इस पद पर आसीन हो जाता हैं। इसके विपरीत राजमुकुट स्थायी संस्था हैं। "राजा मर गया, राजा अमर रहें" यह ब्रिटिश कहावत राजमुकुट के संस्थागत स्वरूप को दर्शाती है।