बढ़ती उम्र के साथ आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को कम करने के लिए कई लोग बाजार में पाए जाने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप स्किन पर नारियल तेल और हल्दी का पैक लगा सकते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और साफ नजर आती है। हल्दी और नारियल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन और रैशेज से बचा सकता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो घाव को जल्द ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को लचीला और टाइट बनाए रखते हैं। इससे स्किन में झुर्रियां, फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर नहीं आते हैं। आइए नारियल तेल और हल्दी के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्किन के लिए नारियल तेल और हल्दी के फायदे
1. ग्लोइंग स्किन
हल्दी और नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। ये नैचुरली स्किन में निखार लाता है और बेदाग बनाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में दही, नारियल तेल और हल्दी ले लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
2. कील-मुहांसों से छुटकारा
कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को होती है। हल्दी और नारियल तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया और सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच हल्दी लेकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें। फिर उसे चेहरे पर मसाज कराते हुए लगाएं। इसके अलावा चेहरे के कील-मुहांसों पर हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट रातभर रखकर छोड़ दें। सुबह उठकर इसे साफ कर लें।
3. डार्क सर्कल्स की समस्या
हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल आपके आँखों के नीचे आने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल यह आंखों को आराम दिलाता है और इससे नींद अच्छी आ सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले आप आंखों के नीचे आप हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट लगाकर सो सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलता है। हालांकि आप चाहे तो आंखों के नीच हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से बढ़ता है स्किन का ग्लो, जानें इसके 6 अन्य फायदे
4. सनबर्न से बचाए
नारियल तेल और हल्दी का पैक लगाने से आपकी सनबर्न की समस्या खत्म हो सकती है। यह स्किन के टैन को दूर करके निखार लाता है। इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच ऑलिव ऑयल ले लें। इससे स्किन पर पड़ने वाली धूप का असर आप पर कम पड़ता है।
5. स्ट्रेच मार्क्स हल्का करे
आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह दाग के निशान को हल्का बनाने और रंगत निखारने में मदद करता है। हल्दी और नारियल तेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
(All Image Credit- Freepik.com)
हल्दी और सरसों के तेल के फायदे
1. दर्द और सूजन को कम करने में फायदेमंद
दर्द और सूजन को कम करने के लिए हल्दी और सरसों का तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही हल्दी में करक्यूमिन गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल
करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या दूर रहती है।
यह भी पढ़े: खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में होता है फायदेमंद
2. स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना
जाता है। क्योंकि इनका इस्तेमाल करने से स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए रोजाना स्किन और चेहरे पर हल्दी और सरसों का तेल लगाने से स्किन इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
3. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी और सरसों के तेल एक साथ मिलाकर खाने से ब्लड प्यूरीफाय होता है और क्लॉटिंग की आशंका कम होती है। जिससे ब्लड
सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।
यह भी पढ़े: मशरूम पाचन और स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में होता है फायेदमंद, जानें इसके अन्य फायदे
4. लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी
और सरसों के तेल का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे शरीर के संक्रमण को भी दूर करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।