एचडी मेकअप कितने रुपए में होता है? - echadee mekap kitane rupe mein hota hai?

फाउंडेशन किसी भी मेकअप का एक अहम हिस्सा होता है। यह मेकअप को बेहतर दिखाने में मदद करता है। सिर्फ मेकअप ही नहीं बल्कि जो मेकअप नहीं करते हैं वो भी सिर्फ फाउंडेशन का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, इसके चुनाव की बात करें तो मार्केट में कई ब्रांड के फाउंडेशन उपलब्ध हैं। ऐसे में सबसे बेस्ट फाउंडेशन का चुनाव करने में उलझन हो सकती है। इसी उलझन को दूर करने की कोशिश की गई है स्टाइलक्रेज के इस लेख में। यहां हम एक या दो नहीं बल्कि 10 सबसे बेस्ट फाउंडेशन के नाम की जानकारी दे रहे हैं। आशा करते हैं कि लेख को पढ़ने के बाद पाठकों के मन में आने वाला सवाल कि ‘बेस्ट फाउंडेशन कौन सा है’ का जवाब मिल जाएगा।

ProductsCheck Priceमेबेलिन न्यूयॉर्क फिट मी मैट + पोर्सलेस लिक्विड फाउंडेशनCheck Priceलॉरियल पेरिस ट्रू मैच सुपर ब्लेंडेबल लिक्विड फाउंडेशनCheck Priceलैक्मे परफेक्टिंग लिक्विड फाउंडेशनCheck Priceएलए गर्ल प्रो कवरेज एचडी फाउंडेशनCheck Priceरिम्मेल लंदन लास्टिंग फिनिश 25 ऑवर फुल कवरेज फाउंडेशनCheck Priceवेट एन वाइल्ड फोटो फोकस फाउंडेशनCheck Priceलैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस फाउंडेशनCheck Priceमेबेलिन न्यूयॉर्क सुपर स्टे 24एच फुल कवरेज लिक्विड फाउंडेशनCheck Priceलोटस हर्बल्स नैचुरल ब्लेंड कम्फर्ट लिक्विड फाउंडेशनCheck Priceमैक स्टूडियो फिक्स फ्लूइड फाउंडेशनCheck Price

जानें विस्तार से

अब जानिए सबसे बेस्ट फाउंडेशन के नाम।

विषय सूची

  • स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन के नाम
  • अपनी स्किन के अनुसार बेस्ट फाउंडेशन कैसे चुनें?
  • फाउंडेशन लगाने का सही तरीका

स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन के नाम

1. मेबेलिन न्यूयॉर्क फिट मी मैट + पोर्सलेस लिक्विड फाउंडेशन

मेबेलिन एक जाना-माना और भरोसेमंद ब्यूटी प्रोडक्ट का ब्रांड है, जिसके कई सारे उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है मेबेलिन न्यूयॉर्क फिट मी मैट + पोर्सलेस लिक्विड फाउंडेशन। यह फाउंडेशन 16 अलग-अलग शेड्स में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार इसे भारतीय महिलाओं के स्किन टोन के अनुसार तैयार किया गया है। यह न सिर्फ चेहरे को मीडियम कवरेज दे सकता है बल्कि मैट फिनिश देकर ऑयली होने से भी बचा सकता है।

गुण

  • यह नॉर्मल से ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त है।
  • यह हल्का फाउंडेशन है।
  • यह आसानी से ब्लेंड हो सकता है।
  • चिपचिपा नहीं है।
  • कंपनी के अनुसार यह रोमछिद्रों को ढक सकता है।
  • एक मखमली फिनिश और नैचुरल लुक दे सकता है।
  • लंबे समय तक टिक सकता है।
  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
  • यह नॉन-एलर्जिक है।
  • यह ट्यूब पैक में भी उपलब्ध है।

अवगुण

  • उपलब्ध नहीं है।

Buy Now From Amazon

2. लॉरियल पेरिस ट्रू मैच सुपर ब्लेंडेबल लिक्विड फाउंडेशन

सबसे बेस्ट फाउंडेशन की लिस्ट में लॉरियल पेरिस का ट्रू मैच सुपर ब्लेंडेबल लिक्विड फाउंडेशन भी शामिल है। इंडियन स्किन टोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह फाउंडेशन मेकअप को एक नैचुरल लुक दे सकता है। साथ ही ग्लिसरीन, विटामिन बी और ई युक्त यह फउंडेशन त्वचा को पोषण देने का काम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि हाई कवरेज देने वाला यह फाउंडेशन हर स्किन टाइप और टेक्सचर के लिए उपलब्ध है।

गुण

  • इसमें एसपीएफ-17 है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव कर सकता है।
  • फुल कवरेज दे सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।
  • यह चेहरे को एक फ्लॉलेस लुक दे सकता है।
  • यह पंप बॉटल में उपलब्ध है।

अवगुण

  • इसे स्पंज से आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है, लेकिन उंगलियों से मिलाना मुश्किल हो सकता है।

Buy Now From Amazon

3. लैक्मे परफेक्टिंग लिक्विड फाउंडेशन

ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कंपनी की बात की जाए तो लैक्मे एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है। लैक्मे के कई कॉस्मेटिक्स मार्केट में उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक है लैक्मे परफेक्टिंग लिक्विड फाउंडेशन। यह फाउंडेशन आसानी से फैलकर चेहरे के दाग-धब्बों, डार्क सर्कल और पैची स्किन को ढक सकता है। विटामिन-ई युक्त यह फाउंडेशन किसी खास अवसर या रेगुलर उपयोग के लिए उपयुक्त है।

गुण

  • यह ऑयल फ्री है।
  • यह वाटर रेसिस्टेंट है।
  • यह हल्का है।
  • त्वचा को पोषण देने का काम कर सकता है।
  • यह आसानी से ब्लेंड हो सकता है।
  • किफायती है।
  • आसानी से उपलब्ध है।

अवगुण

  • इसमें सिलिकॉन है।
  • ज्यादा शेड्स उपलब्ध नहीं हैं।
  • कांच की बोतल में उपलब्ध है, जिससे टूटने का डर हो सकता है।

Buy Now From Amazon

4. एलए गर्ल प्रो कवरेज एचडी फाउंडेशन

यह फाउंडेशन मेकअप के लिए चेहरे को एक चिकना और नैचुरल बेस दे सकता है। साथ ही यह फुल कवरेज के साथ चेहरे को बेदाग लुक देने में मदद कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह एक लंबे वक्त तक टिकने वाला फाउंडेशन है।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह पैराबेन फ्री है।
  • यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • यह हल्का है।
  • त्वचा को निखरा और चमकदार लुक दे सकता है।

अवगुण

  • हो सकता है कि कुछ लोगों को इससे मिलने वाला चमकदार लुक न पसंद आए।
  • यह वाटरप्रूफ नहीं है।

Buy Now From Amazon

5. रिम्मेल लंदन लास्टिंग फिनिश 25 ऑवर फुल कवरेज फाउंडेशन

आसानी से मेकअप के साथ घुलने वाला यह फाउंडेशन डार्क सर्कल्स को छुपाने में सहायक हो सकता है। कंपनी के अनुसार 25 घंटों तक असरदार रहने वाला यह फाउंडेशन गर्मी और नमी वाले मौसम में भी बरकरार रह सकता है। यह मीडियम से फुल कवरेज तक दे सकता है और मेकअप के लिए एक परफेक्ट बेस का काम कर सकता है।

गुण

  • यह हल्का फाउंडेशन है।
  • त्वचा को आराम देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी कर सकता है।
  • यह वाटरप्रूफ है।
  • इसमें विटामिन ई है, जो त्वचा के लिए सुरक्षा परत की तरह काम कर सकता है।
  • इसमें एसपीएफ 20 है।
  • यह पंप पैकेजिंग में उपलब्ध है।

अवगुण

  • यह कुछ ही शेड्स में उपलब्ध है।
  • कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।
  • इसमें पैराबेन है।

Buy Now From Amazon

पढ़ना जारी रखें

6. वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस फाउंडेशन

सबसे बेस्ट फाउंडेशन की बात की जाए तो वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस फाउंडेशन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे खासतौर पर एक बेहतरीन कैमरा लुक देने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में यह आपको कैमरा रेडी मेकअप देने में मदद कर सकता है और आपको किसी भी पार्टी के लिए खूबसूरत लुक देने में सहायक हो सकता है। यह मेकअप लुक को बेहतर बनाकर अलग-अलग लाइट में भी आपको एक पिक्चर परफेक्ट लुक दे सकता है।

गुण

  • इसे आसानी से लगाया जा सकता है।
  • दाग-धब्बों और आंखों के नीचे के काले घेरों को छुपा सकता है।
  • बेदाग और चिकना लुक दे सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट रख सकता है।
  • मीडियम से फुल कवरेज दे सकता है।
  • यह चिपचपा नहीं है।

अवगुण

  • यह हल्का नहीं है।
  • लिमिटेड शेड्स हैं।
  • कुछ लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।

Buy Now From Amazon

7. लैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस फाउंडेशन

बेस्ट फाउंडेशन की लिस्ट में एक बार फिर से लैक्मे ने अपनी जगह बना ली है। लैक्मे के 9 टू 5 रेंज के ब्यूटी प्रोडक्ट काफी चर्चित हैं। इसी में शामिल है लैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस फाउंडेशन। यह हर रोज उपयोग करने वाला फाउंडेशन है। यह मिनी पैक में उपलब्ध होने के कारण आसानी से यात्रा के दौरान कैरी किया जा सकता है।

गुण

  • यह बहुत ही हल्का फाउंडेशन है।
  • यह आसानी से ब्लेंड हो सकता है।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए उपयुक्त है।
  • पूरे दिन तक इसका प्रभाव रह सकता है।
  • यह मैट फिनिश दे सकता है।
  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • चिपचिपा नहीं है।
  • किफायती है।

अवगुण

  • सीमित शेड्स में ही उपलब्ध है, खासतौर पर मिनी पैक में।

Buy Now From Amazon

8. मेबेलिन न्यूयॉर्क सुपर स्टे 24एच फुल कवरेज लिक्विड फाउंडेशन

लैक्मे के बाद एक बार फिर से मेबेलिन ने भी सबसे अच्छा फाउंडेशन की लिस्ट में जगह बना ली है। कंपनी के अनुसार, सुपर स्टे फुल कवरेज लिक्विड फाउंडेशन लंबे वक्त तक टिकने वाला फाउंडेशन है। यह 9 आकर्षक शेड्स में उपलब्ध है और मेकअप को परफेक्ट बेस देने में सहायक हो सकता है।

गुण

  • यह ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त है।
  • यह रोमछिद्रों को ढक सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह 24 घंटे तक टिकने वाला फाउंडेशन है।
  • यह हल्का है।

अवगुण

  • लगाने के बाद चेहरे को छुने से यह उंगलियों पर लग सकता है।

Buy Now From Amazon

9. लोटस हर्बल्स नैचुरल ब्लेंड कम्फर्ट लिक्विड फाउंडेशन

लोटस एक जाना-माना हर्बल कॉस्मेटिक ब्रांड है, जिसके कई ब्यूटी प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है लोटस हर्बल्स का नैचुरल ब्लेंड कम्फर्ट लिक्विड फाउंडेशन। यह पोर्स को बिना बंद किए फ्लॉलेस लुक दे सकता है। अंगूर के बीज और सोया लेसितिण (Soy Lecithin) युक्त यह फाउंडेशन त्वचा पर निखार लाने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग खूबसूरत लुक दे सकता है।

गुण

  • इसमें एसपीएफ 20 है।
  • यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।
  • यह ऑयल फ्री फाउंडेशन है।
  • त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह फुल कवरेज दे सकता है।
  • हर्बल है और इसकी भीनी-भीनी खुशबू मनमोहक है।
  • यह पंप बोतल में उपलब्ध है।

अवगुण

  • कम शेड्स में उपलब्ध हैं।
  • यह हल्का नहीं है।
  • इसे ब्लेंड होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

Buy Now From Amazon

10. मैक स्टूडियो फिक्स फ्लूइड फाउंडेशन

सबसे बेस्ट फाउंडेशन की इस लिस्ट में मैक ब्रांड भी मौजूद है। मैक का स्टूडियो फिक्स फ्लूइड फाउंडेशन मेकअप के लिए परफेक्ट बेस बनकर एक अच्छा नैचुरल लुक दे सकता है। यह लंबे वक्त तक टिकने वाला फाउंडेशन है।

गुण

  • यह हल्का है।
  • कंपनी के अनुसार, इसके साथ कंसीलर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • इसमें एसपीएफ-15 है।
  • इसे लगाना आसान है।
  • बिना प्राइमर लगाए लंबे वक्त तक टिक सकता है।

अवगुण

  • यह त्वचा को ड्राई कर सकता है।
  • अन्य बेस्ट फाउंडेशन की तुलना में यह महंगा है।

Buy Now From Amazon

अंत तक पढ़ें
आगे जानिए स्किन के अनुसार सबसे बेस्ट फाउंडेशन का चुनाव कैसे किया जा सकता है।

अपनी स्किन के अनुसार बेस्ट फाउंडेशन कैसे चुनें?

नीचे पढ़ें स्किन के अनुसार सबसे अच्छा फाउंडेशन चुनने के कुछ टिप्स।

  • अगर ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन ले रहे हैं तो ऑयल फ्री या मैट फाउंडेशन का चुनाव करें।
  • अगर किसी की त्वचा ड्राई है तो मॉइस्चराइजर युक्त फाउंडेशन का चुनाव करें।
  • जिनकी त्वचा सामान्य है वो मॉइस्चराइजर और वाटर बेस्ड फाउंडेशन का चुनाव कर सकते हैं।
  • स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन का चुनाव करें और उसे अपनी कलाई पर लगाकर देखें।
  • आर्टिफिशियल लाइट की जगह सूरज की रोशनी में फाउंडेशन का रंग देखें।
  • यह जरूर निर्धारित करें कि आपको फाउंडेशन किसी खास अवसर के लिए चाहिए या रोजाना इस्तेमाल के लिए।
  • हमेशा लाइट वेट फाउंडेशन का चुनाव करें।
  • ऐसा फाउंडेशन लें जो आसानी से ब्लेंड हो जाए।
  • मौसम के अनुसार फाउंडेशन का चुनाव करें।

आगे पढ़ें

अब बारी आती है सबसे अच्छा फाउंडेशन लगाने का सही तरीका जानने की।

फाउंडेशन लगाने का सही तरीका

अगर फाउंडेशन को सही तरीके से न लगाया जाए तो बेस्ट फाउंडेशन का असर नहीं दिखेगा। नीचे हम सबसे बेस्ट फाउंडेशन को लगाने का सही तरीका बता रहे हैं।

  • सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड या रोजाना इस्तेमाल वाले फेस वाश से धो लें।
  • फिर चेहरे को नर्म तौलिए से थपथपाकर पोंछ लें।
  • अब चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। फिर कुछ सेकंड के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब मॉइस्चराइजर सूख जाए तो उसके बाद प्राइमर की कुछ बूंद लें और चेहरे के हर भाग पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • चेहरे पर अगर दाग-धब्बे हैं तो उन्हें छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं।
  • उसके कुछ सेकंड बाद अपनी हथेली पर जरूरत अनुसार फाउंडेशन लें और उसे उंगली की मदद से पूरे चेहरे पर डॉट दें।
  • अब स्पंज की मदद से इसे हल्का-हल्का रगड़कर पूरे चेहरे और गर्दन पर समान मात्रा में लगाएं।
  • अब मेकअप सेटिंग पाउडर की मदद से फाउंडेशन को सेट कर लें।
  • अंत में अपनी इच्छानुसार हाइलाइटर, काजल और लिपस्टिक से अपने मेकअप को पूरा करें।
  • अगर ज्यादा मेकअप पसंद न हो तो बस फाउंडेशन लगाकर छोड़ सकते हैं।

ये थे मार्केट में उपलब्ध कुछ सबसे बेस्ट फाउंडेशन। उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अपने लिए बेस्ट फाउंडेशन का चुनाव करने में आसानी होगी। आप लेख में बताए गए 10 खास फाउंडेशन में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार ही बेस्ट फाउंडेशन का चुनाव करें। इसके अलावा, सबसे बेस्ट फाउंडेशन के चुनाव से पहले लेख में बताई गईं जरूरी बातों और प्रोडक्ट के गुण-दोष पर ध्यान जरूर दें। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

Related

The following two tabs change content below.

  • Author

Arpita Biswas

अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की... more

ताज़े आलेख

  • मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए शहद के फेस मास्‍क - Honey Face Mask For Acne in Hindi

  • मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए शहद के फेस मास्‍क - Honey Face Mask For Acne in Hindi

  • मांसपेशियों का दर्द, कारण और घरेलू उपाय - Muscle Pain Treatment in Hindi

  • मांसपेशियों का दर्द, कारण और घरेलू उपाय - Muscle Pain Treatment in Hindi

  • 75+ नारी के सम्मान में शायरी - Best Respect Women Quotes In Hindi | नारी का सम्मान कोट्स | Respect Girl Shayari

    एचडी मेकअप में क्या क्या आता है?

    एचडी मेकअप के प्रोडक्ट्स हाई-एंड होते हैं और लाइट-डिफ्यूजिंग कोटिंग्स से कोटेड होते हैं, जो लाइट को ब्लर करने में मदद करती है, जब वह रिफ्लेक्ट होती है. यानी इस टाइप के मेकअप के प्रोडक्ट खास होते हैं. इसी कारण मेकअप से स्मूथ, ट्रांसपेरेंट और फ्लॉलेस और ब्लेमिश-फ्री लुक मिलता है.

    कौन सा कंपनी का मेकअप अच्छा होता है?

    लॉरियल दुनिया के सबसे लोकप्रिय और बेस्टसेलिंग ब्रांड्स में से एक है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मेकअप कंपनी है और इसने हेयर कलर, त्वचा की देखभाल, धूप से सुरक्षा, परफ्यूम जैसे कई मेकअप के उत्पादों को लॉन्च किया है। लॉरियल के पास इस सूची में सबसे अधिक ब्रांड हैं जिनमें कुल 39 ब्यूटी ब्रांड हैं।

    3 डी मेकअप क्या है?

    थ्रीडी मेकअप में चेहरे के स्पॉट्स, पिम्पल्स और डार्कनेस आदि को मिनिमाइज कर दिया जाता है। हालांकि ब्यूटी एक्सपर्ट गल्र्स को एक्सट्रा अलर्ट रहने के सुझाव भी दे रहे हैं। ब्यूटी एक्सपट्र्स के अनुसार विंटर सीजन में त्वचा का पीएच असंतुलित होने से त्वचा ड्राय हो जाती है। चेहरे पर हल्दी लगने के बाद भी ड्राइनेस बढ़ जाती है

    मेकअप के कितने रुपए लगते हैं?

    जिसमें एक काजल, एक मस्कारा, आई लाइनर, फाउंडेशन, लिपस्टिक, सिंदूर, लिप बाम, फेस पाउडर, नेल पॉलिश और रोज़ वॉटर (Rose Water) मिलेगा. इस मेकअप किट की कीमत 1,030 रुपये है लेकिन, 50% की छूट के साथ ये आपको महज 511 रुपये में मिल जाएगा.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग