एक तिनका कविता के माध्यम से कवि ने क्या संदेश दिया है? - ek tinaka kavita ke maadhyam se kavi ne kya sandesh diya hai?

'एक तिनका' कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता है?

कवि ने उस दिन की घटना कही है, जब घमंड में चूर उसका विवेक समाप्त हो गया था। वह स्वयं को श्रेष्ठ समझता था।  एक दिन उसकी आँख में एक तिनका गिर गया। तिनके के कारण उसकी आँख लाल हो गई। दर्द के मारे वह रो पड़ा। लोगों ने उसका बहुत इलाज किया लेकिन उसको आराम नहीं मिला। जब तिनका स्वयं ही आँख से निकल गया, तब जाकर उसे आराम मिला। इस घटना ने लेखक का सारा घमंड चूर-चूर कर दिया। उसकी आँखें खुल गई। उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसका व्यवहार बदल गया। इस घटना के माध्यम से कवि ने संदेश दिया है कि हमें स्वयं पर कभी अभिमान घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड हमारे गुणों को समाप्त कर देता है और हमें जानवर बना देता है। इसलिए हमें चाहिए कि हम अपने अभिमान घमंड का त्याग करें।

Concept: पद्य (Poetry) (Class 7)

  Is there an error in this question or solution?

एक तिनका का सार, एक तिनका का सारांश , एक तिनका कविता का सार , एक तिनका कविता का सारांश ,
एक तिनका पाठ का सार , एक तिनका पाठ का सारांश  

'एक तिनका' कविता अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध द्वारा लिखित श्रेष्ठ कविता हैं। इस कविता में कवि ने यह दर्शाया है कि हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि जिसको छोटा समझकर हम घमंड करते हैं कभी-कभी वही हमारे घमंड को तोड़ देता है। कवि कहता है कि एक दिन मैं अपने छत के किनारे खड़ा था तभी अचानक दूर से एक तिनका उड़ता हुआ आया और मेरे आंख में पड़ गया । मैं दर्द से कराहने लगा और बहुत परेशान हो गया। जब लोगों ने कपड़े की मूँठ बनाकर मेरे आंख पर लगाया तब तिनका निकला और दर्द कुछ कम हुआ। अर्थात मेरे घमंड को एक छोटे से तिनके ने चूर-चूर कर दिया।

एक तिनका का भावार्थ , एक तिनका कविता का भावार्थ , ,एक तिनका पाठ का भावार्थ,

मैं घमंडों में भरा ऐंठा हुआ, 

एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा। 

आ अचानक दूर से उड़ता हुआ, 

एक तिनका आँख में मेरी पड़ा।

एक दिन कवि अपने छत की दीवार के निकट बैठकर स्वयं पर घमंड कर रहा था। वह संसार में खुद को सबसे बड़ा समझ रहा था। उसे अपने बड़े और शक्तिशाली होने का घमंड था। वह सोच रहा था कि दुनिया में उसे कष्ट देने वाला या आहत करने वाला कोई नहीं है। तभी अचानक हवा के एक झोंके से उड़कर एक तिनका उसकी आँख में आकर पड़ गया। 

मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन-सा, 

लाल होकर आँख भी दुखने लगी। 

मूँठ देने लोग कपड़े की लगे, 

ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी।

आँख में तिनका पड़ते ही कवि को बहुत पीड़ा हुई। वह दर्द से दुखी हो उठा। उससे अपनी बेचैनी सही नहीं जा रही थी। दर्द की अधिकता से उसकी आँखें भी लाल हो उठीं। कवि का अपने बड़े और शक्तिशाली होने का झूठा घमंड टूट गया। तब उसने पाया कि वह अन्य लोगों की सहायता के बिना अपनी रक्षा करने में असमर्थ है। यह अनुभव होते ही उसका घमंड दूर हो गया। तब वह विवश होकर अपने आस-पास के लोगों से सहायता की याचना करने लगा। लोगों ने कपड़े के मूँठ की सहायता से उसकी आँख से तिनका निकालने का प्रयास किया। 

जब किसी ढब से निकल तिनका गया,

तब 'समझ' ने यो मुझे ताने दिए। 

ऐंठता तू किसलिए इतना रहा, 

एक तिनका है बहुत तेरे लिए।

अनेक प्रयासों से लोगों की सहायता लेने के बाद तिनका जब कवि की आँख से निकल गया, तब कवि को समझ आ चुकी थी कि दुनिया में कोई बड़ा या छोटा नहीं है। जो व्यक्ति स्वयं पर घमंड करता है उसका घमंड चूर करने के लिए छोटी-से-छोटी वस्तु ही पर्याप्त है। कहने का तात्पर्य यह कि मनुष्य को कभी भी स्वयं पर घमंड नहीं करना चाहिए।

एक तिनका का प्रश्न उत्तर 
एक तिनका कविता का प्रश्न उत्तर 
एक तिनका पाठ का प्रश्न उत्तर 

1. नीचे दी गई कविता की पक्तियों को सामान्य वाक्य में बदलिए। 
जैसे- 
एक तिनका आँख में मेरी पड़ा-मेरी आँख में एक तिनका पड़ा। 
मूँठ देने लोग कपड़े की लगे लोग- कपड़े की मूँठ देने लगे। 

(क) एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा-

उत्तर-एक दिन जब मैं छत की मुंडेर पर खड़ा था।

(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी-

उत्तर- आँख लाल हो गई और दर्द करने लगी।

(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी 

उत्तर- मेरे अंदर जो घमंड के भाव थे चुपके से भाग गए।अर्थात् मेरा घमंड दूर हो गया।

(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया

उत्तर- जब किसी तरह से तिनका निकल गया।

2. 'एक तिनका' कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता है?

उत्तर- एक तिनका कविता में कवि ने एक छोटे से तिनके का जिक्र करते हुए बताया है कि एक दिन जब वह अपनी छत पर खड़ा था तो एक तिनका उड़कर आया और उसकी आँख में पड़ गया कवि को अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था वह बहुत प्रयास किया लेकिन तिनका नहीं निकला ।जब लोगों के सहयोग से तिनका निकला तब कवि का घमंड दूर हो गया।

3. आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई?

उत्तर- आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी को बहुत कष्ट हुआ। घमंडी कवि की आँख लाल होकर दुखने लगी और वह दर्द से बेचैन हो गया। 

4. घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने क्या किया?

उत्तर- घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए लोगों ने कपड़े की मूँठ बनाकर आँख में से तिनका निकाला। इस तरह से घमंडी लेखक की सारी एँठ निकल गई।

5. 'एक तिनका' कविता में घमंडी को उसकी 'समझ' ने चेतावनी दी 

ऐंठता तू किसलिए इतना रहा.
एक तिनका है बहुत तेरे लिए। 


इसी प्रकार की चेतावनी कबीर ने भी दी है 


तिनका कबहुँ न निदिए, पाँव तले जो होय। 
कबहूँ उड़ि आँखिन परै, पीर घनेरी होय।। 

इन दोनों में क्या समानता है और क्या अंतर? लिखिए।

उत्तर-

★ उपर्युक्त दोनों काव्यांशो में यह समानता है कि छोटा तिनका भी आँख में पड़ जाए तो मनुष्य को बेचैन कर देता है। 

★एक तिनका कविता में कवि ने बताया है कि छोटे से तिनके में मनुष्य का घमंड तोड़ने की शक्ति होती है। जबकि कबीर ने कहा है कि तिनके को कभी भी पाँव के नीचे मत दबाओ क्या पता कब वह उड़कर आंख में पड़ जाए। अर्थात छोटा व्यक्ति भी कभी-कभी नुकसान पहुंचा सकता है।

एक तिनका का भाषा की बात
एक तिनका कविता का भाषा की बात 
एक तिनका पाठ का भाषा की बात 

किसी ढब से निकलना' का अर्थ है किसी ढंग से निकलना। 'ढब से' जैसे कई वाक्यांशों से आप परिचित होंगे, जैसे-धम से वाक्यांश है लेकिन ध्वनियों में समानता होने के बाद भी ढब से और धम से जैसे वाक्यांशों के प्रयोग में अंतर है। 'दम से', 'छप से' इत्यादि का प्रयोग ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने के लिए किया जाता है। नीचे कुछ ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने वाले वाक्यांश और कुछ अधूरे वाक्य दिए गए हैं। उचित वाक्यांश चुनकर वाक्यों के खाली स्थान भरिए।

छप से            टप से            थर्र से              फुर्र से सन् से 

(क) मेंढक पानी में......... कूद गया। 
(ख) नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद..... चू गई। 
(ग) शोर होते ही चिड़िया....... उड़ी। 
(घ) ठंडी हवा........ से गुजरी, मैं ठंड में........थर्र से काँप गया।

उत्तर-

() मेंढक पानी में छप से कूद गया। 

() नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद टप चू गई। 

() शोर होते ही चिड़िया फुर्र से उड़ी। 

() ठंडी हवा सन् से गुजरी, मैं ठंड में थर्र से काँप गया।

एक तिनका कविता के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
एक तिनका के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
एक तिनका पाठ के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- एक तिनका कविता से क्या संदेश मिलता है? 

उत्तर- एक तिनका कविता से यह संदेश मिलता है कि मनुष्य को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। 

प्रश्न- एक तिनका कविता का उद्देश्य क्या है? 

उत्तर- एक तिनका कविता का उद्देश्य यह है कि मनुष्य को घमंड न करते हुए छोटे-बड़े, गरीब-अमीर सबको समान दृष्टि से देखते हुए व्यवहार करना चाहिए।

प्रश्न- एक तिनका कविता के कवि (लेखक) कौन है?

उत्तर- एक तिनका कविता के लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध हैं।

प्रश्न- एक तिनका कविता में तिनका किसका प्रतीक है?

उत्तर- एक तिनका कविता में तिनका निम्नवर्ग का या गरीब वर्ग का प्रतीक है।

प्रश्न- एक तिनका कविता में 'मैं' किसका प्रतीक है? 

उत्तर- एक तिनका कविता में 'मैं' अहंकार अर्थात कवि का प्रतीक है।

प्रश्न- एक तिनका कविता में कवि कहां खड़ा है? 

उत्तर- एक तिनका कविता में कवि अपने छत की मुंडेर पर या आंगन में खड़ा है।

प्रश्न-एक तिनका कविता में 'एँठ बेचारी दबे पांव भागी' शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर- एक तिनका कविता में एँठ बेचारी दबे पांव भागी का अर्थ है घमंड चूर होना।

प्रश्न- ढ़ब शब्द का अर्थ बताइए।

उत्तर- एक तिनका कविता में ढ़ब शब्द का अर्थ उपाय या ढंग बताया गया है।

प्रश्न- एक तिनका कविता में कवि की समझ ने कवि को क्या चेतावनी दी? 

उत्तर- एक तिनका कविता में कवि की समझने कवि की चेतावनी दी कि तुम इतना घमंड क्यों करते हो एक तिनका ही तुम्हारा घमंड तोड़ने के लिए पर्याप्त है।

एक तिनका का शब्दार्थ 
एक तिनका पाठ का शब्दार्थ 

मुंडेर शब्द का अर्थ छत का किनारा 

ऐंठा शब्द का अर्थअभिमान से तना हुआ 

घमंड शब्द का अर्थ अभिमान 

ढ़ब शब्द का अर्थ तरीका 

झिझक शब्द का अर्थ शर्म 

बेचैन शब्द का अर्थ व्याकुल 

दबे पांव भागी मुहावरे का अर्थ चुपचाप चली गई 

दुखने लगी शब्द का अर्थ दर्द होने लगा

एक तिनका कविता का अर्थ, एक तिनका पाठ, कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान, सातवीं कक्षा हिंदी, कक्षा 7 हिंदी व्याकरण, वसंत भाग 2 कक्षा 7, वसंत भाग 2 कक्षा 7 Chapter 13, पाठ 13 एक तिनका, वसंत भाग 2 कक्षा 7 प्रश्न उत्तर, एक तिनका कविता का सरलार्थ, सीबीएसई हिंदी कक्षा 7, इक तिनका सम्पूर्ण

एक तिनका कविता के माध्यम से कवि हमें क्या संदेश देना चाहते हैं?

इस घटना के माध्यम से कवि ने संदेश दिया है कि हमें स्वयं पर कभी अभिमान घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड हमारे गुणों को समाप्त कर देता है और हमें जानवर बना देता है। इसलिए हमें चाहिए कि हम अपने अभिमान घमंड का त्याग करें।

एक तिनका कविता सेक्या संदेश मिलता है?

त्र इस कविता से हमें यह सीख मिलती है कि मनुष्य को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड मनुष्य को पतन की ओर ... इसके विपरीत जो मनुष्य घमंडी है तो एक दिन ऐसा आता है जब उसे अपने घमंड के कारण सबके आगे शर्मिन्दा होना पड़ता है।

एक तिनका कविता में कवि ने कौन सी शिक्षा दी है *?

लिखिए। (क) उपर्युक्त काव्यांश के माध्यम से कवि ने यह संदेश दिया है कि अहंकार नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक छोटा-सा तिनका भी अगर आँख में पड़ जाए तो मनुष्य को बेचैन कर देता है

एक तिनका कविता से आपको क्या प्रेरणा मिली?

इस कविता से यह प्रेरणा मिलती है कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। एक तिनका कवि के आँख में जाने। के बाद उनका घमंड चूर-चूर हो गया। अतः अपने उपलब्धि पर अहंकार आ जाना सही नहीं है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग