गांधीजी ने स्वतंत्रता आंदोलन कब शुरू किया था? - gaandheejee ne svatantrata aandolan kab shuroo kiya tha?

  • 1/7

महात्‍मा गांधी ने देश के आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर अंग्रेजी सत्‍ता के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी थी. वो हर काम को बड़ी ही शांति और सादगी से करना पसंद करते थे. यहां तक क‍ि आजादी की लड़ाई भी उन्होंने बिना किसी तलवार और बंदूक के लड़ी. जान‍िए- 12 मार्च से शुरू हुई इस यात्रा ने अंग्रेजी सत्‍ता के सामने क्‍या संदेश दिया. 

  • 2/7

दांडी मार्च को नमक मार्च या दांडी सत्याग्रह के रूप में भी इतिहास में जगह मिली है. साल 1930 में अंग्रेज सरकार ने जब नमक पर कर लगा दिया तो महात्मा गांधी ने इस कानून के ख‍िलाफ आंदोलन छेड़ा. ये ऐतिहासिक सत्याग्रह गांधी समेत 78 लोगों के द्वारा अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा (390किलोमीटर) की. 12 मार्च को शुरू हुई ये यात्रा 6 अप्रैल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून भंग करने का आह्वान क‍िया.

  • 3/7

भारत में अंग्रेजों के शासन काल के वक्‍त नमक उत्पादन और विक्रय के ऊपर बड़ी मात्रा में कर लगा दिया था. नमक जीवन के लिए जरूरी चीज होने के कारण भारतवासियों को इस कानून से मुक्त करने और अपना अधिकार दिलवाने हेतु ये सविनय अवज्ञा का कार्यक्रम आयोजित किया था.

  • 4/7

कानून भंग करने के बाद सत्याग्रहियों ने अंग्रेजों की लाठियां खाई थीं लेकिन पीछे नहीं मुड़े थे. 1930 में गांधी जी ने इस आंदोलन का चालू किया. इस आंदोलन में लोगों ने गांधी के साथ पैदल यात्रा की और जो नमक पर कर लगाया था उसका विरोध किया गया. इस आंदोलन में कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें सी. राजगोपालचारी, पंडित नेहरू जैसे आंदोलनकारी शामिल थे.

  • 5/7

ये आंदोलन पूरे एक साल तक चला और 1931 को गांधी-इरविन के बीच हुए समझौते से खत्म हो गया. इसी आन्दोलन से सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई थी. इस आंदोलन ने संपूर्ण देश में अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक जन संघर्ष को जन्म दिया था. गांधीजी के साथ सरोजनी नायडू ने भी नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किया.

  • 6/7

24 दिन में 340 किलोमीटर चले स्वतंत्रता सेनानी दांडी पहुंचे और सवेरे 6:30 पर नमक कानून तोड़ा. इसमें 8,000 भारतीयों को नमक सत्याग्रह के दौरान जेल में डाल दिया गया था. सत्याग्रह आगे भी जारी रहा और एक साल बाद महात्मा गांधी की रिहाई के साथ खत्म हुआ. 

  • 7/7

गांधी जी ने आज के दिन नमक हाथ में लेकर कहा था कि इसके साथ मैं ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिला रहा हूं. इस आंदोलन ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर और जेम्स बेवल जैसे दिग्गजों को प्ररित किया.

गांधीजी ने पहली बार अप्रैल 1915 में उत्तराखंड की यात्रा की थी। तब वे कुंभ के मौके पर हरिद्वार आए थे। उनकी यात्रा ने उत्तराखंड में स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी।

देहरादून, जेएनएन। आजादी के आंदोलन में उत्तराखंड की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के कार्यक्रमों में उत्तराखंड के लोगों की हिस्सेदारी से यहां भी स्वतंत्रता आंदोलन की लहर तेजी से फैली। जिसे और गति देने का कार्य गांधीजी की यात्राओं ने किया। गांधीजी ने पहली बार अप्रैल 1915 में उत्तराखंड की यात्रा की थी। तब वे कुंभ के मौके पर हरिद्वार आए थे। इस दौरान वे ऋषिकेश और स्वर्गाश्रम भी गए। वर्ष 1916 में उनका दोबारा हरिद्वार आना हुआ। तब स्वामी श्रद्धानंद के विशेष आग्रह पर उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी में व्याख्यान दिया था। इसी दौरान गांधीजी से मिलने के लिए देहरादून से डीएवी स्कूल के छात्रों का एक समूह भी हरिद्वार पहुंचा था। जून 1929 में जब गांधीजी का स्वास्थ्य कुछ खराब चल रहा था, तब वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर स्वास्थ्य लाभ करने के लिए अहमदाबाद से कुमाऊं आए थे। 

मानव भारती विद्यालय में रोपा था पीपल का पौधा 

गांधीजी की उत्तराखंड यात्राओं पर शोध करने वाले दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के रिसर्च एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी लिखते हैं कि सितंबर 1929 में गांधीजी ने फिर उत्तराखंड की यात्रा की। इस दौरान वे मसूरी के अलावा कुछ दिन देहरादून में भी रुके। देहरादून में उन्होंने कन्या गुरुकुल का भ्रमण किया और राजपुर रोड में शहंशाही आश्रम के सामने तत्कालीन मानव भारती विद्यालय परिसर में पीपल का एक पौधा रोपा। आज भी यह बूढ़ा दरख्त गांधीजी की स्मृतियों को जिंदा रखे हुए है। तब इस विद्यालय के संचालक शिक्षाविद् डॉ. डीपी पांडे हुआ करते थे। वे गांधी के पक्के भक्त थे।  

मालकम हेली से मिले थी गांधी 

अपनी दूसरी कुमाऊं यात्रा के दौरान गांधीजी 18 जून 1931 को शिमला से नैनीताल पहुंचे थे। इस पांच दिन के प्रवास में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न स्थानों के जमींदारों से देश की समस्याओं पर चर्चा की और कई सार्वजनिक सभाओं में भी शामिल हुए। इसके अलावा वे गवर्नर सर मालकम हेली से भी मिले। 

गरीबों के लिए किया था चंदा एकत्रित 

गांधीजी का दोबारा मसूरी आगमन मई 1946 में हुआ। तब वे वहां आठ दिन तक यहां रहे थे। इस अवधि में उन्होंने मसूरी में कई प्रार्थना सभाओं और सार्वजनिक सभाओं में शामिल होकर गरीबों के लिए चंदा एकत्रित करने का कार्य किया। तिवारी लिखते हैं कि उत्तराखंड की यात्राओं के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कई महत्वपूर्ण व्यक्ति गांधीजी के साथ रहे। उनमें कस्तूरबा गांधी, मीरा बहन, खुर्शीद बहन, पं.जवाहर लाल नेहरू, आचार्य कृपलानी, देवदास व प्रभुदास गांधी, प्यारे लाल, शांति लाल त्रिवेदी, महावीर त्यागी, स्वामी श्रद्धानंद, आचार्य रामदेव, विक्टर मोहन जोशी, देवकी नंदन पांडे, गोविंद लाल साह जैसे कई प्रमुख व्यक्ति शामिल थे। 

उत्तराखंड की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिला बिशनी देवी शाह 

स्वतंत्रता संग्राम में उत्तराखंड की महिलाओं का भी अहम योगदान रहा। इनमें बिशनी देवी शाह प्रमुख हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1902 को बागेश्वर में हुआ था। किशोरावस्था में ही वह स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़ी थीं और मुल्क की आजादी तक इसमें सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 'भारत छोड़ो' आंदोलन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1974 में 73 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। 

आजादी के आंदोलन के कुछ महत्‍वपूर्ण तथ्‍य 

-1905 में बंगाल विभाजन के बाद अल्मोडा के नंदा देवी मंदिर में विरोध सभा हुई। इसी वर्ष कांग्रेस के बनारस अधिवेशन में उत्तराखंड से हरगोविंद पंत, मुकुंदीलाल बैरिस्टर, गोविन्द बल्लभ पंत, बद्रीदत्त पांडे आदि युवक भी सम्मिलित हुए। 

-1906 में हरिराम त्रिपाठी ने वंदेमातरम् जिसका उच्चारण ही तब देशद्रोह माना जाता था, का कुमाऊंनी अनुवाद किया। 

-भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक इकाई के रूप में उत्तराखंड में स्वाधीनता संग्राम के दौरान 1913 के कांग्रेस अधिवेशन में उत्तराखंड के ज्यादा प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इसी वर्ष उत्तराखंड के अनुसूचित जातियों के उत्थान को गठित टम्टा सुधारिणी सभा का रूपांतरण एक व्यापक शिल्पकार महासभा के रूप में हुआ। 

-गढ़वाल क्षेत्र में स्वतंत्रता आन्दोलन अपेक्षाकृत बाद में शुरू हुआ, 1918 में बैरिस्टर मुकुन्दी लाल और अनुसूया प्रसाद बहुगुणा के प्रयासों से गढ़वाल कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ, 1920 में बापू द्वारा शुरू किए गये असहयोग आन्दोलन में कई लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कुमाऊ मण्डल के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बागेश्वर के सरयू नदी के तट पर कुली-बेगार न करने की शपथ ली और इससे संबंधीत रजिस्ट्री को नदी में बहा दिया। 

-सितंबर 1916 में हरगोविंद पंत, गोविन्द बल्लभ पंत, बदरी दत्त पांडे, इंद्रलाल साह, मोहन सिंह दड़मवाल, चंद्र लाल साह, प्रेम बल्लभ पांडे, भोलादत पांडे, लक्ष्मीदत्त शास्त्री जैसे उत्साही युवकों ने कुमाऊं परिषद की स्थापना की। इसका मुख्य उद्देश्य तत्कालीन उत्तराखंड की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान खोजना था। वर्ष 1926 तक इस संगठन ने उत्तराखंड में स्थानीय सामान्य सुधारों की दिशा के अतिरिक्त निश्चित राजनीतिक उद्देश्य के रूप में संगठनात्मक गतिविधियां संपादित कीं। 

-1926 में कुमाऊं परिषद का कांग्रेस में विलय हो गया। वर्ष 1927 में साइमन कमीशन की घोषणा के तत्काल बाद इसके विरोध में स्वर उठने लगे और जब 1928 में कमीशन देश में पहुंचा तो इसके विरोध में 29 नवंबर 1928 को पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में 16 व्यक्तियों की एक टोली ने विरोध किया। जिस पर घुडसवार पुलिस ने निर्ममतापूर्वक डंडों से प्रहार किया। नेहरू को बचाने के लिए गोविन्द बल्लभ पंत पर हुए लाठी के प्रहार के शारीरिक दुष्परिणाम स्वरूप वे बहुत दिनों तक कमर सीधी नहीं कर सके थे। 

जब दून की सड़कों पर निकल पड़े थे आजादी के परवाने 

द्वितीय विश्व युद्ध के विरोध के साथ-साथ 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भी उत्तराखंड की अहम भूमिका रही है। इसके गवाह हैं देहरादून स्थित राज्य अभिलेखागार (स्टेट आरकाइव्स) में सुरक्षित रखे उत्तराखंड के लोगों के त्याग, कुर्बानी, समर्पण एवं संघर्ष के दस्तावेज। इन दस्तावेजों के अनुसार नौ अगस्त 1942 को आंदोलनकारियों द्वारा निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर डोईवाला, गऊघाट, पलटन बाजार व दर्शनी गेट में विशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किए गए। साथ ही आंदोलनकारियों ने सरकारी और निजी इमारतों पर भी तिरंगा फहरा दिया।

इससे बौखलाई ब्रिटिश हुकूमत ने डीआइआर (डिफेंस ऑफ इंडिया रूल्स) की धारा-129 के तहत सभी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया। आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रभु महावीर त्यागी को दो साल के कठोर कारावास की सजा हुई और सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। जबकि, बालकृष्ण सनवाल, मदन सिंह, सच्चिदानंद, माधो सिंह और पुरुषोत्तम दत्त को दो वर्ष से अधिक और शेर सिंह, गोपाल सिंह मर्तोलिया, गोपाल दत्त, यशवंती देवी और हरि सिंह बिष्ट को दो-दो साल की सजा हुई।

इसके अलावा चतर सिंह, राम सिंह, वर्षा देवी, परमानंद, गोपाल दत्त पाठक, उम्मेद सिंह बनकोटी, अंबा दत्त बेलवाल, हरक सिंह नेगी, पूरन सिंह बिष्ट, कृपाराम मिश्र 'मनहर', जयदत्त बेला, कुशल सिंह खर्कवाल, लक्ष्मण सिंह अधिकारी व चंचल सिंह भी जेल गए। 

मौजूद है आजादी के पहले पर्व पर फहराया गया तिरंगा

दून के मन्नूगंज मोहल्ले में 15 अगस्त 1947 को फहराया गया तिरंगा आज भी स्व.फकीर चंद के परिवार के पास मौजूद है। आजादी के पहले पर्व पर जब यह तिरंगा फहराया गया था, तब कई स्वतंत्रता सेनानी और स्थानीय लोग वहां मौजूद थे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

Edited By: Raksha Panthari

गांधीजी का आंदोलन कब शुरू हुआ?

गाँधीजी ने अपना पहला सत्याग्रह सन् 1917 ई० में बिहार के चंपारण जिले से शुरू किया।

गांधीजी ने 1920 में कौन सा आंदोलन चलाया था?

असहयोग आंदोलन- 1920 से महात्मा गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जागृति प्रदान की।

गांधीजी का प्रथम आंदोलन कौन था?

अनुक्रम.
4.1 चंपारण और खेड़ा.
4.2 असहयोग आन्दोलन.
4.3 स्वराज और नमक सत्याग्रह (नमक मार्च).
4.4 दलित आंदोलन और निश्चय दिवस.
4.5 द्वितीय विश्व युद्ध और भारत छोड़ो आन्दोलन.
4.6 स्वतंत्रता और भारत का विभाजन.

गांधीजी ने टोटल कितने आंदोलन चलाए?

दांडी मार्च.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग