हिटलर ने हॉकी का जादूगर किसे और क्यों कहा है? - hitalar ne hokee ka jaadoogar kise aur kyon kaha hai?

मेजर ध्यानचंद...भारतीय हॉकी टीम का सितारा जो आज ही के दिन 43 साल पहले 1979 में इस दुनिया को अलविदा कहकर चला गया। लेकिन, अपने पीछे सैकड़ों कहानियां छोड़ गया। कभी कहा गया कि उनकी हॉकी में चुंबक है तो कभी अफवाह उड़ी हॉकी स्टिक में गोंद लगाकर मैदान में उतरते थे। लेकिन सच्चाई यह थी कि दुनिया का हर हॉकी प्रेमी यह जानता था कि ध्यानचंद से बेहतर खिलाड़ी उस वक्त दुनिया में कोई नहीं था।

आज हम ध्यानचंद की उन्हीं कहानियों को जानेंगे। कहानियों में उनकी महानता, उनका त्याग और देश के प्रति समर्पण जानेंगे। दूसरी तरफ उस शहर के बारे में भी बात करेंगे जहां किसी को पता ही नहीं कि ध्यानचंद उनके शहर में पैदा कहां हुए थे। शहर में उनके नाम से न कोई स्टेडियम है और न ही कोई स्मारक। आइए जानते हैं।

प्रयागराज में कहां पैदा हुए, किसी को नहीं पता

ध्यानचंद का जन्म प्रयागराज में हुआ। लेकिन इस जिले में उनके नाम से न कोई स्मारक है और न ही कोई स्टेडियम।

ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ। इलाहाबाद का नाम अब प्रयागराज हो गया है। ध्यानचंद का जन्म जिले में कहां हुआ इसे लेकर कोई कन्फर्म नहीं। कुछ लोग मुट्ठीगंज बताते हैं तो कुछ ओल्ड कैंट। दोनों ही पक्षों का अपना तर्क है। ओल्ड कैंट वाले कहते हैं, "ध्यानचंद के पिता सोमेश्वर सिंह ब्रिटिश-इंडियन आर्मी में क्लर्क थे। ओल्ड कैंट में थे तभी ध्यानंचद का जन्म हुआ।" मुट्ठीगंज वालों का कहना है, "यहीं एक पुराना मंदिर था उसी के बगल सोमेश्वर जी रहते थे तब ध्यानचंद का जन्म हुआ।"

चांद की रोशनी ने बदल दिया था नाम
ध्यानचंद जब पैदा हुए तब उनका नाम ध्यान सिंह था। 5 साल के हुए तो पिता का ट्रांसफर झांसी हो गया। वहीं पढ़ाई शुरू हुई और खेलना भी। ध्यानचंद हॉकी के प्रति इतना समर्पित थे कि रात में चांद की रोशनी में प्रैक्टिस करते थे। यही वजह थी कि उनका नाम ध्यान सिंह से ध्यानचंद कर दिया गया। 21 साल की उम्र में भारत की तरफ से खेलना शुरू किया। 43 साल की उम्र तक देश के लिए खेलते रहे।

  • उनके रिकॉर्ड्स तो आप जानते ही हैं, एक रिकॉर्ड यहां जान लीजिए, फिर कुछ रोचक कहानियां जानते हैं।

तीनों ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल ध्यानचंद ने ही किया था।

जर्मनी ने अभ्यास मैच में हराया तो उसका बदला फाइनल में पूरा हुआ
1936 का ओलंपिक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित था। जर्मनी से अभ्यास मैच हुआ। भारत 4-1 से हार गया। अभ्यास मैच की इस हार से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन ध्यानचंद टूट गए। उन्होंने अपनी आत्मकथा 'गोल' में लिखा है, "इस हार ने हमें इतना हिला कर रख दिया कि हम पूरी रात सो नहीं पाए, हमने तय किया कि इनसाइड राइट पर खेलने के लिए INS दारा को भारत से तुरंत हवाई जहाज के जरिए जर्मनी बुलाया जाए।"

भारत बिना गोल खाए फाइनल में पहुंचा
भारत हंगरी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और फ्रांस को एकतरफा मुकाबलों में हराते हुए फाइनल पहुंच गई। यहां तक भारत ने 30 गोल किए, लेकिन उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ। फाइनल मैच जर्मनी से 14 अगस्त को खेला जाना था लेकिन बारिश के चलते मैच 15 अगस्त को हुआ।

कांग्रेस के झंडे को सलाम किया और गोल की झड़ी लगा दी

यह उस फाइनल मैच की फोटो है। हॉकी इंडिया ने इसे शेयर किया है।

बर्लिन के हॉकी स्टेडियम में फाइनल मैच देखने 40 हजार लोग आए थे। टीम के मैनेजर पंकज गुप्ता ने बैग से कांग्रेस का झंडा निकाला, सभी खिलाड़ियों ने उसे सैल्यूट किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस वक्त देश का कोई अपना झंडा नहीं था। जर्मनी के सारे बड़े अधिकारी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे। भारत की तरफ से बड़ौदा के महाराजा और भोपाल की बेगम स्टेडियम में थे।

खेल शुरू हुआ। पहले 35 मिनट तक भारत डिफेंसिव रहा। मात्र एक गोल ही दागे। इसके बाद ध्यानचंद ने अपना स्पाइक का जूता उतार दिया। नंगे पाव खेलते हुए दनादन गोल करना शुरू किया। टीम 8-1 से आगे हो गई तभी जर्मन आक्रामक हॉकी खेलने लगे। जर्मनी के गोलकीपर की हॉकी ध्यान चंद के मुंह में इतनी तेज लगी कि उनका दांत टूट गया। मुंह सूज आया। खेल थोड़ी देर रुका, इलाज के तुरंत बाद ध्यानचंद फिर से मैदान में आए और टीम के साथियों से कहा, अब कोई गोल नहीं करना। विरोधियों को दिखाना है कि गेंद पर नियंत्रण कैसे किया जाता है।

टीम ने यही किया। 1928 और 1932 के ओलंपिक के बाद 1936 का भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

हिटलर के सेना में सबसे बड़े पद का प्रस्ताव ठुकरा दिया

जर्मनी के तानाशाह हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद ध्यानचंद की जमकर तारीख हुई। उस वक्त लोग हिटलर के सामने नजर झुकाकर खड़े होते थे।

पूरी दुनिया ध्यानचंद के खेलों से प्रभावित थी। उस वक्त जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने ध्यानचंद के सामने जर्मनी की तरफ से खेलने का प्रस्ताव रखा। इसके एवज में सेना में सबसे ऊंचे पद का लालच दिया। ध्यानचंद उस वक्त भारतीय सेना में मात्र लांस नायक थे। लेकिन उन्होंने जर्मनी की तरफ से खेलने से मना कर दिया। कहा, "मैने भारत का नमक खाया है, मैं भारत के लिए ही खेलूंगा।"

हॉलैंड में लोगों ने हॉकी स्टिक तोड़कर चुंबक चेक किया
ध्यानचंद जब खेलते थे तो गेंद उनके हॉकी स्टिक से मानों चिपक जाती थी। नीदरलैंड के खिलाफ भारत का एक मैच था। भारत मैच जीता तो ध्यानचंद को लोगों ने रोक लिया। उनकी हॉकी स्टिक तोड़ी गई। क्योंकि लोगों को शक था कि उनकी स्टिक में चुंबक लगा है। लेकिन तोड़ने के बाद पता चला कि उसमें तो कुछ भी ऐसा नहीं।

ठीक इसी तरह जापान में जापान के खिलाड़ियों ने ध्यानचंद की हॉकी स्टिक को इसलिए चेक किया था क्योंकि उन्हें शक था कि उनकी स्टिक में गोंद लगी है जिसकी वजह से गेंद सिर्फ उन्हीं के पास रहती है। यहां भी चेक करने के बाद जापान के खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी।

एक साल में 133 गोल करके विश्व रिकॉर्ड बना लिया

भारतीय टीम ने 1932 में कुल 37 मैच खेले थे। पूरी टीम ने मिलकर विपक्षी टीम के खिलाफ 338 गोल किए। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें 133 गोल सिर्फ ध्यानचंद ने किया। वह तीन ओलंपिक में भारतीय टीम की तरफ से 12 मैच खेले। कुल 37 गोल किया। तीनों ही बार भारत ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता।

आखिरी वक्त में शायरी लिखते थे ध्यानचंद
मेजर ध्यानचंद ने 43 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से सन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग देना शुरू किया। खाली वक्त में शायरियां लिखते थे। 1976 में अमिताभ बच्चन के लिए शायरी लिखी। वो शायरी थी, "कभी हम उफ, कभी हाय, कभी फरियाद करते हैं, खुदाया क्यों नहीं मिलते जिन्हें हम याद करते हैं।" एकबार रेखा और शशि कपूर के लिए लिखा- "मुझे इसका गम नहीं है कि बदल गया जमाना, मेरी जिंदगी है तुमसे कहीं तुम बदल न जाना।"

3 दिसंबर 1979 को वह हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। लेकिन उनका नाम और काम अमर हो गया। आखिर में ये ध्यानचंद के जीवन से जुड़ा ये ग्राफिक देखिए।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग