हिन्दी का प्रथम कवि कौन है इस पर विद्वान एकमत नहीं हैं। विभिन्न इतिहासकारों के अनुसार हिन्दी का पहला कवि निम्नलिखित हैं- हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं की प्रथम रचनाएं निम्न प्रकार है हिंदी की पहली कहानी हिंदी का पहला उपन्यास हिंदी का पहला यात्रा वृतांत
- हिंदी का पहला यात्रा-वृत्त 'सरयू पार की यात्रा' है, जिसकी रचना भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने 1871 ई. में की।
हिन्दी का प्रथम नाटक
- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार विश्वनाथ सिंह कृत 'आनन्द रघुनन्दन' है जबकि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के अनुसार गोपाल चन्द्र गिरिधरदास कृत 'नहुष' को माना गया।
हिन्दी साहित्य के महत्वपूर्ण तथ्य :
- हिन्दी साहित्य के इतिहास प्रथम लेखन कर्ता — गार्सा द तासी (फ्रेंच विद्वान)
- हिंदी के प्रथम कवि — सरहपाद (8वीं शताब्दी, सिद्धों में प्रमुख नाम)
- हिंदी में दोहा चौपाई के प्रथम प्रयोग करने वाले — सरहपाद
- हिंदी की प्रथम रचना — श्रावकाचार (देवसेन द्वारा रचित)
- हिंदी खड़ी बोली के प्रथम कवि — अमीर खुसरो (इनकी पहेलियां प्रसिद्ध है)
- हिंदी खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना — चंद छंद बरनन की महिमा (गंग कवि द्वारा लिखा गया है)
- हिंदी खड़ी बोली में लिखा गया प्रथम महाकाव्य — प्रियप्रवास (अयोध्या सिंह उपाध्याय "हरिऔध")
- हिंदी काव्य शास्त्र की प्रथम पुस्तक — साहित्य लहरी (सूरदास)
- हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी — इंदुमती (किशोरी लाल गोस्वामी)
- हिंदी की प्रथम मौलिक नाटक — नहुष (गोपालचंद)
- हिंदी की प्रथम एकांकी — एक घूँट (जयशंकर प्रसाद)
- हिंदी का प्रथम उपन्यास — परीक्षा गुरु (लाला श्रीनिवास दास)
- हिंदी की प्रथम जीवनी — दयानंद दिग्विजय (गोपाल शर्मा)
- हिंदी की प्रथम आत्मकथा — अर्द्ध कथानक (बनारसी दास जैन, 1641)
- हिंदी का प्रथम रिपोर्ताज — लक्ष्मी पुरा (शिवदान सिंह चौहान)
- हिंदी का प्रथम महाकाव्य — पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई)
- हिंदी का प्रथम गीतिकाव्य — करूणालय ( जयशंकर प्रसाद)
- सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य — चंदायन (मुल्ला दाऊद)
- हिंदी के प्रथम गीत रचनाकार — विद्यापति
- हिंदी खड़ी बोली का प्रथम काव्य ग्रंथ — एकांतवासी योगी (श्रीधर पाठक)
- हिंदी का प्रथम साप्ताहिक पत्र — उदंत मार्तण्ड, 1826 ई. में
- हिंदी का प्रथम दैनिक पत्र — समाचार सुधावर्षण
ये भी पढ़ें
छायावाद
आदिकाल
हिंदी निबंध का विकास
कीर्तिलता किस भाषा की रचना है?
- अवहट्ट
पुष्टि मार्ग का आधार ग्रंथ कौनसा है?
- श्रीमद्भागवत
अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे?
- स्वयंभू
'आल्हा' किस ऋतु में गाया जाता है?
- वर्षा ऋतु
आदिकाल में किस कवि ने अवहट्ट भाषा में रचना की?
- अब्दुल रहमान
प्रथम कहानी लेखिका- बंग महिला
प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार- माखन लाल चतुर्वेदी
प्रथम बाल साहित्यकार - श्रीधर पाठक
प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार- सुमित्रानंदन पंत