ईस्ट इंडिया कंपनी का पूरा नाम क्या है? - eest indiya kampanee ka poora naam kya hai?

ईस्ट इंडिया कंपनी का पूरा नाम?...


चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपका प्रश्न है ईस्ट इंडिया कंपनी का पूरा नाम क्या था जिन दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ईस्ट इंडिया कंपनी एक प्राइवेट व्यापारिक कंपनी थी जिसे यदा-कदा जॉन कंपनी के नाम से भी जाना जाता था

Romanized Version

2 जवाब

This Question Also Answers:

  • ईस्ट भारत कंपनी का पूरा नाम - east bharat company ka pura naam
  • ईस्ट भारत कंपनी का पूरा नाम क्या था - east bharat company ka pura naam kya tha

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

1600 में आज ही के दिन इंग्लैड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने 'द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिग इन ईस्ट इंटीज' या ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के स्वीकृति दी थी.

जानें ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़ी कुछ बातें...

- इस कंपनी के पूर्वी द्वीप समूह के देशों से व्यापार करने के एकाधिकार दिया गया था.

गजल को हर जुबां तक पहुंचाने वाले दुष्‍यंत कुमार को सलाम

- कंपनी का गठन मसाले के व्यापार के लिए किया गया था.

- उस दौर में स्पेन और पुर्तगास का एकाधिकार था.

-समय के साथ कंपनी ने मसाले के अलावा कपास, रेशम, चाय, नील और अफीम की व्यापार शुरू कर दिया था.

मेजर शैतान सिंह जिनके नाम से चीनी सेना आज भी डरती है...

- ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के तत्कालीन मुगल बादशाह जहांगीर से व्यापार और सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत लेकर व्यापार शुरू किया था.

'अब तक 100': इस IPS अफसर के नाम से कांप उठते हैं नक्सली!

- 200 साल के भीतर लगभग पूरे भारत को कब्जे में लिया गया था.

- साल 1857 में भारतीय सेना के विद्रोह के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को एक 1 जनवरी 1874 को भंग कर दिया था.

ईस्ट इण्डिया कम्पनी

विवरण ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक निजी व्यापारिक कम्पनी थी, जिसने 1600 ई. में शाही अधिकार पत्र द्वारा व्यापार करने का अधिकार प्राप्त कर लिया था।
स्थापना 1600 ई. के अन्तिम दिन महारानी एलिजाबेथ प्रथम के एक घोषणापत्र द्वारा हुई थी।
उद्देश्य यह लन्दन के व्यापारियों की कम्पनी थी, जिसे पूर्व में व्यापार करने का एकाधिकार प्रदान किया गया था। कम्पनी का मुख्य उद्देश्य धन कमाना था।
अन्य जानकारी 1708 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की प्रतिद्वन्दी कम्पनी 'न्यू कम्पनी' का 'ईस्ट इण्डिया कम्पनी' में विलय हो गया। परिणामस्वरूप 'द यूनाइटेड कम्पनी ऑफ़ मर्चेंट्स ऑफ़ इंग्लैण्ड ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडीज' की स्थापना हुई। कम्पनी और उसके व्यापार की देख-रेख 'गर्वनर-इन-काउन्सिल' करती थी

ईस्ट इण्डिया कम्पनी (अंग्रेज़ी: East India Company) एक निजी व्यापारिक कम्पनी थी, जिसने 1600 ई. में शाही अधिकार पत्र द्वारा व्यापार करने का अधिकार प्राप्त कर लिया था। इसकी स्थापना 1600 ई. के अन्तिम दिन महारानी एलिजाबेथ प्रथम के एक घोषणापत्र द्वारा हुई थी। यह लन्दन के व्यापारियों की कम्पनी थी, जिसे पूर्व में व्यापार करने का एकाधिकार प्रदान किया गया था। कम्पनी का मुख्य उद्देश्य धन कमाना था। 1708 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की प्रतिद्वन्दी कम्पनी 'न्यू कम्पनी' का 'ईस्ट इण्डिया कम्पनी' में विलय हो गया। परिणामस्वरूप 'द यूनाइटेड कम्पनी ऑफ़ मर्चेंट्स ऑफ़ इंग्लैण्ड ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडीज' की स्थापना हुई। कम्पनी और उसके व्यापार की देख-रेख 'गर्वनर-इन-काउन्सिल' करती थी।

कम्पनी का भारत आगमन

1608 ई. में कम्पनी का पहला व्यापारिक पोत सूरत पहुँचा, क्योंकि कम्पनी अपने व्यापार की शुरुआत मसालों के व्यापारी के रूप में करना चाहती थी।

व्यापार के लिए संघर्ष

कम्पनी ने सबसे पहले व्यापार की शुरुआत मसाले वाले द्वीपों से की। 1608 ई. में उसका पहला व्यापारिक पोत सूरत पहुँचा, परन्तु पुर्तग़ालियों के प्रतिरोध और शत्रुतापूर्ण रवैये ने कम्पनी को भारत के साथ सहज ही व्यापार शुरू नहीं करने दिया। पुर्तग़ालियों से निपटने के लिए अंग्रेज़ों को डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी से सहायता और समर्थन मिला और दोनों कम्पनियों ने एक साथ मिलकर पुर्तग़ालियों से लम्बे अरसे तक जमकर तगड़ा मोर्चा लिया। 1612 ई. में कैप्टन बोस्टन के नेतृत्व में अंग्रेज़ों के एक जहाज़ी बेड़े ने पुर्तग़ाली हमले को कुचल दिया और अंग्रेज़ों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने सूरत में व्यापार शुरू कर दिया। 1613 ई. में कम्पनी को एक शाही फ़रमान मिला और सूरत में व्यापार करने का उसका अधिकार सुरक्षित हो गया। 1622 ई. में अंग्रेज़ों ने ओर्मुज पर अधिकार कर लिया, जिसके फलस्वरूप वे पुर्तग़ालियों के प्रतिशोध या आक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित हो गये।

कम्पनी की सफलताएँ

1615-18 ई. में सम्राट जहाँगीर के समय ब्रिटिश नरेश जेम्स प्रथम के राजदूत सर टामस रो ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी के लिए कुछ विशेषाधिकार प्राप्त कर लिये। इसके शीघ्र बाद ही कम्पनी ने मसुलीपट्टम और बंगाल की खाड़ी स्थित अरमा गाँव नामक स्थानों पर कारख़ानें स्थापित किये। किन्तु कम्पनी को पहली महत्त्वपूर्ण सफलता मार्च, 1640 ई. में मिली, जब उसने विजयनगर शासकों के प्रतिनिधि चन्द्रगिरि के राजा से आधुनिक चेन्नई नगर का स्थान प्राप्त कर लिया। जहाँ पर उन्होंने शीघ्र ही सेण्ट जार्ज क़िले का निर्माण किया। 1661 ई. में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय को पुर्तग़ाली राजकुमारी से विवाह के दहेज में बम्बई का टापू मिल गया। चार्ल्स ने 1668 ई. में इसको केवल 10 पाउण्ड सालाना किराये पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी को दे दिया। इसके बाद 1669 और 1677 ई. के बीच कम्पनी के गवर्नर जेराल्ड आंगियर ने आधुनिक बम्बई नगर की नींव डाली।

कोलकाता नगर की स्थापना

1687 ई. में कम्पनी के एक वफ़ादार सेवक जॉब चारनाक ने बंगाल के नवाब इब्राहीम ख़ाँ के निमंत्रण पर भागीरथी की दलदली भूमि पर स्थित सूतानाती गाँव में कलकत्ता नगर की स्थापना की। बाद को 1698 ई. में सूतानाती से लगे हुए दो गाँवों, कालिकाता और गोविन्दपुर, को भी इसमें जोड़ दिया गया। इस प्रकार पुर्तग़ालियों के ज़बर्दस्त प्रतिरोध पर विजय प्राप्त करने के बाद ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने 90 वर्षों के अन्दर तीन अति उत्तम बन्दरग़ाहों-बम्बई, मद्रास और कलकत्ता पर अपना अधिकार कर लिया। इन तीनों बन्दरग़ाहों पर क़िले भी थे। ये तीनों बन्दरग़ाह प्रेसीडेंसी कहलाये और इनमें से प्रत्येक का प्रशासन ईस्ट इण्डिया कम्पनी के 'कोर्ट ऑफ़ प्रोपराइटर्स' द्वारा नियुक्त एक गवर्नर के सुपुर्द किया गया। ईस्ट इण्डिया कम्पनी का संचालन लन्दन में 'लीडल हॉल स्ट्रीट' स्थित कार्यालय से होता था।

कम्पनी को सीमा शुल्क से मुक्ति

1691 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल के नवाब इब्राहीम ख़ाँ से एक फ़रमान प्राप्त हुआ, जिसमें कम्पनी को बंगाल में सिर्फ़ 3000 रुपये की राशि सालाना देने पर सीमा शुल्क के भुगतान से मुक्त कर दिया गया था। अन्य यूरोपीय कम्पनियों को तीन प्रतिशत शुल्क अदा करना पड़ता था। ईस्ट इण्डिया कम्पनी के सर्जन 'डॉ. हैमिल्टन'[1] की चिकित्सा सेवाओं से ख़ुश होकर सम्राट फ़र्रुख़सियर ने 1715 ई. में नया फ़रमान जारी करते हुए कम्पनी को सीमा शुल्क से मुक्त करने वाले पहले फ़रमान की पुष्टि कर दी।

भारत पर प्रभुसत्ता

व्यापार में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के इस एकाधिकार का कई अंग्रेज़ व्यापारियों ने विरोध किया और सत्रहवीं शताब्दी के अन्त में 'दि इण्डियन कम्पनी ट्रेडिंग टु दि ईस्ट इण्डीज़' नामक एक प्रतिद्वन्द्वी संस्था की स्थापना की। नयी और पुरानी दोनों कम्पनियों में कड़ी प्रतिद्वन्द्विता चल पड़ी, जिसमें पुरानी कम्पनी के पैर उखड़ने लगे, किन्तु भारत और इंग्लैण्ड दोनों ही जगह अत्यन्त कटु और अप्रतिष्ठाजनक प्रतिद्वन्द्विता के बाद 1708 ई. में समझौता हुआ, जिसके अंतर्गत दोनों को मिलाकर एक कम्पनी बना दी गई और उसका नाम रखा गया 'दि यूनाइडेट कम्पनी ऑफ़ दि मर्चेण्ट्स ऑफ़ इंग्लैण्ड ट्रेडिंग टू दि ईस्ट इण्डीज़'। यह संयुक्त कम्पनी बाद में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नाम से ही मशहूर रही और डेढ़ सौ वर्षों में वह मात्र एक व्यापारिक निगम न रहकर एक ऐसी राजनीतिक एवं सैनिक संस्था बन गई, जिसने सम्पूर्ण भारत पर अपनी प्रभुसत्ता स्थापित कर ली।

1661 ई. में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय को पुर्तग़ाली राजकुमारी से विवाह के उपलक्ष्य में दहेज स्वरूप बम्बई का टापू मिल गया था। चार्ल्स द्वितीय ने 1668 ई. में इसको केवल 10 पाउण्ड सालाना किराये पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी को दे दिया। इसके बाद 1669 और 1677 ई. के बीच कम्पनी के गवर्नर जेराल्ड आंगियर ने आधुनिक बम्बई नगर की नींव डाली।

कम्पनी का स्वरूप

कम्पनी के साधारण सदस्यों की एक सभा थी, जिसके कार्य का नियंत्रण एक गवर्नर और चौबीस समितियों को दिया गया था। ये चौबीस समितियाँ चौबीस व्यक्ति थे, जिन्हें बाद में 'निदेशक' कहा जाने लगा और उनकी सभा को 'निदेशक मंडल'। निदेशक का कार्यकाल एक वर्ष का होता था, और वे अगले वर्ष के लिए पुनः चुने जा सकते थे। कम्पनी मात्र एक व्यापारिक संस्था थी। उसे केवल व्यापारिक निकायों के लिए मान्य विधायी और न्यायिक अधिकार प्राप्त हुए थे। इसके अंतर्गत उसे कारावास और अर्थदंड आरोपित करने की शक्ति अंग्रेज़ क़ानूनों के अंतर्गत प्रदान की गई थी। 1635 में इंग्लैण्ड में एक और कम्पनी को अनुमति प्राप्त हो गई, जिससे पुरानी कम्पनी को कठिनाई हुई और दोनों कम्पनियों में प्रतिद्वंदिता होने लगी। जिसका निराकरण करने का प्रयत्न किया गया, जिससे भविष्य की 'ज्वाइंट स्टॉक' कम्पनियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। 1662 ई. में जार्ज आक्सेनडेन कम्पनी की फ़ैस्ट्री का अध्यक्ष बनाया गया था। 1694 में इंग्लेंड के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रस्ताव आया कि इंग्लेंड के प्रत्येक नागरिक को विश्व के किसी भाग में व्यापार करने का अधिकार है, यदि संसद उसे प्रतिबंधित न कर दे। इस प्रस्ताव के उपरांत 1698 में एक और कम्पनी 'दी इंग्लिश कम्पनी ट्रेडिंग टू दी ईस्ट इंडीज' की स्थापना हुई, जिससे लंदन कम्पनी संकट में आ गई 1709 में दोनों कम्पनियों का विलीनीकरण हुआ और 'दी युनाइटेड ईस्ट इण्डिया कम्पनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ इंग्लेंड ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडीज' अस्तित्व में आई और ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नाम से विख्यात हुई। 1717 ई. में ही कम्पनी ने दस्तक प्रक्रिया शुरू कर दी थी।[2]

कम्पनी का सौभाग्य

भारत में इस कम्पनी की प्रभुसत्ता सहसा ही नहीं स्थापित हो गई। इसमें उसे सौ से भी अधिक वर्षों का समय लगा और इस अवधि में उसे फ़्राँस और डच कम्पनियों तथा भारतीयों से अनेक युद्ध भी करने पड़े। यह ईस्ट इण्डिया कम्पनी कम्पनी का सौभाग्य ही था कि, भारत पर प्रभुसत्ता का दावा करने वाली मुग़ल सरकार धीरे-धीरे कमज़ोर होती गई और देश अठारहवीं शताब्दी के दौरान छोटे-छोटे अनेक मुस्लिम और हिन्दू राज्यों में बँट गया। इन राज्यों में परस्पर कोई भी एकता न रही। मुस्लिम राज्य न केवल हिन्दू राज्यों के ख़िलाफ़ थे, वरन् उनमें आपस में भी एकता न थी और न ही उनके मन में दिल्ली में शासन करने वाले मुग़ल सम्राट के प्रति कोई निष्ठा थी। यह फूट ईस्ट इण्डिया कम्पनी के लिए वरदान सिद्ध हुई। जून 1756 ई. में जब नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता पर हमला किया, तो ईस्ट इण्डिया कम्पनी के फ़ोर्ट विलियम का गवर्नर ड्रेक रोगर था। इस कम्पनी ने 1761 ई. में वॉडीवाश का युद्ध जीतकर फ़्रेंच ईस्ट इण्डिया कम्पनी का भारत से सफ़ाया कर दिया। सन् 1757 ई. में प्लासी का युद्ध जीतने के बाद बंगाल, बिहार और उड़ीसा पर उसका प्रभुत्व वस्तुत: पहले ही स्थापित हो चुका था। विलियम नाट (1782 से 1845 ई. तक) ईस्ट इण्डिया कम्पनी की बंगाल सेना में 1800 ई. में एक सैनिक पदाधिकारी होकर आया। इसकी अतिशीघ्र पदोन्नति हुई और 1839 ई. में उसे कंदहार स्थित ब्रिटिश सेनाओं का नेतृत्व सौंपा गया। इसी समय पर कम्पनी ने सैम्युअल आकमटी को मद्रास का सेनापति नियुक्त किया था।

कम्पनी का वर्चस्व

मुग़ल सम्राट शाहआलम द्वितीय असहाय सा कम्पनी की फ़ौजों का बढ़ाव और विजय देखता रहा। उसके देखते-देखते कम्पनी ने मैसूर के मुस्लिम राज्य को हड़प लिया और हैदराबाद के निज़ाम ने कम्पनी के आगे आत्म समर्पण कर दिया। पर वह कुछ भी न कर सका। हाँ, उसे इस बात से अलबत्ता कुछ सन्तोष मिला कि कम्पनी ने मराठों की शक्ति को भी काफ़ी क्षीण कर दिया था। राजपूत वीरे थे, किन्तु शुरू से ही उनमें आपस में फूट थी। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए कोई वार किये बिना ही कम्पनी के आगे घुटने टेक दिये। इसी समय डेविड आक्टरलोनी, जो कम्पनी की सेवा में एक मुख्य सेनानायक था, मराठों से दिल्ली की रक्षा की। वारेन हेस्टिंग्स (1813-23) के प्रशासन काल में मराठों द्वारा आत्म समर्पण कर दिये जाने के बाद तो मुग़ल सम्राट वस्तुत: कम्पनी का पेंशनयुक्त बन गया। 1929 ई. में आसाम, 1843 ई. में सिन्ध, 1849 ई. में पंजाब और 1852 ई. में दक्षिणी बर्मा भी कम्पनी के शासन में आ गया। वास्तव में अब बर्मा (वर्तमान म्यांमार) से पेशावर तक कम्पनी का पूर्ण आधिपत्य था।

सिपाही विद्रोह

ईस्ट इण्डिया कम्पनी से व्यापारिक अधिकार और एकाधिपत्य पहले ही हस्तान्तरित किया जा चुका था और इस प्रकार वह ग्रेट ब्रिटेन के सम्राट के प्रशासनिक अभिकरण के रूप में कार्य कर रही थी। कम्पनी के शासनकाल में कई पूर्वी विद्रोह हुए थे। जिस समय चारों तरफ़ शान्ति नज़र आ रही थी, उसी समय अचानक 1857 ई. में भारतीय सिपाहियों ने विद्रोह कर दिया। ब्रिगेडियर नील जेम्स ने 11 जून, 1857 ई. को इस विद्रोह को सफलतापूर्वक दबा दिया। कम्पनी ने कुछ 'गद्दार' भारतीयों की मदद से विद्रोह को दबा तो दिया, लेकिन भारतीयों के कुछ वर्गों में विरोध और बग़ावत की आग भड़कती रही। यह बग़ावत ईस्ट इण्डिया कम्पनी के लिए घातक सिद्ध हुई। 1858 ई. में कम्पनी को समाप्त कर दिया गया और भारत की प्रभुसत्ता ब्रिटेन के सम्राट ने स्वयं ग्रहण कर ली।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

  1. डॉक्टर हेमिल्टन कम्पनी द्वारा भेजे गए दूतमण्डल के साथ मुग़ल दरबार में गया था।
  2. [दिनेशराय]। भारत में विधि का इतिहास-5 (हिन्दी) knol.google.com। अभिगमन तिथि: 5 दिसम्बर, 2010।

बाहरी कड़ियाँ

  • British east india company (indianetzone.com)
  • East-India-Company (britannica.com)

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

औपनिवेशिक (उपनिवेश) काल (1760-1947 ई.)

अकबर ख़ाँ · अकबर हैदरी · अज़ीमुल्लाह ख़ाँ · अजीमुद्दौला · अनवरुद्दीन · अलीनगर की संधि · आलमशाह द्वितीय · इलाहाबाद की सन्धि · गोरखा युद्ध · डूप्ले · दलीप सिंह · दौलतराव शिन्दे · बक्सर का युद्ध · बख़्त ख़ाँ · बर्मी युद्ध · बसई की सन्धि · बाई अमन · बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू · भारतीय प्रशासनिक सेवा · महादजी शिन्दे · मालगुज़ारी · रणजीत सिंह · ला बोर्दने · शाह शुजा दुर्रानी · शेरअली · सालबाई की सन्धि · सिपाही क्रांति 1857 · सिराजुद्दौला · सुर्जी अर्जुनगाँव की सन्धि · मारकुइस डि बुसी · स्थाई बन्दोबस्त · मार्टीमेर डुरंड · गंडमक की संधि · पोर्टो नोवो युद्ध · काउंत डी एक · गंगागोविंद सिंह · सर डेविड आक्टरलोनी · सर चार्ल्स मैटकाफ · सर सैम्युअल आकमटी · सीमा आयोग · आदम जाम · गोडर्ड कर्नल · दीग की लड़ाई · उमदुतुल उमरा · गोलमेज़ सम्मेलन‎‎ · अनुशीलन समिति · अव्यवस्थित प्रांत · सर जॉन कीन · गंगाधर राव · असाई की लड़ाई · अवध की बेगमें · चेतसिंह · आसफ़उद्दौला · सत्यशोधक समाज · महारानी एलिजाबेथ प्रथम · तेलंगाना किसान आन्दोलन · आष्टी की लड़ाई · कर्नाटक युद्ध प्रथम · श्वेत विद्रोह · विलियम विलसन हन्टर · लालमोहन घोष · सुगौली सन्धि · डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी · हबीबुल्ला ख़ाँ · राम सिंह · नेहरू समिति · गोलमेज़ सम्मेलन तृतीय · व्यक्तिगत सत्याग्रह · हिन्दू महासभा · बालक सिंह · आग़ा ख़ाँ · वरसाड आन्दोलन · जस्टिस पार्टी · ताना भगत आन्दोलन · इस्तमरारी बन्दोबस्त · वर्धा शिक्षा आयोग · श्रीराम वाजपेयी · आत्मसम्मान आन्दोलन · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध · पारसी सुधार आन्दोलन · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध प्रथम · वाडीवाश का युद्ध · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध द्वितीय · थीवा · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध तृतीय · एलिजा इम्पी · जोसेफ़ बैपटिस्टा · भोमर का भील आन्दोलन · माउन्टबेटन योजना · विलियम नॉट · विलियम फ़्रेज़र · अदालत · सदर निजामत अदालत · सदर दीवानी अदालत · ज़िन्दाँ रानी · नंदकुमार · मिर्ज़ा इस्माइल · तुकोजी राव होल्कर द्वितीय · कामागाटामारू प्रकरण · शिताबराय · ए.ओ. ह्यूम · मुजफ़्फ़रपुर बमकांड · भारतीय क़ानून कमीशन · यंग बंगाल आन्दोलन · क्रिप्स प्रस्ताव · दोनाबू का युद्ध · मांटेग्यू घोषणा · अमीचन्द · सार्जेण्ट योजना · जॉब चार्नोक · गुरुवायूर सत्याग्रह · गोलमेज़ सम्मेलन द्वितीय · मद्रास प्रेसीडेंसी · बंग भंग · बड़गाँव समझौता · मेजर विनसेण्ट आयर · सेंट्रल असेम्बली बमकांड · अलेक्जण्डर बर्न्स · जेम्स आउटरम · प्रथम गोलमेज़ सम्मेलन · शिशु हत्या उन्मूलन · अवध काश्तकारी क़ानून · उत्तर प्रदेश किसान सभा · अवध किसान सभा · नेहरू रिपोर्ट · वायकोम सत्याग्रह · बिजोलिया किसान आन्दोलन · अयूब ख़ाँ (जनरल) · होमरूल लीग आन्दोलन · सूरत की सन्धि · अयूब ख़ाँ (शेरअली पुत्र) · चंदा साहब · देवगाँव की संधि · दक्कन विद्रोह · हन्टर समिति · इब्राहीम ख़ाँ गार्दी · शिमला सम्मेलन · इण्डियन एसोसिएशन · वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट · प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम · वुड घोषणा पत्र · नरेन्द्र मण्डल · ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध · मंसूर अली ख़ाँ · नौसेना विद्रोह · लालसिंह · पिट एक्ट · राजस्थान सेवा संघ · हार्टोग समिति · टीपू सुल्तान · अब्दुर्रहमान · बंगाल विभाजन · अमर सिंह थापा · नेटाल भारतीय कांग्रेस · जगत सेठ · अगस्त प्रस्ताव · चम्पारन सत्याग्रह · यशवंत राव होल्कर · पूना समझौता · मीर क़ासिम · मीर ज़ाफ़र · सैडलर आयोग · काकोरी काण्ड · साम्प्रदायिक निर्णय · मैक्स मूलर · हेक्टर मुनरो · अजीम उल्लाह ख़ाँ · कैबिनेट मिशन · ईस्ट इण्डिया कम्पनी · द्वैध शासन पद्धति · वेवेल योजना · रॉलेट एक्ट · जिन्ना के चौदह सूत्र · डंकन जोनाथन · आंग्ल-मराठा युद्ध · आम्बूर की लड़ाई · आंग्ल-मराठा युद्ध प्रथम · अलीवाल की लड़ाई · एडवर्ड सप्तम · मुन्नी बेगम · हन्टर शिक्षा आयोग · आंग्ल-मराठा युद्ध द्वितीय · आंग्ल-मराठा युद्ध तृतीय · द्वैध शासन (बंगाल) · क्रिप्स मिशन · तुकोजी राव होल्कर तृतीय · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (प्रथम चरण) · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (द्वितीय चरण) · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (तृतीय चरण) · आज़ाद हिन्द फ़ौज · प्लासी युद्ध · आधुनिक भारत का इतिहास · भारतीय ज़मींदारी प्रथा · साइमन कमीशन · किसान आन्दोलन · एका आन्दोलन · शेरसिंह (छत्तरसिंह पुत्र) · नील आन्दोलन · पाबना विद्रोह · महालवाड़ी व्यवस्था · रेवरेण्ड अलेक्ज़ेण्डर डफ़ · इम्पीरियल लेजिस्लेटिव कौंसिल · फ़ोर्ट सेण्ट डेविड · फ़ैजुल्ला ख़ाँ · फ़ारवर्ड ब्लॉक · जगत नारायण मुल्ला · बंगाल की दीवानी · सर हारकोर्ट बटलर · शिमला सम्मेलन 1914 · बटलर समिति रिपोर्ट · इण्डियन कौंसिल एक्ट · रेवरेण्ड हेनरी मार्टिन · भारत सरकार अधिनियम (1858) · भारतीय परिषद अधिनियम (1861) · भारतीय परिषद अधिनियम (1892) · भारत सरकार अधिनियम (1919) · अली मर्दान रुहेला · बेदारा की लड़ाई · कॉर्नवॉलिस कोड · श्रमिक संघ · श्रमिक आन्दोलन · ईस्ट इण्डिया कॉलेज हैलीबरी · मीरन · एलिस विलियम · बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल · इल्बर्ट बिल · एलफ़िन्स्टन जॉन बैरन · होल्कर वंश · सिंधिया वंश · एलफ़िन्स्टन माउण्ट स्टुअर्ट · इण्डियन नेशनल कान्फ़्रेंस · कर्नल फ़ेरे · कर्नल फ़ोर्ड · दुर्लभराय · चार्ल्स जेम्स फ़ाक्स · सआदत अली · स्वराज पार्टी · तेजा सिंह · फ़िरोज़शाह का युद्ध · ग़दर आन्दोलन · मियानी का युद्ध · ए.ओ.ह्यूम · अलीगढ़ आन्दोलन · देवबन्द स्कूल · बन्धुल · सिक्ख सुधार आन्दोलन · विलियम होजेज़ · बुकानन · जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन · जॉन गिलक्राइस्ट · सर रॉबर्ट बारकर · रिचर्ड बेबर · हेनरी लुई विवियन देरोजियो · बेंजामिन डिसरायली · सर चार्ल्स जेम्स नेपियर · आंग्ल-बर्मा युद्ध प्रथम · आंग्ल-बर्मा युद्ध द्वितीय · आंग्ल-बर्मा युद्ध तृतीय · आंग्ल-बर्मा युद्ध · पामर एण्ड कम्पनी काण्ड · त्रिपक्षीय सन्धि · अलेक्ज़ेण्डर डफ़ · जनरल अलार · लेडी हैरियट जार्जियाना · ब्रिगेडियर जनरल जॉन निकोल्सन · उत्तर पश्चिमी सीमा प्रदेश · जनरल सर आर्थर पावर पामर · डेविड आक्टरलोनी · फ़ोर्थ · जनरल पेरों · जेम्स फ़ोर्बेस · सर फ़िलिप फ़्राँसिस · बैमफ़ील्ड फ़ुलर · विलियम फ़ुलार्टन · शेरसिंह (रणजीत सिंह पुत्र) · हरि सिंह नलवा · हिंगोली · सीरिल रैडक्लिफ़ · कांसीजोड़ा कांड · कामलंका · कर्मरंग · गाज़ीउद्दीन इमामुलमुल्क · दस्तक · अनवरूद्दीन · ब्रिगेडियर नील जेम्स · विक्टर जैकोमाण्ट · 10 मई 1857 · प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की मुख्य घटनाएँ · दिल्ली दरबार · प्रथम दिल्ली दरबार · द्वितीय दिल्ली दरबार · तृतीय दिल्ली दरबार · भारत परिषद अधिनियम- 1909 · कारख़ाना अधिनियम, 1881 · कारख़ाना अधिनियम, 1891 · कारख़ाना अधिनियम, 1922 · कारख़ाना अधिनियम, 1911 · कारख़ाना अधिनियम, 1934 · कारख़ाना संशोधन अधिनियम, 1946 · त्रिपुरी सम्मेलन · मद्रास महाजन सभा · चौधरी रहमत अली · अब्दुस समद ख़ाँ · फ़ैनी पार्क्स · आर. श्रीनिवासन · इब्राहिम रहीमतुल्ला · देसाई-लियाकत प्रस्ताव · कुनहम्मद हाजी · एजेंसी · लार्ड होरेशियो हरबर्ट किचनर · कैप्टन ख़ान मोहम्मद · शिशिर कुमार घोष · कृपाल सिंह · गोमधर कुंवर · सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय · ग्वालियर की सन्धि · सिकन्दर हयात ख़ान · मलिक खिज़ार हयात तिवाना · ज्ञान सिंह रानेवाला · अंजलाई अम्मल · उज्ज्वला मजूमदार · केलाग­-ब्रियाँ समझौता · आंग्ल-मणिपुर युद्ध · इण्डिया ऑफ़िस लाइब्रेरी

देखें  वार्ता  बदलें

भारत का विभाजन

भारत   •   पाकिस्तान   •   रैडक्लिफ़ रेखा   •   स्वतंत्रता दिवस   •   15 अगस्त   •   1947   •   महात्मा गाँधी   •   जवाहरलाल नेहरू   •   राजेन्द्र प्रसाद   •   भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस   •   सरदार पटेल   •   असहयोग आंदोलन   •   नमक सत्याग्रह   •   मुहम्मद अली जिन्ना   •   मुस्लिम लीग   •   हिन्दू महासभा   •   अखण्डित बंगाल   •   अखण्डित पंजाब   •   बांग्लादेश   •   बलूचिस्तान   •   लॉर्ड माउंटबेटन   •   भारत-पाकिस्तान युद्ध   •   ताशकंद समझौता   •   भारतीय संविधान सभा   •   इंग्लैंड   •   ईस्ट इण्डिया कम्पनी   •   गवर्नर-जनरल   •   अंग्रेज़   •   पुर्तग़ाली   •   ब्रिटिश साम्राज्य   •   रेग्युलेटिंग एक्ट   •   वी. के. कृष्ण मेनन   •   चक्रवर्ती राजगोपालाचारी   •   गाँधी युग   •   श्यामा प्रसाद मुखर्जी   •   अबुलकलाम आज़ाद   •   सच्चिदानन्द सिन्हा   •   भीमराव आम्बेडकर   •   प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम   •   सीरिल रैडक्लिफ़   •   स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

ईस्ट इंडिया कंपनी का फुल फॉर्म क्या है?

The United Provinces High Courts (Amalgamation) Order, 1948.

ईस्ट इंडिया कंपनी का दूसरा नाम क्या था?

1600 में आज ही के दिन इंग्लैड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने 'द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिग इन ईस्ट इंटीज' या ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के स्वीकृति दी थी.

क्या ईस्ट इंडिया कंपनी अभी भी है?

अब बन गई है ई-कॉमर्स कंपनी एक समय यह कंपनी एग्री से लेकर माइनिंग और रेलवे तक सारे काम करती थी. अब मजेदार है कि भारत को गुलाम बनाने वाली इस ईस्ट इंडिया कंपनी के मालिक भारतीय मूल के बिजनेसमैन संजीव मेहता (Sanjiv Mehta) हैं. मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदने के बाद इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बना दिया.

ईस्ट इंडिया कंपनी में क्या बनता है?

ईस्ट इंडिया कंपनी ने चीनी एजेंटों के माध्यम से लोगों के बीच अफ़ीम को बढ़ावा दिया. कंपनी ने अफ़ीम के व्यापार से रेशम और चीनी के बर्तन भी ख़रीदे और मुनाफ़ा भी कमाया.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग