निम्नलिखित में से उपर्युक्त विकल्प का चयन कीजिए -
किसी कार्य का करने या होने का बोध कराने वाले शब्द _______ कहलाते है |
- विशेषण
- संख्या
- क्रिया
- काल
Answer (Detailed Solution Below)
Option 3 : क्रिया
Free
DSSSB Junior Clerk Full Mock Test
200 Questions 200 Marks 120 Mins
- दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'क्रिया’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- उपर्युक्त विकल्पों में से उचित शब्द 'क्रिया' होगा।
- किसी कार्य का करने या होने का बोध करने वाले शब्द 'क्रिया' कहलाते हैं।
- जैसे - खाना, पीना, लिखना, पढ़ना आदि।
- विशेषण - संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। जैसे - अच्छा, बुरा, बहुत, कायर आदि।
- संख्या - संख्याएँ वे गणितीय वस्तुएँ हैं जिनका उपयोग मापने, गिनने और नामकरण करने के लिए किया जाता है। १, २, ३, ४ आदि प्राकृतिक संख्याएँ इसकी सबसे मूलभूत उदाहरण हैं।
- काल - क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है। इसके तीन भेद हैं - भूतकाल, वर्तमान काल, भविष्य काल।
जिस शब्द से कार्य करने का बोध हो उसे क्या कहते हैं?
किसी कार्य का करने या होने का बोध करने वाले शब्द 'क्रिया' कहलाते हैं। जैसे - खाना, पीना, लिखना, पढ़ना आदि।
जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध हो उसे क्या कहते हैं * क संज्ञा ख क्रिया ग सर्वनाम?
जो (शब्द) सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- 'यह', 'वह', 'वे' सर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति का निश्चयपूर्वक बोध करा रहे हैं, अतः ये निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।
जिन शब्दों से किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उन्हें क्या कहते हैं?
जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य 'मैंने खाना खाया' देखा जाये तो इसमें क्रिया 'खाया' शब्द है। 'इसका नाम मोहन है' में क्रिया 'है' शब्द है।
किसी कार्य को करने वाला क्या कहलाता है?
किसी भी कार्य को करने वाला व्यक्ति कर्ता कहलाता है।