जीवन में वाणी का क्या महत्व है? - jeevan mein vaanee ka kya mahatv hai?

वाणी का क्या महत्व है?

वाणी व्यक्तित्व का आभूषण है। वाणी से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है। मधुर वाणी हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। छोटे से छोटे व बड़े से बड़े कार्य जो बड़े-बड़े सूरमा भी नहीं कर पाते, वे केवल वाणी के माधुर्य से संपन्न हो जाते हैं।

वाणी का महत्व अपने शब्दों में 8 से 10 वाक्यों में लिखिए?

वाणी की मधुरता ह्रदय-द्वार खोलने की कुंजी है। एक ही बात को हम कटु शब्दों में कहते हैं और उसी को हम मधुर बना सकते हैं। वार्तालाप की शिष्टता मनुष्य को आदर का पात्र बनाती है और समाज में उसकी सफलता के लिए रास्ता साफ़ कर देती है। कटु वाणी आदमी को रुष्ट कर सकती है तो इसके विपरीत मधुर वाणी दूसरे को प्रसन्न भी कर सकती है।

वाणी से आप क्या समझते हैं?

' “वाणी का अर्थ उच्च स्तरीय सुस्पष्ट स्वरों एवं सम्बन्धित ध्वनि प्रणालियों का उपयोग करके सम्प्रेषण करना है। ' उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर यह स्पष्ट है कि किसी ध्वनि को वाणी का रूप प्राप्त करने के लिए उसे स्पष्ट तथा अर्थयुक्त होना चाहिए।

मीठी वाणी बोलने से क्या लाभ होता है?

मीठी वाणी बोलने से सुनने वाले के मन से क्रोध और घृणा के भाव नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही हमारा अंतःकरण भी प्रसन्न जाता है। प्रभावस्वरूप औरों को सुख और तन को शीतलता प्राप्त होती है।