झारखंड राज्य का निर्माण कब हुआ? - jhaarakhand raajy ka nirmaan kab hua?

📌   निम्नलिखित में से किसे भारत का रुर प्रदेश कहा जाता है |

📌   राज्य के रुप में स्थापित होने से पूर्व झारखण्ड क्षेत्र किस नाम से जाना जाता था ?

📌   स्थापना के आधार पर झारखण्ड का भारत के राज्यों के क्रम है?

📌   खनिज संसाधन की दृष्टि से भारत का सबसे धनी राज्य कौन-सा है ?

📌   झारखण्ड का शब्दिक अर्थ है -

📌   झारखण्ड का राजकीय पक्षी है |

📌   झारखण्ड क्षेत्र का प्रथम साहित्यिक उल्लेख ऐतरेय ब्राह्मण में किस नाम से मिलता है?

📌   झारखण्ड का राजकीय वृक्ष है -

📌   झारखण्ड भारत के ------------------ भाग में स्थित है |

📌   झारखण्ड राज्य के चिन्ह (Logo) में कितने J का उपयोग किया गया है ?

📌   महाभारत में झारखण्ड क्षेत्र का उल्लेख किस नाम से मिलता है ?

📌   झारखण्ड शब्द का प्रथम पुरातत्वीक उल्लेख मिलता है -

📌   झारखण्ड की सबसे प्राचीन जनजाति है -

📌   झारखण्ड का राजकीय पशु है ?

📌   झारखण्ड का राजकी पुष्प है -

📌   झारखण्ड राज्य की स्थापना कब हुई ?

📌   आज का झारखण्ड पहले के किस क्षेत्र का पर्यायवाची शब्द माना जाता है?

📌   क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखण्ड का देश में स्थान है -


झारखंड आज 18 साल का हो गया है। आज ही के दिन 18 साल पहले 15 नवंबर, 2000 को लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य अस्तित्व में आया था। 1930 में गठित आदिवासी महासभा ने हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह की अगुआई में अलग झारखंड का सपना देखा था। 15 नवंबर, 2000 को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर झारखंड भारत का अठ्ठाइसवां राज्य बना। बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड का सृजन किया गया। औद्योगिक नगरी रांची इसकी राजधानी है। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में धनबाद, बोकारो व जमशेदपुर शामिल हैं।

झारखंड की सीमाएं उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं। पूरा प्रदेश छोटानागपुर के पठार पर अवस्थित है। कोयल, दामोदर, खरगई व स्वर्णरेखा यहां की प्रमुख नदियां हैं। वनों के अनुपात में यह प्रदेश देश का अग्रणी राज्य माना जाता है। यह प्रदेश वन्य जीवों के संरक्षण के लिए भी मशहूर है।

झारखंड विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों व धर्मों का संगम क्षेत्र कहा जा सकता है। द्रविड़, आर्य, व आस्ट्रो-एशियाई तत्वों के सम्मिश्रण का इससे अच्छा कोई क्षेत्र भारत में शायद ही दिखता है। इस शहर की गतिविधियां मुख्य रूप से राजधानी रांची और जमशेदपुर, धनबाद तथा बोकारो जैसे औद्योगिक केंद्रों से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।

जानिए, कैसे पड़ा राज्य का नाम

झारखंड यानी झार या झाड़ जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और खंड यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरूप यह मूलतः एक वन प्रदेश है, जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का रूर भी कहा जाता है, जो जर्मनी में खनिज प्रदेश के नाम से विख्यात है।

जानें, किस तरह विकराल हुई समस्याएं

अस्तित्व में आते ही झारखंड सियासी अस्थिरता के भंवर में फंस गया। भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, गरीबी-पिछड़ापन व प्रशासनिक कमजोरी समेत कई तरह की समस्याएं विकराल होती चली गईं। विकास की कसौटी पर अब तक सूबे को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके चलते साथ ही अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड जैसे राज्यों से झारखंड पिछड़ता गया।

वर्ष 2000 से पूर्व बिहार तथा झारखंड एक ही राज्य थे। परंतु 15 नवंबर 2000 को झारखंड बिहार से अलग होकर एक नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। प्राचीन बिहार के कुल क्षेत्रफल का 46% दक्षिणी हिस्सा आज झारखंड के नाम से जाना जाता है। आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में आज भी 76% जनसँख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।


भारत के 28 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आए झारखंड की स्थापना के लिए 15 नवंबर की तारीख चुने जाने का कारण; झारखंड के लोगों द्वारा ईश्वर माने जाने वाले बिरसा मुंडा का जन्मदिन है। 15 नवंबर 1875 को जन्में बिरसा मुंडा आदिवासी इलाकों में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की ज्वाला जलाने वाले प्रमुख नेता के रूप में जाने जाते हैं।


बिहार के दक्षिणी राज्यों को अलग कर झारखंड राज्य बनाने का विचार इसके बनने से लगभग सौ वर्ष पूर्व भारत के हॉकी खिलाड़ी रहे जयपाल मुंडा ने रखा था। जिन्होंने बाद में झारखंड राज्य बनने से पूर्व ही झारखंड पार्टी का सृजन किया था जो बिहार के दक्षिण हिस्से में बहुत प्रभावशाली रही थी।

आज के इस ब्लॉग के माध्यम से आपको झारखंड राज्य के गठन के पूर्व, झारखंड की स्थापना से संबंधित सारे प्रश्नों को समझाने का प्रयास किया गया है। आपको इस ब्लॉग के माध्यम से झारखंड आंदोलन एवं स्थापना के पूर्व तक सारी घटनाओं का सिलसिलेवार जानकारी प्राप्त होगा।

झारखंड स्थापना से संबंधित कोई भी प्रश्न छुटने की संभावना नहीं है। अतः प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण अध्याय है। आशा है आपको ब्लॉक के माध्यम से झारखंड स्थापना/आंदोलन से संबंधित संपूर्ण जानकारी एक ही पोस्ट के माध्यम से प्राप्त होगी।

झारखंड राज्य का निर्माण 

प्रश्न- कौन से छात्र संघ ने पहली बार झारखंड की मांग की थी ?

उत्तर- ढाका छात्र संघ

प्रश्न- पहली बार झारखंड की मांग किसने की थी ?

उत्तर- J Bartholaman

प्रश्न- झारखंड का जनक किसे कहा जाता है ?

उत्तर – J Bartholaman

प्रश्न-झारखंड उन्नति समाज की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर- 1915 ईस्वी

प्रश्न- झारखंड उन्नति समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?

उत्तर- जुएल लकड़ा और बंदी उरांव

प्रश्न- किसान सभा का गठन किस वर्ष किया गया था ?

उत्तर-1931 ईस्वी

प्रश्न- झारखंड किसान सभा का गठन किसके द्वारा किया गया था ?

उत्तर- पॉल दयाल और ठेवले उरांव

प्रश्न- छोटानागपुर कैथोलिक सभा का गठन किस वर्ष किया गया था ?

उत्तर- 1933 ईस्वी

प्रश्न- छोटानागपुर कैथोलिक सभा का गठन किसके द्वारा किया गया था ?

उत्तर- बोनीफस लाकड़ा

प्रश्न- छोटानागपुर उन्नति समाज, झारखंड किसान सभा तथा छोटानागपुर कैथोलिक सभा को मिलाकर किस का निर्माण किया गया था ?

उत्तर- आदिवासी महासभा

प्रश्न-छोटानागपुर आदिवासी महासभा का गठन किस वर्ष किया गया था ?

उत्तर- 1938 ईस्वी

प्रश्न- छोटानागपुर आदिवासी महासभा का गठन किसके द्वारा किया गया था ?

उत्तर- इग्नेश बेक

प्रश्न- आदिवासी महासभा का गठन किसके द्वारा किया गया था ?

उत्तर- थियोडोर सूरीन

प्रश्न- आदिवासी महासभा का गठन कब किया गया था ?

उत्तर- 1939 ईस्वी

प्रश्न- किसके कहने पर जयपाल सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे ?

उत्तर- सुभाष चंद्र बोस

प्रश्न- 1946 ईस्वी के संसदीय चुनाव में आदिवासी महासभा ने झारखंड क्षेत्र में चुनाव लड़कर कितने सीटों पर विजय प्राप्त की थी ?

उत्तर- 3

प्रश्न- झारखंड के किस व्यक्ति को संविधान सभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था ?

उत्तर- जयपाल सिंह

प्रश्न- 1946 ईस्वी में झारखंड अलग प्रांत की मांग किसके द्वारा की गई थी ?

उत्तर- जयपाल सिंह

प्रश्न- 1947 ईस्वी में किस पार्टी के द्वारा पृथक झारखंड प्रांत की मांग की गई थी ?

उत्तर- आदिवासी महासभा

प्रश्न- झारखंड पार्टी का गठन किस वर्ष किया गया था ?

उत्तर- 1950 ईस्वी

प्रश्न- झारखंड पार्टी का गठन किसके द्वारा किया गया था ?

उत्तर- जयपाल सिंह

प्रश्न- किस वर्ष आदिवासी महासभा, झारखंड पार्टी के रूप में बदल गई थी ?

उत्तर- 1950ईस्वी

प्रश्न- 1952 ईस्वी में बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 352 सीटों में से झारखंड पार्टी को कितने सीट प्राप्त हुए थे ?

उत्तर- 33

प्रश्न- राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी ?

उत्तर- 1953 ईस्वी

प्रश्न- 1953 ईस्वी में किस संगठन के द्वारा झारखंड राज्य की मांग की गई थी ?

उत्तर- राज्य पुनर्गठन आयोग

प्रश्न- 1955 ईस्वी में सुशील बागे के द्वारा अलग से झारखंड राज्य की मांग की गई थी ?

उत्तर- 25 MLA

प्रश्न- 1961 ईस्वी में किसके द्वारा पहली बार बिहार विधान परिषद में पृथक झारखंड राज्य के गठन के लिए भारत सरकार से आग्रह करने की मांग रखी थी ?

झारखंड राज्य की स्थापना कब और कैसे हुई?

सन 2000, 15 नवम्बर को झारखंड राज्य ने मूर्त रूप ग्रहण किया और भारत के 28 वें प्रांत के रूप में प्रतिस्थापित हुआ ।

झारखंड का पुराना नाम क्या है?

झारखंड का शाब्दिक अर्थ मुगल काल में इस क्षेत्र को 'कुकरा' नाम से जाना जाता था। ब्रिटिश काल में यह झारखंड नाम से जाना जाने लगा। पुराण कथाओं को भी इतिहास का हिस्सा मानने वाले इतिहासकारों के अनुसार वायु पुराण में छोटानागपुर को मुरण्ड तथा विष्णु पुराण में मुंड कहा गया।

बिहार से झारखंड कब बना?

फ्लैश बैक: 15 नवंबर 2000। बंगाल प्रोविंस से अलग होने के करीब 88 साल बाद बिहार को बांटा गया। झारखंड नया राज्य बना

झारखण्ड का पहला राजा कौन था?

इस वंश के प्रथम शासक भागवत राय थे। उनका शासन 1613 ई. में शुरू हुआ था। इस वंश के सबसे प्रतापी राजा थे मेदिनी राय।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग