कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

-पेट में गैस बनने की समस्या होना बहुत सामान्य-सी बात हो गई है। कुछ साल पहले तक पेट में गैस बनने की समस्या आमतौर पर वयस्कों में ही देखने को मिलती थी और इसका कारण माना जाता था कि बढ़ती उम्र के कारण उनका पाचनतंत्र धीमी गति से काम करने लगता है। साथ ही कम उम्र के लोगों के पेट में गड़बड़ी के चलते गैस की समस्या होती थी। लेकिन अब तो ज्यादातर लोगों का पेट अक्सर गड़बड़ रहता है और पेट में गैस बनना सामान्य समस्या है...

क्यों रहता है ज्यादातर लोगों का पेट खराब?
-आजकल के ज्यादातर लोगों के पास किताबी ज्ञान तो होता है लेकिन व्यवहारिक ज्ञान का बहुत अधिक अभाव होता है। यही कारण है कि वे एक क्लिक के जरिए दुनियाभर के बारे में तो ज्ञान जुटा लेते हैं। लेकिन खुद अपने शरीर और खान-पान के बारे में उन्हें बहुत अधिक जानकारी नहीं होती है।

-वैसे भी आज की जनरेशन टेस्ट यानी स्वाद की दीवानी है, सेहत अभी तक उनके लिए सैकंडरी होती थी। हालांकि कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बाद काफी हद तक स्थितियां बदली हैं और लोग अपनी डायट (Diet) को लेकर जागरूक होने लगे हैं। लेकिन लापरवाह रवैया रखनेवाले लोगों की कोई कमी नहीं है।

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

पेट में गैस बनने की समस्या


Fox Nuts Benefits: सुपर फूड फॉक्स नट्स खाने के 10 प्रमाणिक फायदे, हर दिन अलग स्वाद का लें मजा

ये 5 सब्जियां नहीं खानी चाहिए
-जिन लोगों के पेट में गैस बनने की समस्या अक्सर रहती है, उन्हें खासतौर पर उन सब्जियों, दालों और साबुत अनाज के सेवन से बचना चाहिए जो शरीर में वायु बढ़ाने (Gastric Problem) का कार्य करते हैं। इनमें मुख्य रूप से जो सब्जियां, अनाज और दालें शामिल हैं, उनके नाम हम आपको यहां बता रहे हैं...

कटहल
- कटहल की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कटहल को वेजिटेरियन लोगों का नॉनवेज माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कटहल की सब्जी बनने के बाद देखने में काफी हद तक नॉनवेज जैसा दिखता है।

-कटहल पोषण से भरपूर होता है। लेकिन जिन लोगों को गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें कटहल की सब्जी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि कटहल बादी प्रकृति का माना जाता है। यानी शरीर में गैस बनने की प्रक्रिया को उत्तेजित करता है।

Dengue Preventive Food: डेंगू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें

अरबी
-अरबी एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग तरीकों से बनाकर खाया जाता है। लेकिन यह टेस्टी सब्जी पेट में गैस बनने की वजह हो सकती है। क्योंकि इसकी प्रकृति वायु वर्धक होती है।

-इसलिए जिन लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या या कब्ज की समस्या रहती हो, उन्हें अरबी की सब्जी कम खानी चाहिए। साथ ही जब भी आप इस सब्जी का सेवन करें तो इसे अजवाइन के साथ बनाए। इससे आपको गैस कम बनेगी, साथ ही पेट दर्द नहीं होगा।

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

कटहल की सब्जी पचाने में लगता है समय


मूली
-हालांकि मूली सिर्फ सर्दियों का ही प्राकृतिक फूड है लेकिन आजकल स्टोर्ड फल और सब्जियां हर सीजन में मिलते हैं। हम आपको कभी ऐसे फल और सब्जियां खाने की सलाह नहीं देते हैं, जो ऑफ सीजन हों। जिन लोगों गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें ऑफ सीजन में तो मूली खाने से पूरी तरह बचना चाहिए।

-यदि आप सर्दियों में मूली की सलाद, सब्जी या पराठा खाते हैं, तब भी बहुत सीमित मात्रा में इसे खाएं और इसके बाद दो चुटकी अजवाइन पानी के साथ खाएं या पुदीना की 4 से 5 पत्तियां काले नमक के साथ खाएं। इससे आपको गैस से मुक्ति मिलेगी साथ ही मूली जल्दी डायजेस्ट भी होगी।

Corona And Non-veg: कोरोना को हराने में आगे आई KFC, जानें क्यों हटाया फेमस स्लोगन

छोले
-छोले खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन छोले खाने से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। खासतौर पर उन लोगों को जिनका पाचनतंत्र स्लो रहता है या जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है। इन लोगों को छोले-चावल, छोले-पूड़ी जैसे भारतीय फेस्टिव फूड को कम से कम खाना चाहिए।

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

इन फूड्स को खाने से बनती है गैस


चना
-यहां भुने हुए या खिले हुए चनों की बात नहीं हो रही है। बल्कि उन देसी चनों की बात हो रही है, जिन्हें भारतीय घरों में नाश्ते में बनाया जाता है। या फिर अंकुरित (स्प्राउट्स) के रूप में इन्हें खाया जाता है। अगर आपको गैस बनने की समस्या है तो आप चने का अंकुरित खाने की जगह मूंग का अंकुरित अधिक उपयोग में लाएं।

राजमा
-राजमा चावल, एक ऐसा भोजन जिसका पूरा हिंदुस्तान दीवाना है। लेकिन जिन लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें राजमा-चावल खाने में अपने स्वाद पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। क्योंकि राजमा शरीर में वायु बढ़ाने का काम करता है। इससे पेट में गैस बनने की समस्या, शरीर में भारीपन जैसी समस्या हो सकती है।

Stomach Bloating: कुछ खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या तो यहां जाने इसके घरेलू उपचार

Condom Allergy Symptoms: डॉक्टर्स ने बताया ये हैं कॉन्डम से एलर्जी के संकेत और निदान

पेट में गैस बनने पर आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। सबसे पहला लक्षण तो यही है कि आपको पेट भरा-भरा लगेगा। बार-बार डकार आएगी, पेट में गैस बनेगी, आपके पेट में दर्द, ऐंठन या गांठ जैसा महसूस होगा, आपके पेट में दबाव या सूजन महसूस होगी और सबसे आखिरी गैस की वजह से आपका पेट हल्का फैलने लगेगा।

गैस बनना कितना घातक

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

पेट में गैस बनना एक आम समस्या है लेकिन अगर आपको हमेशा गैस की शिकायत रहती है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। लगातार गैस बनना और दर्द होना कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।

गैस के इन गंभीर लक्षणों को न करें नजरअंदाज

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

अगर आपको गैस और पेट दर्द के साथ मल में खून, मल का रंग बदलना, कम या ज्यादा मल आना, वजन घटना, कब्ज या दस्त, लगातार मतली या उल्टी जैसी समस्याओं का सामना भी करना भी पड़ रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इनके अलावा लंबे समय तक पेट दर्द और छाती में दर्द जैसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

​खाने की ये 15 चीजें बनाती हैं ज्यादा गैस

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

  1. फ्राइड फूड
  2. बैंगन
  3. मैदा
  4. खीरा
  5. गोभी
  6. फूलगोभी
  7. सोयाबीन
  8. दूध
  9. दाल
  10. हरी मटर
  11. मूली
  12. नट्स
  13. पेस्ट्री
  14. बियर
  15. यीस्ट

गैस क्यों बनती है

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

आपके पेट में गैस मुख्य रूप से खाने या पीते समय हवा निगलने के कारण होती है। डकार आने पर पेट की अधिकांश गैस निकलती है। आपकी बड़ी आंत में गैस तब बनती है, जब बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कुछ स्टार्च और कुछ शुगर को किण्वित करते हैं, जो आपकी छोटी आंत में पच नहीं पाते हैं। उस गैस का कुछ हिस्सा बैक्टीरिया भी खा लेते हैं, लेकिन जब आप अपने गुदा से गैस निकालते हैं तो बची हुई गैस निकलती है।

पेट में गैस बनाने वाली चीजें

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Mukerjee (@anjalimukerjee)

ज्यादा गैस बनने के नुकसान

कौन सी चीज खाने से गैस नहीं बनती है? - kaun see cheej khaane se gais nahin banatee hai?

ज्यादा गैस बनना अक्सर पुरानी आंतों की स्थिति का लक्षण होता है, जैसे कि डायवर्टीकुलिटिस, अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन रोग। छोटी आंत में बैक्टीरिया बढ़ने से ज्यादा गैस, दस्त और वजन कम हो सकता है। यदि आपका पाचन तंत्र कुछ खाद्य पदार्थों को तोड़ और अवशोषित नहीं कर पाता है, तो गैस या सूजन हो सकती है। कब्ज से गैस पास करना मुश्किल हो सकता है।

कौन सी सब्जी खाने से गैस नहीं बनता है?

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से गैस की समस्या भी नहीं होती है। अगर आपको अकसर ही गैस बनती रहती है, तो आपको पत्तीदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। आप पालक, सरसों, मेथी और बथुआ का सेवन कर सकते हैं। ये सभी सब्जियां नॉन गैसी होती है।

क्या खाने से गैस नहीं बनता है?

आप केला, पपीता, सेब, चीकू, अंगूर, अमरूद, आड़ू जैसे फलों का सेवन करें. लेकिन यदि गैस के साथ ही सीने पर जलन की समस्या या एसिड बनने की दिक्कत होती है तो खट्टे फलों का सेवन करने से बचें. हरी फलियां, साग, पालक, गाजर, शलजम, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बैगन इत्यादि का सेवन आप रेग्युलर डायट में कर सकते हैं.

गैस को खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

गैस से कैसे पाएं छुटकारा ऐसे में आप विकल्प के रूप में पुदीना, अदरक या कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं. जीरा और सौंफ की चाय भी पेट में गैस की समस्या को दूर कर सकती है. ऐसे में आप चाय बनाकर गुनगुना करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं. पेट की गैस से राहत चाहते हैं तो ऐसे में आप सेब के सिरके का सेवन भी कर सकते हैं.

कौन सा फल खाने से गैस नहीं बनती है?

कौन सा फल खाने से गैस नहीं बनती है?- Which Fruits Do Not Cause Gas and Bloating in Hindi.
ब्लू बैरी अगर आपको गैस बनती है, तो आप ब्लू बैरी का सेवन कर सकते हैं। ... .
अनार अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ... .
खरबूजा खरबूजा गर्मियों में मिलने वाला फल है। ... .
कीवी कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ... .
अनन्नास ... .