कौन सी चीज खाने से शरीर में ताकत आती है? - kaun see cheej khaane se shareer mein taakat aatee hai?

ताकत बढ़ाने का तरीका : कमजोरी, खून की कमी, सुस्ती दूर करके शरीर की ताकत बढ़ा सकती है ये 8 चीजें

By उस्मान | Published: August 11, 2021 08:47 AM2021-08-11T08:47:43+5:302021-08-11T08:53:07+5:30

ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए : प्रोटीन से भरपूर इन चीजों के सेवन से शरीर में खून और ताकत बढ़ सकती है

ताकत बढ़ाने के उपाय

Next

Highlightsप्रोटीन से भरपूर इन चीजों के सेवन से शरीर में खून और ताकत बढ़ सकती है इन चीजों में पाया जाता है भरपूर मात्रा में आयरनएनीमिया वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं ये चीजें

थकान, कमजोरी और सुस्ती से आजकल हर कोई परेशान है। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी यह समस्याएं देखी जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है।

अब लोगों के शरीर में पहले वाली ताकत नहीं है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग थोड़ा पैदल चलकर या छोटा-मोटा काम करके थकावट महसूस करने लगते हैं। 

अन्हेल्दी डाइट से शरीर में खून और प्रोटीन की कमी के कारण ऐसा हो सकता है। इन सबका आपके यौन स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। इन समस्याओं से बचने और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आपको रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

अंडा
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

अंकुरित मूंग
मोटापे और अत्यधिक चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना अंकुरित मूंग का सेवन जरूर करें क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता है और अत्यधिक चर्बी खत्म हो जाती है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो भी आप इस चीज का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर भी ताकतवर बनता है और कमजोरी भी दूर हो जाती है।

शिलाजीत
आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि शिलाजीत एक आयुर्वेदिक चीज है और इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। शिलाजीत आपको आसपास के जनरल स्टोर में मिल जाएगी और आपको इसका सेवन हफ्ते में बस एकबार करना है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।

भीगे चने
भीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भीगे चने भीगे बादाम से भी ज्‍यादा फायदेमंद होते है, भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, खून साफ होता है और यह दिमाग भी तेज करता है। 

किशमिश
अगर आप कमजोरी से जूझ रहे हैं और उसे दूर करना चाहते हैं तो आपको रिजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी की समस्या ठीक हो सकती है और शरीर ताकतवर बन जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है और शरीर में खून भी तेजी से बढ़ने लगता है।

लेसुआ
इस फल को बहुवार भी कहा जाता है और इसे रोजाना खाने से आपका शरीर ताकतवर बनने के साथ कमजोरी भी दूर हो सकती है। इसके सेवन से दिमाग भी तेज हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ सकती है। 

ब्लूबेरी
ये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

अश्वगंधा 
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

Web Title: how to increase energy instantly: include 8 foods in your diet to beat anemia, weakness and increase energy and strength fast

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

शरीर को ताकतवर बनाने के लिए सुबह सुबह क्या खाना चाहिए?

ताकत बढ़ाने के उपाय.
अंडा अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। ... .
अंकुरित मूंग ... .
शिलाजीत ... .
भीगे चने ... .
किशमिश ... .
लेसुआ ... .
ब्लूबेरी ... .
अश्वगंधा.

सबसे ज्यादा ताकत वाली चीज कौन सी है?

सबसे ताकत वाली चीज.
अश्वगंधा : अश्वगंधा एक रसायन औषधि है और यह पुरुषों के शरीर में सभी धातुओं की मात्रा बढ़ा देती है।.
शिलाजीत : शिलाजीत को शक्तिवर्धक और औषधि माना गया है।.
सफेद मूसली : यह एक ऐसी हर्ब है, जिसे वियाग्रा की तरह फायदेमंद माना गया है। ... .
गाय का घी : ... .
त्रिफला :.

घोड़े जैसी ताकत लाने के लिए क्या खाएं?

अंकुरित चने में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। सुबह-सुबह नाश्ते में अंकुरित चना खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। थकान और आलस भी दूर भगाता है अंकुरित चने का सेवन। कहते भी हैं चने खाने से घोड़े जैसी ताकत मिलती है।

कमजोर शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं?

शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं - Sarir Ko Takatwar Kaise Banaye in....
मुलेठी बढ़ाता है शारीरिक ताकत- मुलेठी एक अन्य जड़ी बूटी है जो कमजोरी के विभिन्न लक्षणों से मुकाबला कर सकते है. ... .
केला से बनाए शरीर को ताकतवर- ... .
एक्सरसाइज- ... .
स्ट्रॉबेरी- ... .
आम- ... .
बादाम- ... .
पानी- ... .

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग