कन्या राशि की महिला को कैसे आकर्षित करें? - kanya raashi kee mahila ko kaise aakarshit karen?

अगर आप ज्योतिष में विश्वास रखते हैं और आपकी राशि कन्या है तो यहां अपनी राशि की विशेषताओं के बारे में जरूर जान लें। 

सभी राशियों का स्वभाव एक दूसरे से भिन्न होता है और सभी की कुछ न कुछ विशेषताएं जरूर होती हैं। जहां एक तरफ कुछ राशि के लोग उग्र स्वभाव के होते हैं, वहीं कुछ राशियों के लोग स्वभाव से बहुत ही सरल और सुलझे हुए होते हैं। दरअसल, किसी भी राशि के गुणों की बात करें तो वो दूसरे से भिन्न ही होते हैं। सभी 12 राशियां जहां स्वभाव में अलग होती हैं, वहीं उनकी लव लाइफ और वैवाहिक संबंध भी दूसरों से अलग होते हैं।

किसी भी राशि के बारे में पूरी जानकारी हमें ज्योतिष से मिलती है और ज्योतिष शास्त्र ही हमें आने वाले समय के बारे में सजग करता है। पिछले कुछ दिनों से हम 12 राशियों में से कुछ राशियों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में आपको अवगत करा रहे हैं। उसी क्रम में आज ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी आपको कन्या राशि के स्वभाव और उनकी लव लाइफ से जुड़ी जानकारी दे रही हैं। 

कन्या राशि की शारीरिक संरचना 

कन्या राशि के लोग आमतौर पर मध्यम कद के, काले बालों और आंखों वाले होते हैं और अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। ये लोग दूसरों को खुश रखते हैं। ज्यादातर मामलों में ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

संकोची और शर्मीले

कन्या राशि के लोग स्वभाव से संकोची और शर्मीले होने के साथ अपनी बात को सबके सामने रखने में झिझकने वाले होते हैं। ये कला प्रेमी होते हैं और ये लोग  धार्मिक विचारों में आस्था रखते हैं। किसी भी बात और चीज़ के लिए ये लोग बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हैं। कन्या राशि के लोग दोहरी प्रवृति के होते हैं और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले पाते हैं। आमतौर पर इनमें धैर्य की कमी होती है। ये लोग प्रकृति के साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन ये बहुत जल्दी किसी भी चीज से बोर हो जाते हैं। कन्या राशि वाले खाने को लेकर भी बहुत चूजी होते हैं और अपनी पसंद का खाना पसंद करते हैं। 

रिश्तों के प्रति ईमानदार

कन्या राशि (कन्‍या लव हॉरोस्कोप) के लोग किसी भी रिश्ते के लिए बहुत ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं बहुत ही सुकून के साथ करते हैं। किसी भी काम को कन्या राशि के लोग दिल से करते हैं। यही बात इन्हें हमेशा अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देती है। ये स्वभाव से संतुलित होते हैं और किसी से बिना वजह उलझते नहीं हैं। ये लोग बहुत तेज दिमाग वाले एवं व्यावहारिक होते हैं।

मेहनती स्वभाव के होते हैं 

किसी भी काम को करने के लिए बहुत सोच विचार नहीं करते हैं। पर्याप्त धन होने पर भी उन्हें धन का अभाव लगता रहता है। इसलिए ये बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और अपने करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। ये लोग अकाउंटेंट, इंजीनियर, वकील, ज्योतिषी या शिक्षक भी बन सकते हैं।ये मेहनती होते हैं और संगीत के क्षेत्र में भी अच्छा कर लेते हैं। कन्या राशि के लोग दूसरों से जल्दी प्रभावित होते हैं। इन्हें आत्मनिर्भर रहना अच्छा लगता है। इनकी स्मरण शक्ति बहुत ज्यादा अच्छी होती है।  

इसे जरूर पढ़ें:कैसा होता है कन्या राशि के लोगों का स्वभाव, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें

कन्या राशि की लव लाइफ 

प्यार करने वालों का रखते हैं ध्यान 

कन्या राशि के लोगों में विपरीत लिंगों के प्रति झुकाव जल्दी हो जाता है और ये जिसे प्यार करते हैं उसका बहुत ख्याल रखते हैं। ये लोग अपने प्यार करने वालों के लिए एक खुशनुमा जगह बनाने की कोशिश करते हैं। ये गृहस्थ जीवन में ईमानदार होते हैं और दिखावे से घृणा करते हैं। वे प्रेम में चिंतन और विश्लेषण से काम लेते हैं। इस राशि के जातक प्रेम संबंधों को विशेष महत्व देते हैं। ये अपने साथी के साथ प्रसन्न रहते हैं एवं उनके साथ मानसिक रूप से जुड़ जाते हैं। 

प्रेम संबंधों को गंभीरता से लेते हैं 

कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों को काफी गंभीरता से लेते हैं। प्यार के मामले में निष्ठावान, कर्तव्यपरायण होते हैं। इनके लिए प्यार बहुत मायने रखता है। ये लोग किस भी काम के लिए अपने जीवन साथी पर निर्भर करना पसंद नहीं करते हैं। ये कभी भी अपने साथी को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं दे सकते हैं। इन्हे समय बर्बाद करना पसंद नहीं होता है। कई बार साथी से ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा के कारण इनका प्रेम संबंध ख़राब भी हो सकता है। इसलिए आपको किसी भी तरह की ईर्ष्या भावना से बचकर रहना चाहिए। (मेष राशि के लोगों का स्वभाव ) 

पार्टनर चुनने में बुद्धिमानी दिखाते हैं    

कन्या राशि के लोग हमेशा अपने पार्टनर के लिए एक खुशनुमा वातावरण बना देते हैं। उन्हें प्रेम की वैधता ही संतुष्टि एवं प्रसन्नता प्रदान करती है। प्रेम के मामले में ये कई बार बहुत कन्फ्यूजन में  रहते हैं। कुछ समय के बाद ही वे अपने प्रेम के लिए सही निर्णय ले पाते हैं। कई बार वे आयु में अपने से बड़े विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। उन्हें निरंतर सुरक्षा की आवश्यकता होती है। कन्या राशि वालों को दूसरों को प्रसन्न रखने में अत्यन्त प्रसन्नता होती है। ये लोग हर वो काम करते हैं जिससे इनके पार्टनर को खुशी मिलती है। अपने लिए पार्टनर चुनते समय ये भावनाओं या रोमांस की जगह बुद्धिमता को तरजीह देते हैं।

कुल मिलकर कन्या राशि के लोगों का स्वभाव मिला जुला होता है और उनकी लव लाइफ सामान्य से ज्यादा अच्छी होती है। अगर आपकी राशि भी कन्या है तो आप अपने स्वभाव के बारे में जान गए होंगे। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pixabay , freepik.com 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

प्यार में कन्या राशि वाले क्या पसंद करते हैं?

कन्या राशि वालों के लिए प्रेम एक जरूरत है, ये हर समय अपने साथी से इस बात का आश्वासन चाहते हैं कि वो उनसे प्रेम करते हैं। ये बहुत धैर्यवान लोग होते हैं जो अपने साथी के प्रति बहुत लगाव रखते हैं। ये ऐसे संबंधों को स्वीकार करते हैं जिनमें इन्हें गंभीरता और स्थिरता नजर आए।

कन्या राशि की लड़कियों को क्या पसंद है?

ये आकर्षक पर्सनालिटी वाली होती हैं इसलिए लोग इन्‍हें पसंद भी करती हैं. ये जिस क्षेत्र में जाएं वहां ऊंचा मुकाम पाती हैं. आमतौर पर ये लड़कियां अपने दम पर जीवन में हर खुशी हासिल कर लेती हैं. कन्या राशि: कन्‍या राशि की लड़कियां बहुत चतुर और अच्‍छी मार्गदर्शक होती हैं.

कन्या राशि का जीवनसाथी कौन है?

कन्या राशि के लोग अपने पार्टनर में बुद्धिमानी, मजाकिया स्वभाव और संवेदनशीलता ढूंढते हैं. कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के साथ इनकी जोड़ी सही बन जाती है. इन राशियों के साथ कन्या राशि के जातकों की लंबी दोस्ती चलती है. शादी के मामले में कन्या के लिए मिथुन राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं.

कन्या राशि वाले प्रेम में कैसे होते हैं?

कन्या राशि के जातकों में प्रेम के साथ ही मस्तिष्क में उत्तरदायित्वों की भावना भी रहती है। वे प्रेम को शिक्षण, लाभ, साहसिकता की सघनता एवं उत्तरदायित्वों का स्वागत करने वाला मानते हैं। वे सैक्स तथा प्रेम में चिंतन विश्लेषणसे काम लेते हैं। उनकी दृष्टि में सैक्स और प्रेम शारीरिक न होकर मानसिक प्रक्रिया होती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग