कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र (device) है। इसमें आप अपने डाट (data) व सूचनाओं को सुरक्षित रख सकते हैं। कंप्यूटर एक यांत्रिक मशीन है जो किसी भी प्रकार की गणना को बहुत आसानी और कम समय में कर सकता है। कंप्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तत्व को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। आज की युग को कंप्यूटर का युग कहा जाता है।
कंप्यूटर शब्द की खोज कैसे हुई ?
कंप्यूटर शब्द की उत्पति कंप्यूट (comput) शब्द से हुई है। जो कि एक लैटिन शब्द की भाषा का शब्द है, इसका अर्थ है गणना करना। कंप्यूटर के पिता चालर्श बैबेज को कहा जाता है जिनका जन्म लंदन में हुआ था। वहां की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी थी।
कंप्यूटर की खोज किसने की ?
कंप्यूटर विज्ञान (science) का एक बहुत बड़ा खोज है। इसने विज्ञान की दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र (machine) है। कंप्यूटर की खोज चालर्श बैबेज के द्वारा 19वीं शताब्दी में की गई थी। माना जाता है की 1622 में अबेकस ने एक यंत्र की खोज की थी। इसे कंप्यूटर कहा गया था, लेकिन इस आधुनिक युग में हम जिस कंप्यूटर का उपयोग करते हैं उसकी खोज चालर्श बैबेज के द्वारा ही की गई है।
कंप्यूटर का महत्व और उपयोग कहा किया जाता है ?
कंप्यूटर ने विज्ञान (science) तकनीकी शिक्षा और समाज के क्षेत्र में काफी विकास किया है। कम्प्यूटर का उपयोग आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है। कुछ प्रमुख क्षेत्र किस प्रकार हैं?
1) शिक्षा के क्षेत्र में
छात्रों को कम्प्यूटर भी कम्प्यूटर से
बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं। आज कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को नए-नए तरीकों से पढ़ाया जा सकता है जिससे उनका विकास बहुत तेजी से हो रहा है।
2) चिकित्सा के क्षेत्र
आज कंप्यूटर के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत बदलाव देखने को मिला है अस्पतालों में इसका उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे मरीजों की जानकारी आसानी से रखी जा सकती है। उनके बीमारियों की जांच आसानी से की जा सकती है, उन्हें देखा जा सकता है परखा जा सकता है। जैसे अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, आदि में
3) व्यापार के क्षेत्र में
आज व्यापार के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग अधिक बढ़ गया है। आज गूगल जैसी बड़े बड़े कंपनियां इसी आधार पर चल रही हैं कंप्यूटर व इंटरनेट के माध्यम से व्यापार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी आसानी से पहुंचाया जाता है
4) कंपनियों में
वर्तमान समय में कंपनियों का सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही किया जा रहा है क्योंकि कंप्यूटर के माध्यम से अधिक काम को कम समय में आसानी से किया जा सकता है। इसके माध्यम से डाटा को आसानी से अधिक समय के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है और समय आने पर इसे आसानी से कम समय में ढूंढा भी जा सकता है।
इसी प्रकार से घरों में कंप्यूटर का उपयोग टिकट बुकिंग, बिजली का बिल ,प्रोजेक्ट बनाने आदि में उपयोग कर रहे है।
कंप्यूटर के लाभ
आज कल हर जगह कंप्यूटर का उपयोग बड़े पैमाने में किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा वजह यह है कि मनुष्य के मुकाबले कम्प्यूटर बहुत तेजी से काम करता है। यह बहुत बड़ी गणना को कुछ ही सेकंडो में बड़ी आसानी से कर देते है। आज हर चीज कंप्यूटर पर मौजूद है। आप अपना सारा डाटा कंप्यूटर में बड़ी आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं और उसे कभी भी उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे कितनी भी दूर किया न हो (face to face)अपने दोस्तों के संपर्क में वीडियो कॉल, ईमेल सोशल नेटवर्किंग जैसी सुविधाओं के माध्यम से जुड़ सकते हैं। आप इंटरनेट पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैंकिंग जैसी सुविधाओं में कंप्यूटर तकनीक का तो बात ही अलग है । आप घर बैठे बैठे अपने मोबाइल फोन से या कंप्यूटर से किसी को भी रुपए भेज सकते हैं। आज के दिन में मोबाइल रिचार्ज बिजली का बिल जमा करने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक यहां तक कि हवाई जहाज तक कंप्यूटर द्वारा ही उड़ाए जाता हैं। वह भी बिना कोई गलती की शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर ने दुनिया को बदल कर रख दिया है। आप घर बैठे ही सबसे अच्छा शिक्षक संस्थाओं से शिक्षा पा सकते हैं और चिकित्सा की बात करें तो दुनिया के बेहतर डॉक्टर से इंटरनेट पर सारी बात कर सकते है और सलाह भी ले सकते है। आपको मेडिकल स्टोर जाने की भी कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही दवाइयां की आर्डर कर सकते हैं। चाहे वह आपके शहर में मिलती हो या दूसरे शहर में।
कंप्यूटर से हानियां
जहां एक ओर कंप्यूटर लोगों को स्मार्ट बना रहा है वहीं दूसरी ओर इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग करने से हानि भी हो रहा है। कंप्यूटर और मोबाइल का अधिक प्रयोग करने से मनुष्य समाज के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो रहा है। मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार देखते रहने से ज्यादा नुकसान आंखों को होता है। लोगो में आमने सामने में मिलना जुलना बंद हो गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग किसी के घर जाकर मिलने से बेहतर उनसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप टेलीग्राम, इंस्टाग्राम आदि में चैट करना पसंद करते हैं। यहां तक कि एक घर में ही रह रहे चार व्यक्ति भी अपने अपने मोबाइल फोन से ही लगे रहते हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों और फैक्ट्रियों में बड़े बड़े काम मजदूरों का काम कंप्यूटर और रोबोट करने लगे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है है। इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग सावधानी से ना करने पर आप अपने पर्सनल डाटा को चोरी भी करवा सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पर्सनल डाटा चोरी करने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है जिससे कई यूजर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी प्रकार सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी सावधानी से काम ना करने पर भी इंटरनेट के माध्यम से ठगी जैसे बहुत बड़े पैमाने पर अपराध हो रहे हैं।
निष्कर्ष
वर्तमान समय में कंप्यूटर बहुत उपयोगी यंत्र है जो मनुष्य समाज के लिए आज के युग में बहुत ही आवश्यक हो गया है। हमें इसका उपयोग शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में और अधिक बढ़ाना होगा। लेकिन हमे उपयोगिता के साथ साथ में इससे होने वाले दुष्परिणामों को भी ध्यान में रखना होगा।