मोहिनी एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए? - mohinee ekaadashee vrat mein kya khaana chaahie?

मोहिनी एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए? - mohinee ekaadashee vrat mein kya khaana chaahie?

मखाने की खीर

मखाना खीर रेसिपी (Makhana Kheer Recipe): मोहिनी एकादशी पर आप मखाने की खीर में ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डाल कर भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं. भोग लगाने के बाद प्रसाद के तौर पर इसे ग्रहण भी किया जा सकता है. इसे बनाना बहुत आसान है.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : May 11, 2022, 13:58 IST

मखाना खीर रेसिपी (Makhana Kheer Recipe): हिंदू पंचांग के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत (Mohini Ekadashi Vrat) इस साल 12 मई को पड़ रहा है. इस दिन विष्णु भगवान के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है. एकादशी पर भक्त चावल का सेवन नहीं करते. कई लोग इस दिन अन्न ग्रहण नहीं करते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि उपवास के दौरान क्या खाया जा सकता है या किस चीज का भोग लगाया जा सकता है तो आप मखाने की खीर बनाएं और भोग की थाल में सजाएं. इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. इसे वो लोग भी बना सकते हैं जो अभी खाना बनाना सीख ही रहे हैं.

ये खीर बहुत पौष्टिक मानी जाती है. हांलाकि, व्रत के लिहाज से इसका सेवन करने से पहले आप पंडित से भी सलाह ले सकते हैं. आसानी से मखाने की खीर घर पर बनाने के लिए जानिए इसकी रेसिपी.

मखाना खीर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
1 लीटर दूध
1 कप मखाने
2-3 चम्मच चीनी
4 बादाम बारीक कटे हुए
4 पिस्ता बारीक कटे हुए
4-5 काजू बारीक कटे हुए
आधा चम्मच हरी इलायची

यह भी पढ़ें- ‘सुपर फूड’ आम की दुनियाभर में 1400 से ज्यादा हैं वैराइटीज़, जानें इस फल से जुड़ी रोचक बातें

मखाना खीर बनाने का तरीका
मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरा पैन लें. उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें. दूध में मखानों को डाल दें और पकने दें. मखाने जब नरम हो जाएं तब इसमें चीनी या बूरा डाल दें. इसे अच्छे से चलाएं और पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें. इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम भी डाल दें. अब इसमें इलायची डालें और मिक्स कर दें.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खुशबूदार इलायची शरबत का उठाएं लुत्फ, शरीर में घोल देगा ठंडक

आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं. इसमें ऊपर से बारीक कटा पिस्ता भी गार्निश करने के लिए डाला जा सकता है. इस खीर का श्रीहरि को भोग लगाएं और इसे गर्म सर्व करें. आप चाहें तो इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं और बाद में खा सकते हैं. दोनों की तरह से ये बहुत टेस्टी लगती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle, Mohini Ekadashi

FIRST PUBLISHED : May 11, 2022, 13:58 IST

Mohini Ekadashi 2022 : प्रतिवर्ष वैशाख शुक्र की एकादशी को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार अंग्रेजी माह के अनुसार 12 मई 2022 गुरुवार को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आओ जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं।


मोहिनी एकादशी पर क्या करें (What to do on Mohini Ekadashi):

1. पूजा : मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना करने से जहां सुख-समृद्धि बढ़ती है वहीं शाश्वत शांति भी प्राप्त होती है। खासकर उनके मोहिनी रूप की पूजा करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को चंदन और जौ चढ़ाने चाहिए क्योंकि यह व्रत परम सात्विकता और आचरण की शुद्धि का व्रत होता है।

2. व्रत : इस दिन व्रत-उपवास रखकर मोह-माया के बंधन से मु‍क्त होने के लिए यह एकादशी बहुत लाभदायी है। अत: हमें अपने जीवन काल में धर्मानुकूल आचरण करते हुए मोक्ष प्राप्ति का मार्ग ढूंढना चाहिए।

3. कथा : मोहिनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुबह से ही पूजा-पाठ, प्रातःकालीन आरती, सत्संग, एकादशी महात्म्य की कथा, प्रवचन सुनना चाहिए। साथ ही मोहिनी एकादशी की कथा सुनना चाहिए।

4. मंत्र : एकादशी के दिन इनमें से किसी भरी मंत्र का 108 बार जाप अवश्‍य करना चाहिए।

- ॐ विष्णवे नम:

- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

मोहिनी एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए? - mohinee ekaadashee vrat mein kya khaana chaahie?

Ekadashi Vishnu Worship

1. इस दिन चावल, लहसुन, प्याज, कोदों का शाक, गाजर, शलजम, पालक, गोभी, केला, आम, अंगूल बादाम, पिस्ता, नमक, तेल, मांस, मसूर की दाल, शहद का का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

3. जुआ सट्टा नहीं खेलना चाहिए।

4. किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए।

5. इस दिन क्रोध, मिथ्या भाषण का त्याग करना चाहिए।

6. स्त्रीसंग प्रसंग नहीं करना चाहिए।

7. कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।

8. किसी की निंदा करना, बहस करना या बुरी संगत में रहने का भी त्याग कर देना चाहिए।

9. यह भी कहा जाता है कि इस दिन दातुन भी नहीं करना चाहिए।

10. झाड़ू या पोंछा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे सूक्ष्म जीवों का नाश होता है।

मोहिनी एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए?

इस पावन दिन सात्विक भोजन करना चाहिएएकादशी के दिन मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पहले भगवान को भोग लगाएं, उसके बाद ही भोजन ग्रहण करें। एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए

मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे किया जाता है?

मोहिनी एकादशी व्रत पूजा विधि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान का मनन करते हुए सबसे पहले व्रत का संकल्प करें। इसके बाद सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद पूजा स्थल में जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा विधि-विधान से करें। इसके लिए धूप, दीप, नैवेद्य आदि सोलह चीजों से करने के साथ रात को दीपदान करें

एकादशी के व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए?

* एकादशी व्रत में शकरकंद, कुट्टू, आलू, साबूदाना, नारियल, काली मिर्च, सेंधा नमक, दूध, बादाम, अदरक, चीनी आदि पदार्थ खाने में शामिल कर सकते हैं। * एकादशी का उपवास रखने वालों को दशमी के दिन मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि निषेध वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए

मोहिनी एकादशी को क्या दान करना चाहिए?

7. मोहिनी एकादशी के व्रत का पारण करने के दौरान आप केला, बादाम, आम और अंगूर आदि का सेवन कर सकते हैं। 8. शास्त्रों के अनुसार द्वादशी तिथि के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा और मिष्ठान की वस्तुएं देने का भी विधान है।