महारानी विक्टोरिया ने घोषणा पत्र में भारतीयों के लिए कौन से आश्वासन दिए गए - mahaaraanee viktoriya ne ghoshana patr mein bhaarateeyon ke lie kaun se aashvaasan die gae

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • 1858 में हुई थी भारतीयों के साथ नस्लभेद नहीं करने की घोषणा

जयपुर. वर्ष 1858 में जारी एक घोषणा पत्र के मुताबिक महारानी विक्टोरिया ने भारतीयों को आर्थिक समानता, राजनीतिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रदान करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा पत्र में कहा गया है कि भारतीयों के साथ नस्लभेद नहीं करते हुए उनके हितों की रक्षा की जाएगी। साथ ही ब्रिटिश सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले इंडियन सिविल सर्विसेज परीक्षा में भारतीयों को बैठने का अधिकार होगा।

महारानी विक्टोरिया का यह घोषणा पत्र सोमवार से झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार में शुरू हुई प्रदर्शनी में लगाया गया है। मूल अभिलेखों पर आधारित इस प्रदर्शनी की थीम परिधियों से परे: ब्रिटेन में भारत 1858-1950 है।

अभिलेखों की प्रदर्शनी के माध्यम से भारत और ब्रिटेन के मध्य तात्कालिक संबंधों को दर्शाने का प्रयास किया गया है। 21 सितंबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी ब्रिटिश पुस्तकालय, दी ओपन यूनिवर्सिटी, ब्रिटिश काउंसिल और राष्ट्रीय अभिलेखागार के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई है।
कला और मानव संसाधन परिषद की ओर से दक्षिण एशियाई लोगों पर आधारित इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ब्रिटेन के सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भारतीयों के योगदान को उजागर करना है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग