खुद को करते हैं मोटिवेट
मेहनती होते हैं
मई के महीने में पैदा होने वाले बच्चे अपने काम को लेकर बहुत पैशनेट होते हैं। अपने काम में ये हमेशा बेस्ट देने की कोशिश करते है। ये मेहनत से काम करते हैं और शॉर्ट कट लेने से बचते हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत से कतराना इन्हें पसंद नहीं है।
ये लोग खुद को बहुत
ज्यादा मोटिवेट करते हैं। इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति कभी इन्हें टूटने नहीं देती है। ये अपने काम को लेकर बहुत पैशनेट होते हैं इसलिए इनमें काम के प्रति अपने आप ही मोटिवेशन आ जाती है। मुश्किल ही ये किसी काम को अधूरा छोड़ते हैं और कोशिश करते हैं कि अपना बेस्ट ही दें।बहुत क्रिएटिव होते हैं
मई के महीने में जन्म लेने वाले बच्चों को कला और साहित्य से बहुत प्यार होता है। लेकिन ये अपने इन स्किल्स को छिपाकर रखते हैं। वे अपने रचनात्मक पक्ष को उन लोगों के सामने दिखाना पसंद करते हैं जो इनके दिल के करीब होते हैं।
फोटो साभार : unsplash
कभी-कभी जिद्दी भी बन जाते हैं
मई में जन्मे लोग बहुत कूल स्वभाव के होते हैं। ये कभी कभी जिद्दी भी हो सकते हैं। हो सकता है ये कभी कभी चीजों को अपने तरीके से करने की सोचें। अपने
जिद्दी व्यवहार की वजह से ये खुद के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। इसका एक कारण यह है कि ये बच्चे अपने काम को लेकर काफी पैशन रखते हैं।
फोटो साभार : unsplash
इमोशनल होते हैं
ये बच्चे दिल से बहुत नरम होते हैं। अपने करीबियों से इन्हें बहुत प्यार होता है। इमोशनल होने के बावजूद ये दूसरों के सामने कम ही रोते हैं। जिनसे ये प्यार करते हैं, उन्हें हर तरह से खुश रखने की कोशिश करते हैं।
खर्चीले होते हैं
मई में जन्म लेने वाले बच्चे पैसों के मामले में बहुत खर्चीले होते हैं। इन्हें लक्जरीयस लाइफ जीना अच्छा लगता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये पैसों की बचत नहीं कर सकते हैं। अगर ये एक बार पैसा बचाने की सोच लें तो उसे पूरा कर के ही छोड़ते हैं।
फोटो साभार : unsplash
ट्रैवल होता है पसंद
अगर आपको ऐसे लोग पसंद हैं जिन्हें ट्रैवल करना और नई जगहों पर जाना पसंद है तो आप मई में जन्मे
लोगों से दोस्ती कर सकते हैं। इन्हें ट्रेवलेर कहना गलत नहीं होगा। घुमने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलन अच्छा लगता है।
फोटो साभार : pexels
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
May Born People Personality: इस महीने पैदा होने वाले पायलेट, डॉक्टर, पत्रकार, लेखर, इंजीनियर या सफल अफसर बनते हैं। इन लोगों का ड्रेसिंग सेंस अच्छा होता है जिस कारण मई में पैदा हुईं लड़कियां फैशन डिजाइनर भी होती हैं। हालांकि इस माह में जन्मी महिलाएं ईगो ग्रस्त भी होती हैं। छोटी छोटी बातों पर रूठ जाती हैं।
May Born People Sun Sign, Rashi, Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल के 12 महीनों का अपना अलग ही महत्व है। व्यक्ति किस महीने में जन्मा है उससे उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़ी बहुत सी बातें पता लगाई जा सकती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मई के महीने में जन्में जातकों की। यह लोग काफी लोकप्रिय और आकर्षक होते हैं। लापरवाही भी इनके स्वभाव में पाई जाती है। लेकिन अगर ये एक बार कुछ ठान लें तो उस काम को करके ही दम लेते हैं।
ये होती है राशि: यदि आपका जन्म 1 मई से लेकर 20 मई तक की किसी भी तारीख में हुआ है तो आपकी जन्मतिथि के हिसाब से राशि वृषभ होगी और यदि आपका जन्म 21 मई से लेकर 31 मई के बीच की किसी
भी तारीख में हुआ है तो आपकी राशि मिथुन है।
लकी नंबर : 2 3 7 8
लकी कलर : व्हाइट, मरीन ब्लू, मेहंदिया
लकी डे : संडे, मंडे, सेटरडे
लकी स्टोन : ब्लू टोपाज
सुझाव : प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं, शिव जी की आराधना करें।
व्यक्तित्व और करियर: इस महीने में जन्मे जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अधिक होती है। ये चाहते हैं कि हर वक्त सभी का ध्यान इन पर ही लगा रहे। ये लोग जोश से भरपूर होते हैं और हमेशा अपने दिल की बात सुनते हैं। साहित्य और कला में इनकी गहरी रुचि होती है। ये लोग देखने में खूबसूरत और दिमाग के तेज होते हैं। रोमांस के मामले में ये लोग सिद्धांतवादी होते हैं। हालांकि इस महीने में जन्मे कुछ लोग परंपरावादी भी होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाली महिलाएं डॉमिनेटिंग प्रवृत्ति की होती हैं।
इस महीने पैदा होने वाले पायलेट, डॉक्टर, पत्रकार, लेखर, इंजीनियर या सफल अफसर बनते हैं। इन लोगों का ड्रेसिंग सेंस अच्छा होता है जिस कारण मई में पैदा हुईं लड़कियां फैशन डिजाइनर भी होती हैं। हालांकि इस माह में जन्मी महिलाएं ईगो ग्रस्त भी होती हैं। छोटी छोटी बातों पर रूठ जाती हैं। इनके अंदर प्यार असीम मात्रा में भरा होता है। अगर ये किसी से नाराज हो जाएं तो उस पर दोबारा विश्वास नहीं कर पातीं। इनके दुश्मनों की संख्या अधिक होती है। ये लोग अधिक गुस्सैल, जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। संगीत व कलाओं की तरफ इनकी गहरी रूचि होती है। मई में जन्मे लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होते हैं। यह जिसे एक बार दिल में बैठा लेते हैं फिर जिंदगीभर उनका साथ नहीं छोड़ते हैं।