मानक भाषा से क्या समझते है? - maanak bhaasha se kya samajhate hai?

मानक भाषा (standard language) किसी भाषा की वह भाषा प्रयुक्ति या भाषिका होती है जो किसी समुदाय, राज्य या राष्ट्र में सम्पर्क भाषा का दर्जा रखे और लोक-संवाद में प्रयोग हो। इन भाषाओं को अक्सर एक मानकीकरण की प्रक्रिया से गुज़ारकर मानक बना दिया जाता है, जिसमें उनके लिये औपचारिक व्याकरण, शब्दकोशों और अन्य भाषावैज्ञानिक कृतियों का गठन व प्रकाशन किया जाता है।[1] कोई मानक भाषा बहुकेन्द्रीय (pluricentric) या एककेन्द्रीय (monocentric) हो सकती है। अरबी, अंग्रेज़ी, फ़ारसी, जर्मन और फ़्रान्सीसी जैसी भाषाएँ बहुकेन्द्रीय हैं, यानि उनके एक से अधिक मानक रूप हैं। इनके विपरीत रूसी, इतालवी और जापानी जैसी कई भाषाएँ एककेन्द्रीय हैं।[2][3][4][5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • बहुकेन्द्रीय भाषा
  • भाषा प्रयुक्ति
  • भाषिका
  • उपभाषा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Finegan, Edward (2007). Language: Its Structure and Use (5th संस्करण). Boston, MA, USA: Thomson Wadsworth. पृ॰ 14. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4130-3055-6.
  2. Kordić, Snježana (2014). Lengua y Nacionalismo [Language and Nationalism] (स्पेनी में). Madrid: Euphonía Ediciones. पपृ॰ 79–151. OL 16814702W. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-84-936668-8-0. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 दिसंबर 2016.
  3. Italian language Archived 2016-09-11 at the Wayback Machine. language-capitals.com
  4. Clyne 1992, p. 3.
  5. Daneš, František (1988). "Herausbildung und Reform von Standardsprachen". प्रकाशित Ammon, Ulrich; Dittmar, Norbert; Mattheier, Klaus J (संपा॰). Sociolinguistics: An International Handbook of the Science of Language and Society II. Handbücher zur Sprach- und Kommunikationswissenschaft 3.2. Berlin & New York: Mouton de Gruyter. पृ॰ 1507. OCLC 639109991. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 3-11-011645-6.

मानक भाषा से आप क्या समझते है?

मानक भाषा (standard language) किसी भाषा की वह भाषा प्रयुक्ति या भाषिका होती है जो किसी समुदाय, राज्य या राष्ट्र में सम्पर्क भाषा का दर्जा रखे और लोक-संवाद में प्रयोग हो।

मानक भाषा से आप क्या समझते हैं इसके लक्षण को समझिए?

मानक भाषा के लक्षणManak bhasha ke lakshan यह भाषा उच्चारण में और लेखन में अशुद्धियों से मुक्त होती है। अपने भाषा क्षेत्र में यह भाषा सर्वमान्य होती है। सभी शिष्ट व्यक्ति औपचारिक अवसरों / पर्व पर इसी भाषा रूप का प्रयोग करते हैं। शिक्षा के माध्यम और अनुसंधान कार्य में भाषा का यही स्वरूप प्रयुक्त होता है।

मानकीकरण से आप क्या समझते हैं लिखिए?

मानक भाषा किसी देश अथवा राज्य की वह प्रतिनिधि तथा आदर्श भाषा होती है, जिसका प्रयोग वहाँ के शिक्षित वर्ग के द्वारा अपने सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, व्यापारिक व वैज्ञानिक तथा प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है। किसी भाषा का बोलचाल के स्तर से ऊपर उठकर मानक रूप ग्रहण कर लेना, उसका मानकीकरण कहलाता है।

मानक हिंदी भाषा से क्या आशय है इसकी विशेषताएं लिखिए?

"मानक भाषा किसी भाषा के उस रूप को कहते हैं जो उस भाषा के पूरे क्षेत्र में शुद्ध माना जाता है तथा जिसे उस प्रदेश का शिक्षित और शिष्ट समाज अपनी भाषा का आदर्श रूप मानता है और प्राय: सभी औपचारिक स्थितियों में, लेखन में, प्रशासन और शिक्षा के माध्यम के रूप में यथासाध्य उसी का प्रयोग करता है।"

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग