मानव भूगोल का क्या महत्व है? - maanav bhoogol ka kya mahatv hai?

भूगोल एक गत्यात्मक विज्ञान है जिसकी प्रकृति, उद्देश्य, विषयवस्तु और विधियों में निरन्तर परिवर्तन होता रहता है। इसी कारण यह एक सजीव, सक्रिय और प्रगतिशील विज्ञान के रूप में मान्य है। यह एक एकाकी विषय न होकर अन्तरा अनुशासक विषय के रूप में मान्य है। यह एक महत्वपूर्ण जो प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञानों के मध्य एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। इसीलिए इस विषय में भौतिक और सांस्कृतिक पर्यावरण के तत्वों में परस्पर चलने वाली प्रक्रियाओं और उनके प्रभावों का अध्ययन होता है। वर्तमान युग में मानव को अपने जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भूगोल ही एक मात्र ऐसा विषय है जो समस्याओं के समाधान में सहायता करने में सक्षम है। मानव के लिए भूगोल की उपादेयता निम्न बिन्दुओं से स्पष्ट है।

1. प्राकृतिक संसाधनों की खोज और उनके उपयोग में सहायक – संसाधनों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। संसाधन पर्यावरण की वे विशेषताएँ है जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति में सक्षम मानी जाती है। कोई भी तत्व, पदार्थ या वस्तु उसी दशा में संसाधन होती है जबकि उस में मानव की आवश्यकता पूर्ति की क्षमता होती है। संसाधन भौतिक एवं जैविक दो प्रकार के होते है। भूमि, मृदा, जल, खनिज, शक्ति के स्रोत आदि भौतिक संसाधन हैं जबकि मानव, पशु-पक्षी और वनस्पति जैविक संसाधन है। भूगोल इन संसाधनों की खोज में मानव की सहायता करता है। इतना ही नहीं इनसे निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए बाजार का ज्ञान भी भूगोल करवाता है।

2. उर्वरक मृदा और फसलों के चयन में सहायक- मिट्टी पर्यावरण के भौतिक तत्वों में से एक महत्वपूर्ण तत्व है जो कृषि उपजों के उत्पादन में विशेष योगदान देता है। मिट्टी की संरचना तथा उसके प्रकारों का अध्ययन भूगोल विषय के क्षेत्र में सम्मिलित है। भूगोल मिट्टियों के प्रकार तथा उनकी उर्वरता पर प्रकाश डालता है। इसी प्रकार किसी फसल के उत्पादन में मिट्टी के अतिरिक्त जलवायु के कारक भी प्रभावी होते है। प्रत्येक फसल को उगने के लिए निश्चित तापमान और वर्षा जल की आवश्यकता होती है। चूंकि भूगोल से विश्व के सभी प्रदेशों की जलवायु दशाओं का ज्ञान होता है, अत: इस ज्ञान से किसी स्थान पर उगाने के लिए फसलों का चयन करने में सहायता मिलती है।

3. मानव निवास योग्य स्थानों के चयन में सहायता- मानव की तीन आवश्यक आवश्यकताओं में से एक आवश्यकता निवास संबंधी है। मानव हर प्रकार के भूतल पर निवास नहीं कर सकता है। निवास का चयन करते समय मानव को अनेक बिन्दुओं पर विचार करना पड़ता है जैसे पीने के लिए शुद्ध जल की उपलब्धता, आवागमन के साधनों से स्थान का जुड़ाव, कार्य स्थल की दूरी, जलवायु दशाएँ, हवा का प्रवाह तथा गति, बाढ़ के प्रकोप से सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाओं से स्थान का ग्रसित होना आदि। भूगोल इन सभी कारकों पर प्रकाश डालकर निवास योग्य भूमि के चयन में मानव की सहायता करता है।

4. प्राकृतिक और सामाजिक आपदाओं के समाधान में सहायता- भूगोल की अनेक शाखाएँ है जिनमें भौतिक भूगोल, भू-आर्थिक भूगोल और सामाजिक सांस्कृतिक भूगोल दोनों प्रकार की आपदाओं का अध्ययन करके उसके समाधान में मानव की सहायता करते है। प्राकृतिक आपदाओं में भूकम्प का आना, ज्वालामुखी विस्फोट, आँधी-तूफान आना, सुनामी लहरों की उत्पत्ति, चट्टानों का फिसलकर गिरना, बाढ का आना आदि सम्मिलित है। सामाजिक आपदाओं में सामाजिक विघटन, उभनिवेष स्थापित , लोकतांत्रिक से राजशाही में बदलना आदि घटनाएँ है। भूगोल का ज्ञान करना, इन आपदाओं के कारणों का विश्लेषण करके उनके समाधान में सहायता करता है।

5. उद्योगों के लिए उपयुक्त स्थिति का चयन उद्योग- चाहे जहाँ स्थापित नहीं किये जा सकते हैं। औद्योगिक विकास के लिए उद्योगों की उपयुक्त स्थिति आवश्यक है। आर्थिक भूगोल और औद्योगिक भूगोल में उद्योगों की स्थिति का विश्लेषण करके उनकी स्थिति के चयन में सहायता पहुँचाई जाती है। स्थिति को कच्चे माल की प्रकृति तथा शक्ति के साधन अधिक प्रभावित करते है। इनके अतिरिक्त समतल धरातल, परिवहन के साधनों द्वारा स्थान का जुड़ाव, श्रमिकों की उपलब्धता, जल की आपूर्ति आदि कारक भी स्थिति को प्रभावित करते हैं।

6. भूमि उपभोग सर्वेक्षण द्वारा भूमि की उपादेयता में वृद्धि – भूगोल की एक शाखा कृषि भूगोल और दूसरी शाखा नगरीय भूगोल में भूमि उपभोग सर्वेक्षण पर बल दिया जाता है। कृषि भूगोल भूमि उपयोग सर्वेक्षण द्वारा यह निर्धारित करता है कि भूमि का कौनसा भाग किस फसल के लिए उपयुक्त है। नगरीय भूगोल में भूमि उपभोग सर्वेक्षण द्वारा निश्चित होता है कि नगरीय कार्यों के लिए भूमि का कौनसा भाग उपयुक्त होगा।

7. पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान – भूगोल की शाखा मानव भूगोल में मानव और पर्यावरण के संबंधों का अध्ययन होता है। भूगोल पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान में सहायता करता है। 8. नगरीय नियोजन में सहायता करना- नगरों के विकास के लिए नियोजन आवश्यक है। इसके लिए नगर नियोजक मास्टर प्लान बनाते है। यह कार्य बिना भौगोलिक ज्ञान के सम्भव नहीं है।

9. प्रादेशिक नियोजन में सहायक – भूगोल प्रदेशों के आर्थिक विकास के नियोजन में भी सहायता करता है। भूगोल के द्वारा पिछड़े प्रदेशों की पहचान कर उनके विकास की योजना बनाने में सहायता की जाती है।

IMPORTANT LINK

 

  • भूगोल विषय की मानव के दैनिक जीवन में उपादेयता या महत्व
  • भूगोल के विकास में सम्भववाद के योगदान
  • भूगोल का विद्यालय के अन्य विषयों के साथ सम्बन्ध
  • विद्यालय शिक्षा के पाठ्यक्रम महत्व एवं आवश्यकता क्या है?
  • लक्ष्य एवं उद्देश्यों में अन्तर | भूगोल शिक्षण के उद्देश्य | भूगोल शिक्षण के सामान्य उद्देश्य एंव विशिष्ट उद्देश्य
  • भूगोल का अर्थ स्पष्ट करते हुए विविध परिभाषाओं का विश्लेषण कीजिये ।
  • भूगोल के स्वरूप (Nature) को स्पष्ट कीजिये।
  • राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (NCF) 2005 के प्रपत्र की मुख्य अभिशंसाओं का वर्णन कीजिये।
  • प्राकृतिक विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में अन्तर
  • सामाजिक अध्ययन की पृष्ठभूमि | Backgrounds of Social Studies in Hindi

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: [email protected]

मानव भूगोल का क्या महत्व?

मानव भूगोल के अध्ययन का महत्त्व (Significance of the Study of Human Geography) मानव भूगोल, भूगोल की नवीनतम तथा महत्त्वपूर्ण शाखा है। यह मानव को प्राकृतिक एवं सामाजिक दोनों ही वातावरण की पूर्ण जानकारी कराता है। मानव भूगोल में मनुष्य, वातावरण के प्रत्येक पहलू का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद वातावरण से समन्यव करना सीखता है।

भूगोल का महत्व क्या होता है?

भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य मानव के पृथ्वी संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना है। भूगोल पृथ्वी के धरातल का अध्ययन मानव के निवास के रूप में करता है। संसार के विभिन्न प्राकृतिक प्रदेशों के अध्ययन से उनके संसाधनों का मानव के लिए अधिकतम करना है।

मानव भूगोल कितने प्रकार के होते हैं?

मानव भूगोल की कई उपशाखाएँ हैं (Types of Human Geography in Hindi).
मानवविज्ञान भूगोल.
आर्थिक भूगोल.
सांस्कृतिक भूगोल.
राजनीतिक भूगोल.
सामाजिक भूगोल.
ऐतिहासिक भूगोल.
जनसंख्या भूगोल.
अधिवास भूगोल.

मानव भूगोल के क्षेत्र कौन कौन से हैं?

भूगोल की इस शाखा में पृथ्वी पर मानव और प्रकृति के अंतरसंबंध /अंतर्प्रक्रिया से उत्तपन्न तत्वों जैसे – मानव (जाति , प्रजाति , जनसंख्या वितरण, जनसंख्या घनत्व,जनसंख्या वृद्धि, प्रवास , निवास , मानवीय क्रियाएँ जैसे -कृषि , पशुपालन ,उद्योग सेवाएँ , परिवहन , संचार ,व्यापार इत्यादि ) का अध्ययन किया जाता है।