मानव भूगोल और इतिहास में क्या संबंध है? - maanav bhoogol aur itihaas mein kya sambandh hai?

मानव भूगोल और इतिहास में क्या संबंध है? - maanav bhoogol aur itihaas mein kya sambandh hai?
मानव भूगोल के उद्भव एवं विकास

  • मानव भूगोल के उद्भव एवं विकास Human Geography Evolution and development
  • मानव भूगोल के विकास में जर्मन भूगोलवेत्ताओं का योगदान
  • फ्रेडरिक रैटजेल Friedrich Ratzel का मानव भूगोल को योगदान
  • अन्य भूगोलवेत्ताओं का योगदान
  • भूगोलवेत्ताओं के सम्प्रदाय
      • Important Links
    • Disclaimer

मानव भूगोल के उद्भव एवं विकास Human Geography Evolution and development

मानव भूगोल के उद्भव एवं विकास– यूनानी साम्राज्य के पतन के पश्चात् रोमन साम्राज्य का उदय हुआ जिसमें साम्राज्य- विस्तार की लिप्सा अधिक बलवती रही और भौगोलिक ज्ञान की गति कन्द हो गयी। पाँचवीं एवं छठी शताब्दी में रोम साम्राज्य के नष्ट हो जाने पर अरबवासियों ने यूरोप एवं दक्षिण एशिया के व्यापार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी क्योंकि उनका देश व्यापारिक मार्ग में पड़ता था। अक्षांश-देशान्तर का निर्णय तथा बेलनाकर प्रक्षेप का विकास इस काल के महत्त्वपूर्ण कार्य हुए।

15वीं एवं 16वीं शताब्दी में ओटोमन साम्राज्य के स्थापित हो जाने पर अरब मार्ग बन्द हो गया और यूरोप का व्यापार पश्चिम दिशा में गतिशील हो गया तथा दक्षिण-अरब एशिया से व्यापार के मार्ग ढूढ़ने में यूरोप के कई देश अग्रसर हो गये। सन् 1472 से 1523 ई. तक कोलम्बस, वास्कोडिगामा, मैगलन आदि अन्वेषकों ने महत्त्वपूर्ण मार्गों के आविष्कार किये।

मानव भूगोल के विकास में जर्मन भूगोलवेत्ताओं का योगदान

17वीं शताब्दी में जर्मन विद्वान क्लुबेरियल एवं वारेनियस ने पुस्तकें लिखीं जिसमें गणित, भूगोल एवं ब्रह्माण्ड का विस्तृत उल्लेख था। वारेनियस ने मानव भूगोल को विशेष भूगोल की संज्ञा प्रदान की। उसकी मृत्यु के बाद छपी ‘स्पेशल ज्याग्रफी’ में पार्थिव पदार्थ एवं जलवायु, वातावरण,वनस्पति एवं पशुजीवन की अभिन्न एकता तथा देश-विदेश के निवासियों, व्यापार तथा शासन का वर्णन है। हार्टशोर्न के मतानुसार क्रमबद्ध भूगोल पर सबसे प्रथम ग्रन्थ वारेनियस ने लिखा था।

18वीं शताब्दी में माण्टेस्क्यू तथा डर्डर ने मनुष्य पर प्रकृति के प्रभाव का अध्ययन किया और पृथ्वी को मानव एवं मानव संस्कृति के विकास का रंगमंच बताया। इसी समय भूगोल को स्वतन्त्र विज्ञान का स्थान मिला। जर्मन वैज्ञानिक बुशिंग बुआसे तथा गैटरर ने भौगोलिक अध्ययन में चार- चाँद पिरोये। बुशिंग की रचनाएँ बहुत महत्त्वपूर्ण रहीं। बुआसे ने पृथ्वी का ढांचा बेसिनी से निर्मित बताया जिनके मध्य पर्वतों की लगातार श्रृंखलाएँ एवं समुद्री रीढ़ें थीं। इस सिद्धान्त को समोच्च रेखाओं द्वारा निर्मित धरातलीय मानचित्रों द्वारा समर्थन मिला। राज्यों एवं देशों की सीमाओं के स्थान पर पर्वतों द्वारा निर्मित रेखाओं को महत्ता मिली। गैटरर ने बुआसे के सिद्धान्त के आधार पर संसार को प्राकृतिक प्रदेशों में विभक्त किया जिसका प्रयोग भूमध्यसागरीय प्रायद्वीपों में किया गया। अन्य जर्मन विद्वान होमेयर, जिउन, जे. आर. तथा जे. जी. फोटर ने प्राकृतिक वातावरण एवं मानव क्रिया-कलापों में समन्वय स्थापित करने का प्रशंसनीय प्रयास किया जिससे फाटर को प्रथम श्रेणी का आदर्श भूगोलविद् कहा गया। होमेययर ने बुआसे के सिद्धान्त को पुष्ट किया और राजनीतिक सीमाओं का पूर्णतः उल्लघंन किया और देशों को प्राकृतिक प्रदेशों में विभक्त किया जो प्रधानतः नदियों के बेसिन थे। उन्होंने पृथ्वी की सतह, आकृति तथा क्षेत्रफल को प्राकृतिक प्रदेशों से सम्बन्धित किया। जिउन ने पौधों, पशुओं एवं मनुष्य की प्रकृति के अध्ययन पर विशेष बल दियां उसकी अवधारणा थी कि प्रकृति द्वारा उपस्थित सीमाओं का प्रभाव भौतिक तथ्यों पर पड़ता है। पर्वत-श्रेणियाँ जल-विभाजन का कार्य करती हैं जिनका प्रभाव प्राकृतिक वनस्पति एवं पशुओं के वितरण पर पड़ता  है। उसने पौधों, पशुओं तथा मनुष्य में पारस्परिक सम्बन्धों की खोज की। फोर्टर बन्धुओं की रचनाएँ पृथ्वी एवं स्थल, जल एवं सागर, वायुमंडल, ग्लाब के परिवर्तन, पशु एवं वनस्पति तथा मानव पर प्रकाशित हुई। इनमें मानव बसाव, जनसंख्या के घनत्व तथा परिवहन की सुविधाओं के मध्य समन्वय लाने का प्रयास मिलता है।

18वीं शताब्दी के अन्तिम वर्षों में जर्मन वैज्ञानिक कार्ल रिट्टर एवं भूगोलवेत्ता अलेक्जेण्डर बोन हम्बोल्ट द्वारा भूगोल का अत्यन्त विकास हुआ जिसको भूगोल का चिरसम्मत काल (Clasical Period) माना गया। कार्ल रिट्टर ने मनुष्य एवं भूमि के सध्य घनिष्ठ सम्बन्ध स्थापित किया तथा वातावरण को एक रंगमंच बताया जिस पर मानव महत्त्वपूर्ण अभिनेता है। इस प्रकार रिट्टर के विचार में भूगोल का केन्द्र मानव एवं उनके कार्य है। फिर भी मानवीय तत्त्वों को भली प्रकार समझने के लिए प्रादेशिक भूगोल के गहन विश्लेषण की ओर उनका ध्यान अधिक आकषिर्रत था। हम्बोल्ट ने अपनी विशद् यात्राओं के फलस्वरूप कास्मेस ग्रन्थ की रचना की। उन्होंने प्राकृतिक तथ्यों के मध्य एकता स्थापित करने का स्तुत्य प्रयास किया जो मानव भूगोल में विश्वास करते थे, जबकि हम्बोल्ट सुव्यवस्थित अध्ययन को प्रमुखता प्रदान करते थे। इस शताब्दी में रूसी भूगोलवेत्ता रेमेजोब तथा चिररिकोव ने एटलस तथा चित्र बनाये।

एम. बी. लोमोनसोव विश्व का प्रथम भू-आकृतिक वैज्ञानिक था जिसने यह विचार दिया कि स्थलरूपों का निर्माण पृथ्वी की आन्तरिक और बाह्य शक्तियों की प्रक्रियाओं से होता है। 19वीं शताब्दी में प्रोफेसर फ्रोबेल, ओस्कर पेशल, डेविस, बुचान, हान, कोइपेन, हैबरनाल, ग्रिसवाच, ए. पेक तथा बोमिंग ने भूगोल विषय के विभिन्न अंगों की व्याख्या की और मानव भूगोल को स्वतन्त्र शाखा का रूप प्रदान किया।

फ्रोबेल ने पृथ्वी के धरातल का अध्ययन सुचारु रूप से किया। स्थल की प्राकृतिक बनावट, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, पशु तथा मानव के तथ्यों का संकलन किया और मानव भूगोल को एक विज्ञान का रूप देने का प्रयास किया।

ओस्कर पेशल ने विभिन्न प्रकार के भू-दृश्यों का विवरण विस्तृत रूप से प्राकृतिक भूगोल में दिया। डब्ल्यू. एम. डविस ने पृथ्वी के अपरदन सम्बन्धी तथ्यों को एक सिद्धानत के रूप में प्रतिपादित किया। इस सिद्धान्त की विभिन्न प्रणालियों ने इस विषय को विशेष महत्त्वपूर्ण बना दिया।

फ्रेडरिक रैटजेल Friedrich Ratzel का मानव भूगोल को योगदान

19वीं शताब्दी के अन्तिम चरण में फ्रेडरिक रैटजेल ने अपनी रचनाओं में पृथ्वी का अध्ययन मानव-जीवन के सन्दर्भ में किया। इन्होंने विकास के अन्तिम छोर पर मानव को देखा तथा मानव को वातावरण की उपज माना। उन्होंने मानव भूगोल को विकसित किया और मानवीय कार्यों का निरीक्षण भूगोलवेत्ता की दृष्टि से अधिक किया। फलतः रैटजेल मानव भूगोल के जन्मदाता माने जाते हैं। इनके लेखन एवं विवेचन का मूल तत्त्व पृथ्वी तलं पर मानव के स्थैतिक विवरण प्रतिरूप और गत्यात्मक पक्षों का वातावरण से सम्बन्ध है। कार्ल हाशफोर ने भू-राजनीति पर पुस्तकें लिखीं।

रैटजेल की शिष्या अमेरिकी कुमारी सेम्पुल ने रैटजेल की विचारधारा का प्रतिपादन एवं प्रसार किया, किन्तु वातावरण का नियन्त्रण मानव के प्रत्येक कार्य पर व्यापक बताकर यह भ्रम पैदा किया कि रैटजेल नियतिवादी अवधरणा के पोषक हैं। यद्यपि रैटजेल प्राकृतिक वातावरण तथा मानवीय तत्त्वों के क्षेत्रीय सह-सम्बन्ध के विश्लेषक थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रत्येक तत्त्व का वर्गीकरण, उनके विवरण प्रतिरूप का निरूपण, इन तत्वों के पारस्परिक सम्बन्ध, उनके उद्भव एवं विकास की प्रक्रिया के विश्लेषण पर विशेष बल दिया।

रैटजेल के समकालीन जर्मन भूगोलवेत्ता रिचथोफेन ने मानव भूगोल के गत्यात्मक स्वरूप के अध्ययन पर विशेष बल दिया। उनका तात्पर्य था कि मानव पर विभिन्न क्षेत्रों के वातावरण का प्रभाव तथा मानव द्वारा प्राकृतिक वातावरण को परिवर्तित एवं परिष्कृत करने की प्रक्रिया स्पष्ट हो जाय।

उधर अमेरिका भूगोलवेत्ता मार्श ने अपने देश के मानव भूगोल की नींव डाली। उन्होंने को गत्यात्मक शक्ति के रूप में प्राकृतिक वातावरण के साथ अविवेकपूर्ण आचरण करते देखा और मनुष्य के इस प्रकार के आचरण को खतरनाक घोषित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि प्राकृतिक वातावरण के साथ मनुष्य को सामंजस्य स्थापित करना चाहिए और संसाधन में निर्धन देशों में सम्पन्न बनाम का प्रयास करना चाहिए।

अन्य भूगोलवेत्ताओं का योगदान

रूसी वैज्ञानिक वाइकाफ भी मनुष्य के विनष्टकारी कार्यो पर चिन्तित थे। वे प्राकृतिक वातावरण को दूषित करने का कारण नगरों के विकास को ही मानते थे। उनकी अवधारणा थी कि प्राकृतिक वनस्पति के नष्ट होने से जलवायु और अन्ततः सम्पूर्ण प्रकृति प्रभावित होती है। इसी प्रकार फ्रांसीसी वैज्ञानिक रेवल्यूज ने लिखा है कि “अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु मनुष्य प्राकृतिक सौन्दर्य को नष्ट करता है और सिंचाई के लिए नहरें, जलशक्ति के लिए बाँध तथा स्व-सुविधा के लिए परिवहन के साधनों का निर्माण करता है। इस प्रकार मनुष्य प्रकृति के सन्तुलन को बिगाड़ देता है।” फ्रांसीसी भौतिक वैज्ञानिक रेवल्यूज की सम्मति में मनुष्य को प्रकृति के सौन्दर्य के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार मानव भूगोल में वातावरण तथा मानव के अर्न्तसम्बन्ध का विवेचन संरक्षात्मक और इसका विषय-क्षेत्र, जनसंख्या का वितरण, आदिम एवं प्रजातियों का वितरण आदि था।

20वीं शताब्दी मानव भूगोल के इतिहास में बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसमें फ्रांसीसी, अमेरिकी, जर्मन एवं अंग्रेज भूगोलवेत्ता के अमूल्य सहयोग उपलब्ध हुए। प्रसिद्ध फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता, ब्लांश, बून्स एवं डीमांजिया, अमेरिका हंटिंगटन एवं सेम्पुल, ब्रिटेन के सी. सी. फोयी एवं पल्यूर ने मानव भूगोल को नई प्रेरणा प्रदान की। इन लोगों ने मानव भूगोल को सभी सामाजिक विज्ञनों में श्रेष्ठ ठहराया। इस शताब्दी में मानव भूगोल की विषय-सामग्री में विशेष विकास हुआ और आज भी यह प्रवृत्ति बलवती होती जा रही है।

भूगोलवेत्ताओं के सम्प्रदाय

इस शताब्दी में भूगोलवेत्ताओं में दो सम्प्रदाय हो गये। एक अंग्रेजी भाषी विचारकों का सम्प्रदाय बना जो कुमारी सेम्पुल से प्रभावित था। ये लोग नियतिवादी विचाराधारा के समर्थक थे और प्राकृतिक वातावरण के व्यापक प्रभाव के हामी थे। दूसरे फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता थे जिनमें अग्रणी ब्लांश थे। ब्लांश ने मानवीय तत्त्वों का विश्लेषण ऐतिहासिक क्रम में किया है और मानव द्वारा प्राकृतिक वातावरण में परिष्कर को प्रमुखता प्रदान की है। ब्रून्स की अवधारणा है कि “वातावरण को परिष्कृत करने की शारीरिक-मानसिक क्षमता मनुष्य में हैं।”

फ्रांसीसी भूगोलवेत्ताओं का प्रभाव अंग्रेजी-भाषी विचारकों पर पड़ा जिसके फलस्वरूप ये लोग वातावरण-मानव अन्तर्सम्बन्धों की व्याख्या सम्भववाद के परिप्रेक्ष्य में करने लगे। बैरो ने वातावरण के स्थान पर मानव को प्रधानता दी। सन् 1925 में अमेरिका विचारक कार्ल साचर ने मानव भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य मानव भू-दृश्य का विश्लेषण बताया।

फ्रांस के भूगोल सोरे ने चार खण्डों की एक पुस्तक लिखी जो मानव भूगोल की आदर्श पुस्तक मानी जाती है, इसके बाद सन् 1951 में अमेरिका ग्रिफिथ टेलर द्वारा प्रतिपादित नवनिश्चयवाद (Newo-Determinism) संकल्पना तथा ऑस्ट्रेलियाई विद्वान् स्पेट द्वारा प्रस्तुत सम्भाव्यवाद (Probahism) की संकल्पना ने लोगों को आकर्षित किया। सन् 1960 के पश्चात् मानव भूगोल के विभिन्न पक्ष गहन अध्ययन के विषय बन गये हैं।

Important Links

  • जीन ब्रून्स के अनुसार मानव भूगोल की विषय-वस्तु
  • मानव भूगोल का अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य, विषय-क्षेत्र और महत्त्व
  • भूमंडलीकरण (वैश्वीकरण) विशेषताएँ: अर्थ, उद्देश्य, कारक, लाभ, सीमाएँ
  • प्राथमिक व्यवसाय: पशुपालन, पशुधन का महत्व, तथा मत्स्य-पालन
  • शिक्षा का अर्वाचीन अर्थ | Modern Meaning of Education
  • शिक्षा का महत्त्व | Importance of Education in Hindi
  • शिक्षा के प्रकार | Types of Education औपचारिक शिक्षा, अनौपचारिकया शिक्षा
  • शिक्षा की संकल्पना तथा शिक्षा का प्राचीन अर्थ
  • अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
  • अधिगम की विशेषताएं (Characteristics of Learning in Hindi)
  • अधिगम का अर्थ एवं परिभाषा
  • प्रतिभाशाली बालकों का अर्थ व परिभाषा, विशेषताएँ, शारीरिक विशेषता
  • मानसिक रूप से मन्द बालक का अर्थ एवं परिभाषा
  • अधिगम असमर्थ बच्चों की पहचान
  • बाल-अपराध का अर्थ, परिभाषा और समाधान
  • वंचित बालकों की विशेषताएँ एवं प्रकार
  • अपवंचित बालक का अर्थ एवं परिभाषा
  • समावेशी शिक्षा का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएँ और महत्व
  • एकीकृत व समावेशी शिक्षा में अन्तर
  • समावेशी शिक्षा के कार्यक्षेत्र
  • संचयी अभिलेख (cumulative record)- अर्थ, परिभाषा, आवश्यकता और महत्व, 
  • समावेशी शिक्षा (Inclusive Education in Hindi)
  • समुदाय Community in hindi, समुदाय की परिभाषा,
  • राष्ट्रीय दिव्यांग विकलांग नीति 2006
  • एकीकृत व समावेशी शिक्षा में अन्तर

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

इतिहास और भूगोल में क्या संबंध है?

इतिहास और भूगोल दोनों ऐसे सामाजिक विषय हैं जिनमें घनिष्ठ संबंध हैइतिहास इस बात का साक्षी है कि अनेक ऐतिहासिक घटनाओं पर भौगोलिक परिस्थितियों का स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। नदी नाले, सागर, पहाड़, पर्वत, रेगिस्तान, उपजे जलवायु आदि। अनेक भौगोलिक दशाएं तथा तत्व किसी देश के इतिहास को प्रभावित करते हैं।

भूगोल के पिता का क्या नाम है?

एच॰ एफ॰ टॉजर ने हिकैटियस (500 ईसा पूर्व) को भूगोल का पिता माना था जिसने स्थल भाग को सागरों से घिरा हुआ माना तथा दो महादेशों का ज्ञान दिया।

मानव भूगोल का जनक कौन है?

Detailed Solution. सही उत्तर विडाल डी लॉ ब्लाच है।

मानव भूगोल का क्या अर्थ है?

मानव भूगोल, भूगोल की प्रमुख शाखा हैं जिसके अन्तर्गत मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक उसके पर्यावरण के साथ सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता हैं। मानव भूगोल की एक अत्यन्त लोकप्रिय और बहु अनुमोदित परिभाषा है, मानव एवं उसका प्राकृतिक पर्यावरण के साथ समायोजन का अध्ययन।