मॉर्निंग में कौन सा योग करना चाहिए? - morning mein kaun sa yog karana chaahie?

 योगी के अनुसार आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोगो को कई तरह की परेशानियों और समस्याओं का सामना कर रहे हैं। और कई लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं। तेज दिमाग हमारे काम को आसान बना देता है। और काम को सही समय पर पूरा करने में भी हमारी सहायता करता है। आजकल के स्मार्टफोन युग में सभी लोग आलसी हो चुके हैंं। इस वजह से उनका दिमाग भी सुस्त होता जा रहा है।

 ये है तीन आसान उपाय1-प्रतिदिन करें व्यायाम
प्रतिदिन व्यायाम करने के कितने फायदे है, ये तो आप लोग जरूर जानते होते हैं। इसका आप शरीर फिट और दंदुरुस्त रहता है और अगर हमारा शरीर फिट रहता है। तो हमारा दिमाग एक सही तरीके से कार्य करने लगते है दिमाग तो सही तरीके से कार्य करने के लिए शरीर को फिट रहना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। इसके लिए आप जिम जा सकता है। मॉर्निंग वाक कर सकते है या फिर प्रतिदिन योगा कर सकते है।

2- 10 मिनट करें ध्यान
अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो इसे आप ध्यान के जरिए बढ़ा सकते है। ध्यान योग का सातवां अंग है। सिर्फ 10 मिनट के ध्यान के अभ्यास से ही आपकी स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। सुखासन में बैठ जाएं और मात्र 10 मिनट के लिए अपनी आँख को बंद करके गहरी सांसों पर ध्यान देना हैं। ऐसा आप प्रतिदिन करेंगे तो एक महीने में ही अंतर दिखने लगेगा।

3- ताड़ासन योग लाएगा तेजी
ताड़ासन योग मुद्रा आपके दिमाग को तेज करके याद करने की शक्ति बढ़ाने में सहायक करता है। यह खड़े रहने वाली मुद्रा आपको अपने श्वास पर अपना ध्यान केंद्रित करने में सहायता करती है, जिससे आपको आराम मिलटा हैं। ताड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले किसी योगा मैट को बिछा के उस पर खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी सी दूरी रहने दे। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें। 20-30 सेकंड के लिए आप इस आसन में रहें और फिर हाथों को नीचे करके सामान्य हो जाएं।

वैसे तो पूरे शरीर की मालिश जरूरी है लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है तो कम से कम शरीर के पांच अंगों की मालिश जरूर करें. ये अंग नाभि, पैरों के तलवे, सिर, कान, हाथ और कोहनी हैं. तेल की मालिश नहाने से पहले करनी चाहिए. इसके लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसों का तेल और तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo Credit: Getty Images 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

सुबह का समय हमारी हेल्थ के लिए सबसे बढ़िया होता है। इस समय आपको ताजा हवा मिलती है जिससे मन शांत रहता है और स्वस्थ ऑक्सीजन से बॉडी भी हेल्दी रहती है। सुबह के समय दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं। 

आप जिस तरह दिन की शुरुआत करते हैं, उसका असर आपके दिनभर के मूड और काम पर पड़ता है। अगर आप शुरुआत अच्छी करते हैं तो दिनभर आपका मन और मूड अच्छा रहता है। सुबह के सूर्य की किरणें बेहतर स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक हैं। यह वह शक्तिशाली शक्ति है जो सभी जीवन के आसपास ही है। 

एक्सपर्ट का मानना है कि इस समय वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से शरीर को सबसे अधिक फायदे मिलते हैं। वहीं, सुबह के समय योग करना भी अधिक लाभकारी होता है। सुबह के समय 30 मिनट भी योग का अभ्यास शरीर को स्वस्थ और दिमाग को सक्रिय बनाने में मदद करता है। 

योग रोजमर्रा की जीवनशैली के लिए एक परिपूर्ण दृष्टिकोण है। इसके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। आप कहीं भी कभी भी योग कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि सुबह में योग करें तो कैसे और कौन से योगासन करना बेहतर है। योग गुरु और लाइफस्टाइल कोच अक्षर हमें बता रहे हैं कि सुबह के समय दिमाग को शांत और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योग करने चाहिए। आइए जानते हैं-

Table of Contents

  • सूक्ष्म व्यायाम (Warm-Up)
  • समस्थिति (Balanced Pose)
  • वृक्षासन (Tree Pose)
  • मार्जरी आसन (Cat Pose)
  • वज्रासन (Thunderbolt pose)
  • सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

सूक्ष्म व्यायाम (Warm-Up)

हमेशा किसी भी एक्सरसाइज या योग से पहले बॉडी को वार्म-अप कर लेना जरूरी है ताकि आप इसे आगे के मूवमेंट्स के लिए तैयार कर सकें। इसलिए शुरुआत करें सूक्ष्म योग से। अपने पैर की उंगलियों के साथ शुरू और अपनी गर्दन तक बढ़ें। धीरे-धीरे शरीर के प्रत्येक हिस्से को हल्के मूवमेंट्स के साथ हिलाएं और घूमाएं। यह मांसपेशियों को स्ट्रेच करेगा और जोड़ों को वार्म-अप करके शरीर को योग आसनों के अभ्यास के लिए तैयार करेगा।

समस्थिति (Balanced Pose)

1. इस आसन के अभ्यास के लिए पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। पीठ को सीधा रखें।

2. अपने हाथों को कमर के दोनों तरफ रखें।

3. हथेलियों को अंदर की ओर रखें और चेहरा सामने की ओर होना चाहिए।

4. इसी मुद्रा में कुछ देर रहें और गहरी सांस लेते रहें।

वृक्षासन (Tree Pose)

1. सीधे खड़े होकर अपने पैरों को आप पास रखें। अब अपने सीधे पैर को जमीन से उठाकर बाएं पैर की जांघ पर रखें। 

2. अब अपनी हथेलियों को प्रणाम की मुद्रा में रखें। इस दौरान कमर को सीधा रखें और संतुलन बनाए रखें। 

3. इसी तरह दूसरे पैर के साथ दोहराएं।

मार्जरी आसन (Cat Pose)

1. सीधे खड़े हो जाएं।

2. अब अपने घुटनों को मोड़कर जमीन पर टिकाएं और हाथों की हथेलियों को जमीन से मिलाएं।

3. अब सांस लेते हुए अपनी पीठ को ऊपर की ओर उठाएं और नीचे देखें।

4. सांस छोड़ते हुए अपनी पीठ को अंदर की ओर झुकाएँ और ऊपर देखें।

5. इस क्रिया को 5 बार दोहराएं।

वज्रासन (Thunderbolt pose)

1. जमीन पर चटाई बिछाकर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। 

2. अब घुटनों को अंदर की ओर मोड़े और अपने पैरों पर कूल्हों को रखें।

3. अब हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें। 

4. गहरी सांस लेते रहें और छोड़े रहें।

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

रोजमर्रा की सेहत और फिटनेस के लिए सबसे अच्छा नुस्खा हर सुबह सूर्य नमस्कार करना है। सुबह सुबह उठकर इसका अभ्यास करने से शरीर और दिमाग खुलता है। शुरुआत में हर दिन 5 राउंड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने शरीर के आराम के स्तर के अनुसार इस नंबर को बढ़ा सकती हैं। 

इन आसनों का नियमित अभ्यास फिट शरीर और सक्षम दिमाग पाने में मदद करता है। ऐसे ही और आर्टिकल्स के लिए iDiva हिंदी के साथ।

सुबह उठकर सबसे पहले कौन सा योग करना चाहिए?

शरीर की अलग-अलग बीमारियों के लिए या रोजाना स्वस्थ रहने के लिए योग शुरू करने से पहले कमलासन या पद्मासन को करना चाहिए। ध्यान के लिए किया जाने वाला ये योग आपको शरीर और मन को एकाग्र करता है और योग के लिए तैयार करता है।

सुबह उठते ही कौन सी एक्सरसाइज करें?

पुशअप्स करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर इस तरह रखें कि ये आपके सीने के सामने आएं। अब अपने हाथों के ऊपर बल देकर पूरे शरीर को ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। शुरुआत में अगर आप 5 से 10 पुशअप्स करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद होगा।

रोज कौन कौन से योग करने चाहिए?

योग करने के कई फायदे हैं. हर रोज सुबह उठकर योग करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्थी रहते हैं..
बालासन (Balasan) ... .
त्रिकोणासन या त्रिभुज मुद्रा (Trikonasana or Triangle Pose) ... .
धनुरासन (Dhanurasana) ... .
वीरभद्रासन (Virabhadrasana) ... .
गरुड़ासन (Garudasana).

सुबह कितने बजे उठकर योग करना चाहिए?

सुबह 3:30 से 6:00 के बीच में ब्रह्म मुहूर्त होते और ये समय सबसे अच्छा होता है योग अथवा व्यायाम करने के लिए। ... .
अगर आप सिर्फ योग या व्यायाम करना ही चाहते है करे, लेकिन अगर आपको उसका फल चाहिए तो आपको ब्रह्म मुहूर्त के अंदर ही योग या व्यायाम करना चाहिए।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग