मेष राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति बन रही है। इस युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति लाभकारी रहेगी व कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना होगा-
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 19 Apr 2022 12:38 PM
हमें फॉलो करें
इस खबर को सुनें
0:00
/
ऐप पर पढ़ें
मेष राशि में ग्रहों की युति से बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। ज्योतिष शास्त्र में किसी एक राशि में दो या तीन ग्रहों की युति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अब मेष राशि में तीन ग्रहों की युति हो रही है।
बुध व राहु के बाद सूर्य का मेष राशि में गोचर-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। इसके बाद 12 अप्रैल 2022 को छाया ग्रह राहु का प्रवेश हो चुका है। मेष राशि में राहु का आना एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है। वहीं अब 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य का मेष राशि में गोचर हो चुका है। मेष राशि में होने वाली ग्रहों की घटना का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।
सूर्य का मेष राशि में गोचर-
14 अप्रैल 2022 को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य इस राशि में करीब 30 दिन तक रहेंगे। सूर्य गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने के कारण मेष संक्रांति है। जानें इस दौरान किन राशियों के लोग रहें सावधान-
मेष राशि- इस समय मेष राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़े मामले में सतर्कता नहीं बरतने पर धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आपकी राशि में तीन ग्रहों की युति बनने के कारण आपको भम्र की स्थिति से बचना होगा। इसके साथ ही अहंकार का त्याग करना होगा।
मिथुन राशि- ग्रहों की युति की अवधि में आपको पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। लव लाइफ प्रभावित हो सकती है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने में मुश्किलें आ सकती हैं। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।
तुला राशि- तुला राशि वालों को इस समय विवादों से बचना होगा। भ्रम व तनाव के कारण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। चोट लगने का खतरा बना रहेगा। इस समय वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अंजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी की सलाह काम आ सकती है। धन खर्च पर लगाम लगाएं।
अगर आपकी राशि मेष है तो इन आसान उपायों की मदद से आप अपने जीवन की कठिनाईयों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
हम सभी चाहते हैं कि हमें अपने जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलें। कोई दुख या कष्ट हमें छू भी ना पाएं। जीवन की कठिनाईयों को दूर करने और एक बेहतर भविष्य की कामना के लिए हम बहुत अधिक मेहनत भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी देखने में आता है कि अथाह प्रयास के बाद भी हमें वह सुख नहीं मिल पाता। अगर हम कोई काम शुरू भी करते हैं तो वह भी पूरा ही नहीं होता और फिर मन में निराशा पैदा होती है। वहीं कभी-कभी जीवन में सबकुछ होते हुए भी सुख-शांति हमसे कोसों दूर होती है और उस समय समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
ऐसा अक्सर हमारे ग्रह नक्षत्रों व राशि के प्रभाव से भी होता है। जिस तरह हर व्यक्ति अलग होता है, ठीक उसी तरह उसकी राशि भी अलग होती है और राशि के अनुसार उसका स्वभाव भी भिन्न होता है। हम सभी चाहते हैं कि हमें अपने जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलें। कोई दुख या कष्ट हमें छू भी ना पाएं। जीवन की कठिनाईयों को दूर करने और एक बेहतर भविष्य की कामना के लिए हम बहुत अधिक मेहनत भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी देखने में आता है कि अथाह प्रयास के बाद भी हमें वह सुख नहीं मिल पाता। अगर हम कोई काम शुरू भी करते हैं तो वह भी पूरा ही नहीं होता और फिर मन में निराशा पैदा होती है। वहीं कभी-कभी जीवन में सबकुछ होते हुए भी सुख-शांति हमसे कोसों दूर होती है और उस समय समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
अगर आ रही है पैसों की समस्या
पंडित जी बताते हैं कि अगर मेष राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो उन्हें कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। मसलन,
- सबसे पहले तो आप किसी से भी कोई भी वस्तु फ्री में ना लें। भले ही वह आपका कितना भी करीबी क्यों ना हो।
- इसके अलावा, आपको गुड़ का दान करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर आप गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं या फिर गुड़ को आटे में मिलाकर पूडे़ बना लें और उसे दान करें व गाय को खिलाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
- अगर आपकी धन संबंधी समस्या बनी रहती है तो आप किसी पंडित से महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ भी करवा सकते हैं, इससे भी आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।
दूर होगी काम की अड़चनें
अगर मेष राशि के जातकों को अपने काम से संबंधित जैसे व्यापार या नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर आपको मनचाही नौकरी नहीं मिल पा रही हैं तो आप यह उपाय अपनाएं-
- भगवान गणेश को नित्य दूर्वा घास चढ़ाएं। साथ ही गणेश जी को हर बुधवार मोदक या लड्डू का भोग भी अवश्य लगाएं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और इसलिए उनका पूजन आपके काम संबंधी समस्याओं को दूर करेगा। भगवान गणेश का ध्यान करते समय उनसे प्रार्थना करें कि वह आपकी नौकरी व काम में आ रही अड़चनों को दूर करें। इससे आपको यकीनन लाभ प्राप्त होगा।
वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल
पंडित जी के अनुसार, अगर मेष राशि वाले जातकों को वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उसे दोबारा खुशहाल बनाने के लिए आप कुछ उपाय अपनाएं।
- अगर मेष राशि के जातक पुरूष हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने शुक्र ग्रह को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए आप ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: इस मंत्र का जाप करें। इसके अलावा, हर शुक्रवार के दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें और माता दुर्गा को श्रृंगार अर्पण करें।
- वहीं अगर मेष राशि के जातक महिलाएं हैं तो आप बृहस्पति देव की पूजा करें और नित्य ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: इस मंत्र का जाप करें। बृहस्पति देव का व्रत रखें। अन्यथा आप हर वीरवार के दिन भगवान विष्णु, केले या पीपल के पेड़ की पूजा करें।
स्वास्थ्य समस्याएं नहीं करेंगी परेशान
अगर मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें अपनी राशि के स्वामी मंगल पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं-
- आप भगवान हनुमान का ध्यान करें। इसके लिए हनुमान चालीसा का बजरंग बाण सहित पाठ करें।
- इसके अलावा, हर मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
- भगवान हनुमान को गुड़ की वस्तुओं का भोग अवश्य लगाएं।
- भगवान हनुमान को लाल चोला चढ़ाएं और उनके सिंदूर को अपने मस्तक पर अवश्य लगाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
Disclaimer
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।