निम्नलिखित में से कौन सा उपाय फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने में मदद करता है - nimnalikhit mein se kaun sa upaay phraanseesee kraanti ke dauraan phraanseesee logon ke beech saamoohik pahachaan kee bhaavana paida karane mein madad karata hai

फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए?

फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने निम्नलिखित कदम उठाए:
(क) उन्होंने पितृभूमि (la patrie) तथा नागरिक (le citoven) जैसे विचारों को लोगों तक पहुँचाया। इन विचारों ने संयुक्त समुदाय :
के विचार पर बल दिया। इस समुदाय को एक संविधान के अंतर्गत समान अधिकार दिए जाने थे।
(ख) क्रांतिकारियों ने एक नया तिरंगा फ्रांसीसी झंडा चुना। इस झंडे ने पुराने राष्ट्रीय झंडे की जगह ली।
(ग) इस्टेट जेनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के एक समूह द्वारा किया जाने लगा। इस्टेट जेनरल का नाम बदल कर नेशनल :एसेंबली कर दिया गया।
(घ) क्रांतिकारियों द्वारा शहीदों के गुणगान, राष्ट्रीय गीत और शपथों ने भी राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा दिया। (ङ) एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई। इसने अपने भू-भाग में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक समान कानून बनाए। (च) पूरे देश में माप-तोल की एक समान प्रणालियाँ लाग की गई।
(छ) देश के अंदर सभी प्रकार के आयात-निर्यात कर समाप्त कर दिए गए।
(ज) भिन्न-भिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के स्थान पर पूरे राष्ट्र की एक ही भाषा फ्रेंच हो गई।

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. ‘निरंकुशवाद’ का अर्थ समझाइए।

उत्तर निरंकुशवाद से अभिप्राय ऐसी शासन-व्यवस्था से है जिसकी सत्ता पर कोई अंकुश नहीं होता।

प्रश्न 2. कल्पनादर्श (यूटोपिया) से क्या अभिप्राय है?

उत्तर कल्पनादर्श एक बहुत ही आदर्श समाज की कल्पना है। ऐसे समाज की कल्पना इतनी आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव दिखाई देता है।

प्रश्न 3. कौन-सी विश्वविख्यात घटना को राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति माना जाता है?

उत्तर 1789 की फ्रांसीसी क्रांति को।

प्रश्न 4. 1789 की फ्रांसीसी क्रांति के महत्त्व को दर्शाने के लिए कोई एक बिंदु लिखिए।

उत्तर – फ्रांस में राजतंत्र का अंत हो गया और सत्ता फ्रांसीसी नागरिकों के एक समूह के हाथ में आ गई।

प्रश्न 5. फ्रांस की किस संहिता को नेपोलियन की संहिता कहा जाता है?

उत्तर- 1804 की नागरिक संहिता को नेपोलियन की संहिता कहा जाता है। इसने कानून के सम्मुख समानता तथा संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।

प्रश्न 6. जीते हुए (विजित ) इलाकों में फ्रांसीसी शासन के प्रति उत्साह शत्रुता में क्यों बदल गया?

उत्तर- विजित प्रदेशों के स्थानीय लोगों की राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्ति की आशाएं धूमिल हो गई थी। इसके अतिरिक्त करों में वृद्धि, सेंसरशिप तथा फ्रांसीसी सेना में ज़बरदस्ती भर्ती के कारण उनमें रोष उत्पन्न हो गया था।

प्रश्न 7. पश्चिमी तथा मध्य यरोप में किन दो तत्वों ने शहरों के विकास तथा वाणिज्यिक वर्गों के उदय में सहायता पहँचाई?

उत्तर (क) औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि ।
(ख) व्यापार में वृधि।

प्रश्न 8. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर फ्रांस के लोगों को सामूहिक पहचान देना। (CBSE 2015)

प्रश्न 9. ज़ॉलवेराइन (Zollverien) क्या था?

उत्तर जॉलवेराइन एक जर्मन शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे।

प्रश्न 10. उन दो राजनीतिक उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए जिन्हें आर्थिक कदमों द्वारा हासिल करने की उम्मीद फ्राइडरीख लिस्ट (जर्मन प्रोफेसर) को है।

उत्तर (क) आर्थिक रूप में जर्मनी को एक राष्ट्र के रूप में बाँधना।
(ख) जर्मनी के प्रांतीय हितों को आपस में जोड़कर राष्ट्रीय भावना को जागृत करना।

प्रश्न 11. रूढ़िवाद का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर रूढ़िवाद एक ऐसा राजनीतिक दर्शन है, जो परंपरा तथा प्रचलित रीति-रिवाजों एवं संस्थानों पर बल देता है।

प्रश्न 12. वियना सम्मेलन कब बुलाया गया? इसकी अध्यक्षता किसने की?

उत्तर-  वियना सम्मेलन 1815 ई. में बुलाया गया। इसकी अध्यक्षता ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटर्निख ने की।

प्रश्न 13. किन्हीं चार देशों के नाम बताओ जिनके प्रतिनिधियों ने वियना सम्मेलन में भाग लिया?

उत्तर-  ब्रिटेन, रूस, प्रशा और ऑस्ट्रिया।

प्रश्न 14. वियना संधि द्वारा यूरोप में हए कोई दो परिवर्तन बताओ।

उत्तर (क) फ्रांस में बों वंश की सत्ता को फिर से स्थापित कर दिया गया।
(ख) फ्रांस की सीमाओं पर नए राज्य स्थापित कर दिए गए ताकि वह भविष्य में अपनी सीमाओं का विस्तार न कर सके।

प्रश्न 15. ज्युसेपी मेत्सिनी द्वारा इटली में स्थापित दो संगठनों के नाम बताओ।

उत्तर (क) मार्सेई में यंग इटली। (ख) बर्न में यंग यूरोप।

प्रश्न 16. 1830 की जुलाई क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किसके नेतृत्व में संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई ?

उत्तर लुई फ़िलिप के नेतृत्व में।

प्रश्न 17. 1830 का दशक यूरोप में भारी कठिनाइयाँ लेकर आया। इस संबंध में दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर (क) जनसंख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई जिससे बेरोज़गारी की समस्या उत्पन्न हो गई।
(ख) खाने-पीने की वस्तुओं के मूल्य बढ़ने तथा किसी वर्ष फसल खराब होने से व्यापक ग़रीबी फैल जाती थी। An)

प्रश्न 18. सिलेसियाई बुनकरों के विद्रोह का क्या कारण था?

उत्तर सिलेसिया के बुनकर ठेकेदारों से कच्चा माल लेकर उनके लिए कपड़ा तैयार करते थे, परंतु ठेकेदार उन्हें दाम बहुत कम देते थे।

प्रश्न 19. 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंशों की विचारधारा में क्या परिवर्तन आया? :

उत्तर 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंश सुधारों तथा रियायतों को आवश्यक मानने लगे।

प्रश्न 20. विचारधारा की परिभाषा दीजिए।

उत्तर एक विशेष प्रकार के सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टिकोण को व्यक्त करने वाले विचारों के समूह को विचारधारा कहते हैं।

इस पोस्ट में आपको फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए?Francisi Logo Ke Beech Samuhik Pehchaan Ka Bhav Paida Karne Ke Liye Krantikariyon Ne Kya Kadam Uthye फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने सामूहिक पहचान का प्रभाव बढ़ाने के लिए क्या क्या किया – francisi krantikariyon ne samuhik pehchaan ka prabhav badhane ke liye kya kya kiya यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय कक्षा 10 महत्वपूर्ण प्रश्न 2021 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय प्रश्न उत्तर NCERT PDF भारत में राष्ट्रवाद का उदय प्रश्न उत्तर से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

error: Content is protected !!

फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने फ्रांस के लोगों के बीच सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए क्या कदम उठाए?

Solution : फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियो ने कई कदम उठाए। उन्होंने इसके लिए रोमांटिसिज्म का सहारा लिया। रोमांटिसिज्म एक सांस्कृतिक आंदोलन था जो एक खास तरह की राष्ट्रवादी भावना का विकास करना चाहता था।

फ्रांसीसी समाज के किन तबकों को क्रांति का फायदा मिला कौन से समूह सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर हो गए?

Solution : तीसरे एस्टेट के अमीर तबकों को फ़्रांसीसी क्रांति का फ़ायदा मिला। कुलीन और पादरी समूह को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर हो गएसमाज के गरीब समूहों तथा महिलाओं को निराशा हुई होगी

फ्रांसीसी क्रांति ने कौन से कदम उठाए?

(i) जन्म के आधार पर विशेषाधिकार समाप्त कर उसमें कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया। (ii) नेपोलियन ने फ्रांस में प्रजातंत्र को समाप्त करके राजतंत्र को दोबारा लागू किया। (iii) उसने 1804 एक नागरिक संहिता तैयार कर फ्रांसीसी नियंत्रण के अधीन क्षेत्रों में भी लागू किया।

फ्रांस की क्रांति कब हुई थी इस क्रांति ने विश्व को किस प्रकार प्रभावित किया?

फ्रांसीसी क्रान्ति (फ्रेंच : Révolution française; 1789-1799) फ्रांस के इतिहास की राजनैतिक और सामाजिक उथल-पुथल एवं आमूल परिवर्तन की अवधि थी जो 1789 से 1799 तक चली। बाद में, नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांसीसी साम्राज्य के विस्तार द्वारा कुछ अंश तक इस क्रान्ति को आगे बढ़ाया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग