न्यू बेबी का क्या नाम रखें? - nyoo bebee ka kya naam rakhen?

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.

बच्‍चे के जन्‍म के बाद सबसे पहला काम होता है उसका नामकरण करना। हर पेरेंट्स अपने बच्‍चे के लिए सबसे सुंदर और यूनीक नाम ढूंढते हैं और अगर आपके घर भी साल 2021 में बच्‍चा पैदा हुआ है तो आप उसे इस साल के सबसे पॉपुलर नाम दे सकते हैं।

यहां हम आपको साल 2021 के सबसे पॉपुलर बेबी नेम्‍स बता रहे हैं। इनमें से आपको जो भी नाम पसंद आए, आप अपने बच्‍चे को वो नाम दे सकते हैं।

​2021 के बेबी गर्ल्‍स के नाम

यदि आपके बेटी पैदा हुई है तो आप उसे यह प्‍यारे नाम दे सकते हैं।

  • आध्‍या : 'अ' अक्षर से शुरू होने वाला यह बहुत ही प्‍यारा नाम है और इस नाम का मतलब होता है पहली शक्‍ति।
  • आन्‍या : इस नाम का मतलब असीम होता है। जिसकी कोई सीमा न हो, उसे आन्‍य कहा जाता है। यह एक हिंदू नाम है।
  • छाया : यह लड़कियों के लिए बहुत ही प्‍यारा नाम है। छाया नाम का मतलब जिंदगी, छवि और जीवन होता है।

यह भी पढ़ें : अक्षय और शिल्‍पा की तरह आप भी अपने बच्‍चों को दे सकते हैं ये सुंदर नाम

​लड़कियों के नाम की लिस्ट हिंदी में

  • धृति : अगर आपकी बेटी का 'ध' अक्षर से नाम निकला है तो आप उसे धृति नाम दे सकते हैं। इस नाम का मतलब साहसी, हिम्‍मत रखने वाली और पराक्रम होता है।
  • ईशिका : ये भी बहुत प्‍यारा नाम है। ईशिका नाम का मतलब तीव्र गति और तेज होता है। लड़कियों के लिए इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है।
  • फलक : लड़कियों के इस नाम का अर्थ बहादुर, साहसी और निडर होता है। कहते हैं कि नाम का प्रभाव हमारे स्‍वभाव और व्‍यवहार पर पड़ता है इसलिए अपनी बेटी को फलक नाम देकर आप उसे बहादुर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पिछले 10 सालों में खूब पसंद किए गए हैं लड़कियों के ये नाम, आपको भी जरूर आएंगे पसंद

​2021 में लड़कों के नाम की लिस्ट

  • आकव : ये लड़कों का नाम है और इसका मतलब आकार, आकृति और रूप होता है।
  • आरव : यदि आपके लड़के का नाम 'अ' अक्षर से निकला है तो आप उसे आरव नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांतिमय, शांतिपूर्ण और शांत होता है।
  • अदविक : लड़कों का यह नाम बहुत यूनीक है और इसका मतलब अनोखा, अद्वितीय और अनूठा होता है।
  • एकांश : इस नाम का मतलब संपूर्ण, पूर्ण और समूचा होता है। यह एक हिंदू नाम है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के घर आई नन्ही परी, जानिए 2021 की लड़कियों के सुंदर और क्यूट नाम

​लड़कों के नाम हिंदी में 2021

  • ईशान : भगवान शिव को ईशान नाम से जाना जाता है। अपने बेटे को शिव का नाम देकर, आप उसमें उनके गुणों को पा सकते हैं।
  • जेहान : इस पूरे विश्‍व या ब्रह्मांड को जेहान कहते हैं। हर बच्‍चा अपने पेरेंट्स के लिए उनकी दुनिया होता है और ये नाम देकर आप इस बात को चरितार्थ कर सकते हैं।
  • मयान : प्‍यार करने वाला और प्रेम पर अपना आधिपत्य रखने वाले को मयान कहते हैं। यदि आपके बेटे का नाम 'म' अक्षर से निकला है तो आप उसे मयान नाम दे सकते हैं।
  • रेयांश : सूर्य की किरण को रेयांश कहते हैं। ये नाम देकर आप अपने बेटे को सूर्य की तरह तेज और प्रकाशमान बना सकते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

छोटे बच्चे का नाम कैसे रखें 2022?

जून 2022 में पैदा होने वाले बच्चों के रखें ये 11 ट्रेंडी और यूनीक नाम, जानें इन नामों का अर्थ.
नक्श (Naksha Meaning in Hindi. ... .
निवान (Nivan Meaning in Hindi) ... .
अनम्य (Anamya Meaning in Hindi) ... .
कियांश (Kiyansh Meaning in Hindi) ... .
सुवेश (Suvesh Meaning in Hindi) ... .
ध्वनिश (Dhwanish Meaning in Hindi).

लड़कियों के न्यू नाम क्या रखें?

लड़कियों के नाम की लिस्‍ट बताएं आशना : ये बेबी गर्ल नेम भी कूल नामों की लिस्‍ट में आता है। आशना नाम का अर्थ है सुंदर, स्मार्ट, बुद्धिमान और प्रेम के प्रति समर्पित। भुविका : लड़कियों के इस नाम का बहुत ही प्‍यारा मतलब होता है। भुविका नाम का मतलब होता है स्‍वर्ग की तरह सुंदर, भव्‍य और शानदार।

बेटी का सबसे अच्छा नाम क्या है?

बेटी का नाम क्या रखना चाहिए.
अमायरा : बेटी के लिए ये नाम बहुत यूनीक और मॉडर्न है। अमायरा नाम का अर्थ होता है राजकुमारी, सुंदर और रूपवती।.
राजवी : अगर आपकी बेटी का नाम 'र' अक्षर से निकला है तो आप उसे राजवी नाम दे सकते हैं। ... .
रेविका : लड़कियों का ये नाम 'र' अक्षर से शुरू होता है।.

लड़का का नाम क्या रखें 2022 S se?

सबसे बेस्ट नाम – लड़कों के नाम 2022.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग