प्लासी के युद्ध और बक्सर के युद्ध के कारण कौन से विभिन्न कारण थे? - plaasee ke yuddh aur baksar ke yuddh ke kaaran kaun se vibhinn kaaran the?

प्लासी का युद्ध - कारण, महत्त्व और परिणाम

 B.A. III, History I  / 2020 

प्रश्न 2. प्लासी के युद्ध (1757 ई.) के कारण और परिणामों का वर्णन कीजिए।

अथवा, भारतीय इतिहास में प्लासी के युद्ध का महत्त्व बताइए।

अथवा, प्लासी के युद्ध के प्रमुख कारण क्या थे ? विवेचना कीजिए।

उत्तर- भारत में अंग्रेजी साम्राज्य की स्थापना 1757. में मानी जाती है, क्योंकि इसी वर्ष क्लाइव ने बंगाल के नवाब को प्लासी के मैदान में धोखे से पराजित करके ईस्ट इण्डिया कम्पनी को एक राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित किया।


 प्लासी के युद्ध के कारण

प्लासी के युद्ध के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे

(1) सिराजुद्दौला के विरुद्ध अंग्रेजों का षड्यन्त्र  - 

अंग्रेजों ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को सत्ता से हटाने के लिए षड्यन्त्र रचा, क्योंकि अंग्रेज नवाब को अपने हाथों की कठपुतली बनाना चाहते थे। इसके लिए अंग्रेजों ने नवाब के सेनापति मीर जाफर को बंगाल का नवाब बनाने का लालच देकर अपनी ओर मिला लिया। अंग्रेजों ने अमीचन्द तथा जगत सेठ जैसे दरबारी अमीरों को पहले ही अपनी ओर कर लिया था। अंग्रेज बहुत चालाक थे, इसलिए उन्होंने नवाब से नाराज चल रहे अमीरों का पता लगाकर उन्हें भी अपनी ओर मिला लिया था। इसी कारण प्लासी के मैदान में नवाब सिराजुद्दौला की सेना पूर्ण निष्ठा के साथ नहीं लड़ी।

(2) अंग्रेजों और नवाब सिराजुद्दौला में तनाव

अंग्रेजों और सिराजुद्दौला के बीच सम्बन्धों में तनाव चल रहा था। इसके कई कारण थे, जिनमें प्रमुख थेबंगाल का नवाब बनने पर अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला को कोई उपहार नहीं भेजा था, अंग्रेज नवाब के विद्रोहियों को सहायता व शरण देते थे, नवाब ने अंग्रेजों के व्यापार पर काफी कठोर प्रतिबन्ध लगा दिए थे।

(3) अंग्रेजों द्वारा किलेबन्दी- 

इस समय अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने कलकत्ते तथा कासिम बाजार की किलेबन्दी प्रारम्भ कर दी। सिराजुद्दौला ने इसका विरोध किया। फ्रांसीसी तो नवाब के आदेश को मान गए, परन्तु अंग्रेजों ने उसकी परवाह न करते हुए किलेबन्दी जारी रखी, जिससे नवाब नाराज हो गया।

 (4) कासिम बाजार व कलकत्ता पर अधिकार

अंग्रेजों द्वारा किलेबन्दी से क्रुद्ध होकर नवाब ने कासिम बाजार व कलकत्ते में अपनी सेना भेजकर विजय प्राप्त की। अनेक अंग्रेजों को बन्दी भी बना लिया गया।

(5) काल कोठरी की घटना-

नवाब ने अनेक अंग्रेजों को एक तंग कोठरी में बन्द करा दिया, फलतः अनेक अंग्रेजों की मृत्यु हो गई। यह घटना इतिहास में 'काल कोठरी' (Black Hole) के नाम से प्रसिद्ध है।

 प्लासी का युद्ध

क्लाइव ने शीघ्र ही नवाब के विरुद्ध षड्यन्त्र की योजना तैयार कर ली, किन्तु मूर्ख नवाब अंग्रेजों की कूटनीतिक चालों को समझने में पूर्णतया असमर्थ रहा। यदि उसकी आँखें समय पर खुल जाती और वह मीर. जाफर, अमीचन्द आदि को बन्दी बना लेता, तो शायद अंग्रेज कभी भी अपने षड्यन्त्र में सफल न होते। 12 जून,1757 को मीर जाफर ने क्लाइव को पत्र भेजकर सूचित किया कि अब वह नवाब के विरुद्ध सीधी कार्यवाही आरम्भ कर सकता है। शीघ्र ही क्लाइव ने सिराजुद्दौला को एक पत्र लिखा और उस पर अनेक आरोप लगाकर युद्ध की धमकी दी। पत्र को पाकर नवाब की आँखें खुल गईं, किन्तु अब परिस्थिति उसके हाथ से निकल चुकी थी। फिर भी उसने अंग्रेजों से युद्ध करने का निश्चय किया। शीघ्र ही वह मीर जाफर के साथ सेना लेकर प्लासी के मैदान में पहुँच गया। उसकी सेना में 50 हजार सैनिक थे। इधर क्लाइव भी सेना लेकर प्लासी के मैदान में आ गया। पहले तो क्लाइव नवाब की विशाल सेना देखकर भयभीत हो गया, किन्तु सेना में अपने सहयोगी मीर जाफर को देखकर उसे सन्तोष प्राप्त हुआ। मीर जाफर द्वारा संकेत मिलते ही क्लाइव ने नवाब की सेना पर आक्रमण कर दिया। 23 जून,1757 को प्लासी का युद्ध आरम्भ हुआ। नवाब की सेना ने बड़ी वीरताऔर साहस के साथ युद्ध किया, किन्तु अन्त में वह पराजित हुई। मीर जाफर चुपचाप नवाब की पराजय को देखता रहा। उसने युद्ध में भाग नहीं लिया। अब नवाब को उसकी गद्दारी का पता चला। उसने अपने प्राणों की रक्षा के लिए युद्धभूमि से भागने का प्रयत्न किया, किन्तु बन्दी बनाकर मीर जाफर के पुत्र मीरन द्वारा मार डाला गया। इस प्रकार विश्वासघात और धूर्तता के साथ लड़ा गया प्लासी का ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हो गया।

प्लासी के युद्ध के परिणाम

प्लासी के युद्ध के निम्नलिखित परिणाम निकले

(1) युद्ध में अंग्रेज विजयी हुए और परोक्ष रूप से भारत में अंग्रेजी सत्ता का उदय हुआ

(2) मीर जाफर को बंगाल का नया नवाब बनाया गया। 

(3) भारत में फ्रांसीसियों की शक्ति पूर्णतया समाप्त हो गई।

(4) क्लाइव को मीर जाफर से 30 हजार पौण्ड वार्षिक आय की जागीर प्राप्त हुई।

(5) अंग्रेजों के लिए भारत में राज्य स्थापित करने का मार्ग खुल गया।

(6) कम्पनी को चौबीस परगने के भूभाग भी मिल गए।

प्लासी के युद्ध का महत्त्व

भारतीय इतिहास में प्लासी के युद्ध का ऐतिहासिक महत्त्व है। इस युद्ध के कारण अंग्रेज भारत में अपना शासन स्थापित करने में सफल हो सके। प्लासी की सफलता और बंगाल की विजय ने अंग्रेजों द्वारा कालान्तर में उत्तर भारत की विजय के प्रयासों को सफल बनाया। प्लासी ने अंग्रेजों की शक्ति और साधनों में व्यापक वृद्धि कर दी। इसके फलस्वरूप कम्पनी को अवध के नवाब शुजाउद्दौलाऔर मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय को बक्सर के युद्ध में हराने में कोई कठिनाई नहीं हुई। यदि प्लासी का निर्णय अंग्रेजों के विरुद्ध होता, तो उत्तर भारत में उनकी सत्ता की स्थापना संदिग्ध हो जाती।

मालेसन के अनुसार सम्भवतः इतिहास में इतना प्रभावित करने वाला युद्ध कभी नहीं लड़ा गया। सम्भवतः यह अतिशयोक्ति हो, परन्तु निश्चय ही भारत पर अधिकार प्राप्त करने की श्रृंखला में यह एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण कड़ी थी।


Important Question

भारतीय संविधान की 17 प्रमुख विशेषताएँ

B.A.I, Political Science II  प्रश्न 6. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। उत्तर - भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं (1) लिखित तथा निर्मित संविधान -  भारत का संविधान  ' संविधान सभा ने निश्चित समय तथा योजना के अनुसार बनाया था , इसलिए इसमें सरकार के संगठन के आधारभूत सिद्धान्त औपचारिक रूप से लिख दिए गए हैं। कार्यपालिका , विधायिका , न्यायपालिका आदि की रचना की प्रक्रिया , कार्य-प्रणाली , नागरिकों के साथ उनके सम्बन्ध , नागरिकों के अधिकार , कर्त्तव्य आदि के विषय में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। (2) विस्तृत तथा व्यापक - भारतीय संविधान बहुत विस्तृत तथा व्यापक है। इसमें 395 अनुच्छेद , 12 अनुसूचियाँ व 2 परिशिष्ट हैं तथा इसे 22 खण्डों में विभाजित किया गया है। एच. वी. कामथ ने इसकी विशालता के सम्बन्ध में कहा था , " हमें इस बात का गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे विशालकाय संविधान है।" डॉ. जैनिंग्स के अनुसार , " भारतीय संविधान विश्व का सर्वाधिक व्यापक संविधान है।" ( 3) लचीले और कठोर संविधान का सम्मिश्रण -  भारत का संविधान

शीत युद्ध के कारण और परिणाम

B.A. III, Political Science III   प्रश्न 11. शीत युद्ध से आप क्या समझते हैं ? इसके उदय के कारण बताइए तथा अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति पर शीत युद्ध के प्रभावों का वर्णन कीजिए। अथवा '' शीत युद्ध के उद्देश्य बताइए तथा इसके परिणामों की विवेचना कीजिए। अथवा '' शीत युद्धोत्तर काल में वर्तमान विश्व व्यवस्था का विश्लेषण कीजिए। उत्तर - द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् विश्व का शक्ति सन्तुलन बिगड़ गया। जर्मनी , जापान और इटली की पराजय के बाद यूरोप के राष्ट्र दुर्बल हो गए। ब्रिटेन तथा फ्रांस की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई और वे विजयी होते हुए भी द्वितीय श्रेणी के राष्ट्र बनकर रह गए। अब रूस तथा अमेरिका विश्व की प्रमुख शक्तियों के रूप में उभरे। दोनों ही विश्व में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते थे , अत: उनमें दिन-प्रतिदिन प्रतिद्वन्द्विता बढ़ती गई। फलतः विश्व दो शिविरों में बँट गया। एक शिविर साम्यवादी देशों का था , जिसका नेतृत्व रूस कर रहा था तथा दसरा शिविर पश्चिम के पूँजीवादी देशों का था , जिसका नेतृत्व अमेरिका कर रहा था। नव-स्वतन्त्र राष्ट्र अथवा अन्य दुर्बल राष्ट्र इन दोनों में से किसी-न-

न्याय की परिभाषा - अर्थ एवं प्रकार

B.A. I, Political Science I / 2021  प्रश्न 8. न्याय की परिभाषा दीजिए। न्याय के विभिन्न रूपों की विवेचना कीजिए।   अथवा " न्याय से आप क्या समझते हैं ? न्याय के विभिन्न आयामों की विवेचना कीजिए। उत्तर - आज की संगठित व्यवस्था का आधार कानून है और कानून का उद्देश्य न्याय की स्थापना है। न्याय के बिना कानून की कल्पना नहीं की जा सकती। लॉर्ड ब्राइस के अनुसार , “ यदि राज्य में न्याय का दीपक बुझ जाए तो अँधेरा कितना घना होगा , इसकी कल्पना नहीं कर सकते। ” न्याय का अर्थ एवं परिभाषाएँ   ' न्याय ' शब्द का अंग्रेजी अनुवाद है J ustice' 'Justice' शब्द लैटिन भाषा के Jus' से बना है , जिसका अर्थ है- ' बाँधना ' या ' जोड़ना ' । इस प्रकार न्याय का व्यवस्था से स्वाभाविक सम्बन्ध है । अत: हम कह सकते हैं कि न्याय उस व्यवस्था का नाम है जो व्यक्तियों , समुदायों तथा समूहों को एक सूत्र में बाँधती है। किसी व्यवस्था को बनाए रखना ही न्याय है , क्योंकि कोई भी व्यवस्था किन्हीं तत्त्वों को एक-दूसरे के साथ जोड़ने के बाद ही बनती अथवा पनपती है। ·          मेरियम के अनुसार

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना एवं उद्देश्य

B. A. III, Political Science III प्रश्न 15. संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न अंगों पर एक निबन्ध लिखिए। अथवा '' संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना एवं उद्देश्यों का सविस्तार वर्णन कीजिए। उत्तर - सन् 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध प्रारम्भ हो गया था , जो प्रथम विश्व युद्ध से अधिक भयंकर तथा विनाशकारी था। द्वितीय विश्व युद्ध से बड़े-बड़े राष्ट्र भी घबरा उठे , क्योंकि इसमें जन-धन की बहुत हानि हो चुकी थी। विज्ञान के नवीन आविष्कारों ; जैसे- मशीनगन तथा परमाणु बम से लड़े गए युद्ध से हुए विनाश ने जन-सामान्य को भयभीत कर दिया था। अतः मानव सभ्यता के विनाश को रोकने के लिए विश्व के राष्ट्रों ने विश्व-शान्ति तथा सुरक्षा के लिए एक स्थायी विश्व संगठन की स्थापना हेतु सजग तथा सामूहिक प्रयास आरम्भ किए। ऐसे विश्व संगठन के निर्माण के लिए सन 1941 से ही विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में विचार किया गया और इस प्रकार सन् 1945 में दो माह तक चले सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन में 10,000   शब्दों वाले एक मसविदे पर 50 राज्यों ने हस्ताक्षर करके संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की। 24 अक्टूबर , 1945 तक विश्व

कौटिल्य का सप्तांग सिद्धान्त

B. A. III, Political Science   II  प्रश्न 3. कौटिल्य के सप्तांग सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।  अथवा कौटिल्य के सप्तांग सिद्धान्त का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। कौटिल्य - सप्तांग सिद्धान्त का वर्णन और आलोचना उत्तर - प्राचीन भारतीय राजदर्शन में राज्य के सावयव रूप का उल्लेख मिलता है। तत्कालीन विद्वान् राज्य को एक सजीव प्राणी मानते थे। ' ऋग्वेद ' में संसार की कल्पना विराट् पुरुष के रूप में की गई है और उसके अवयवों द्वारा सृष्टि के विभिन्न रूपों का बोध कराया गया है । मनु , भीष्म , शुक्र आदि प्राचीन मनीषियों ने राज्य की कल्पना एक ऐसे जीवित जाग्रत शरीर के रूप में की है जिसके 7 अंग होते हैं। कौटिल्य ने भी राज्य के आंगिक स्वरूप का समर्थन किया और राज्य को सप्त प्रकृतियुक्त माना । कौटिल्य के अनुसार राज्य की ये सात प्रकृतियाँ अथवा अंग इस प्रकार हैं- स्वामी (राजा) , अमात्य (मन्त्री) , जनपद , दुर्ग , कोष , दण्ड तथा मित्र । कौटिल्य के अनुसार राज्य रूपी शरीर के उपर्युक्त सात अंग होते हैं और ये सब मिलकर राजनीतिक सन्तुलन बनाए रखते हैं। राज्य केवल उसी दशा में अच्छी प्रकार कार

राजा राममोहन राय के राजनीतिक विचार

प्रश्न 5- राजा राममोहन राय के राजनीतिक विचारों का उल्लेख कीजिए। राजा राममोहन राय के राजनीतिक विचार राजा राममोहन राय केवल समाज सुधारक ही नहीं थे , वे उच्च कोटि के राजनीतिक विचारक भी थे। उनके प्रमुख राजनीतिक विचारों का उल्लेख इस प्रकार किया जा सकता है (1) वैयक्तिक तथा राजनीतिक स्वतन्त्रता का प्रतिपादन - राजा राममोहन राय वैयक्तिक स्वतन्त्रता के प्रबल समर्थक थे। जॉन लॉक और टॉमस पेन की भाँति उन्होंने भी प्राकृतिक अधिकारों की पवित्रता को स्वीकार किया। राजा राममोहन राय ने जीवन , स्वतन्त्रता और सम्पति के प्राकृतिक अधिकारों के साथ व्यक्ति के नैतिक अधिकारों का भी समर्थन किया। परन्तु अधिकारों तथा स्वतन्त्रता की व्यक्तिवादी धारणा के समर्थक होते हुए भी राजा राममोहन राय चाहते थे कि समाज-सुधार और शैक्षिक पुनर्निर्माण के लिए राज्य को कानून बनाने चाहिए। वॉल्टेयर , मॉण्टेस्क्यू और रूसो की भाँति राजा राममोहन राय स्वतन्त्रता के हिमायती थे। वैयक्तिक स्वतन्त्रता के प्रबल समर्थक होने के साथ साथ वे राजनीतिक स्वतन्त्रता के आदर्श में भी विश्वास रखते थे। उनके अनुसार स्वतन्त्रता मानव मात्र के लिए एक

मुगल साम्राज्य - पतन के कारण

B.A.II-History I प्रश्न 13. मुगल साम्राज्य के पतन के कारण बताइए। मुगल साम्राज्य के पतन के लिए औरंगजेब कहाँ तक उत्तरदायी था ? अथवा " औरंगजेब ने अपनी मृत्यु से पूर्व ही साम्राज्य का विनाश कर दिया था। " इस कथन की व्याख्या कीजिए। अथवा '' मुगलों के पतन के कारणों की व्याख्या कीजिए। उत्तर - भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना 1526 ई . में बाबर ने की थी। उसके पश्चात् बाबर के वंशजों ने अपनी वीरता , साहस , योग्यता एवं कूटनीति के द्वारा मुगल साम्राज्य का विस्तार किया तथा उसे संगठित भी किया। अकबर , जहाँगीर व शाहजहाँ के शासनकाल में देश का सर्वतोन्मुखी विकास हुआ था , किन्तु 1707 ई. में औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् यह साम्राज्य विघटित होता गया और शीघ्र ही उसका पतन हो गया। मुगल साम्राज्य के पतन के कारण- औरंगजेब का उत्तरदायित्व मुगल साम्राज्य के पतन के मुख्य कारण निम्नलिखित थे- (1) औरंगजेब की शासन नीति - मुगल साम्राज्य के पतन के लिए औरंगजेब के व्यक्तिगत चरित्र एवं शासन नीति को मुख्य रूप से उत्तरदायी माना जा सकता है। औरंगजेब एक कट्टर सुन्नी मुसलमान था। उसने

प्रयोजनमूलक हिंदी - अर्थ,स्वरूप, उद्देश्य एवं महत्व

प्रश्न 1: वर्तमान समय में प्रयोजनमूलक हिन्दी की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।   अथवा ‘’ प्रयोजनमूलक हिन्दी का अर्थ समझाते हुए उसके स्वरूप , उद्देश्य एवं महत्व पर विचार कीजिए। अथवा ‘’ प्रयोजनमूलक हिन्दी का अर्थ स्पष्ट कस्ते हुए इसके स्वरूप पर प्रकाश डालिए।    अथवा ‘’ प्रयोजनमूलक हिन्दी की प्रयुक्तियों का परिचय दीजिए।    अथवा ‘’ प्रयोजनमूलक हिन्दी का अर्थबोध स्पष्ट करते हुए इसके विकास की मीमांसा कीजिए।      अथवा ‘’ प्रयोजनमूलक हिन्दी से क्या अभिप्राय है ? प्रयोजनमूलक हिन्दी का स्वरूप सृजनात्मक स्थितियों से गुजर रहा है। समीक्षा कीजिए। उत्तर -  प्रयोजनमूलक हिन्दी शब्द का आशय हिन्दी के सर्वाधिक व्यावहारिक एवं सम्पर्क स्वरूप से है जो जनमानस के अनुकूल और जनव्यवहार के लिए सर्वथा सक्षम है। प्रयोजनमूलक हिन्दी को अंग्रेजी में 'Functional Hindi' कहा जाता है। हिन्दी की पहचान साहित्य , कविता , कहानी तक ही सीमित नहीं है। आज वह ज्ञान - विज्ञान की सोच को अभिव्यक्त करने का सक्षम समर्थ साधन भी बन चुकी है। इस प्रकार बहुआयामी प्रयोजनों की अभिव्यक्ति में स

आंग्ल-फ्रांसीसी संघर्ष - कारण और परिणाम

B.A. III, History I / 2020  प्रश्न 1. भारत में आंग्ल-फ्रांसीसी संघर्ष के क्या कारण थे ?  अथवा , भारत में आंग्ल-फ्रांसीसी संघर्ष में फ्रांसीसियों के विरुद्ध अंग्रेजों की सफलता के कारणों की व्याख्या कीजिए।  अथवा , दक्षिण में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए आंग्ल-फ्रांसीसी प्रतिस्पर्धा में फ्रांसीसियों की पराजय के कारणों की विवेचना कीजिए। अथवा , भारत में 1740 से 1757 ई. के मध्य अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों की प्रतिस्पर्धा का विवरण दीजिए। उत्तर - अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य संघर्ष के कारण अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य संघर्ष के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे (1) पारस्परिक व्यापारिक प्रतिस्पर्द्धा - अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य । संघर्ष का प्रमुख कारण उनकी आपसी व्यापारिक स्पर्धा थी। दोनों ही कम्पनियों की आकांक्षा थी कि वे भारत के विदेशी व्यापार पर एकाधिकार स्थापित कर लें। (2) राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा -   अंग्रेजों और फ्रांसीसियों , दोनों का उद्देश्य एक-दूसरे को भारत से निकालकर अपनी-अपनी राजनीतिक महत्त्वाकांक्षाएँ पूरी करना था। भारत की राजनीतिक स्थिति से अ

प्लासी के युद्ध के मुख्य कारण क्या थे?

अंग्रेजों ने अमीचन्द तथा जगत सेठ जैसे दरबारी अमीरों को पहले ही अपनी ओर कर लिया था। अंग्रेज बहुत चालाक थे, इसलिए उन्होंने नवाब से नाराज चल रहे अमीरों का पता लगाकर उन्हें भी अपनी ओर मिला लिया था। इसी कारण प्लासी के मैदान में नवाब सिराजुद्दौला की सेना पूर्ण निष्ठा के साथ नहीं लड़ी।

प्लासी के युद्ध के कारण और परिणाम क्या थे?

प्लासी का पहला युद्ध 23 जून 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील दूर नदिया जिले में भागीरथी नदी के किनारे 'प्लासी' नामक स्थान में हुआ था। इस युद्ध में एक ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना थी तो दूसरी ओर थी बंगाल के नवाब की सेना। कंपनी की सेना ने रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नवाब सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था।

बक्सर का युद्ध के क्या कारण थे?

बंगाल में अपने हितों की अधिकारी पूर्ति करने के लिए अंग्रेज बंगाल की सत्ता पर अपने मनमाफिक नवाबों को बिठा रखे थे। इसी कड़ी में उन्होंने पहले प्लासी का युद्ध में सिराजुद्दौला को परास्त किया और उसके स्थान पर मीर जाफर को नवाब बनाया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग