राजस्थान भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी जयपुर है, जिसे गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। राज्य का क्षेत्रफल 3 42 239 वर्ग किमी है। राजस्थान का क्षेत्रफल वर्गमील में 1,32,139. हैं। जो भारत का 1/10वां भाग हैं। राजस्थान भारत में उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित हैं।
जनसंख्या[संपादित करें]
कुल जनसंख्या 68548437 है। पुरुष 35550997 व महिला 32997440 हैं।[1]
भौगोलिक प्रदेश[संपादित करें]
राजस्थान के भोगोंलिक प्रदेशों का निर्धारण सर्वप्रथम प्रो वी.सी मिश्रा ने" राजस्थान का भूगोल"नामक पुस्तक में किया, जिसका प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा १९६८ में किया गया सको भौगोलिक रूप से चार बड़े भागों में बाँटा गया है। 1.पश्चिम का थार मरुस्थल 2.अरावली पर्वतमाला 3.पूर्व का मैदान 4.दक्षिण पूर्व हाड़ौती का पठार[2]
1. उत्तरी-पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र (क)महान मरुभूमि/ शुष्क मरुस्थल क्षेत्र (a) बालुका स्तूप युक्त प्रदेश (b) बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश (ख) अर्द्ध शुष्क मरुस्थल क्षेत्र (a) घग्घर का मैदान (b) शेखावाटी प्रदेश (c) नागौरी उच्च भूमि (d) लूनी बेसिन
2. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश (a) उत्तरी अरावली (b) मध्य अरावली (c) दक्षिणी अरावली
3. पूर्वी मैदानी प्रदेश (a) बाणगंगा बेसिन (b) चम्बल बेसिन (c) बनास बेसिन (d) माही बेसिन
4. दक्षिणी -पूर्वी पठारी क्षेत्र (a) लावा का पठार (b) विध्यन कगार भूमि
भौगोलिक स्थिति[संपादित करें]
भारत के उत्तरी पश्चिम भाग में स्थित है। कर्क रेखा इसके दक्षिणी भाग में बांसवाडा के मध्य और डुंगरपुर जिले को स्पर्श करती हुई गुजर रही है। इस की कुल लम्बाई बांसवाङा में 26 किमी तथा डुंगरपुर में 8 किमी ह इसका विस्तार 23°03' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश अक्षांशिय विस्तार 7°9 है) तक कुल लंबाई 826 कि॰मी॰ व राजस्थान 69°30' पूर्वी देशांतर से 78°17' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है ( देशांतरिय विस्तार 8°47) कुल चौड़ाई 869 कि॰मी॰ का है।
जलवायु[संपादित करें]
राजस्थान की जलवायु उष्ण है। गर्मियों में तापमान 25 से 46 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। सर्दियों में यह 8 से 28 के मध्य रहता है।[3][4]
सम्भाग व जिले[संपादित करें]
राजस्थान में 7 सम्भाग व 33 जिले हैं। राजस्थान के संभाग व जिलों के नाम:-
1.जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनू
2.जोधपुर संभाग- जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर
3.भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर
4.अजमेर संभाग- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर
5.कोटा संभाग- कोटा, बुंदी, बांरा, झालावाड़
6.बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू
7.उदयपुर संभाग - उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, चितौड़गढ़
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2020.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2020.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2020.
- ↑ Pardesh, Aapno. "राजस्थान की जलवायु" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-05-23.
राजस्थान भूगोल
राजस्थान भूगोल: राजस्थान भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का भौगोलिक क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. है, जो देश के क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत भाग है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है तथा पूर्वोत्तर में पंजाब, हरियाणा व उत्तरप्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण-पश्चिम में गुजरात राज्यों से घिरा हुआ है। यह पश्चिम में पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है। अरावली पर्वत श्रृखंला राज्य के मध्य भाग से होते हुए दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर जाती है। राज्य का पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी भाग मरुस्थलीय या अर्द्ध मरुस्थलीय है और इसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट ‘थार’ के नाम से जाना जाता है। राज्य में विविध जलवायु परिस्थितियां पायी जाती हैं जो कि अर्द्ध-शुष्क से लेकर शुष्क तक हैं।
जनगणना 2011 के अनुसार राज्य की जनसंख्या, राष्ट्रीय जनसंख्या की 5.66 प्रतिशत है। प्रशासनिक दृष्टि से यह 7 सम्भाग एवं 33 जिलों में विभाजित है।
राजस्थान भूगोल अनुभाग :
1. राजस्थान भौतिकी:
- राजस्थान स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप
- राजस्थान के भौगोलिक प्रदेश
- पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेश
- अरावली पर्वतीय प्रदेश
- राजस्थान के पर्वत शिखर
- पूर्वी मैदानी प्रदेश
- दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश (हाड़ौती प्रदेश)
- प्रमुख भौतिक विशेषताएं
- राजस्थान की मृदा
- मुख्य समस्याएं
- राजस्थान में भू-उपयोग
- राजस्थान के पर्वत शिखर
- जलवायु
- राजस्थान की जलवायु
- राजस्थान में ऋतुएँ
2. राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
- खान एवं खनिज सम्पदाएँ
- जल संसाधन
- राजस्थान की नदियाँ
- राजस्थान की झीलें
3. राजस्थान पर्यावरण
- प्राकृतिक वनस्पति और वन
- वन्य जीव-जन्तु
- जैव-विविधता
4. मानव संसाधन
- जनसंख्या
5. औद्योगिक विकास
- प्रमुख उद्योग
- राजस्थान में लघु एवं कुटीर उद्योग
- औद्योगिक विकास की सम्भावनाएँ
6. राजस्थान की जनजातियां
सबंधित पीडीऍफ़:
- RBSE:
- राजस्थान अध्ययन भूगोल के अध्याय एकत्रित किये हुए: डाउनलोड पीडीऍफ़
- निर्माण आईएएस:
- राजस्थान का भूगोल: डाउनलोड पीडीऍफ़
- राजस्थान की नदियां: डाउनलोड पीडीऍफ़
- राजस्थान की खान एवं खनिज सम्पदाएँ: डाउनलोड पीडीऍफ़
- राजस्थान के वन: डाउनलोड पीडीऍफ़
- राजस्थान के ऊर्जा संसाधन: डाउनलोड पीडीऍफ़