सही उत्तर : वर्तमान में कोई नही
व्याख्या :
अब तक अंतिम बार राजस्थान राज्य के उप मुख्यमंत्री (List of deputy chief ministers of Rajasthan) सचिन पायलट थे। राजस्थान के पांचवें उपमुख्यमंत्री के तौर पर सचिन पायलट ने शपथ ली थी। सचिन पायलट जो राज्य के उप मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजस्थान के अध्यक्ष है और राजस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टोंक के विधायक भी हैं।
निसंदेह भारतीय संविधान में उपमुख्यमंत्री पद का उल्लेख नहीं है फिर भी राजस्थान में आम चुनाव (1952) के बाद पहली बार निर्वाचित सरकार बनने (मार्च 1952) से लेकर 15 वी विधानसभा चुनाव के बाद गठित सरकार तक कुल 05 व्यक्ति अलग-अलग मुख्यमंत्रीयों के कार्यकाल में रहे, जिनके नाम (Who is deputy chief ministers of Rajasthan) इस प्रकार है...
1. टीका राम पालीवाल : 1 नवम्बर 1952 - 13 नवम्बर 1954
2. हरिशंकर भाभड़ा : 4 दिसम्बर 1993 - 30 नवम्बर 1998
3. बनवारीलाल बैरवा : 19 मई 2002 - 4 दिसम्बर 2003
4. कमला बेनीवाल : 12 जनवरी 2003 - 4 दिसम्बर 2003
5. सचिन पायलट : 24 दिसम्बर 2018 से 14 जुलाई 2020
List Of Chief Ministers Of Rajasthan :
1. हीरालाल शास्त्री - 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक
2. कदांबी शेषाटार वेंकटाचार - 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 तक
3. जय नारायण व्यास पुष्करणा - 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तक
4. टीका राम पालीवाल - 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक
5. जय नारायण व्यास - 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 तक
6. मोहनलाल सुखाडिया - 13 नवंबर 1954 से 11 अप्रैल 1957 तक
7. मोहनलाल सुखाड़िया - 11 अप्रैल 1957 से 11 मार्च 1962 तक
8. मोहनलाल सुखाड़िया - 12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967 तक
9. राष्ट्रपति शासन - 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक
10. मोहनलाल सुखाड़िया - 26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 तक
11. बरकतुल्ला खान - 9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973 तक
12. हरिदेव जोशी - 11 अगस्त 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक
13. राष्ट्रपति शासन - 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977 तक
14. भैरों सिंह शेखावत - 22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980 तक
15. जगन्नाथ पहाड़िया - 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 तक
16. शिवचरण माथुर - 14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 तक
17. हीरा लाल देवपुरा - 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक
18. हरिदेव जोशी - 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक
19. शिवचरण माथुर - 20 जनवरी 1988 से 4 दिसंबर 1989 तक
20. हरिदेव जोशी - 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक
21. भैरों सिंह शेखावत - 4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक
22. राष्ट्रपति शासन - 15 दिसंबर 1992 से 4 दिसंबर 1993 तक
23. भैरों सिंह शेखावत - 4 दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998 तक
24. अशोक गहलोत - 1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तक
25. वसुंधरा राजे सिंधिया - 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 तक
26. अशोक गहलोत - 12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013 तक
27. वसुंधरा राजे सिंधिया - 13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018 तक
28. अशोक गहलोत - 17 दिसंबर 2018 से अब तक
राजस्थान के वर्तमान उपमुख्यमंत्री कौन है?
Who is the present Deputy Chief Minister of Rajasthan?
November 7, 2022
(A) अशोक गहलोत
(B) वसुन्धरा राजे सिंधिया
(C) सचिन पायलट
(D) कोई नहीं है
Answer : कोई नहीं है
Explanation : राजस्थान के वर्तमान उपमुख्यमंत्री कोई नहीं है। वर्तमान की गहलोत सरकार में सचिन पायलट (Sachin Pilot) उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने 17 दिसम्बर, 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। लेकिन जुलाई 2020 में उन्हें राजस्थान (Rajasthan) के उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसी के साथ पायलट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया। उपमुख्यमंत्री पद से हटाये जाने का कारण कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के अनुसार सचिन पायलट और उनके कुछ सहयोगी बीजेपी की योजना से बह गये थे और गहलोत सरकार को गिराने की साजिश कर रहे थे। इसी कारण तत्कालीन पर्यटन और खाद्य मंत्री पद से विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी बर्खास्त कर दिया गया। बता दे कि सचिन पायलट लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के पुत्र हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद पर गहलोत और पायलट दोनों इस पद की दौड़ में शामिल थे। मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद 14 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने गहलोत को मुख्यमंत्री और पायलट को उप मुख्यमंत्री नामित करने का फैसला किया था।....अगला सवाल पढ़े
Tags : उप मुख्यमंत्री राजस्थान राजस्थान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Latest QuestionsRelated QuestionsWeb Title : Rajasthan Ke Vartaman Up Mukhyamantri Kaun Hai
I’m a freelance professional with over 10 years' experience writing and editing, as well as graphic design for print and web.