सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होगा? - subah khaalee pet garm paanee peene se kya hoga?

Publish Date: | Wed, 29 Jun 2022 06:48 AM (IST)

बिलासपुर। अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह उठ कर खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करना भी अच्छा बताया गया है। बहुत लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते। वे फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन गर्म पानी के फायदे अगर आप जानेंगे तो जरूर पीना शुरू करेंगे। आयुर्वेद में गर्म पानी का इस्तेमाल चिकित्सा के दौरान किया जाता है। गर्म पानी पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

पाचन रहता है ठीक

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर पीने से और भी फायदा होता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी पीने से शरीर ज्यादा हाइड्रेट रहता है। आप हमेशा गर्म पानी नहीं पी सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो शरीर हाइड्रेट रहेगी। बाकी समय आप नार्मल पानी पी सकते हैं, लेकिन कभी भी बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना ठीक नहीं होता।

वजन घटाने में मददगार

गर्म पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाली प्रणाली ज्यादा सक्रिय हो जाती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो गर्म पानी में शहद और नींबू का रस निचोड़ कर पीएं। इससे जल्दी असर दिखेगा।

तनाव होता है कम

गर्म पानी पीने से स्ट्रेस भी कम होता है। गर्म पानी पीने से नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इससे चिंता कम होती है। गर्म पानी शरीर से टाक्सिक एलिमेंट को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर ज्यादा चुस्त-दुरुस्त रहता है। दिमाग भी हमेशा अलर्ट रहता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

जो लोग नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं होती। अगर कभी सर्दी होती भी है तो जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। इससे सिरदर्द में भी राहत मिलती है। अगर गले में खराश की समस्या हो तो गर्म पानी पीने से तुरंत फायदा होता है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होगा? - subah khaalee pet garm paanee peene se kya hoga?

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होगा? - subah khaalee pet garm paanee peene se kya hoga?

  • Font Size
  • Close

  • # health tip
  • # hot water
  • # benefits of hot water
  • # warm empty stomach in the morning
  • # drinking hot water reduces weight
  • # first rain
  • # drinking hot water causes stress
  • # news bilaspur
  • # news bilaspur
  • # weather
  • # हेल्थ टिप
  • # गर्म पानी
  • # गर्म पानी के लाभ
  • # सुबह खाली पेट गर्म
  • # गर्म पानी पीने से वजन घटता है
  • # पहली बारिश
  • # गर्म पानी पीने से तनाव होता है
  • # न्यूज़ बिलासपुर
  • # समाचार बिलासपुर
  • # मौसम

Updated on: 4 May 2022, 11:06 am IST

  • 85

जल ही जीवन है और इस जीवन में जल के कई चमत्कारिक लाभ हैं। जबसे पृथ्वी पर व्यक्ति है उससे पहले से ही जल उपलब्ध था। पानी की मौजूदगी हमारी पृथ्वी में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है, परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि गर्म पानी और साधारण पानी के अलग-अलग फायदे हो सकते, और क्यों डॉक्टर अक्सर खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं? आखिर हमारे शरीर के लिए क्यों उपयोगी है खाली पेट गर्म पानी पीना?

आइए हम बताते हैं गर्म पानी पीने के कुछ फायदे :-

गुनगुना पानी आपको कब्ज से बचाता है 

जिन लोगो को अक्सर गैस, एसिडिटी जैसी बीमारी रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंतों को संकुचन में मदद मिलती है।

चयापयच को बूस्ट करने के साथ ही, पेट को स्वस्थ रखता है पुदीना। चित्र: शटरस्टॉक

इससे आंतों में अटका मल बाहर आ जाता है और कब्ज से राहत मिलती है।

बॉडी को डिटॉक्स करता है गुनगुना पानी 

गुनगुने पानी के निरंतर सेवन से आपके शरीर में तापमान की बढ़ोतरी होती है, जिससे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है और इसी के कारण शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

पीरियड्स क्रैम्‍प हैं तो पिएं गुनगुना पानी 

पीरियड्स के समय पेट दर्द, कमर दर्द, पैर दर्द आम हो जाता है। ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन आपको पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द से छुटकारा दिलवाती है। 

पीरियड्स में पेट दर्द होने पर आप गर्म पानी के सेवन के साथ साथ, उसकी थैली का भी उपयोग कर सकते है- शटरस्टॉक।

रक्त संचार में सुधार करता है गुनगुना पानी 

गर्म पानी के निरंतर सेवन से आपके रक्त संचार में सुधार होता है। गुनगुना पानी हमारे शरीर में जमने वाले फैट को निकाल देता है, जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करती हैं। इससे कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। 

वेट लॉस को आसान बनाता है सुबह गुनगुना पानी पीना 

वजन कम करने के कई उपाय होंगे, जो आपने अपनाए होंगे। इसमें आप हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना भी जोड़ सकती हैं।

अगर आप वेट लॉस कर रहीं हैं तो खाली पेट गर्म पानी पीना जरूर शामिल करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

इससे शरीर के तापमान में वृद्धि होगी और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। जिससे अतिरिक्त कैलोरी से छुटकारा मिलेगा। इससे आपका वजन जल्दी से जल्दी घटेगा और शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी निकल जाएगी।

गुनगुना पानी पीने से बढ़ता है चेहरे का ग्‍लो 

जब आपके इंटरनल सिस्‍टम में सुधार होता है, तो इसका असर आपकी स्किन पर भी नजर आने लगता है। पाचन और ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होने से आपकी त्‍वचा का ग्‍लो बढ़ने लगता है। गुनगुना पानी पीने से आपके चेहरे पर होने वाली एजिंग की समस्याएं जैसे – झुर्रियां, काले घेरे को रोका जा सकता है। साथ ही यह आपको मुहांसे होने से भी रोकता है। नतीता, आपकी त्वचा ज्‍यादा चमकदार और साफ दिखने लगती है। 

हेयर ग्रोथ में भी मददगार है गुनगुना पानी पीना 

जब आप गुनगुना पानी पीना शुरू करती हैं, तो इससे आपके शरीर के ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए भी जरूरी है।

ये साधारण सा बदलाव हेयर फॉल की समस्‍या को कंट्रोल कर सकते है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जब स्‍कैल्‍प तक बेहतर ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई होती है, तो आपके बाल पहले से ज्‍यादा हेल्‍दी और शाइनी हो जाते हैं। 

चलते-चलते 

यह सही है कि आपको हर रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। पर ध्‍यान रखें कि पानी ज्‍यादा गर्म न हों। वरना इससे आपके मुंह में छाले पड़ सकते है और आपकी फूड पाइप को भी नुकसान हो सकता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में गर्म पानी का सेवन आपके शरीर में सूजन जैसी स्थिति भी पैदा कर सकता है।

रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर पीने से और भी फायदा होता है।

सुबह खाली पेट गर्म पानी कितना पीना चाहिए?

अगर आप रोज सुबह 1 गिलास गर्म पानी पीते हैं तो एसिडिटी की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं.

बासी मुंह गर्म पानी पीने से क्या फायदा होता है?

क्योंकि बासी मुंह हमारी लार के अंदर एंटी-माइक्रोबियल गुण और हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं. जो नुकसानदायक माइक्रोब्स को नष्ट करने में मदद करते हैं. बासी मुंह पानी पीने से किडनी को स्वस्थ बनाया जा सकता है. यह घरेलू उपाय किडनी को साफ करने में मदद करता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है.