सबसे खतरनाक राशि कौन सी है? - sabase khataranaak raashi kaun see hai?

  • इन राशियों के साथ संभलकर रहना जरूरी

    हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है जो उनकी राशि और जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर निर्भर होती है। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें गुस्सा तो बहुत आता है लेकिन वह अपने क्रोध को अपने भीतर ही दबा लेते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग होते हैं जो क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और कोई भी कदम उठा लेते हैं। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है जो क्रोध में कोई भी सीमा पार कर सकते हैं अगर कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति साथ में ना हो। आइए देखते हैं वह कौन-कौन सी राशियां हैं जिनका क्रोध खतरनाक होता है और क्रोध में सीमा पार कर जाने वाले होते हैं। आइए देखें कम से ज्यादा के क्रम में कौन हो जाते हैं क्रोध में ज्यादा खतरनाक।

  • कुंभ राशि के लोग

    वैसे तो इस राशि के लोग ठहरे हुए पानी की तरह बाहर से एकदम शांत नजर आते हैं। लेकिन इनके अंदर अपने इमोशंस को छिपा लेने की खास कला होती है। बाहर से देखकर कोई जान ही नहीं सकता है कि इनके मन में क्‍या चल रहा है ? इस वजह से इन्‍हें सबसे खतरनाक राशियों में से एक माना जाता है। इनके दिमाग में क्‍या खुराफात चल रही है कोई समझ ही नहीं सकता है। इस राशि के लोग खुद को दूसरों के सामने इस प्रकार से प्रस्‍तुत करते हैं कि जैसे ये किसी से कुछ नहीं छिपा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर इनके मन में कोई ऐसी बात चल रही होती है जो आप समझ नहीं सकते।

    सपने में खुद को निर्वस्‍त्र देखने का होता है यह अर्थ

  • वृश्चिक राशि के लोग

    वृश्चिक राशि के लोगों को भी सबसे खतरनाक राशियों की श्रेणी में रखा जाता है। इस राशि के लोगों की सबसे खास बात होती है इनकी मजबूत याददाश्‍त। ये लोग कभी नहीं भूलते कि सामने वाले ने इनके साथ पहले क्‍या किया था ? उन बातों को याद रखकर ये भी कभी न कभी आपसे बदला जरूर लेते हैं। हालांकि इनके बारे में एक बात अच्‍छी यह है कि अगर आप इनके साथ अच्‍छा व्‍यवहार करते हैं तो यह उसको भी हमेशा याद रखते हैं और आपके साथ रिश्‍ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन ये बुरा किया हुआ भी कभी भूल नहीं पाते हैं, इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को बेहद सावधानी के साथ ट्रीट करना चाहिए।

  • तुला राशि के लोग

    तुला राशि के लोग वैसे तो बहुत अच्‍छे माने जाते हैं और आपके साथ अच्‍छा संबंध भी निभाते हैं, लेकिन कई बार बातों ही बातों में ये अपनी लिमिट भूल जाते हैं कि इन्‍हें दूसरे के साथ कैसे रहना है। इनकी यही आदत इन्‍हें सबसे खतरनाक बनाती है। इस राशि के लोगों को सदैव कुछ नया करने में मजा आता है और यह अपने से जुड़े लोगों से यह उम्‍मीद करते हैं कि सब इनका साथ दें, लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो इस राशि वालों को गुस्‍सा आ जाता है और ये अपने आपे से बाहर हो जाते हैं।

  • मीन राशि के लोग

    ज्‍योतिष में इस राशि के लोगों को क्‍लासिक लवर माना जाता है और ये खुले मन से लोगों से प्‍यार करते हैं। ये परियों की दुनिया के जैसे अपने संबंधों को निभाते हैं। प्‍यार के मामले में इस राशि के लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। बात तब बिगड़ती है जब कोई इन्‍हें धोखा देता है। जब इन्‍हें इस बात का पता चलता है कि जिसे ये प्‍यार करते हैं और या फिर साथ निभाते हैं वही इन्‍हें धोखा दे रहा है तो इनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। बस यहीं से यह खतरनाक बन जाते हैं। तब ये अपने आस-पास के लोगों पर अपना गुस्‍सा उतारने लगते हैं।

    फ्लर्ट करने में सबसे माहिर होते हैं इन 5 राशियों के लड़के

  • मिथुन राशि के लोग

    मिथुन राशि के लोग वैसे तो काफी व्‍यवहारकुशल माने जाते हैं, लेकिन माना जाता है कि ज्‍योतिष में इनसे बड़ा झूठा कोई नहीं होता। बातों को छिपाना और चीजों को मैनिपुलेट करने में इनसे बड़ा कोई उस्‍ताद नहीं होता है। इन लोगों के अंदर खास बात यह होती है कि ये सामने वाले की आंखों को पढ़कर उसके मन की बात जान लेते हैं और मजे की बात यह है कि इनके मन में क्‍या चल रहा है यह इनका चेहरा देखकर कोई नहीं जान सकता। ये अगली चाल क्‍या चलने वाले हैं, कोई नहीं समझ सकता। इसलिए इन्‍हें सबसे खतरनाक माना जाता है।

  • मेष राशि के लोग

    इस राशि के लोग स्‍वभाव से ही काफी उग्र होते हैं, क्‍योंकि यह मूलत: अग्नि तत्‍व की राशि होती है। इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है। इस राशि के लोग एक सच को छिपाने के लिए सौ झूठ बोलते हैं और इनके अंदर महत्‍वाकांक्षा इतनी अधिक होती है कि उन्‍हें पूरा करने के लिए ये किसी भी काम को गलत नहीं मानते हैं। अपनी चीजों को हासिल करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

कौन सी राशि सबसे भाग्यशाली होती है?

वृषभ : यह शुक्र की राशि होती है। शुक्र ग्रह धन, समृद्धि और ऐश्‍वर्य का स्वामी होता है। इस राशि वालों को भी भाग्य का बहुत साथ मिलता है। इस राशि वाले अच्छे व्यापारी भी होते हैं। यह जीवन में अपने लक्ष्य पर ही फोकस रखते हैं और बेवजह का खर्चा पसंद नहीं करते हैं।

धोखेबाज राशि कौन सी है?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक यदि किसी व्यक्ति का पार्टनर है तो उसके साथ सोच समझकर ही बात करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को रोकटोक पसंद नहीं होती और इसलिए मेष राशि के प्रेमी या प्रेमिका अपने रिश्ते को हैन्डल नहीं कर पाते और अपने पार्टनर से बिना किसी सूचना के अलग हो जाते हैं।

सबसे अच्छी कौन सी राशि है?

वृश्चिक राशि के जातक भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। वृश्चिक राशि के जातक ईमानदार और दयालु स्वभाव के होते हैं।

सबसे हल्की राशि कौन सी है?

मकर
राशि चिह्न
मगरमच्छ
अवधि (ट्रॉपिकल, पश्चिमी)
21 दिसम्बर – 20 जनवरी (2022, यूटीसी)
नक्षत्र
मकर तारामंडल
राशि तत्त्व
पृथ्वी
राशि गुण
कार्डिनल
मकर राशि - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › मकर_राशिnull

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग