1.मुग़ल सम्राज्य का पतन एवं क्षेत्रीय राज्य
- औरंगजेब की मृत्यु हुई -1707 ईसवी में
- औरंगजेब की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली -बहादुरशाह प्रथम ने
- सिखों के नेता वीर बंदा बैरागी को किस मुगल बादशाह ने पराजित किया- बहादुरशाह प्रथम
- मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुग़ल सम्राट था - मुहम्मद शाह
- नादिरशाह के आक्रमण के समय मुग़ल शासक था - मुहम्मद शाह
- वह मुग़ल बादशाह जो रंगीला के नाम से जाना जाता था - मुहम्मद शाह
- किस मुगल बादशाह के समय 'इजारेदारी' की प्रथा शुरू की गई- जहांदारशाह
- सैयद बंधुओं का उत्कर्ष किस मुगल बादशाह के समय हुआ- फर्रुखसियर
- नादिरशाह ने अपने आक्रमण के दौरान दिल्ली में किस दिन प्रवेश किया- 20 मार्च, 1739ई.
- मराठों ने मुगलों से गुजरात का क्षेत्र किस वर्ष छीन लिया- 1741ई.
- प्लासी के युद्ध के समय मुगल साम्राज्य का शासक कौन था- आलमगीर द्वितीय
- ' इलाहाबाद की संधि किन दो पक्षों के बीच हुई थी- अंग्रेज और शाहआलम द्वितीय
- उड़ीसा को किस शासक ने बंगाल के अधीन कर दिया था- शुजाउद्दीन
- मुर्शिदाबाद कब तक बंगाल की राजधानी के रूप में स्थापित रहा- 1773 ई.
- 1764 ई . में हैदरअली के विरूद्ध पहला आक्रमण किसने किया- पेशवा माधवराव
- प्रथम आंग्ल- मैसूर युद्ध की समाप्ति हैदरअली और औरंगजेब के बीच मद्रास की संधि के द्वारा संभव हो सकी । यह संधि कब संपन्न हुई- 4 जून, 1769 ई.
- द्वितीय आंग्ल- मैसूर युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई- मंगलौर की संधि
- मार्च, 1793 में श्रीरंगपट्टनम् की संधि किनके बीच हुई- अंग्रेजों और टीपू सुल्तान
- चतुर्थ आंग्ल- मैसूर युद्ध में निर्णायक विजय के लिए 'मार्विस' की उपाधि किस अंग्रेज को मिली- लॉर्ड वेलेजली
- सिखों के कनहिया मिस्ल की स्थापना किसने की थी- जयसिंह
- रणजीत सिंह की संरक्षिका का नाम क्या था- सदाकौर
- जमनशाह के साथ मित्रता स्थापित करने से रणजीत सिंह को कौन- सा प्रांत प्राप्त हुआ- लाहौर
- रणजीत सिंह ने अंग्रेजों के साथ अमृतसर की संधि किस वर्ष की- 1809 ई.
- भैरोवाल की संधि अंग्रेजों और सिखों के बीच कब हुई- 12 दिसम्बर, 1846 ई.
- पंजाब का कंपनी राज्य में विलय किस युद्ध के बाद हुआ- गुजरात- युद्ध
- हैदराबाद के स्वतन्त्र राज्य का संस्थापक था -चिनकिलिच खां
- लॉर्ड वेलेज्ली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य ने की- हैदराबाद के निजाम
- अवध में स्वतंत्र राज्य की स्थापना किसने की- बुरहानुलमुल्क
- अवध का प्रथम नवाब कौन था- सआदत खान
- अवध का अंतिम नवाब कौन था- वाजिदअली शाह
2.भारत में यूरोपीय वाणिज्य का प्रारंभ
- कौन यूरोपीय व्यापारी सबसे पहले भारत आया - पुर्तगाली
- वास्को डी गामा ने किसकी सहायता से कालीकट तक की यात्रा की- अब्दुल मनीद
- वास्को डी गामा कालीकट तट पर पहुंचा -1498 ई. में
- वास्को डी गामा का स्वागत कालीकट के किस रजा ने किया -जमोरिन
- हेनरी द नेवीगेटर की संज्ञा से किसे अभिहित किया जाता है- डॉन हेनरीक
- पुर्तगालियों ने 1503 ई. में भारत में अपना पहला दुर्ग किस स्थान पर स्थापित किया- कोचीन (केरल)
- भारत में पुर्तगाली राज्य की स्थापना का श्रेय किस वायसराय को दिया जाता है- अल्बुकर्क को
- भारत का प्रथम पुर्तगाली वायसराय कौन था- अल्मेडा 1505-1509
- मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार सम्बन्ध स्थापित करने वाले थे -पुर्तगाली
- भारत में प्रथमत:सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किया -पुर्तगालियों ने
- हिन्द महासागर में पुर्तगालियों को चुनौती देने के लिए किनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की स्थापना हुई थी- गुजरात एवं तुर्की
- हुगली को बंगाल की खाड़ी में लूटपाट का अड्डा बनाया था - पुर्तगालियों ने
- भारत में प्रथम प्रेस की स्थापना की थी - पुर्तगालियों ने
- कलकत्ता का संस्थापक था - जाब चारनाक
- 1612 ई. में पुर्तगालियों को पराजित कर किस शक्ति ने सूरत में अपना कारखाना स्थापित किया- अंग्रेज
- भारतीय क्षेत्र में पुर्तगालियों को किस यूरोपीय शक्ति ने सबसे पहले चुनौती प्रदान की- डच शक्ति
- गोवा में ईसाई धार्मिक न्यायालय की स्थापना किस वर्ष की गई- 1560 ई.
- पुर्तगाल के महत्त्वाकांक्षी वायसराय फ्रांसिस्को- डी- अल्बुकर्क की मृत्यु किस वर्ष हुई- 1515 ई.
- पुर्तगालियों ने अपने भारतीय राज्य की राजधानी गोवा को किस वर्ष बनाया- 1530 ई.
- मार्च, 1602 ई. में किस यूरोपीय व्यापारिक कंपनी की स्थापना हुई- डच संयुक्त कंपनी
- क्रेडिट बैंक ऑफ एम्स्टर्डम की स्थापना किस वर्ष हुई- 1614 ई.
- 1664 ई. में फ्रेंच ईस्ट इण्डिया कंपनी की स्थापना किसके लगातार प्रयासों से हुई- कोल्वर्ट
- फ्रांसीसियों ने 1668 ई. में भारत में अपना पहला कारखाना कहां स्थापित किया- सूरत
- 1679 ई. में किसके नेतृत्व में फ्रांसीसियों ने पाण्डिचेरी नामक नगर की स्थापना की- फ्रांसिस मार्टिन
- बंगाल में चन्द्रनगर नामक प्रसिद्ध नगर की स्थापना किस यूरोपीय शक्ति ने की थी- फ्रांसिसी
- फ्रांसीसियों ने किस वर्ष तक भारत में अपनी गतिविधियों को व्यापार तक ही सीमित रखा- 1742 ई.
- 'दि गवर्नर एण्ड कंपनी ऑफ मर्चेट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू दि ईस्ट इण्डीज' की स्थापना किस समय हुई- 31 दिसम्बर, 1600 ई.
- भारत में ब्रिटिश व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना हेतु आज्ञा प्राप्त करने के लिए आने वाला ब्रिटिश सम्राट् जेम्स का पहला प्रतिनिधि कौन था- विलियम हॉकिन्स
- 1581 ई. में स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त की- डच ने
- 1639 ई. में चन्द्रगिरि के राजा से मद्रास को पट्टे पर लिया - अंग्रेज फ्रांसिस डे ने
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बम्बई लिया था - पुर्तगालियों से
- ईस्ट इंडिया कंपनी का गवर्नर जिसे औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया - सर जॉन चाईल्ड
- फ़्रांसिसी ईस्ट इंडिया कंपनी स्थापित हुई थी - लुई चौदहवें के शासन काल में
- भारत में फ्रांसीसियों ने अपना पहला कारखाना स्थापित किया - सूरत में
- प्रथम कर्नाटक युद्ध का तात्कालिक कारण था - अंग्रेजों द्वारा फ़्रांसिसी जहाजों का अधिग्रहण
- भारत में फ़्रांसिसी कंपनी का संस्थापक माना जता है - कोल्वर्ट को
- डचों ने फोर्ट विलियम का निर्माण कब किया - 1663 में
- फ्रांसीसियों एवं अंग्रेजों के मध्य पेरिस की संधि कब हुई थी - 1765 में
3.ब्रिटिश साम्राज्य का विस्तार
- अंग्रेजों द्वारा किलेबंदी तोड़ने को अस्वीकृत कर देने के बाद सिराजुद्दौला ने किस वर्ष कलकत्ता पर आक्रमण किया- 1756 ई.
- 1757 ई. में अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला के साथ कौन- सी संधि की थी- अलीनगर की संधि
- प्लासी का अल्पकालिक ऐतिहासिक युद्ध किस तिथि को लड़ा गया- 23 जून, 1757 ई.
- मीर जाफर को बंगाल के नवाब के पद से कम्पनी ने कब हटा दिया- 5 अक्टूबर, 1760 ई.
- बक्सर के युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई- इलाहाबाद की संधि
- भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने किस क्षेत्र में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित की- सूरत
- कम्पनी ने 1633 ई. में पूर्वी भारत में अपनी पहली फैक्ट्री कहां स्थापित की- बालासोर (उड़ीसा)
- अंग्रेजों को 1691 ई. में औरंगजेब ने बंगाल में मुक्त व्यापार का अधिकार प्रदान किया था, परंतु किसने यह अधिकार 1713 ई. में समाप्त कर दिया- मुर्शिद कुली खां
- ईस्ट इंडिया कम्पनी को गोविंदपुर, कोलकाता और सूतानाटी की जमींदारी किस वर्ष मिली- 1698ई.
- सेंट फोर्ट विलियम की स्थापना की नींव किसने रखी थी- जॉब चारनॉक
- 1765 ई. में कम्पनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी किस मुगल सम्राट ने प्रदान की- शाह आलम
- इलाहाबाद की संधि के तहत मुगल सम्राट् को कौन- से क्षेत्र प्राप्त हुए- इलाहाबाद और कड़ा
- बंगाल में वैधशासन की समाप्ति किसने की- वारेन हेस्टिंग्स
- 1765 ई . में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने बंगाल में किसे नायब दीवान नियुक्त किया- मुहम्मद रजा खां
- 1765 ई . में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने बिहार में किसे नायब दीवान नियुक्त किया- राजा सिताब राय
- लार्ड क्लाइव ने नायब - निजाम किसे नियुक्त किया- रजा खां
- मीर जाफर की मृत्यु के बाद बंगाल का नवाब कौन बना- नजीमुद्दौला
- बंगाल के नवाब का पद किस वर्ष समाप्त कर दिया गया- 1772 ई.
4.भारत में ब्रिटिश शासन का आर्थिक प्रभाव
- 1771 ई .में राजस्व परिषद् की स्थापना कहां की गयी- मुर्शिदाबाद और पटना
- भू राजस्व पहली बार कहाँ लागू की गयी - बर्दमान एवं मिदनापुर जिले में 1762 में
- बंगाल में स्थायी बंदोबस्त के रूप में इस्तमरारी बंदोबस्त का सूत्रपात किस गवर्नर जनरल ने किया- लॉर्ड कार्नवालिस
- इस्तमरारी पद्धति का स्वरूप-निर्धारण किसने किया था- सर जॉन शोर
- स्थायी बंदोबस्त सर्वप्रथम कब लागू किया गया था - 1 मई 1793
- स्थायी बंदोबस्त किसके साथ किया गया -जमींदारों के साथ
- रैयतवाडी व्यवस्था का जनक कौन था- टॉमस मुनरो
- बंबई में रैयतवाडी बंदोबस्त की व्यवस्था किसके द्वारा की गई- एलफिन्सटन
- थामस मुनरो तथा रीड की अनुशंसा पर रैय्यतवाडी व्यवस्था लागू की गयी थी - मद्रास प्रेसिडेंसी में
- रैयतवाडी व्यवस्था के तहत कंपनी कितने प्रतिशत भू राजस्व वसूलती थी - 33%
- 1836 ई. में रैयतवाडी व्यवस्था में सुधार का कार्य किन-दो व्यक्तियों के निर्देशन में हुआ- विंगेट एवं गोल्डस्मिथ
- भारत के किस क्षेत्र में राजस्व के लिए महलवाडी बंदोबस्त की व्यवस्था की गई- उत्तर भारत
- महलवाडी व्यवस्था का सूत्रपात किसने किया- होल्ट मैकेंजी
- महलवाडी व्यवस्था कब लागू की गयी - 1822 में
- महलवाडी व्यवस्था अधिनियम के तहत उसे कहाँ लागू किया गया -गंगा के दोआब,पश्चिमोत्तर प्रांत में,मध्य भारत के कुछ भागों तक पंजाब में
- ब्रिटिश भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में लगान की कौन-सी व्यवस्था लागू थी- रैयतवाडी व्यवस्था
- चाय और पटसन पर आंशिक निर्यात शुल्क किस वर्ष लगाया गया- 1922 ई.
- भारत में किस फसल के उत्पादन के लिए सर्वाधिक पूंजी निवेश किया गया- चाय
- चीन के साथ व्यापार-संतुलन के लिए भारत में किस फसल की खेती को प्रोत्साहित किया गया- अफीम
- 1901 ई . में भारत में कितने प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित थे- 63.7 प्रतिशत
- 1930 के दशक के अंतिम वर्षों में कितने प्रतिशत भूमि पर उन्नत बीज का उपयोग हो रहा था- 11 प्रतिशत
- भारत में नए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था की शुरूआत किस वर्ष हुई- 1765 ई.
- इस्तमरारी पद्धति पर आधारित स्थायी बंदोबस्त का प्रारूप किसने निर्मित किया था- सर जॉन शोर
- ब्रिटिश शासन काल में कितनी प्रतिशत भूमि रैयतवाडी बंदोबस्त के अंतर्गत थी- 52 प्रतिशत
5.ब्रिटिश भारत का सीमावर्ती देशों के साथ सम्बन्ध
- 1762 ई. में नेपाल पर पहला आक्रमण किसकी ओर से किया गया- मीर कासिम
- 1801 ई . में भारत के किस क्षेत्र पर नेपाल ने अधिकार कर लिया- गोरखपुर
- आंग्ल-नेपाल युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड हेस्टिंग्स
- संगोली की संधि को नेपाल दरबार ने किस वर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी- मार्च, 1816 ई.
- प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड एम्हर्स्ट
- ब्रिटिश सरकार द्वारा अर्ल ऑफ अराकान की उपाधि किसे प्रदान की गयी- लॉर्ड एम्हर्स्ट
- यंदबू की संधि किस वर्ष सम्पन्न हुई- 1826 ई.
- किस युद्ध के बाद बंगाल की खाड़ी के पूर्व में स्थित सम्पूर्ण समुद्री तट पर अंग्रेजों का आधिपत्य स्थापित हो गया- द्वितीय आंग्ल-बर्मा युद्ध
- तृतीय आंग्ल-बर्मा युद्ध के समय बर्मा का शासक कौन था- थीवा
- तृतीय आंग्ल-बर्मा युद्ध के समय भारत का वायसराय कौन था- लॉर्ड डफरिन
- तृतीय आंग्ल-बर्मा युद्ध कितने दिनों तक चला- 14 दिन
- 1885-86 ई. में ब्रिटिश व्यापार-मण्डल को तिब्बत आने की आज्ञा किसने प्रदान की- चीन की सरकार
- 1898 ई. में तिब्बत के दलाई लामा ने किस देश की बौद्ध जनता से धार्मिक कार्यों हेतु अनुदान देने का अनुरोध किया-रूस
- तिब्बत के लिए यग 'हस्बैण्ड मिशन' किस वायसराय द्वारा भेजा गया- लॉर्ड कर्जन
- आंग्ल-तिब्बत युद्ध की समाप्ति के लिए दलाई लामा के प्रतिनिधि और अंग्रेजों के बीच ल्हासा की संधि कब संपन्न हुई- 7 सितंबर, 1904 ई.
- प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध की शुरुआत के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड ऑकलैण्ड
- प्रथम आरज-अफगान युद्ध की समाप्ति के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड एलिनबरो
- प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध के दौरान अफगान विद्रोहियों ने किस स्थान पर अंग्रेजी सेना को पराजित किया और भारत की ओर वापस जाने के लिए बाध्य कर दिया- बेमरू
- लैम्बर्ट ने बर्मा के जिस शाही जहाज का अपहरण कर लिया था, उसका नाम क्या था- रायल यलोशिप
- सिंध के मार्ग से अंग्रेजी सेना न तो कोई अभियान करेगी और न ही सिंध के मार्ग से युद्ध सामग्री भेजी जाएगी-इस बात के लिए सिंध के अमीर के साथ अंग्रेजों ने किस वर्ष संधि की थी- 1832 ई.
- द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध के सूत्रपात के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड लिटन
- अंग्रेजों और अफगान के अमीर याकूब खां के बीच 'गण्डमक' की संधि' किस वर्ष संपन्न हुई- मई, 1879 ई.
- द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध की समाप्ति किस वायसराय के शासनकाल में हुई- लॉर्ड रिपन
- किस स्थल को लेकर हुए विवाद में अफगानिस्तान और रूस के बीच युद्ध का माहौल उत्पन्न हो गया- पंचदेह
- तृतीय आंग्ल-अफगान युद्ध किस वर्ष हुआ- 1921 ई.
- इंग्लैण्ड और अफगानिस्तान के बीच दूतावास की स्थापना पर किस वर्ष अमल किया गया - 1922 ई.
6.ब्रिटिश भारत में अंग्रेजी शिक्षा पद्धति तथा उसका प्रभाव
- प्रथम बार कंपनी सरकार द्वारा किस चार्टर एक्ट द्वारा भारतीय शिक्षा पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया - 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा
- अंग्रेजों ने भारत में प्रथम मदरसा कहाँ स्थापित किया - कलकत्ता में (1781 वारेन हेस्टिंग्स )
- भगवद्गीता का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद कंपनी के किस अधिकारी ने किया- विल्किन्स ने
- 1791 ई . में बनारस में संस्कृत कॉलेज की स्थापना किसने की- जोनाथन डंकन ने
- विलियम जोंस ने कलकत्ता में रायल एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना किस वर्ष की-1784ई.
- भारत में सर्वसाधारण शिक्षा समिति का गठन किस वर्ष हुआ- 1823 ई.
- मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई-1857 ई.
- भारतीय शिक्षा का मेगनाकार्टा कहा जाता है - वूड के डिस्पैच को
- बड़ौदा रियासत में किस वर्ष से प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया-1906 ई.
- गवर्नर जनरल की परिषद् में शिक्षा सदस्य का पद किस वर्ष समाप्त कर दिया गया-1911 ई.
- सैडलर आयोग का गठन भारत के किस वायसराय द्वारा किया गया- लार्ड चैम्सफोर्ड
- शिक्षा से संबंधित किस आयोग में डॉ. आसुतोष मुखर्जी और डॉ. नियाउद्दीन अहमद को भी सदस्य बनाया गया-कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग
- पटना विश्वविद्यालय और बनारस में आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष की गयी-1917ई.
- भारत में आधारभूत शिक्षा का जनक किसे माना जाता है- महात्मा गाँधी
- भारत सरकार ने किसके सुझाव पर 1953 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की - राधा कृष्णन आयोग
- सर फिलिप हाटग की अध्यक्षता में हाटग आयोग का गठन किस वर्ष किया गया-1929 ई.
- ग्रामीण छात्रों को महाविद्यालयीय शिक्षा नहीं प्रदान करने की सिफारिश किस आयोग द्वारा की गई- हर्टोज आयोग
- शिक्षा विभाग के सभी विषय किस अधिनियम से मंत्रियों के हाथों में सौंप दिए गए- भारत शासन अधिनियम, 1935
- शिक्षा के संबंध में सुधार के लिए सार्जेंट योजना किस वर्ष प्रस्तुत की गई-1944 ई.
- 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था का प्रस्ताव किस योजना में प्रस्तुत किया गया- सार्जेंट योजना
- भारत में आंग्लवादी शिक्षा पद्धति का जनक किसे माना जाता है- लार्ड मैकाले
- चाल्स वुड ने शिक्षा-संबंधी अपना घोषणापत्र किस वर्ष प्रस्तुत किया- 19 जुलाई, 1854 ई.
- हण्टर कमीशन के गठन के समय भारत का वायसराय कौन था- लार्ड रिपन
- डेक्कन एजुकेशनल सोसाइटी की स्थापना से कौन सम्बंधित था - बी. जी. तिलक
- किसके प्रयासों से बम्बई में प्रथम महिला विश्विद्यालय की स्थापना हुई - डी. के. कर्वे
- बनारस हिन्दू विश्विद्यालय का शिलान्यास किसने किया - लार्ड हार्डिंग (तत्कालीन वायसराय 1916)
7.ब्रिटिश शासनकाल में भारत में प्रशासन
- कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई- 1801 ई.
- भारत में सिविल सेवा का जनक किसे माना जाता है- लॉर्ड कार्नवालिस
- किस अधिनियम के तहत भारतीय सिविल सेवा में चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की व्यवस्था कर दी गई- 1853 ई. का चार्टर अधिनियम
- भारतीय सिविल सेवा में प्रथम भारतीय के रूप में चयनित होने का गौरव किसे प्राप्त हैं- सत्येंद्रनाथ टैगोर
- वैधानिक सिविल सेवा योजना किसने प्रस्तुत की थी- लॉर्ड लिंटन
- एचिसन कमेटी का गठन लॉर्ड डफरिन ने किस वर्ष किया था- 1886 ई.
- इसलिंगटन आयोग ने सिविल सेवा में कितने प्रतिशत पदों पर भारतीयों की सीधी नियुक्ति की सिफारिश की- 25 प्रतिशत
- भारत में एक स्थायी लोकसेवा आयोग के गठन की सिफारिश सबसे पहले किस आयोग ने की- ली आयोग
- चार भ्रमणशील न्यायालय की स्थापना किस गवर्नर जनरल द्वारा की गई- लॉर्ड कार्नवालिस
- 'कार्नवालिस कोड' का निर्माण किस वर्ष हुआ- 1793 ई.
- किसके शासनकाल में न्यायालय की भाषा के रूप में फारसी भाषा को हटाकर भारतीय भाषाओं को स्थान दिया गया-विलियम बैंटिक
- बेंटिक द्वारा बंगाल में 'जूरी प्रथा' की शुरुआत किस वर्ष की गई- 1832 ई.
- 1833 ई. में ' विधि आयोग' का गठन किसकी अध्यक्षता में हुआ- लॉर्ड मैकाले
- सुप्रीम कोर्ट और सदर अदालतों का कलकत्ता , बम्बई और मद्रास के उच्च न्यायालयों में किस वर्ष विलय कर दिया गया- 1865 ई.
- ब्रिटिश शासनकाल में संघीय न्यायालय की स्थापना किस वर्ष की गई- 1937 ई.
- किस वर्ष से शस्त्रागारों तथा तोपखानों से भारतीय सैनिकों को निकाल दिया गया- 1857 ई.
- भारत में केंद्रीय जांच ब्यूरो 'तथा' अपराध जांच आयोग के गठन का प्रस्ताव किस वर्ष पुलिस आयोग द्वारा किया गया- 1902 ई.
- किस अधिनियम के तहत स्थानीय स्वशासन को 'हस्तांतरित' विषय बना दिया गया- भारत शासन अधिनियम, 1919
- ब्रिटिश भारत में स्थानीय स्वशासन की प्रक्रिया किस वर्ष शुरू की गई-1793 ई.
- प्रांतीय एवं स्थानीय करों के पृथक्करण की व्यवस्था को किस अधिनियम द्वारा समाप्त कर दिया गया- 1935 ई. का भारत शासन अधिनियम
8.देशी रियासतों के प्रति अंग्रेजों की नीति
- ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने रियासती शक्ति किस वर्ष प्राप्त की थी- 1765 ई.
- कंपनी ने बंगाल, बिहार और उड़ीसा में दीवानी प्राप्त की - 1765 ई.
- किस शासन की समाप्ति के बाद कंपनी प्रभुता सम्पन्न शक्ति बन गई- द्वैध शासन
- किस एक्ट के तहत कंपनी को भारतीय देशी रियासतों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया गया- पिट्स इण्डिया एक्ट
- वेलेजली द्वारा शुरू की गई सहायक संधि की नीति को सबसे पहले स्वीकार किया - हैदराबाद के निजाम ने 1798 ई.
- सिंधिया ने किस वर्ष सहायक संधि को स्वीकृति प्रदान किया- 1801 ई.
- 1831 ई . में लॉर्ड विलियम बैंटिक द्वारा किस रियासत को ब्रिटिश भारत का हिस्सा बना दिया गया था- मैसूर
- दत्तक पुत्र को उत्तराधिकार से वंचित करने का नियम बनाकर देशी रियासतों के विलय की नीति किसने अपनायी-लॉर्ड डलहौजी
- 1834 ई. और 1841 ई. में किस संस्था ने ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी से रियासतों को ब्रिटिश भारत में विलीन करने की नीति अपनाने को कहा- कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स
- 1858 ई. की घोषणा के बाद देशी रियासतों की शक्ति का स्रोत मुगल सम्राट् के बदले किसे बनाया गया- ब्रिटिश क्राउन
- महारानी विक्टोरिया को ‘कैसर-ए-हिंद' की उपाधि किस वर्ष प्रदान की गई- 1876 ई.
- 'अधीनस्थ पृथक्करण' की जगह 'अधीनस्थ संघ' की नीति किस समय से शुरू हुई- 1905 ई.
- मध्यम आकार वाली देशी रियासतों ने वर्ष 1921 ई. में किस संगठन की स्थापना की- नरेन्द्र मण्डल
- 'आल इण्डिया पीपुल्स कांफ्रेंस' का गठन किस वर्ष हुआ- 1927 ई.
- गोलमेज सम्मेलन के दौरान भारतीय संघ के निर्माण के प्रस्ताव का स्वागत किन्होंने किया- रियासतों के नरेश
- किस अधिनियम के तहत रियासतों को उत्तराधिकार के लिए कंपनी से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक था-1833 ई. का चार्टर अधिनियम
- 1935 ई. के भारत शासन अधिनियम के तहत संघीय विधान मण्डल में देशी रियासतों के लिए कितनी सीटें आरक्षित की गई- एक तिहाई भाग
- ब्रिटिश भारत और देशी रियासत के बीच भेद की नीति के बिना कांग्रेस ने अपनी नीति का क्रियान्वयन किस वर्ष से शुरू किया- 1939 ई.
- ब्रिटिश सरकार द्वारा किस योजना के तहत भारतीयों को शक्ति-हस्तांतरण का आश्वासन दिया गया- क्रिप्स मिशन
- तंजौर रियासत ने किस वर्ष कंपनी के साथ संधि कर ली- 1799 ई.
- 1946 ई. के कैबिनेट मिशन द्वारा संघीय विधानमंडल में 10 लाख की आबादी पर 1 सीट के आधार पर रियासतों के लिए कितनी सीटें निर्धारित की गई- 93 सीटें
- रियासतों को भारतीय संघ में सम्मिलित करवाने में किसने पर्याप्त सहयोग दिया- माउण्टबेटन
9.भारत में ब्रिटिश शासन के प्रधान
- लॉर्ड कार्नवालिस ने किस वर्ष शक्ति के विभाजन के सिद्धांत पर आधारित कार्नवालिस कोड का प्रचलन आरम्भ किया- वर्ष 1793 ई. में
- सहायक संधि की अपनी नीति के तहत लॉर्ड वेलेजली ने सर्वप्रथम किस राज्य के साथ संधि की - हैदराबाद
- 1857 ई. की क्रांति के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड कैनिंग
- वह वायसराय जिसकी मृत्यु भारत (धर्मशाला) में हुई और उसका कब्र भी भारत में बनी हुयी है, कौन था- लॉर्ड एल्गिन प्रथम
- किस वायसराय के शासनकाल में भारतीय शासन अधिनियम 1909 पारित हुआ था- लॉर्ड मिंटो द्वितीय
- द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात् वायसराय लॉर्ड वैवेल के शासनकाल में कौन-सा मिशन भारत आया- कैबिनेट मिशन
- भारतीय राजनीति में गांधीजी का पूर्ण रूप से उदय किस वायसराय के कार्यकाल में हुआ- लॉर्ड चेम्सफोर्ड
- किसने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए 'हण्टर कमीशन' की स्थापना की- लॉर्ड रिपन
- लॉर्ड विलिंग्डन के कार्यकाल में कौन - सा अधिनियम पारित किया गया-भारत शासन अधिनियम 1935
- भव्य 'दिल्ली दरबार' का आयोजन किया गया था- लॉर्ड लिटन के शासनकाल में
- किस वायसराय के कार्यकाल में लाहौर षड्यंत्र केस तथा लाला लाजपत राय पर लाठी से जानलेवा प्रहार करने की घटना घटित हुई- इरविन
- वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय भारत का वायसराय था- लॉर्ड लिनलिथगो
- मैसूर राज्य को पचास वर्ष बाद उनके शासकों को पुनः वापस करने वाला वायसराय था- लॉर्ड रिपन
- लॉर्ड विलियम बेंटिक ने अपने सुधार कायों के तहत एक औद्योगिक विद्यालय की स्थापना की, जिस स्थान पर विद्यालय की स्थापना की वह है- जबलपुर
- भारतीय इतिहास के परिप्रेक्ष्य में लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल की सबसे महत्त्वपूर्ण घटना थी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
- किस वायसरॉय के कार्यकाल में भारत और अफगानिस्तान के बीच सीमा रेखा (डूरण्ड रेखा) निर्धारित की गई- लॉर्ड लैन्सडाउन
- गवर्नर जनरल लॉर्ड चेम्सफोर्ड के कार्यकाल में वह कौन-सी घटना घटी थी, जिसके विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर ने 'नाइटहुड' की उपाधि लौटा दी थी-जालियांवाला बाग कांड
- भारत में नियुक्त गवर्नर जनरलों में किसका कार्यकाल सबसे लंबा था- लॉर्ड लिनलिथगो
- गवर्नर जनरल लॉर्ड मिंटो के कार्यकाल में पारित 1909 के अधिनियम का मुख्य उद्देश्य क्या था- हिन्दू-मुस्लिम विभाजन
- किस वायसराय के कार्यकाल में तिलक को छह वर्ष के लिए देश निकाला की सजा दी गई- लॉर्ड मिंटो
- नरबलि पर रोक लगाने की दिशा में प्रयास करने वाला गवर्नर जनरल था- लॉर्ड हार्डिग प्रथम
- भारतीयों के हित के लिए बने ' इल्बर्ट बिल विधेयक ' को किस वायसराय ने प्रस्तुत किया था- लॉर्ड रिपन
- लॉर्ड एलनबरो को किस कारण से कंपनी के कोर्ट ऑफ डाइरेक्टर्स ने नापसंद कर वापस इंग्लैण्ड बुला लिया-ग्वालियर में हस्तक्षेप की नीति के कारण
- किस वायसराय की हत्या उनके कार्यकाल में भारत में की गयी-लॉर्ड मेयो
10.राष्ट्रीय आन्दोलन
ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रारंभिक विद्रोह
- 1857 के विद्रोह का मुख्य प्रभाव क्षेत्र कौन-सा था- उत्तर व मध्य भारत
- यह घोषणा कब हुई कि बहादुरशाह के उत्तराधिकारी को लाल किला छोड़कर कुतुबमीनार के पास एक छोटे से भवन में रहना होगा- 1849
- किस वर्ष भारतीय सैनिको के लिए समुद्र-यात्रा अनिवार्य कर दी गई-1856
- 1857 के विद्रोह के किस नेता का नाम धोंधू पन्त था- नाना साहब
- विद्रोह के दौरान दिल्ली में बनी प्रशासनिक समिति में कितने सदस्य थे-10
- भारत में क्राउन के शासन की घोषणा केनिंग ने नवम्बर, 1858 को कहाँ के दरबार में की- इलाहाबाद
- 19वीं शताब्दी में चेरो विद्रोह कहाँ हुआ था- बिहार
- किस विद्रोह में बाउल-संप्रदाय के अनुयायियों ने नेतृत्व प्रदान किया था- पागलपंथी
- नायक विद्रोह कहाँ हुआ था- बंगाल
- मेरठ-हत्याकाण्ड में अंग्रेजी कमान का प्रधान कौन था- जनरल हेविट
- बहादुरशाह-II को किसने गिरफ्तार किया था- हडसन
- किस क्षेत्र के अधिग्रहण के मामले में डलहौजी को कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स ने हटाया था- करौली
- 1857 के बाद भारत की वित्तीय-प्रणाली पर किसका अधिकार था-भारत-सचिव
- अवघ रियासत का विलय अंग्रेजी कम्पनी में किस आधार पर किया गया-कुप्रशासन
- वर्ष 1857 का विद्रोह कहाँ से शुरू हुआ-मेरठ
- मंगल पाण्डे ने बैरकपुर छावनी में यूरोपीय अधिकारी की हत्या किस दिन की- 29 मार्च, 1857 को
- रुहेलखण्ड में रोहिला नेता कौन था, जिसने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी- अजीमुल्ला
- सर्वप्रथम भारत में ईसाई मिशनरी की स्थापना की अनुमति कब दी गयी थी- 1813 में
- दक्षिण भारत के किस राजा ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह नहीं किया था- ट्रावनकोर का राजा
- 1857 के विद्रोह को “ भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम' किस इतिहासकार ने कहा है- वी.डी. सावरकर
- 1857 के विद्रोह को सामान्य जनता का विद्रोह ' किस इतिहासकार ने कहा है- प्रो. शशिभूषण चौधरी
- संन्यासी विद्रोही मूलतः क्या थे-किसान
- चुआर जनजाति कहाँ की जनजाति थी-मिदनापुर
- 1840 के करीब कूका आन्दोलन को किसने आरम्भ किया था-गुरु रामसिंह
धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आन्दोलन
- भारत में सामाजिक और आर्थिक सुधार की प्रक्रिया का सूत्रपात किस काल में किया गया- 19वीं शताब्दी (उपनिवेशी शासनकाल)
- सती प्रथा को किसने और कब गैरकानूनी घोषित किया- लॉर्ड विलियम बैंटिंक, 4 दिसम्बर, 1829
- राजाराम मोहनराय ने ब्रह्म समाज की स्थापना 1828 में की थी । ब्रह्म समाज की स्थापना का उनका उद्देश्य क्या था- मूर्तिपूजा, कर्मकाण्ड और अंधविश्वास का उन्मूलन
- कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज और वेदांत कॉलेज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी- राजाराम मोहन राय
- ' प्रार्थना समाज ' की स्थापना किनके प्रयासों द्वारा की गई थी- केशवचन्द्र सेन
- ' प्रार्थना समाज ' किस धार्मिक सभा का पुनर्गठित रूप था, जिसकी स्थापना पांडुरंग ने की थी- परमहंस सभा
- सतीप्रथा का अंत किनके अथक प्रयासों के उपरांत संभव हो पाया- राजाराम मोहन राय
- यंग बंगाल आंदोलन की पहल मुख्य रूप से किसके द्वारा की गई थी- हेनरी विवियन डेरोजियो
- विधवा- विवाह के पक्ष में किसके नेतृत्व में आंदोलन किया गया- ईश्वर चंद्र विद्यासागर
- एक प्रसिद्ध समाज सुधारक थे, जिनका कार्यक्षेत्र बंबई था। उन्होंने ब्राह्मणों की सर्वोच्चता को चुनौती दी तथा हिंदुत्व को लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया, उनका नाम क्या था-बालशास्त्री जाम्बेकर
- किस मुस्लिम सुधारक ने हिन्दुस्तान को दारूल- हर्ब (काफिरों का देश) से दारूल- इस्लाम बनाने का आह्वान किया- शाह अब्दुला अजीज
- बहावी आंदोलन का सर्वप्रथम नेतृत्व किसने किया था- शाह वलीउल्लाह
- सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने और कब की थी- ज्योतिबा फुले, 1873
- 'गुलामगीरी' नामक पुस्तक की रचना किसने की थी- ज्योतिबा फुले
- आर्य समाज की स्थापना कहां और कब की गई थी- बम्बई, 1875
- दयानंद सरस्वती के गुरू का नाम क्या था- बिरजानंद
- फराजी आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था और इसका मुख्य कार्यक्षेत्र किस स्थान पर था-हाजी शरियत- अल्लाह, पूर्वी बंगाल
- मुस्लिम समाज में सुधार लाने एवं उसमें व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए किस मुस्लिम आंदोलन द्वारा प्रयास किया गया- अहमदिया आंदोलन
- किस मुस्लिम समाज सुधारक को अंग्रेजों ने 'नाइटहुड' की उपाधि प्रदान की थी-सर सैय्यद अहमद खान
- देवबंद स्कूल किस प्रकार का आंदोलन था-धार्मिक या सामाजिक, इसका नेतृत्व किसने किया था- धार्मिक, मुहम्मद- उल- हसन
- सिंह सभा आंदोलन का प्रारंभ कब और कहां से हुआ- 1873, अमृतसर
- थियोसोफिकल आंदोलन को किन पाश्चात्य बुद्धिजीवियों द्वारा प्रारंभ किया गया- मैडम एच. पी. ब्लावाट्स्की एवं कर्नल अर्काट
- रहनुमाई माजदायास्नान सभा की स्थापना किस साम्प्रदाय में सुधार लाने के लिए किया गया था- पारसी
- आर्य समाज के पवित्र ग्रंथ का नाम क्या है- सत्यार्थ प्रकाश
राष्ट्रवाद का उदय
- किस चार्टर अधिनियम द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी का भारतीय व्यापार का एकाधिकार समाप्त कर दिया गया- चार्टर एक्ट, 1813
- 'इलबर्ट बिल ' किसके समय में पेश किया गया था-लार्ड रिपन
- वर्नाकुलर प्रेस एक्ट किसके समय में प्रस्तुत किया गया था- लॉर्ड लिटन
- इण्डियन सोसाइटी की स्थापना किसने की थी- आनंद मोहन बोस
- ' पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना किसने की थी- गणेश वसुदेव जोशी
- लैंडहोल्डर्स सोसाइटी की स्थापना कब की गई थी- 1838
- शिशिर कुमार घोष किस समाचार पत्र से संबंधित थे- आनंद बाजार पत्रिका
- बाम्बे एसोसिएशन की स्थापना कब हुई थी- 1852
- मद्रास महाजन सभा की स्थापना किस वर्ष की गई थी- 1884
- मैक्सवेल- बूमफिल्ड जांच समिति किस सत्याग्रह से संबंधित थी- बारदौली सत्याग्रह
- 'इण्डिया लीग ' की स्थापना किसके द्वारा की गई थी- शिशिर कुमार घोष
- लंदन इण्डियन सोसाइटी की स्थापना से कौन- कौन संबंधित थे- फिरोजशाह मेहता, डब्ल्यू. सी. बनर्जी
- ' ईस्ट इण्डिया एसोसिएशन की स्थापना कहां हुई थी- लंदन
- 'नेशनल इण्डियन एसोसिएशन की स्थापना किसके द्वारा की गई थी-मैरी कारपेंटर
- सिविल सेवा परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दिये जाने का विरोध किस संगठन के नेतृत्व में किया गया था- इण्डियन एसोसिएशन
- ' केसरी समाचार पत्र का संपादक कौन था-बालगंगाधर तिलक
- 'आनंदमठ' पुस्तक का रचनाकार कौन था- बंकिम चन्द्र चटर्जी
- स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किन- किन भारतीय राजाओं को राष्ट्रीय हीरो के रूप में प्रस्तुत किया गया- अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्य, अकबर
- सामाजिक क्रांति के प्रणेता के रूप में किस भारतीय ने ख्याति पाई-राजाराम मोहन राय
- समाचार पत्रों पर लगा प्रतिबंध किसके प्रयास से समाप्त हुआ- राजाराम मोहन राय
- ‘प्रार्थना समाज' की स्थापना किसने की थी- आत्माराम पांडुरंगा
- ' सत्यार्थ प्रकाश ' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी- दयानन्द सरस्वती
- ' ब्रह्म समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी-केशव चन्द्रसेन
- सती प्रथा पर किस वर्ष प्रतिबंध लगाया गया- 1829
- 1856 में विधवा पुनर्विवाह कानून किसके प्रयासों से बनाया गया- ईश्वर चन्द्र विद्या सागर
स्वतंत्रता संघर्ष की शुरुआत प्रारम्भिक चरण - 1885- 1918
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय किसको दिया जाता है- ए. ओ. ह्यूम
- वर्ष 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष किसे बनाया गया था- डब्ल्यू.सी. बनर्जी
- पावर्टी एण्ड अन- ब्रिटिश रूल इन इंडिया' किसके द्वारा लिखी गई थी- दादाभाई नौरोजी
- भारतीय असंतोष का जनक किसे कहा गया है-बालगंगाधर तिलक
- कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वॉयसराय कौन था- डफरिन
- बंगाल का विभाजन किस वायसराय के समय में हुआ था-लार्ड कर्जन
- गणपति महोत्सव ' कब प्रारंभ किया गया- 1893
- 'अभिनव भारत ' संगठन से कौन संबंधित था- वी.डी. सावरकर
- बालगंगाधर तिलक को पहली बार किस जेल में रखा गया था- मांडले
- महाराष्ट्र में शिवाजी समारोह किसने प्रारंभ किया था- बालगंगाधर तिलक
- बंगाल विभाजन किसके काल में रद्द किया गया था- लार्ड हार्डिंग
- ' वंदेमातरम् नामक दैनिक का प्रकाशन किसने किया था- विपिन चन्द्रपाल
- सोशल सर्विस लीग ' की स्थापना किसने की थी- नारायण मल्हार जोशी
- 'मराठा समाचार पत्र का प्रकाशन किस भाषा में किया जाता था- अंग्रेजी
- महाराष्ट्र के अंग्रेज अधिकारी रैड की हत्या का जिम्मेदार कौन था- चोपकर बंधु
- भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली कब लाया गया- 1912 में
- गदर पार्टी का गठन कहां हुआ था- सानफ्रांसिस्को
- स्वदेशी आंदोलन का उदय कब हुआ था- बंगाल विभाजन
- मुस्लिम लीग की स्थापना कब की गई- 1906
- सूरत- विभाजन कब हुआ था- 1907
- 'पूना होमरूल लीग की स्थापना किसके नेतृत्व में की गई थी- बालगंगाधर तिलक
- 1916 में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच समझौता कहां हुआ था- लखनऊ
- भील सेवा मंडल की स्थापना किसने की थी- अमृतलाल विट्ठलदास
- 'साबरमती आश्रम की स्थापना गांधीजी ने कहां पर की थी- अहमदाबाद
- मित्र मेला का गठन किसने किया था- गणेश दामोदर सावरकर
- युगांतर सोसाइटी की स्थापना किसके द्वारा हुई- भुपेन्द्रनाथ दत्ता
- पृथक सामुदायिक प्रतिनिधित्व प्रणाली की व्यवस्था किस अधिनियम के द्वारा की गई- भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
- मित्र मेला का विलय अभिनव भारत में कब किया गया- 1904
- इण्डिया हाउस ' की स्थापना किसने की थी- श्यामजी कृष्ण वर्मा
- केंद्रीय एवं प्रांतीय विधान परिषदों में निर्वाचित सदस्यों की संख्या किस अधिनियम के द्वारा बढ़ाई गई- भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
- विलियम कर्जन वाइली की हत्या किसने की थी- मदनलाल धींगरा
गाँधी युग 1919- 1945
- रॉलेट सत्याग्रह सभा की स्थापना किस वर्ष की गई थी- 1919 में
- खिलाफत आंदोलन कब आरंभ हुआ था- 1920 में
- चौरी- चौरा घटना कब हुई थी- 5 फरवरी 1922
- मांटेग्यू- चेम्सफोर्ड सुधार का वास्तविक उद्देश्य क्या था- द्वैधशासन प्रणाली लागू करना
- 'जलियां वाला बाग' की घटना कब हुई थी- 13 अप्रैल, 1919
- 'असहयोग आंदोलन के कार्यक्रम का अनुमोदन कब किया गया- 1920 , नागपुर कांग्रेस अधिवेशन में
- 'प्रिंस आफ वेल्स ' का भारत दौरा कब हुआ था- 17 नवम्बर 1929
- स्वराज्य पार्टी का गठन किसने किया था- सी. आर. दास
- साइमन कमीशन ' भारत कब आया था- 1928 में
- बारदौली किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था- बल्लभभाई पटेल
- गांधीजी ने किस वर्ष 21 दिन लम्बा भूख सत्याग्रह किया- 1924
- सार्वजनिक 'सुरक्षा विधेयक' किस वर्ष लाया गया था- 1928
- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' कब शुरू किया गया- 1930
- 'हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' की स्थापना कब हुई- 1928
- 'केंद्रीय एसेंबली में बम किसने फेका था - भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने
- 'चटगांव आर्मस डकैती' किसके नेतृत्व में हुई थी- सूर्यसेन
- सूर्यसेन किस संगठन से संबंधित था- इण्डियन रिपब्लिकन आर्मी
- भारतीय साम्यवादी पार्टी की स्थापना कहां हुई थी- ताशकंद में
- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का 1920 में नेतृत्व किसने किया था- लाला लाजपतराय
- मेरठ षड्यंत्र केस का मुकद्दमा कब चलाया गया- 1929
- नेहरू रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गई थी- 1928
- ‘दाण्डी मार्च कब किया गया था- 12 मार्च 1930
- 'पूर्ण स्वराज्य ' की मांग कांग्रेस के किस अधिवेशन में की गई थी- लाहौर अधिवेशन 1929 में
- 'दाण्डी मार्च में गांधीजी के साथ कितने समर्थक थे- 78
- 'पूना समझौता कब हुआ था- 1932 में
- गांधीजी ने कांग्रेस से इस्तीफा कब दिया था- 1934
- संघीय न्यायालय की स्थापना किस भारतीय अधिनियम के द्वारा की गयी थी- भारतीय शासन अधिनियम, 1935
- ‘कम्युनल एवार्ड किस समझौता को कहा जाता है- पूना पैक्ट
- 'आल इण्डिया स्टेट पीपुल कांफ्रेंस ' किस वर्ष हुआ था- 1927 में
- 1937 के चुनाव में किस दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पायी- बंगाल, पंजाब
- ' कांग्रेस- सोसलिस्ट पार्टी की स्थापना किसने की थी- आचार्य नरेन्द्र देव
- द्वितीय गोलमेज सम्मेलन' कब प्रारंभ हुआ था- 7 सितम्बर, 1931
- कांग्रेस के किस अधिवेशन में राष्ट्रीय योजना समिति का गठन किया गया- 1938
- 'व्यक्तिगत सत्याग्रह' किसने किया था- विनोबा भावे
स्वतंत्रता प्राप्ति का अंतिम चरण
- आजाद हिन्द फौज के किन- किन नेताओं पर लालकिला में मुकद्दमा चलाया गया- शाहनवाज खां, गुरदयाल सिंह ढिल्लों, प्रेम सहगल
- 'शिमला- सम्मेलन' किस वायसराय के कार्यकाल में बुलाया था-लार्ड वेवेल
- 'भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा कांग्रेस समिति ने कब की थी- अगस्त 1942
- 'भारत छोड़ो आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देशी राज्य कौन था- मैसूर
- 'भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया में किसने समानांतर सरकार स्थापित की- चित्तू पांडेय
- इंडिपेंडेंस लीग ' की स्थापना कहां की गई थी- टोकियो
- 'आजाद हिन्द फौज ' का गठन किसने किया था- मोहन सिंह
- रॉयल इंडियन नेवी ने कब विद्रोह किया था- 1946
- 'कैबिनेट मिशन में कितने सदस्य थे- तीन
- 'समानांतर सरकारों में सबसे ज्यादा दिन चलने वाली कहां की सरकार थी- सतारा
- सी. आर. फार्मूला कब प्रस्तावित किया गया- 1944
- शिमला- सम्मेलन कब बुलाया गया था- 25 जून, 1945
- अंतरिम सरकार की घोषणा कब की गई थी- 24 अगस्त, 1946
- 'प्रत्यक्ष कार्यवाही कब प्रारंभ की गई थी- 16 अगस्त, 1946
- भारत की स्वतंत्रता की घोषणा कब की गई थी- 20 फरवरी, 1947
- किस देशी रियासत में जनमत संग्रह कराया गया था- जूनागढ़
- स्वतंत्र भारत का प्रथम भारतीय गवर्नर - जनरल कौन था- सी. राजगोपालाचारी
- भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की थी- एटली
- लार्ड माउंटबेटन प्रस्ताव कब किया गया था- 3 जून, 1947
- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कब पारित किया गया- 18 जुलाई, 1947
- जम्मू- कश्मीर भारतीय संघ में कब सम्मिलित हुआ- 26 अक्टूबर, 1947
- महात्मा गांधी का सचिव कौन था- महादेव देसाई
- 'फ्रेंटियर गांधी ' किसे कहा जाता- अब्दुल गफ्फार खां
- 'कायदे आजम' किसे नाम दिया गया था- मो. अली जिन्ना
कृषक आन्दोलन- 1857- 1947
- 1859- 60 का नील विद्रोह कहां हुआ था- बंगाल
- पबना विद्रोह किसके नेतृत्व में हुआ था ? इस आंदोलन का काल क्या था- शंभुपाल और खुदी मल्लाह, 1873- 76 तक
- बारदौली का किसान सत्याग्रह कब हुआ था- 1928
- एका आंदोलन किसके नेतृत्व में हुआ था- मदारी पासी
- एका आंदोलन ' से उत्तर प्रदेश के कौन- कौन से जिले प्रभावित हुए- हरदोई, बहराइच और सीतापुर
- दिगम्बर विश्वास एवं विष्णु विश्वास ने किस कृषक आंदोलन का नेतृत्व किया था- नील आंदोलन
- बंगाल काश्तकारी कानून कब बनाया गया- 1885
- 'दक्कन कृषक राहत अधिनियम किस वर्ष बनाया गया- 1879
- उत्तर प्रदेश किसान सभा का गठन किसके द्वारा किया गया था- गौरीशंकर मिश्र, इन्द्र नारायण द्विवेदी
- अवध किसान सभा का गठन कब किया गया था- 1920
- केरल के मोपला किसानों ने विद्रोह कब किया था ? इसके प्रमुख कारण क्या था- 1921, लगान की ऊंची दरें
- अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना कब और कहां की गई थी- 1936, लखनऊ
- अखिल भारतीय किसान सभा का अध्यक्ष और सचिव कौन था- स्वामी सहजानंद सरस्वती, एन. जी. रंगा
- 'मालाबार टिनेंसी एक्ट कब पारित किया गया- 1929
- 'भारतीय कृषक संस्थान' की स्थापना किसने और कब की थी- एन. जी. रंगा, 1933
- भारत किसान सभा का विभाजन कब हुआ- 1943
- 'तेभागा आंदोलन ' कहां हुआ था ? तेभागा से क्या अभिप्राय है- बंगाल, दो- तिहाई भाग
- 'तेलंगाना के किसानों ने कब विद्रोह किया था ? इस आंदोलन की प्रमुख विशेषता क्या थी- 1946, गुरिल्ला युद्ध
- 'चम्पारन सत्याग्रह कब हुआ ? इसका मुख्य कारण क्या था- 1917, तिनकाठिया प्रणाली
- 'चम्पारन सत्याग्रह आंदोलन में गांधीजी को सक्रिय करने का श्रेय किसको दिया जाता है- डा. राजेन्द्र प्रसाद
- 'खेड़ा किसान सत्याग्रह' किसके प्रयास से किसानों की मांगे सरकार ने मान ली- गांधीजी
- बारदौली के किसानों की मुख्य समस्या क्या थी- हाली प्रणाली
- वसुदेव बलवंत फडके ने किस किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था- रामोसी किसान आंदोलन
- 'पंजाब लैंड एलिनेशन एक्ट कब पारित किया गया- 1900
- 1857 के आंदोलन में कहां के किसानों ने सक्रिय भूमिका निभायी- अवध
- 'पागलपंथी विद्रोह का कार्यक्षेत्र कहां स्थित था-मैमन सिंह, जिला- बंगाल
जनजातीय आन्दोलन
- 'राजमहल हिल्स' जनजातीय क्षेत्र में अंग्रेजों के विरूद्ध कब आंदोलन प्रारंभ हुआ- 1778
- कोल आंदोलन से कौन- सा क्षेत्र प्रभावित था- छोटानागपुर
- मुंडा जनजातियों का आंदोलन कब हुआ था ? इसका नेतृत्व किसने किया था- 1899- 1900, विरसा मुंडा
- संथालों का आंदोलन किस क्षेत्र में हुआ था ? यह किसके विरूद्ध था- राजमहल हिल्स, जमींदारों के विरूद्ध
- 'खोंड विद्रोह' कब प्रारंभ हुआ और कब तक चला- 1837 से 1856 तक
- नैकदा जनजातीय आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ? इसका फैलाव किस क्षेत्र में था- धर्मराज' की स्थापना, मध्य प्रदेश और गुजरात
- पश्चिमी घाट के जनजातियों ने कब विद्रोह किया था ? भील राज स्थापित करने की घोषणा किसने की थी- 1817- 19, गोविन्द गुरू
- 'कोल विद्रोह' का प्रमुख नेता कौन था- बुद्धो भगत
- कोया विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था और यह कब हुआ था- टोम्सा सोरा, (1879- 80)
- कूकी विद्रोह का मुख्य कारण क्या था ? यह किस क्षेत्र में हुआ था- शोषण और उत्पीड़न, मणिपुर
- नागा जनजातियों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाला जदोनांग को अंग्रेजों ने फांसी पर कब लटकाया- 1931 में
- 'रम्पा विद्रोह' कब हुआ था । इसका प्रमुख कारण क्या था- 1879- 80, झूम खेती पर प्रतिबंध और चासगाह कर
- संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया- सिध्दू और कान्हू
- खूटकट्टी का प्रचलन किस जनजाति से संबंधित था ? इसका अभिप्राय क्या था- मुण्डा जनजाति, सामूहिक कृषि
- बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र के जनजातियों ने कब विद्रोह किया था- 1910
- तना भगत आंदोलन कहां हुआ था ? इस आंदोलन का उद्देश्य क्या था- जनजातीय सुधार (धार्मिक)
- खासी जनजातीय आंदोलन किस क्षेत्र में हुआ था ? इसका नेतृत्व किसने किया था- जैंतिया हिल, तिरथ सिंह
- 1920 में त्रिपुरा के जनजातीय आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था- भारती सिंह
- रम्पा आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था- अल्यूरी सीताराम राजू
- अहोम विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था-गोमघर कंवर
- जनजातीय आंदोलन चुआर विद्रोह किस क्षेत्र से संबंध रखता है- बंगाल (मिदनापुर)
- आंध्र की चेंचू जनजाति की आंदोलन प्रक्रिया किस राष्ट्रीय नेता से प्रेरित थी- महात्मा गांधी
- सिंगफोस आंदोलन कहां और कब हुआ था- असम, 1830
- भुइयां और जुआंग जनजातीय आंदोलन कहां हुआ था ? इसका नेतृत्व किसने किया था और कब- उड़ीसा, 1867- 68, रत्ना नायक
विशिष्ट आन्दोलन से सम्बद्ध व्यक्तित्व
- लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए शिवाजी तथा गणपति महोत्सव का आयोजन किसके द्वारा किया गया था- बाल गंगाधर तिलक
- लाला लाजपत राय किस प्रकार की शिक्षा पर जोर देते थे- तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा
- दिल्ली में स्वदेशी आंदोलन को किस मुस्लिम नेता ने लोकप्रिय बनाया-सैय्यद हैदर रजा
- स्वदेशी स्टीम नेवीगेशन कम्पनी की स्थापना कहां और किसने की थी- तूतीकोरन नगर, चिदम्बरम पिल्लई
- विपिन चन्द्र पाल किस समाचार पत्र के सम्पादक थे- न्यू इंडिया
- बंगाल लोक संगीत के माध्यम से राष्ट्रवासियों में साम्राज्यवादी शासन के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा किसने जगायी- रविन्द्रनाथ टैगोर
- वंदेमातरम् पत्र का कई वर्षों तक सम्पादन किसने किया था- अरविंद घोष
- अनुशीलन समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई थी-जतीन्द्रनाथ बनर्जी एवं बरीन्द्र कुमार घोष
- अंग्रेजी सरकार की प्रेस विरोधी नीतियों के विरूद्ध किसके द्वारा सशक्त आंदोलन चलाया गया- सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
- गांधीजी अपना राजनीतिक गुरू किसको मानते थे-गोपालकृष्ण गोखले
- कांग्रेस के 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में 'स्वराज्य' को मुख्य लक्ष्य के रूप में किसने घोषित किया- दादाभाई नौरोजी
- ब्रह्म बांधव उपाध्याय द्वारा स्वराज और स्वदेशी को किन- किन पत्रों के माध्यम से लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया गया- संध्या और युगांतर
- 'पाटीदार युवक मंडल' की स्थापना किनके द्वारा की गई थी- कुंवरजी मेहता एवं कल्याणी मेहता
- "ट्रिब्यून समाचार- पत्र का प्रकाशन और पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना किसके द्वारा की गई थी- लाला हरकिशन लाल
- ढाका अनुशीलन समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई थी- पुलिन दास
- गांधीजी ने असहयोग आंदोलन को वापस क्यों ले लिया- चौरा- चौरी की हिंसक घटना के कारण
- 'स्वराज्य दल' की स्थापना किसके द्वारा की गई थी- सी. आर. दास
- 'भारत एक खोज ' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है- जवाहरलाल नेहरू
- 'काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी- मदन मोहन मालवीय
- खिलाफत आंदोलन में गांधीजी का सहयोग देने वाले अली बंधुओं के नाम क्या थे- शौकत अली और मुहम्मद अली
- बिहार में असहयोग आंदोलन और चम्पारण सत्याग्रह में किस नेता ने सक्रिय भूमिका निभायी- राजेन्द्र प्रसाद
- सरदार बल्लभ भाई पटेल ने गुजरात के किस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी-खेड़ा सत्याग्रह
- आंध्र प्रदेश में असहयोग आंदोलन को लोकप्रिय बनाने का श्रेय किसको दिया जाता है- अलूरी सीताराम राजू
- ;गांधी वर्सेस लेनिन ' नामक पुस्तक किसने लिखी थी- एस. ए. डांगे
- भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में समानांतर सरकार की स्थापना किसने की थी- चित्तू पांडे
- इंडियन नेशनल आर्मी का कमांडर किसे बनाया गया था- कैप्टन मोहन सिंह
- बिहार में किसान सभा आंदोलन का प्रारंभ करने वाले नेता का नाम क्या था- जदुनंदन शर्मा
- समाज से अछूत प्रथा को समाप्त करने की मांग किसके द्वारा की गई थी- बी. आर. अम्बेडकर
- इंडियन इंडिपेंडेंस लीग का अध्यक्ष किसे बनाया गया था- रास बिहारी बोस
- खुदाई खिदमतगार के नाम से किसे जाना जाता है- खान अब्दुल गफ्फार खान/फ्रंटियर गांधी
भारत की स्वतन्त्रता से 1964 ई. तक
- राष्ट्रीय योजना समिति का गठन कब तथा किसकी अध्यक्षता में किया गया था- वर्ष 1938, जवाहर लाल नेहरू
- 'सर्वोदय योजना' का प्रस्ताव किसने रखा था- जयप्रकाश नारायण
- योजना आयोग की स्थापना कब की गई- 1950
- भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई- 1951
- तीसरी पंचवर्षीय योजना में किसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी- कृषि
- तीसरी पंचवर्षीय योजना की विफलता का मुख्य कारण क्या था- 1965- 66 में पड़ा भयंकर दुर्भिक्ष
- उद्योग विकास एवं विनियमन अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था- 1951
- योजना आयोग द्वारा की गई सिफारिशों तथा तैयार नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में अंतिम निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है- राष्ट्रीय विकास परिषद्
- जवाहरलाल नेहरू किस प्रकार के राष्ट्रवाद के विरोधी थे- धार्मिक एवं कट्टर राष्ट्रवाद
- धर्म के संबंध में नेहरू जी का दृष्टिकोण कैसा था- पश्चिमी एवं आधुनिक
- नेहरू जी किस प्रकार की शिक्षा के पक्ष में थे- प्रबंधन कुशलता तथा तकनीकी शिक्षा
- मिश्रित अर्थव्यवस्था के अंतर्गत लघु एवं ग्रामीण उद्योगों को किस श्रेणी में रखा गया-सहकारी स्वामित्व
- संविधान सभा द्वारा भारत के लिए किस प्रकार की शासन- पद्धति को स्वीकृत किया गया- संसदीय लोकतांत्रिक शासन- पद्धति
- शासन की किसी भी सम्भावित दमनकारी नीति से नागरिक हितों के रक्षा में नागरिकों को कौन- सा अधिकार प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत वे न्यायालय की शरण ले सकते हैं- संवैधानिक उपचारों का अधिकार
- भारत में स्वतंत्रता के उपरांत किसकी अनुपस्थिति में समानता, न्याय एवं स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक आदर्शों का व्यावहारिक क्रियान्वयन नहीं किया जा सकता था- पंथनिरपेक्षता
- 9 दिसंबर, 1946 को हुए संविधान सभा के प्रथम अधिवेशन का बहिष्कार किस राजनीतिक दल ने किया था- मुस्लिम लीग
- विभाजन पूर्व भारतीय संविधान सभा में कितने सदस्यों का प्रावधान था- 389
- संविधान सभा की कितनी समितियां थी- 6
- संविधान सभा की प्रारूप समीक्षा समिति में कितने सदस्य थे- 7
- कृषि श्रम जांच रिपोर्ट किस वर्ष जारी की गई- 1951
- भूमि सुधार नियमों को संविधान के कौन- से अनुच्छेद में संशोधन करके पूर्णतः लागू किया जा सका-अनुच्छेद 31
- चकबंदी कानून किस दशक में लागू किया गया था- 1950
- चीन में साम्यवादी सरकार की स्थापना कब हुई थी- 1 अक्टूबर, 1949
- चीन में साम्यवादी सरकार की स्थापना किसके नेतृत्व में हुई थी- माओ त्से तुंग
- अक्टूबर, 1950 में चीन द्वारा तिब्बत पर अधिग्रहण से पूर्व, तिब्बत, भारत एवं चीन के मध्य किस प्रकार की भूमिका का निर्वहन करता था-बफर राज्य
- चीन ने भारत पर आक्रमण कब किया था- 8 सितंबर, 1962
- भारत ने चीन के तिब्बत पर अधिकार को मान्यता कब प्रदान की- 1954 (चीन के साथ संधि द्वारा)
- भारत व चीन के मध्य सीमा रेखा का क्या नाम है-मैकमोहन रेखा
- नेहरू द्वारा गुटनिरपेक्षता शब्द का प्रयोग सबसे पहले कब किया गया- मई- 1950 ई.
- गुटनिरपेक्ष देशों का प्रथम सम्मेलन हुआ था - 1 सितंबर 1961 को बेलग्रेड (यूगोस्लाविया) में
- गुटनिरपेक्षता को स्वतंत्र विदेश नीति' की संज्ञा दी गई - जवाहर लाल नेहरू द्वारा
- भारत एवं अमरीका के मध्य अणुशक्ति के असैनिक उपयोग के बारे में समझौता कब हुआ था- 1963 ई.
- नैतिक दृष्टि से गुटनिरपेक्षता है एक - निष्क्रिय सिद्धांत
- गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत सबसे पहले कांग्रेस द्वारा स्वीकार किया गया- हरीपुरा अधिवेशन (1939) में
Videos Related To Subject Topic
Coming Soon....
सहायक संधि का जनक कौन है?
सहायक संधि (Subsidiary alliance) भारतीय उपमहाद्वीप भारत में सहायक संधि का प्रारम्भ डुप्ले प्रथम यूरापिये ने किया था लार्ड वेलेजली (1798-1805) ने भारत में अंग्रेजी राज्य के विस्तार के लिए सहायक संधि का प्रयोग किया। यह प्रकार की संधि है जो ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय रियासतों के बीच में हुई थी।
सहायक संधि कब व किसके द्वारा तैयार की गई?
सहायक संधि मूल रूप से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय रियासतों के बीच एक संधि थी, जिसके आधार पर भारतीय राज्यों ने अंग्रेजों के हाथों अपनी संप्रभुता खो दी थी। यह एक बड़ी प्रक्रिया थी जिसके कारण भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का निर्माण हुआ। इसे 1798 से 1805 तक भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली द्वारा बनाया गया था।
सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक कौन था?
लार्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला प्रथम भारतीय शासक हैदराबाद के निज़ाम था। निज़ाम ने सन् 1798 में लार्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार किया था।
पहली सहायक संधि कौन सी है?
पहली सहायक संधि कौन सी हैं? - Quora. प्रथम सहायक संधि 1765 में अवध से की गई जब कंपनी ने निश्चित धन के बदले उसकी सीमाओं की रक्षा करने का वचन दिया और अवध ने एक अंग्रेज रेजिडेंट को लखनऊ में रखना स्वीकअर किया। नोट:यदि वेलेजली की सहायक संधि की बात की जाए तो हैदराबाद होगा।