सिक्किम पूर्वोत्तर में कब शामिल हुआ? - sikkim poorvottar mein kab shaamil hua?

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने आज पूरे 49 साल हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया था।

Show

नई दिल्ली, एजेंसी। 21 जनवरी के दिन कई अहम घटनाएं इतिहास में दर्ज हैं। भारत के इतिहास में आज का दिन इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि आज के ही दिन 1972 में तीन नए राज्यों को दर्जा प्राप्त हुआ था। इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने आज पूरे 49 साल हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया था। इस मौके पर राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी है।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'राज्य दिवस पर मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के अद्भुत लोगों को बधाई। प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के साथ धन्य, ये राज्य आकर्षक हैं। वे विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'

-पीएम मोदी ने तीन ट्वीट किए। उनके पहले ट्वीट में कहा गया, 'मणिपुर के लोगों को राज्य दिवस की बधाई। भारत को मणिपुर के राष्ट्रीय विकास में योगदान पर गर्व है। मणिपुर नवाचार और खेल प्रतिभा का एक पावरहाउस है। मैं राज्य को प्रगति की दिशा में अपनी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

-पीएम मोदी ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। त्रिपुरा के लोगों की संस्कृति और गर्मजोशी प्रकृति की पूरे भारत में प्रशंसा की जाती है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति हासिल की है। ऐसी भावना कायम रहे।'

-मेघालय की बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर, मेरी ओर से शुभकामनाएं। यह राज्य अपनी उल्लेखनीय दयालुता और भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है। मेघालय के युवा रचनात्मक और उद्यमी हैं। आने वाले समय में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

एक नजर आज के अन्य इतिहास पर

मूल रचना के कानूनी अधिकार के लिए लागू किया गया था कॉपीराइट अधिनियम

-आज ही के दिन 1958 में कॉपीराइट अधिनियम भारत में लागू किया गया। यह प्रदाता को तय सालों के लिए अपनी रचना (लेखन, फिल्म, संगीत इत्यादि) पर कानूनी अधिकार देता है। जिसका कॉपीराइट होता है वह अपनी रचना को बेच सकता है या किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकता है।

भारत ने उपग्रह प्रक्षेपण मूल्य लेने की शुरुआत की

-भारत ने आज ही के दिन 2008 में इजरायल के एक जासूसी सेटेलाइट पोलरिस को अंतरिक्ष की कक्षा में छोड़ा। इसके साथ ही इसरो ने विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार उपग्रह प्रक्षेपण मूल्य वसूलना भी शुरू कर दिया। यह कीमत 5 हजार से लेकर 20 हजार डॉलर प्रति किलोग्राम पेलोड (उपग्रह का वजन) के हिसाब से ली जाती है।

सुशांत ने बैकअप डांसर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

-मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म आज ही 1986 में पटना में हुआ था। शरारती सुशांत को लोग गुलशन के नाम से बुलाते थे। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई तीसरे साल में छोड़ दी। करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के तौर पर की। फिल्मफेयर अवा‌र्ड्स में कई बार डांस किया। पहला मौका बालाजी टेलीफिल्म्स की ओर से धारावाहिक किस देश में है मेरा दिल में मिला लेकिन पहचान धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। फिल्म काय पो चे से फिल्मी सफर की शुरुआत की। बीते साल 14 जून को सुशांत का शव उनके कमरे में पंखे से लटका मिला। मामला काफी चर्चित रहा। केस पर फैसला आना अभी बाकी है।

Edited By: Nitin Arora

सिक्किम का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति तथा जिले

इस अध्याय के माध्यम से हम सिक्किम (Sikkim) की विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी जानेगें, जिसमे राज्य का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, संस्कृति और राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आदि जैसी महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकरियों को जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त सिक्किम राज्य में हाल ही में हुये विकास व बदलाव को भी विस्तारपूर्वक बताया गया है। यह अध्याय प्रतियोगी परीक्षार्थियों के साथ-साथ पाठकों के लिए भी रोचक तथ्यों से भरपूर है।

सिक्किम का संक्षिप्त सामान्य ज्ञान

राज्य का नाम सिक्किम (Sikkim)
इकाई स्तर राज्य
राजधानी गंगटोक
राज्य का गठन 16 मई 1975
सबसे बड़ा शहर गंगटोक
कुल क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किमी
जिले 4
वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग
वर्तमान गवर्नर गंगा प्रसाद
राजकीय पक्षी चिलमे (रक्त तीतर)
राजकीय जानवर लाल पांडा
राजकीय पेड़ बुरांस या बुरुंश
राजकीय फूल येरूम लेयी
राजकीय भाषा नेपाली
लोक नृत्य छू फाट नृत्य, सिकमारी, सिंघई चाम या स्नो लायन डांस, याक छाम आदि।

सिक्किम (Sikkim)

सिक्किम देश के पूर्वोत्तर दिशा में स्थित एक राज्य है। सिक्किम की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा शहर गंगटोक है। सिक्किम के दक्षिण में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में नेपाल के साथ, दक्षिण-पूर्व में भूटान के साथ और उत्तर-पूर्व में चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा करता है। सिक्किम भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य और सबसे कम आबादी वाला राज्य है।

सिक्किम का इतिहास

सिक्किम का इतिहास सन 1642 से ज्ञात होता है, जब फुन्त्सोंग नाम्ग्याल को सिक्किम का पहला चोग्याल(राजा) घोषित किया गया।सिक्किम के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं जो आदिवासी शासकों, ब्रिटिश सत्ता और इस राज्य के भारत में शामिल होने से संबंधित हैं। 17वीं सदी में लेपाचाओं के यहां हमले और सत्ता हासिल करने के पहले इस राज्य में मोन, नाओंग और चांग का शासन था। उस समय में सिक्किम में राजशाही थी और यहां का सबसे प्रमुख साम्राज्य चोग्याल था।

जब ब्रिटिश भारत में आए तब सिक्किम के राजवंश से उनका सिक्किम के लिए खतरा बनते जा रहे नेपालियों और भूटानियों के विरुद्ध मिलकर लड़ने का गठबंधन हुआ। सन् 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद सिक्किम भारत के अधीन एक संरक्षित राज्य बन गया। सिक्किम में रहने वाले लोग लोकतंत्र के ज़रिए ज्यादा राजनीतिक आजादी चाहते थे, इसलिए 23 अप्रैल, 1975 को सिक्किम को अलग राज्य बनाने का संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। उसी दिन इसे 299-11 के मत से पास कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में यह बिल 26 अप्रैल को पास हुआ और इस प्रकार 15 मई, 1975 को सिक्किम आधिकारिक रूप से भारत का 22वां राज्य बन गया।


सिक्किम का भूगोल

यह राज्य भौगोलिक तौर पर 27.33 डिग्री उत्तर और 88.62 डिग्री पूर्व में स्थित है। यह शहर 5,500 फीट की उंचाई पर शिवालिक की पहाडि़यों पर स्थित है। गंगटोक से दुनिया के तीसरे सबसे उंचे पर्वत कंचनजंगा का नजारा देखा जा सकता है। सिक्किम का कुल इलाका लगभग 7,000 वर्ग किलोमीटर का है। इस राज्य का ज्यादातर इलाका पहाड़ी है। राज्य मे लगभग 28 पर्वत चोटियाँ, 21 हिमानी और 200 से अधिक झीलें है। तीस्ता नदी को सिक्किम की जीवन रेखा कहा जाता है। राज्य की अन्य नदियां रंगीत, रांगपो और लाचुंग है। सिक्किम का राजकीय फूल 'येरूम लेयी' है। सिक्किम का राजकीय पक्षी 'रक्त तीतर' है। सिक्किम का राजकीय पेड 'रोडोडेंड्रन' है। सिक्किम का राजकीय पशु 'रेड पांडा' है।

सिक्किम की जलवायु

सिक्किम की जलवायु दक्षिण में शीतोष्ण कटिबंधी है, तो वहीं राज्य के उत्तर हिस्से में टुंड्रा प्रकार की जलवायु है। सिक्किम में पांच ऋतुएं आती हैं: सर्दी, गर्मी, बसंत, पतझड़ और वर्षा ऋतु। सिक्किम में गर्मियों के मौसम में औसत तापमान 18 डिग्री से 28 डिग्री के बीच में रहता है। टुंड्रा प्रकार की जलवायु के कारण राज्य का उत्तरी भाग वर्ष के लगभग 4 महीने बर्फ से ढंका रहता है और रात का तापमान शून्य डिग्री तक चला जाता है। राज्य में औसत वार्षिक वर्षा 325 सेमी तक होती है।

सिक्किम की राजनीति और सरकार

सिक्किम राज्य में विधानसभा की 32 सीटें, लोक (संसदीय) सभा की 01 सीट और राज्य सभा की 01 सीट हैं। सिक्किम उच्च न्यायालय देश का सबसे छोटा उच्च न्यायालय है। राज्य की प्रमुख राजनीतिक दलों में सिक्किम लोकतांत्रिक फ्रंट, सिक्किम नेशनल लिबरेशन फ्रंट, सिक्किम संग्राम परिषद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हैं।

राज्य में वर्तमान में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी की सरकार है। सिक्किम के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग है। उन्होंने 27 मई 2019 को पद संभाला था। सिक्किम के मुख्यमंत्री बनने वाले प्रथम व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के काजी लेन्डुप दोरजी थे। उन्होंने 16 मई 1975 को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल श्रीनिवास दादासाहेब पाटील है। श्रीनिवास दादासाहेब पाटील ने जुलाई, 2013 को सिक्किम के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की है।


सिक्किम की अर्थव्यवस्था

राज्य की अर्थव्यवस्था काफी हद तक चावल की सीढ़ीदार खेती और मक्का, बाजरा, गेहूं, जौ, संतरे, चाय और इलायची जैसी फसलों की खेती पर आधारित है। सिक्किम किसी भी अन्य भारतीय राज्य की तुलना में अधिक इलायची का उत्पादन करता है और इलायची के सबसे बड़े खेती वाले क्षेत्र का घर है। सिक्किम ने कैसीनो और ऑनलाइन जुआ दोनों को बढ़ावा देने वाले एक नए जुआ उद्योग में भी निवेश किया है।

सिक्किम की कृषि व्यवस्था

राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है।यहाँ सीढ़ीदार खेतों में पारम्परिक पद्धति से कृषि की जाती है। यहाँ की प्रमुख फ़सलें मक्का, चावल, गेहूँ, आलू, बड़ी इलायची, अदरक और संतरा हैं। देश में बड़ी इलायची का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य सिक्किम है। इसके अधिकांश भू-भाग में इलायची का उत्पादन होता है। यहाँ की अन्य नकदी फ़सलें अदरक, आलू, संतरा तथा गैर-मौसमी सब्जियाँ हैं।

सिक्किम की शिक्षा

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की साक्षरता दर 87.75% है। राज्य में लगभग 1545 सरकारी विद्यालय और 18 निजी विद्यालय हैं जो कि मुख्यतः नगरों में हैं। इनमें से आधे से ज्यादा सरकार की मदद से और बाकी निजी संस्थाओं द्वारा चलाए जाते हैं। उच्च शिक्षा के लिये सिक्किम में लगभग 12 महाविद्यालय तथा अन्य विद्यालय हैं

सिक्किम के खनिज पदार्थ व उद्योग

राज्य में कई प्रकार के खनिज पदार्थ भी पाए जाते है, जिनमे मुख्य रूप से तांबा, क्वार्टजाइट, तालक, डोलोमाइट और चूना पत्थर, अभ्रक, संगमरमर, बेस मेटल, ग्रेफाइट, सिलिमेनाइट, थर्मल स्प्रिंग्स, कोयला आदि शामिल है। सिक्किम के लेप्चा लोग बांस के सामान, लकड़ी के सामान, धागा बुनाई और ग़लीचे की बुनाई परंपरागत तरीकों से बहुत ही कुशलता से करते हैं। राज्य के प्रमुख उद्योगों में शराब उद्योग, चाय उद्योग, बड़ी इलायची उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, अदरक और हल्दी उद्योग शामिल है।

सिक्किम की जनसंख्या

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की आबादी 610,577 लाख है। जिसमे पुरुषों की जनसंख्या 323,070 हजार और महिलाओं की जनसंख्या 287,507 हजार है। लेपचा इस जगह के मूल और देशी निवासी हैं। तिब्बत के खाम जिले से आए भूटिया सिक्किम के दूसरे जातीय समूह हैं। सिक्किम का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह नेपाली है और राज्य में इनकी जनसंख्या भी बहुत है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में तिब्बतियों के कुछ वंश भी पाए जाते हैं।

सिक्किम का पहनावा व नृत्य

सिक्किम के पहनावा देश के अन्य राज्यों से काफी भिन्न है। राज्य में स्त्रियाँ कमर से ऊपर ब्लाउज पहनती है और सिर को एक प्रकार के दुपट्टे से ढकती है। अधिकतर पुरुष चुस्त मिरजाईनुमा ऊंचा कुरता पहनते है। वे कमर मे कपड़ा बांधे रहते है। भोटिया स्त्री पुरुष लंबा चोंगा पहनते है। यहाँ की सभी जातियों की स्त्रियाँ सोना, फिरोजी, पत्तर और तरह तरह के मोती की लडिय़ों के आभूषण पहनती है।

सिक्किम की संस्कृति

लेपचाओं और उनके साथ मिले हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म की मिश्रित परंपरा के कारण सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। राज्य में प्रायः घरों एवं भोजनालयों में, गैर-शहरी इलाक़ों में पाश्चात्य रॉक संगीत सुनाई दे जाता है। हिन्दी संगीत ने भी लोगों में अपनी जगह बनाई है। विशुद्ध नेपाली रॉक संगीत, तथा पाश्चात्य संगीत पर नेपाली काव्य भी काफ़ी प्रचलित हैं। फुटबॉल एवं क्रिकेट यहाँ के सबसे लोकप्रिय खेल हैं। सिक्किम में मठ के आंगन में लामाओं का किया जाने वाला मुखौटा नृत्य उत्तर-पूर्व भारत का सबसे रंगीन नृत्य है। राज्य के अन्य लोक नृत्यों में लु खंगथमो, रेचुंगमा, मारुनी, लिम्बु या सुब्बा लोक नृत्य, लोक गीत शामिल है।

सिक्किम में प्रचलित भाषाएँ

सिक्किम की प्रमुख भाषा नेपाली है। सिक्किम में प्रायः अंग्रेज़ी और हिन्दी भी बोली और समझी जाती हैं। दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भूटिया है, जिसका तिब्बती-बर्मा परिवार से मजबूत नाता है। यहाँ की अन्य भाषाओं मे भूटिया, जोङ्खा, ग्रोमा, गुरुंग, लेप्चा, लिम्बु, मगर, माझी, मझवार, नेपालभाषा, दनुवार, शेर्पा, सुनवार, तामाङ, थुलुंग, तिब्बती और याक्खा शामिल हैं।

सिक्किम का स्वादिष्ट भोजन

सिक्किम में सुअर का माँस यहाँ का लोकप्रिय लघु आहार है। सिक्किम के अन्य व्यंजनों में सुकाको माचा, गुच्ची, सिद्र और सुकुटी, ढेरो, फुकऔरह, मोमो, पक्कू, कोदो को रोटी, फापर को रोटी, चमबेरय, आचार, सु ज़ूम, वचिपा, एलम, फोल्डोग, फलकी, छवेला, क्वाँटी, चतमरी आदि शामिल हैं। थुक्पा, चाउमीन, थान्तुक, फाख्तु, ग्याथुक और वॉनटन आदि नूडल पर आधारित व्यंजन हैं। राज्य में मदिरा पर राज्य उत्पाद शुल्क कम होने के कारण बीयर, विस्की, रम और ब्रांडी इत्यादि का सेवन किया जाता है।

सिक्किम के प्रसिद्ध त्यौहार

लोसर राज्य का प्रमुख त्यौहार है। सिक्किम के सभी धर्मों के लोग के लोग अपने त्यौहारों को मनाते है। हिन्दु धर्म लोग के होली, दशहरा, दीपावली, गणेश चतुर्थी आदि त्यौहार मनाते है। बौद्ध धर्म के लोग ल्होसार, लूसोंग, सागा दावा, ल्हाबाब ड्युचेन, ड्रुपका टेशी और भूमचू आदि त्योहार हैं। अन्य त्योहारों में साकेवा (राय), सोनम लोचर (गुरुंग), बराहिमज़ोग (मागर), आदि शामिल हैं।

सिक्किम की जंजातियाँ

सिक्किम में मुख्य रूप से दो ही धर्म व्यापक हैं जिसमे हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म शामिल है। हालांकि राज्य के कुछ भाग में ईसाई समुदाय के लोग भी है जो पहले लेपचा मूल के थे पर बाद में औपनिवेशक ब्रिटिश द्वारा धर्म परिवर्तित हो गए। उनसे भी कम संख्या में यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या सबसे कम है।

सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। सिक्किम में अपनी प्राकर्तिक सुदरता के कारण बहुत सारे दर्शनीय पर्यटन स्थल है। यहां के मंदिर और दूसरे धार्मिक स्थल, संग्रहालय, राष्ट्रीय पार्क भी दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यहाँ के महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्थलों में गंगटोक, पेलिंग, युमथांग घाटी, ताशीदिंग मठ, फोडोंग मठ, कंचनजंगा पर्वत चोटी, छंगू झील, पेलिंग, कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, फम्बोंग ल्हो वन्यजीव अभयारण्य, मेनम वन्यजीव अभयारण्य, एंचेय मठ, टोम्गो झील, गुरुदौंगमर लेक, दार्जिलिंग, कलिंपोंग, सिलिगुड़ी, ताशीदिंग मठ और ठाकुरबाड़ी आदि शामिल है।

सिक्किम के जिले

सिक्किम राज्य में कुल 04 जिले हैं, जनसँख्या के आधार पर पूर्व सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा जिला जबकि क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा जिला पश्चिम सिक्किम है। सिक्किम में निम्नलिखित 04 जिले हैं:- पूर्व सिक्किम, उत्तरी सिक्किम, दक्षिण सिक्किम और पश्चिम सिक्किम हैं।

सिक्किम में विकास और परिवर्तन

  • अप्रैल 2021 में, दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल- कोरिया गणराज्य के दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी, कोरियाई व्यापार-निवेश संवर्धन एजेंसी (KOTRA), कोरिया स्टार्ट-अप केंद्र, K-Sure और कोरिया इंडिया रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर (KRRI) शामिल हैं। - सिक्किम राज्य के पर्यटन और नागरिक उड्डयन और वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री बेदू सिंह पंथ से राज्य में कई क्षेत्रों में निवेश की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए मिले।
  • जनवरी 2021 में, मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह गोले ने सिक्किम के लिए साल भर चलने वाले पर्यटन प्रचार और विपणन पर एक घोषणा 'विजिट सिक्किम 2022' का शुभारंभ किया। उन्होंने सिक्किम में पूरे साल पर्यटकों को रखने पर जोर दिया।
  • केंद्रीय बजट 2021 में, सरकार ने सिक्किम में सिवोक-रंगपो परियोजना (लंबाई: 44.96 किलोमीटर) के लिए 1,100 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है।
  • सिक्किम का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GDP) 2015-16 और 2019-20 के बीच 15.86% के उच्च CAGR में विस्तारित हुआ था।
  • अप्रैल 2021 तक, सिक्किम में 677.83 मेगावाट की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता थी, जिसमें से 169.65 मेगावाट केंद्रीय क्षेत्र, राज्य उपयोगिताओं (412.11 मेगावाट) और निजी क्षेत्र (96.07 मेगावाट) के अधीन थी। कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता में से 105.65 मेगावाट थर्मल द्वारा, 520.00 मेगावाट हाइड्रो द्वारा और 52.18 मेगावाट अक्षय ऊर्जा द्वारा योगदान दिया गया था।
  • उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने अप्रैल 2000 और सितंबर 2020 के दौरान 6.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इक्विटी प्रवाह आकर्षित किया।

सिक्किम के पड़ोसी राज्य

सिक्किम प्रश्नोत्तर:

𝒬. सिक्किम राज्य का गठन कब हुआ?

𝒜. सिक्किम राज्य का गठन 16 मई 1975 में हुआ।

𝒬. सिक्किम राज्य की राजधानी का क्या नाम है?

𝒜. सिक्किम राज्य की राजधानी का नाम गंगटोक है।

𝒬. सिक्किम राज्य के लोक नृत्य कौन से हैं?

𝒜. सिक्किम राज्य के लोक नृत्य के नाम है: छू फाट नृत्य, सिकमारी, सिंघई चाम या स्नो लायन डांस, याक छाम आदि।

𝒬. सिक्किम राज्य के राजकीय पक्षी तथा जानवर का क्या नाम है?

𝒜. सिक्किम राज्य के राजकीय पक्षी का नाम चिलमे (रक्त तीतर) तथा राजकीय जानवर का नाम लाल पांडा है।

𝒬. सिक्किम राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल का क्या नाम है?

𝒜. सिक्किम राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम प्रेम सिंह तमांग तथा राज्यपाल का नाम गंगा प्रसाद है।

𝒬. सिक्किम राज्य के राजकीय फूल तथा पेड़ का क्या नाम है?

𝒜. सिक्किम राज्य के राजकीय फूल का नाम येरूम लेयी तथा पेड़ का नाम बुरांस या बुरुंश है।

RELATED POSTS

LATEST POSTS

POPULAR POSTS

सिक्किम पूर्वोत्तर परिषद में कब शामिल हुआ?

सिक्किम राज्य को दिनांक 23 दिसम्बर, 2002 में अधिसूचित पूर्वोत्तर परिषद (संशोधन) अधिनियम, 2002 के तहत पूर्वोत्तर परिषद में भी शामिल किया गया है।

पूर्वोत्तर परिषद का गठन कब किया गया?

1971

उत्तर पूर्व में कौन कौन से राज्य आते हैं?

पूर्वोत्तर भारत से आशय भारत के सर्वाधिक पूर्वी क्षेत्रों से है जिसमें कुल आठ भारतीय राज्य - असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैण्ड, और सिक्किम शामिल हैं

पूर्वोत्तर में सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी सीमा उत्तर और उत्तर पूर्व में चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से, पूर्व में भूटान से, पश्चिम में नेपाल से और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से लगती है। सिक्किम न केवल सबसे छोटा है बल्कि भारतीय राज्यों में सबसे कम आबादी वाला भी है।