खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?
खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?
खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। आज हम इस लेख के माध्यम से विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास एवं सामाजिक विकास, मानव अधिकार, विश्व शांति के लिए कार्य करने वाली काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन) के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करने वाले हैं। जिसके अंतर्गत हम संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास, संयुक्त राष्ट्र संघ के संरचना, संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग : महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, प्रन्यास परिषद, सचिवालय के कार्य एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं :-संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास
- संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO: United Nation organisation) इसकी स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 ई. को हुई थी, जिसका उद्देश्य- कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा आर्थिक विकास सामाजिक विकास मानवाधिकार और विश्व शांति के लिए कार्य करना है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ अथवा यूनाइटेड नेशन (UN) का नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र संघ United Nation organization की रूपरेखा का निर्माण करने के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21 अगस्त, 1944 ई. को वाशिंगटन के डंबर्टन ऑक्स भवन में आयोजित किया गया जो 7 अक्टूबर, 1944 ई.वतक चला।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना है या प्रतीक है दो जैतून की वक्राकार शाखाएं जो ऊपर से खुली है और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ(UNO) का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन दीप पर 17 एकड़ जमीन पर उन 40 मंजिल का है जिसके लिए भूमि जॉन डी रॉकफेलर ने दान में दी थी। इस मुख्यालय के अलावा और हम संस्थाएं जेनेवा और कोपनहेगन में भी है।
- UNO का मुख्य कार्यालय 1952 ई. में बनकर तैयार हुआ था यहां इसकी महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर 1952 ई. में आयोजित की गई थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम बैठक 10 जनवरी, 1946 को लंदन में हुआ था।
- सोवियत रूस के क्रीमिया प्रदेश की याल्टा नगर में 4 फरवरी 1944 ई. को ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चित सोवियत राष्ट्रपति स्टालिन तथा अमेरिका राष्ट्रपति रूजवेल्ट का एक शिखर सम्मेलन हुआ जिसमें सुरक्षा परिषद में मतदान प्रणाली पर निर्णय लिया।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थी 26 जून, 1945 ई.वको अधिकार पत्र पर तो केवल 50 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे, बाद में इस पर हस्ताक्षर कर पोलैंड का 51 वां संस्थापक सदस्य देश बना था वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन) के सदस्य देशों की संख्या 193 है ।
नोट :- 11 जुलाई 2011 ई. को दक्षिणी सूडान को 193 वां देश बनाया गया ।
- संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के संविधान चार्टर है जिसमें कुल 111 अनुच्छेद तथा 19 अध्याय हैं।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारी भाषाएं अंग्रेजी एवं फ्रेंच हैं लेकिन इसकी अधिकृत अन्य 6 भाषाएं अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी तथा स्पेनिश है।
इसे भी पढ़ें :-
जानिए नीति आयोग क्या है?
मूल या मौलिक कर्तव्य कौन-कौन है?
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग :
जिसको हम अंतिम पैरा में डिटेल्स में पढ़ेंगे।
- महासभा(general assembly)
- सुरक्षा परिषद(security council)
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद(economic and social council)
- प्रन्यास परिषद(trusteeship)
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय(international Court of Justice)
- सचिवालय(Secretariat)
Trick: आप सब ना महाशुर हैं
शब्द ---- काउंसिल
आ - आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
प - प्रन्यास परिषद
सब - सचिवालय
ना - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
महा - महासभा
सुर - सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र संघ के संरचना
- UNO के कार्यपालिका को सुरक्षा परिषद तथा व्यवस्थापिका को महासभा कहते हैं।
- सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें पांच स्थाई तथा 10 अस्थाई होते हैं। अस्थाई सदस्य का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।
- सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देश अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस एवं रूस है।
- यू एन ओ(UNO) का प्रधान महासचिव होता है प्रथम महासचिव ट्रिग्वेली नार्वे के थे।
- संयुक्त राष्ट्र संघ(यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन) के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाल के हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के स्थापना 3 अप्रैल 1946 ईस्वी को हेग नीदरलैंड में हुई जिसका मुख्यालय हेग नीदरलैंड में है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 है जिनका कार्यकाल 9 वर्षों का होता है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित थी, जो भारत की थी।
- संयुक्त राष्ट्र संघ में सर्वप्रथम हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति अटल बिहारी बाजपेई (भारत) हैं।
- संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट की घोषणा पत्र के अनुच्छेद 17 के अनुसार बजट पर विचार करने एवं उसे अनुमोदित करने की जिम्मेवारी महासभा की है। नियमित बजट महासभा द्वारा हर दूसरे वर्ष अनुमोदित किया जाता है ।
- मई2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में प्रमुख देशों का अंशदान संयुक्त राज्य अमेरिका 22% जापान 19.47%, जर्मनी 8.66%, यूके 6.13%, फ्रांस 6.03%, इटली 4.89%, कनाडा 2.81%, रूस 1.10% तथा भारत 0.341% का योगदान करता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग Organs of United Nations Organization :
संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रमुख रूप से 6 अंगों में बांटा गया है।
1. महासभा(general assembly)
- महासभा के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होते हैं, इसीलिए इसे विश्व का लागू संसद भी कहा गया है।
- महासभा में प्रत्येक देश 5 प्रतिनिधि भेज सकता है परंतु उसका वोट सिर्फ एक ही होता है।
- महासभा का नियमित सत्र हर साल सितंबर माह के तीसरे मंगलवार से शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चलता है।
- प्रत्येक ने में सत्र की शुरुआत पर महासभा एक नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष और महासभा के साथ मुख्य समितियों के अध्यक्षों का चुनाव करती हैं।
- सत्र के अलावा महासभा की सुरक्षा परिषद के आग्रह पर विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं।
- सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश ने देशों की सदस्यता, महासचिव की नियुक्ति, राष्ट्र संघ का बजट पारित करना आदि महासभा के प्रमुख कार्य है।
2. सुरक्षा परिषद(security council)
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है और एक प्रकार से कार्यपालिका है।
- संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना सुरक्षा परिषद की मुख्य जिम्मेदारी है। इसी कारण से इसे दुनिया का पुलिसमैन भी कहा जाता है। इसमें 15 सदस्य होते हैं जिनमें पांच स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य हैं।
3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद(economic and social council)
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों की संख्या 54 है, इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
- यह एक अस्थाई संस्था है, परंतु इसके एक तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पद मुक्त होते हैं परंतु अवकाश ग्रहण करने वाला सदस्य पुनः निर्वाचित हो सकता है।
- परिषद में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक ही प्रतिनिधि होता है इसमें निर्णय साधारण बहुमत से होता है।
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उद्देश्य
- महासभा के सत्ताधिकर में संयुक्त राष्ट्र संघ के आर्थिक एवं सामाजिक कार्य-कलापों लिए उत्तरदाई होना।
- अंतरराष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं शैक्षणिक विषयों का अध्ययन प्रतिवेदन एवं अभिप्रस्ताव प्रस्तुत करना।
- जाति लिंग भाषा और धर्म का भेदभाव किए बिना मानव अधिकारों एवं मौलिक स्वाधीनता के लिए सम्मान भाव की अभिवृद्धि एवं सर्वत्र उनका पालन करना।
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की बैठक के वर्ष में दो बार: अप्रैल न्यूयॉर्क में तथा जुलाई में जिनेवा में कराना।
4. प्रन्यास परिषद(trusteeship council)
- प्रन्यास परिषद का भार ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड अमेरिका और ब्रिटेन को सौंपा गया है।
- रूस चीन एवं प्रांत सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश हैं जिनके शासन में कोई नया क्षेत्र नहीं है।
- प्रन्यास परिषद में वर्तमान में 12 सदस्य हैं जिनमें से चार प्रबंध कर्ता देश की सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के कारण स्थाई सदस्य और 5 निर्वाचित सदस्य हैं।
- नवंबर 1994 ई. में अमेरिका द्वारा प्रकाशित प्रशांत दीप के स्वतंत्र होने के साथ ही पर न्यास परिषद के कार्य लगभग समाप्त हो गए हैं।
5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय(international Court of Justice)
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के स्थापना हेग नीदरलैंड में 3 अप्रैल 1946 ई. को की गई थी ।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की समृद्धि में 5 अध्याय तथा 70 अनुच्छेद हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 रखी गई है इनकी नियुक्ति 9 वर्षों के लिए होती है प्रत्येक 3 वर्ष बाद पांच न्यायाधीश अवकाश ग्रहण करते हैं कोई भी दो न्यायाधीश एक ही देश के नहीं हो सकते हैं।
- न्यायाधीश अपने में से ही एक अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को 3 वर्ष के लिए चुनते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की सरकारी भाषाएं फ्रेंच तथा अंग्रेजी हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय का न्यायालय यानी करवा ही संचालन के लिए न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या 9 है।
6. सचिवालय(Secretariat council)
- सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रशासनिक अंग है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के नित्य प्रतिदिन कार्यों को करने के लिए एक सचिवालय है जिसमें लगभग 10000 कर्मचारी कार्य करते है।
- सचिवालय का सबसे बड़ा अधिकारी महासचिव होता है।
- महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर महासभा द्वारा 5 वर्षों के लिए होती है।
महासचिव के कार्य
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का ध्यान ऐसे विषयों की ओर दिलाता है जिससे उसकी राय में विश्व शांति के भंग होने की आशंका हो या सुरक्षा पर खतरे की संभावना हो।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यों के संबंध में यह वार्षिक तथा पूरक प्रतिवेदन महासभा में प्रस्तुत करता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग कौन कौन से हैं?
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं, जिसमें महासभा, सुरक्षा परिषद, न्यासी परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय एवं सचिवालय हैं।सुरक्षा परिषद में कुल कितने?
सुरक्षा परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 15 है जिनमें पाँच स्थाई सदस्य हैं – चीन, फ़्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका. स्थाई सदस्य देशों के पास वीटो अधिकार के इस्तेमाल करने का विकल्प होता है.सुरक्षा परिषद में कितने प्रकार के सदस्य होते हैं?
सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य हैं-अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, रूस और चीन। सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के पास वीटो का अधिकार होता है। इन देशों की सदस्यता दूसरे विश्वयुद्ध के बाद के शक्ति संतुलन को प्रदर्शित करती है।सुरक्षा परिषद किसका अंग है?
सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख अंग है। चार्टर के अनुच्छेद 23 के अनुसार, इसमें कुल 15 सदस्य हैं जिनमें से 5 स्थाई तथा 10 अस्थाई सदस्य होंगे। 5 स्थाई सदस्यों में चीन, फ्रांस, सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका होंगे।