सूरत कौन से प्रदेश में है - soorat kaun se pradesh mein hai

सूरत
Surat
સુરત
देशप्रान्तज़िलाक्षेत्रफल • कुलऊँचाईजनसंख्या (2011) • कुलभाषा • प्रचलितसमय मण्डलपिनकोडदूरभाष कोडवाहन पंजीकरणलिंगानुपातसाक्षरतावेबसाइट

ऊपर से: तापी नदी दृश्य, वेसू दृश्य, सूरत विमानक्षेत्र, सूरत का दृश्य, साइंस सिटी सूरत, सूरत विमानक्षेत्र

सूरत

गुजरात में स्थिति

निर्देशांक: 21°09′18″N 72°57′40″E / 21.155°N 72.961°Eनिर्देशांक: 21°09′18″N 72°57′40″E / 21.155°N 72.961°E
 
भारत
गुजरात
सूरत ज़िला
474.185 किमी2 (183.084 वर्गमील)
13 मी (43 फीट)
61,76,000
गुजराती
भामस (यूटीसी+5:30)
394 XXX, 395 XXX
91-261
GJ-05, GJ-19, GJ-28
1.27 ♂/♀
86.65%
www.suratmunicipal.gov.in

सूरत (Surat) भारत के गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर है। यह सूरत ज़िले का मुख्यालय भी है। ताप्ती नदी (तापी नदी) सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।[1][2][3]

इतिहास[संपादित करें]

ऐसा समझा जाता है कि आधुनिक सूरत शहर की स्थापना पंद्रहवी सदी के अंतिम वर्षों में हुई। कहा जाता है कि 1516 में एक हिन्दू ब्राह्मण गोपी ने इसे बसाया था। 12वीं से 15वीं शताब्दी तक यह शहर मुस्लिम शासकों, पुर्तग़ालियों, मुग़लों और मराठों के आक्रमणों का शिकार हुआ। 1514 में पुर्तग़ाली यात्री दुआरते बारबोसा ने सूरत का वर्णन एक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में किया था। 18वीं शताब्दी में धीरे-धीरे सूरत का पतन होने लगा था। उस समय अंग्रेज़ और डच, दोनों ने सूरत पर नियंत्रण का दावा किया, लेकिन 1800 में अंग्रेज़ों का इस पर अधिकार हो गया।

भौगोलिक स्थिति[संपादित करें]

सूरत भारत के पश्चिम में स्थित है और इसके निर्देशांक 21.17º उ. एवं 72.83º पु. है।

जलवायु[संपादित करें]

सूरत के जलवायु आँकड़ें माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) औसत उच्च तापमान °C (°F) दैनिक माध्य तापमान °C (°F) औसत निम्न तापमान °C (°F) निम्नतम अंकित तापमान °C (°F)
38.2
(100.8)
39.8
(103.6)
43.2
(109.8)
44.0
(111.2)
44.4
(111.9)
41.6
(106.9)
37.1
(98.8)
36.4
(97.5)
41.0
(105.8)
41.4
(106.5)
42.0
(107.6)
39.7
(103.5)
44.4
(111.9)
30.5
(86.9)
32.3
(90.1)
35.6
(96.1)
36.8
(98.2)
35.8
(96.4)
33.9
(93)
31.2
(88.2)
30.8
(87.4)
32.2
(90)
35.1
(95.2)
34.1
(93.4)
31.7
(89.1)
33.3
(91.9)
22.8
(73)
24.7
(76.5)
28.2
(82.8)
30.4
(86.7)
31.5
(88.7)
30.6
(87.1)
28.7
(83.7)
28.2
(82.8)
28.8
(83.8)
29.3
(84.7)
26.9
(80.4)
24.1
(75.4)
27.8
(82)
15.1
(59.2)
17.0
(62.6)
20.7
(69.3)
24.1
(75.4)
27.2
(81)
27.3
(81.1)
26.1
(79)
25.6
(78.1)
25.4
(77.7)
23.4
(74.1)
19.7
(67.5)
16.5
(61.7)
22.3
(72.1)
8.0
(46.4)
7.6
(45.7)
11.1
(52)
17.7
(63.9)
20.6
(69.1)
14.9
(58.8)
20.4
(68.7)
21.0
(69.8)
22.2
(72)
15.5
(59.9)
8.6
(47.5)
9.2
(48.6)
7.6
(45.7)
स्रोत: सूरत का मौसम

यातायात और परिवहन[संपादित करें]

यह सड़क, रेल और हवाई मार्गों से जुड़ा हुआ है। सुरत शहर में एक नई तरह की परिवहन सेवा शुरू की गई है , जिसे BRTS कहते हैं। ‌

कृषि और खनिज[संपादित करें]

आसपास के इलाके में खेती होती है। कपास, बाजरा, दलहन और चावल यहाँ की मुख्य पैदावार हैं। वस्त्रोद्योग सूरत शहर में ही केंद्रित है। 1990 में गन्ना, अंगूर और केले जैसे नकदी फ़सलो की खेती की शुरुआत की गई।

उद्योग और व्यापार[संपादित करें]

पुर्तग़ालियों द्वारा (1512 एवं 1530) सूरत को जला दिए जाने के बाद यह एक बड़ा विक्रय केंद्र बना, जहाँ से कपड़े और सोने का निर्यात होता था। वस्त्रोद्योग और जहाज़ निर्माण यहाँ के मुख्य उद्योग थे। अंग्रेज़ों ने 1612 में पहली बार अपनी व्यापारिक चौकी यहीं पर स्थापित की थी। यहाँ के सूती, रेशमी, किमख़्वाब (जरीदार कपड़ा) के वस्त्र तथा सोने व चाँदी की वस्तुएं प्रसिद्ध हैं। सूरत के हीरे पर पॉलिश के उद्योग ने प्रवासी मज़दूरों कों अपनी और आकर्षित किया है। वर्तमान में सूरत शहर देश में वस्त्र निर्माण में प्रथम स्थान पर है। यहाँ पर हर प्रकार के वस्त्रों साड़ी, ड्रेस मैटेरियल और सभी प्रकार के रेडीमेड वस्त्रों का भी वृहत् पैमाने पर उत्पादन होता है। यहाँ पर भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग निवास करते है।इसी कारण यह "लघु भारत"के नाम से भी जाना जाता है।

जनसंख्या[संपादित करें]

19वीं शताब्दी के मध्य में सूरत एक गतिहीन नगर था, जिसकी आबादी 80,000 थी, लेकिन भारतीय रेलवे की शुरुआत के साथ सूरत फिर से समृद्ध होने लगा। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर की जनसंख्या 44,67,797 है। सूरत ज़िले की कुल जनसंख्या 49,96,391 है।

जलवायु[संपादित करें]

ज़िले से औसत वार्षिक वर्षा 1,071 मिमी है।

प्रसिद्ध लोग[संपादित करें]

  • प्राची देसाई, बॉलीवुड अभिनेत्री
  • संजीव कुमार, फिल्म अभिनेता
  • हार्दिक पंड्या, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर
  • यश शाह, वर्ल्ड मोस्ट फ्लेक्सिबल मैन

सूरत के समाचार पत्र[संपादित करें]

  • दिव्य भास्कर
  • गुजरात समाचार
  • संदेश
  • राजस्थान पत्रिका
  • द टाइम्स ऑफ़ इंडिया
  • गुजरातमित्र
  • लोकतेज

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • ताप्ती नदी
  • सूरत ज़िला

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068
  2. "Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681
  3. "India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702

सूरत कौन से राज्य में स्थित है?

सूरत (Surat) भारत के गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर है। यह सूरत ज़िले का मुख्यालय भी है। ताप्ती नदी (तापी नदी) सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

सूरत जिले में कितने गांव हैं?

सूरत शहर की सीमा अब सचिन तक:27 गांव और 2 नगरपालिका शहर में शामिल, 147 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 1.76 लाख जनसंख्या भी बढ़ी सूरत शहर का परिसीमन हो गया है।

सूरत का पुराना नाम क्या है?

सूरत भारत के गुजरात राज्य में स्थित देश का प्रमुख बंदरगाह शहर है जो किसी समय सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था।

सूरत कितना बड़ा है?

474.2 km²सूरत / क्षेत्रफलnull

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग