शनिवार को शनि देव की पूजा कैसे करनी चाहिए? - shanivaar ko shani dev kee pooja kaise karanee chaahie?

शनिदेव को न्‍याय का देवता माना जाता है। मान्‍यता है कि व्‍यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शनिदेव फल देते हैं। यदि व्‍यक्ति शुभ कर्म करता है तो उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है अन्‍यथा उसे तमाम तरह के कष्‍ट भोगने पड़ते हैं। यही वजह है कि लोग शनि देव की उपासना से डरते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सही विधि से शनि देव की पूजा की जाए तो वह अतिशीघ्र प्रसन्‍न होते हैं और शुभ फल देते हैं।

शनिवार को शनि देव की पूजा कैसे करनी चाहिए? - shanivaar ko shani dev kee pooja kaise karanee chaahie?

मंत्रोंच्‍चार से होते हैं शनि प्रसन्‍न

यदि कोई व्‍यक्ति बार-बार दुर्घटना का शिकार हो रहा हो तो उसे शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए मंत्रोच्‍चारण करना चाहिए। इसके लिए शनिवार को ‘ऊं शं अभयहस्‍ताय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही शनि देव को प्रार्थना करनी चाहिए कि वह सभी दोषों को माफ करके प्रसन्‍न हों और अपनी कृपादृष्टि हमेशा ही बनाए रखें।

ये संकेत बनाते हैं कार्य में सफलता का योग, शकुनशास्‍त्र में मिलता है उल्‍लेख

शनिवार को शनि देव की पूजा कैसे करनी चाहिए? - shanivaar ko shani dev kee pooja kaise karanee chaahie?

सरसों के तेल का दीपक

अगर आपकी नौकरी में तमाम तरह की समस्‍याएं आ रही हों तो शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। ध्‍यान रखें कि दीपक के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करें। दीपकों की संख्‍या 9 होनी चाहिए। ऐसा 9 शनिवार तक करें। साथ ही शनि देव से प्रार्थना करें कि वह आपको नौकरी में उन्‍नति दें।

कुंडली में ये ग्रह योग होते हैं बेहद अशुभ, होती हैं ऐसी परेशानियां

शनिवार को शनि देव की पूजा कैसे करनी चाहिए? - shanivaar ko shani dev kee pooja kaise karanee chaahie?

निराश्रितों और दिव्‍यांगों को दान करें

शनि देव निराश्रितों और दिव्‍यांगो को दान करने से अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं। इसलिए किसी भी तरह की समस्‍या के निदान के लिए प्रत्‍येक शनिवार को निराश्रितों और दिव्‍यांगों को जरूरी वस्‍तुओं का दान करें। इसके बाद शनि देव से अपने कष्‍टों को समाप्‍त करने की प्रार्थना करें।

हस्‍तरेखा : शनि हर बार अशुभ नहीं, शनि की दशा से जानें व्‍यवहार और रोजगार की दिशा

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

शनिवार को शनि देव की पूजा कैसे करते हैं?

शनि देव पूजा- विधि....
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।.
स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।.
इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें।.
शनि देव को पुष्प अर्पित करें।.
शनि देव को भोग लगाएं।.
शनि देव की आरती करें।.
शनि चालीसा का पाठ करें।.
शनि देव के मंत्रों का जप करें।.

शनिवार को शनि मंदिर में क्या चढ़ाना चाहिए?

शनिदेव में इस तरह चढ़ाएं सरसों का तेल क्योंकि यह शनिदेव का दिन है। शनिवार के दिन किसी भी समय शनि के मंदिर में जाकर तेल जढ़ा सकते हैं। तेल चढ़ाते समय ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करते रहें। शनि देव को सरसों के तेल में काले तिल,काली उड़द दाल चढ़ा सकते हैं।

शनिदेव की पूजा कितने बजे करनी चाहिए?

प्रातः काल सुबह 7:00 बजे से ही सर्वार्थ सिद्धि योग होने के कारण सुबह-सुबह किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करके या घर पर ही गंगाजल डालकर स्नान करके शनिदेव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होगा. इस दिन शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. शनि देव को काला रंग अत्यधिक प्रिय है.

शनिवार को कौन सा टोटका करें?

शनिवार की शाम को करें ये खास टोटके इसलिए शनिवार के दिन कंडे या अंगारे पर रख कर लोबान जलाएं और पूरे घर में घूमा दें। शनिवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न हो जाते हैं।