श्रीलंका की नई राजधानी कब बनी - shreelanka kee naee raajadhaanee kab banee

Dark Mode

श्रीलंका की राजधानी कहां है? अगर आप केवल कोलंबो सोच रहे हैं तो गलत है जवाब… इसकी कहानी सदियों पुरानी है

दरअसल, 14वीं शताब्दी में श्रीलंका में सिंहली साम्राज्य के शासनकाल के दौरान श्रीजयवर्धनापुरा कोटे शहर ही देश की राजधानी था. करीब 200 साल तक यह राजधानी ही रहा.

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Jul 13, 2022, 11:59 AM IST

श्रीलंका इस समय बुरे आर्थिक संकट से गुजरने और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से चर्चा में है. यहां का शहर कोलंबो, विरोध प्रदर्शन से लेकर तमाम राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. कोलंबो, वह शहर है, जिसे हम श्रीलंका की राजधानी के तौर पर जानते हैं. लेकिन क्या यह पूरा सच है? मतलब अगर आपसे पूछा जाए कि श्रीलंका की राजधानी कहां है तो आपका जवाब क्या होगा? निश्चित तौर पर आप कोलंबो का नाम लेंगे! लेकिन रुकिए, यह पूरा सच नहीं है. क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं.

1 / 5

दरअसल, श्रीलंका उन कुछ देशों में से शामिल है, जिनकी दो राजधानियां हैं. श्रीलंका में भी दो शहरों को राजधानी का दर्जा प्राप्त है. एक राजधानी है, कोलंबो (Colombo) और दूसरी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे(Sri Jayawardenepura Kotte). श्रीजयवर्धनापुरा कोटे श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी है तथा कोलंबो श्रीलंका की व्यापारिक राजधानी है. दोनों ही शहरों का राजनीतिक और व्यापारिक महत्व रहा है. इसलिए दोनों ही शहरों को राजधानी होने का गौरव प्राप्त है.

2 / 5

आपको जो बात नई लग रही है, वह कहानी सदियों पुरानी है. दरअसल, 14वीं शताब्दी में श्रीलंका में सिंहली साम्राज्य के शासनकाल के दौरान श्रीजयवर्धनापुरा कोटे शहर ही देश की राजधानी था. करीब 200 साल तक यह राजधानी ही रहा. फिर 16वीं शताब्दी में पु​र्तगाली आए और यहां ​अ​पना शासन जमा लिया. सिंहली साम्राज्य की ओर से विरोध और आक्रमण किया जाता रहा. ऐसे में पुर्तगाली अपना व्यापार नहीं बढ़ा पा रहे थे. सो उन्होंने राजधानी बदलकर कोलंबो कर लिया.

3 / 5

श्रीजयवर्धनापुरा कोटे को बदलकर राजधानी कोलंबो करने के पीछे की एक बड़ी वजह ये भी थी कि ऐतिहासिक तौर पर व्यापार की दृष्टि से कोलंबो का दबदबा ज्यादा था. खपुर्तगालियों के बाद 1796 के आसपास श्रीलंका पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा जमा लिया. ब्रिटिश सरकार ने भी कोलंबो को ही राजधानी के तौर पर बरकरार रखा. 1948 में ब्रिटिश यहां से गए और श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र बना. इसकी राजधानी तब भी नहीं बदली गई.

4 / 5

यानी पुर्तगालियों के शासन से लेकर वर्ष 1978 तक कोलंबो को ही श्रीलंका कीक राजधानी होने का दर्जा प्राप्त था. लेकिन वर्ष 1978 में तत्कालीन राष्ट्रपति जेआर जयावर्धने के शासनकाल में श्रीलंकाई सरकार ने अपनी राजधानी बदलने की घोषणा की और फिर श्रीजयवर्धनापुरा कोटे को श्रीलंका की राजधानी घोषित कर दिया गया. 1982 में इस शहर का नवनिर्माण शुरू हुआ. हालांकि व्यापारिक इतिहास समृद्ध होने के चलते कोलंबो का महत्व बना रहा. और इस तरह श्रीलंका को दो राजधानी हुई. व्यापारिक राजधानी, कोलंबो और प्रशासनिक राजधानी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे.

5 / 5

  • इस रशियन राइफल से हुआ मूसेवाला का मर्डर

  • गर्मी से राहत दिलाएंगे एयर कंडीशनर कपड़े

  • ये है वो पौधा जिसके नाम पर प्रियंका ने रखा बेटी का नाम

  • मेंटल हेल्थ से जुड़ी है रीढ़ की हड्डी की चोट

Most Read Stories

श्रीलंका का पूरा नाम क्या है?

1972 तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।

श्रीलंका की पहली राजधानी कौन सी है?

श्रीलंकन राष्ट्र की पहली राजधानी कौन सी थी? Solution : प्राचीन श्रीलंका की पहली राजधानी अनुराधापुरा थी। प्राचीन समय में यह अनुराधापुरा साम्राज्य के नाम से जानी जाती थी। 1972 तक श्रीलंका का नाम सिलोन था।

भारत को श्रीलंका से अलग कौन करता है?

पाक जलडमरूमध्य (अंग्रेजी: Palk Strait), भारत के राज्य तमिलनाडु और द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित एक जलसंयोगी है। यह बंगाल की खाड़ी को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी के साथ को जोड़ता है। इस जलडमरूमध्य की चौड़ाई 53-80 किमी (33-50 मील) है।

श्री लंका में कितने राज्य हैं?

श्रीलंका में कुल 9 राज्य हैं जिन्हें आमतौर पर पूरे देश में प्रांतों के रूप में जाना जाता है, जिनके नाम नीचे दिए गए हैं

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग