शिशु को कौन सा दूध पिलाना चाहिए? - shishu ko kaun sa doodh pilaana chaahie?

बच्चों को जरूरी पोषण प्रदान करने और उनके बेहतर विकास के लिए दूध पिलाना बहुत जरूरी होता है। जब नवजात शिशुओं को दूध पिलाने की बात आती है तो शिशु के लिए मां का दूध सबसे बेस्ट माना जाता है। जब बच्चा 6 महीने से ज्यादा का हो जाता है तो अक्सर लोग बच्चों को फार्मूला मिल्क या बोटल वाला दूध पिलाना शुरू कर देते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि बच्चे के लिए बोटल वाला दूध या फार्मूला मिल्क अधिक फायदेमंद है या बच्चे को स्तनपान कराना? अगर आप भी इस सवाल का जवा ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस लेख में हम जानेंगे स्तनपान या फार्मूला मिल्क में बच्चे  के लिए दूध का कौन सा ज्यादा बेहतर विकल्प है (Breast milk Or Formula milk For Babies Which Is Better In Hindi)।

ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) कैसे फायदेमंद है?

मां के दूध बच्चे के लिए सबसे स्वस्थ और सुरक्षित होता है। यह सीधे तौर पर मां के साथ जुड़ा होता है। मां का खानपान और लाइफस्टाइल जितना अच्छा होता है स्तनों में दूध उतनी ही जल्दी बनता है और गुणवत्ता भी अच्छी होती है। स्तनपान कराने का एक बड़ा फायदा यह है कि इसे पचाना बच्चे के लिए बहुत आसान होता है। साथ ही यह बच्चे की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहतु फायदेमंद होता है। यह गुण अन्य किसी दूध में नहीं मिलते हैं। स्तनपान कराने से मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव के विकास में भी मदद करता है।

इसे भी पढें: क्या है बच्चों में तेजी से फैल रही बीमारी टोमैटो फ्लू? जानें इसके लक्षण और बचाव के टिप्स

फॉर्मूला मिल्क (Formula Milk) कैसे फायदेमंद है?

बोटल वाला दूध या फॉर्मूला मिल्क एक तरह का आर्टिफिशियल दूध होता है। जिसमें कई केमिकल और इंग्रीडिएंड्स डाले जाते हैं। वर्तमान समय में फार्मूला मिल्क का चलन काफी बढ़ गया है। इन दिनों ज्यादातर महिलाएं बच्चे को फार्मूला मिल्क पिलाने का विकल्प चुन रही हैं। क्योंकि यह आसानी से मिल जाता है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। लेकिन इसमें मां के दूध जितने पौषक तत्व नहीं होते हैं और न ही बच्चे के लिए इसे पचा पाना आसान होता है।

स्तनपान या फार्मूला मिल्क, बच्चे के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद (Breast milk Or Formula milk For Babies Which Is Better In Hindi)

जब छोटे बच्चे की बात आती है तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध ही सबसे बेस्ट है। लेकिन जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है तो आप उसे फार्मूला मिल्क भी पिला सकते हैं। लेकिन फार्मूला मिल्क को आप रोजाना शिशु को नहीं पिला सकते हैं, इसे बच्चों को कभी-कभार  पिलाना ही सही है। भले ही फार्मूला मिल्क में भी बहुत पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन यह बच्चे के लिए मां के दूध से बेहतर नहीं हो सकता है।

इसे भी पढें: क्या नहलाने के बाद शिशु को बुखार आ जाता है? जानें इसके 5 कारण और बचाव के उपाय

यह भी ध्यान रखें

6 महीने से कम उम्र के बच्चे को फार्मूला मिल्क पिलाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो गया है और आप उसे किसी कारण से स्तनपान कराने में असमर्थ हैं तो इस स्थिति में बच्चे को फार्मूला मिल्क पिलाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि आपका डॉक्टर बच्चे की स्थिति के अनुसार आपको फार्मूला मिल्क की सही मात्रा निर्धारित करने और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बेहतर तरीके से बता सकता है। लेकिन जितना हो सके बच्चे को मां का दूध पिलाने की ही कोशिश करें। सिर्फ कभी-कभार ही बच्चे को फार्मूला मिल्क पिलाएं।

All Image Source: Freepik.com

भूलकर भी बच्चों को न पिलाए इस जानवर का दूध, जानें बच्चे के लिए किसका दूध है ज्यादा फायदेमंद?

फूड डेस्क : बच्चों के लिए दूध कितना जरुरी होता है ये हम सब जानते हैं पर उनके शरीर को कितने दूध की जरुरत है इसे लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। बच्चों को गाय को दूध दें, भैंस का दूध या फार्मूला मिल्क? इसे लेकर भी कई तरह के सवाल मन में उठते हैं। अगर आपके मन को भी यही सवाल परेशान करता है तो अब परेशान होना छोड़ दीजिए। आज हम आपको बताते हैं कि बच्चे की ग्रोथ और हेल्थ के लिए कौन सा दूध सबसे बेहतर है और किस उम्र में कितनी मात्रा में दूध पीना चाहिए।

कैल्शियम और हड्डियों की मजबूती के लिए दूध जरूरी है। एक ग्लास फुल क्रीम दूध में 146 कैलरी, 8 ग्राम फैट होता है । वहीं टोंड दूध में 102 कैलरी और 2 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। स्किम्ड मिल्क में 83 कैलरी होती है, इसमें फैट नहीं होता।

डॉक्टर्स का मानना हैं कि छोटे बच्चों के लिए गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा फायदेमंद पाउडर मिल्क होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय या भैंस के दूध में मिलावट की जा सकती है। लेकिन यदि आप अपने सामने गाय या भैंस का दूध निकलवाकर लाते हैं तो आप बच्चे को यह दूध पीला सकते हैं।

बच्चों के लिए कहा जाता है कि गाय का दूध ज्यादा बेहतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भैंस के दूध में गाय के दूध के मुकाबले ज्‍यादा फैट होता है। यहां तक की कई लोग नवजात बच्चों को बकरी का दूध देते है, जो गलत है। छोटे बच्चों का मां का दूध या फिर फॉर्मूला मिल्क ही देना चाहिए।

0 से 1 साल
इस उम्र के बच्चों को गाय, भैंस या पैकेट का दूध नहीं देना चाहिए। इनके लिए मां का दूध सबसे अच्छा होता है। किसी वजह से मां फीड नहीं करा सकती तो बच्चों को फॉर्मूला मिल्क दे सकते हैं। 0-6 महीने तक के बच्चे को 600 मिली दूध रोजाना देना चाहिए। वहीं 6 महीने से 1 साल के बच्चे को एक से सवा लीटर रोजाना दूध पिलाना चाहिए। 

1 से 2 साल
इस उम्र में बच्चों के ब्रेन का विकास होता हैं। इस दौरान बच्चों को ज्यादा फैट वाली डाइट की जरूरत होती है, इसलिए फुल क्रीम मिल्क देना चाहिए। इनके लिए दिन में 3-4 कप दूध जरूरी है।

2 से 3 साल
2 से 3 साल के बच्चों को रोजाना दो से तीन कप दूध देना चाहिए। इस दौरान बच्चों को खाने के लिए दूध से बनी चीजें देनी चाहिए।

4 से 8 साल
इस उम्र के बच्चों को ढाई से तीन कप दूध देना चाहिए। साथ ही दूध से बनी चीज जैसे- पनीर, दही रोजाना देना जरूरी है।

9 साल से ज्यादा
9 साल से बड़े बच्चों को रोजाना करीब तीन से चार कप दूध या दूध से बने हुए उत्पाद जैसे- दही, पनीर आदि देना चाहिए। इस उम्र के बच्चों को करीब 3000 कैलरी की जरूरत होती है। 

बच्चे के लिए सबसे अच्छा दूध कौन सा है?

बच्चों के लिए कहा जाता है कि गाय का दूध ज्यादा बेहतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भैंस के दूध में गाय के दूध के मुकाबले ज्‍यादा फैट होता है। गाय के 100 मिली दूध में करीब 65-70 कैलरी होती है, जोकि मां के दूध जितनी ही है। इसके अलावा गाय के दूध में फैट भी कम होता है।

1 महीने के बच्चे को कौन सा दूध देना चाहिए?

0 से 1 साल इस उम्र के बच्चों को गाय, भैंस या पैकेट का दूध नहीं देना चाहिए. इनके लिए मां का दूध सबसे बेहतर होता है. एक से दो साल के बच्चों के दिमागी विकास को बेहतर बनाने के लिए उन्हें ज्‍यादा फैट वाली डाइट की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें फुल क्रीम मिल्क देना चाहिए.

क्या 3 महीने के बच्चे को गाय का दूध पिला सकते हैं?

शिशु जब छह माह का हो जाए, तो उसका खाना बनाने के लिए आप थोड़ी मात्रा में गाय का दूध इस्तेमाल कर सकती हैं। दही, पनीर और हल्की चीज़ भी छह महीने के बाद से शिशु को दी जा सकती हैं। मगर, गाय का दूध मुख्य पेय के तौर पर देने से एक साल का होने से पहले उसे जरुरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

क्या नवजात शिशु के लिए गाय का दूध अच्छा है?

जब तक कि बच्‍चा एक साल यानी 12 महीने का नहीं हो जाता, तब तक उसे गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्‍स के अनुसार 12 महीने से कम उम्र के बच्‍चे गाय के दूध को ब्रेस्‍ट मिल्‍क और फॉर्मूला मिल्‍क की तरह पचा नहीं पाते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग