तुला राशि वालों का समय कब तक खराब चलेगा? - tula raashi vaalon ka samay kab tak kharaab chalega?

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) को लिखते हुए हमने यह पूरा प्रयत्न किया है, कि आपको यह पूरी तरह से पता चले कि वर्ष 2023 के दौरान तुला राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार की संभावनाओं का योग बनेगा। इसलिए यदि आपका जन्म तुला राशि के अंतर्गत हुआ है, तो आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों, में आपको इस वर्ष 2023 में किस तरीके के परिणाम मिलने वाले हैं। इस बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई है। यदि आप जानना चाहते हैं कि, वर्ष 2023 में आपका प्रेम जीवन कौन सी करवट बैठेगा? विवाहित होकर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में किस तरीके के बदलाव आएंगे? कब आप की खटपट होगी और कब अपने जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा?आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं या महत्वाकांक्षी हैं ?क्या अपने परिवार को लेकर नए वर्ष के लिए कुछ नई योजनाएं बनाई हैं? वर्ष 2023 आपकी जॉब में, आपके बिजनेस में यानि कि आपके करियर में किस तरीके के बदलाव लेकर आएग? यह सभी जानकारी आप इस राशिफल में प्राप्त कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात कि इस वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है? कब-कब आपको परेशानियां हो सकती हैं? इसलिए आपको जानना आवश्यक है कि वर्ष 2023 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कैसा रहेगा? इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है। आप क्या इस वर्ष कोई संपत्ति या कोई वाहन खरीद सकते हैं?आपके जीवन में कब लाभ और कब हानि की स्थिति बनेगी? वित्तीय स्थिति कैसी रहने वाली है?सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में इस तुला राशिफल 2023 में बताया गया है, साथ ही यह ध्यान रखा गया है कि आपको एक ऐसा खाका तैयार करके प्रदान किया जाए कि आप अपनी भविष्य की योजनाओं को आने वाली चुनौतियां और खुशखबरियों के अनुसार निर्मित कर सकें। इसलिए इन सभी क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण भविष्यवाणी आपको इस आर्टिकल में प्रधान की जा रही है। तुला राशि का वर्ष 2023 में ध्यान रखकर यह विशेष तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) एस्ट्रोसेज के जाने-माने ज्योतिषी डॉ मृगांक के द्वारा वैदिक ज्योतिष की ग्रह गणनाओं के आधार पर लिखा गया है। इसमें वर्ष 2023 के दौरान होने वाले प्रमुख ग्रहों के गोचर, उनकी चाल तथा नक्षत्र आदि की स्थितियों को ध्यान में रखकर ही यह फल कथन तैयार किया गया है। तो अब आपका ज्यादा समय नहीं लेकर आपको यह बताते हैं कि वर्ष 2023 तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए कैसा रहेगा? और साथी यह भी बताते हैं कि वर्ष 2023 का तुला का वार्षिक राशिफल आपके जीवन में क्या खास लेकर आ रहा है।

Show

तुला राशि वालों का समय कब तक खराब चलेगा? - tula raashi vaalon ka samay kab tak kharaab chalega?

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इसमें आपको जानकारी मिलेगी कि वर्ष 2023 में तुला राशि जातकों को अनुकूल या प्रतिकूल किस तरह के परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। विस्तृत भविष्यवाणी पढ़ने के लिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) की मदद से आप अपने करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक जीवन आदि में आने वाले सभी बदलावों को पहले ही जान सकेंगे। इसमें आपके जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियों के साथ-साथ अचूक उपाय भी शामिल हैं, जो ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या-क्या लेकर आने वाला है।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए योगकारक ग्रह श्री शनिदेव जी महाराज आपके चतुर्थ भाव में वर्ष की शुरुआत में विराजमान रहेंगे। लेकिन 17 जनवरी 2023 को आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, और यहां से आपके जीवन में बड़े बदलाव लेकर आने में आपकी मदद करेंगे। इसके साथ ही जब शनि का गोचर जनवरी में हो जाएगा तो आपकी ढैया भी समाप्त हो जाएगी।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- राशिफल 2023

देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में आप के छठे भाव में मीन राशि में विराजमान रहेंगे। यह समय आपके जीवन में थोड़ी परेशानियां लेकर आ रहा होगा. क्योंकि इस वजह से आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने के भी योग बनेंगे और कुछ समस्याएं आएंगी। आप सही निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे, लेकिन 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। यहां गुरु का गोचर आपको जीवन में अनेक प्रकार की सफलताएं प्रदान करेगा। आप के मान सम्मान में तो बढ़ोतरी होगी ही, व्यापार में भी उन्नति होने के योग बनेंगे। जीवनसाथी से अनबन होने में भी अब कमी आएगी और आप अच्छे निर्णय लेकर अपने जीवन में तरक्की प्राप्त कर पाएंगे। जो कुछ गुरुजनों या पिता समान लोगों से कहासुनी या मतभेद चल रहे थे, वह भी दूर हो जाएंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में भी कमी आएगी। बृहस्पति महाराज राहु के साथ युति करेंगे और मई में गुरु - चांडाल दोष का प्रभाव सप्तम भाव पर रहेंगे।जो व्यापार और दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव दे सकते हैं लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्थितियां बदलेंगी।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार 30 अक्टूबर 2023 को राहु का गोचर मीन राशि में आपकी छठे भाव में होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल होगा। इस गोचर के दौरान आपको अपने विरोधियों पर विजय मिलेगी। वे चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आप के शत्रुओं का दमन होगा। कोर्ट और कचहरी में यदि कोई केस चल रहा है, तो उसमें आपको विजय मिलेगी। इसके साथ ही एक खास बात और कि इस गोचर काल में आपके विदेश यात्रा की योग भी बनेंगे।

केवल इतना ही नहीं, अन्य सभी महत्वपूर्ण ग्रहों जैसे कि सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र, चंद्र, आदि भी वर्ष 2023 में अपनी गति परिवर्तन करते हुए अलग-अलग राशियों में भ्रमण करेंगे। उनके गोचर से आपके जीवन पर अनेक तरह के शुभाशुभ प्रभाव पड़ेंगे, तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको अच्छे और बुरे दोनों तरीके के परिणाम प्राप्त होंगे। यह सभी प्रभाव कब, कहां, कैसे प्राप्त हो सकते हैं, इस बारे में मुख्य जानकारी आपको इस आर्टिकल पर जानने को मिल सकती है।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार तुला राशि के जातकों के जीवन का वर्ष 2023 एक ऐसा साल साबित होगा कि, जब आप अपनी चुनौतियों से ग्रसित होकर थोड़ा परेशान महसूस कर रहे होंगे। शारीरिक समस्याएं भी रही होंगी। मानसिक तनाव भी रहेगा लेकिन इन सब चुनौतियों को दरकिनार करते हुए वर्ष के मध्य से आप अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे और जीवन में अनेक तरीके के महत्वपूर्ण बदलाव महसूस करेंगे। आपको अपनी चुनौतियों में विजय मिलेगी। चाहे वह आपके स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हों या आपके विरुद्ध कोई मुकदमा चल रहा हो, सभी जगह पर आपकी विजय होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। एक से ज्यादा आमदनी के साधन और पक्का साधन आपको प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। नौकरी में वर्ष की शुरुआत में ही बदलाव आ सकता है। इस प्रकार जीवन में अनेक प्रकार की संभावनाएं वर्ष 2023 में आपको प्राप्त होंगी और ग्रहों का राशि गोचर आपको अनेक प्रकार के परिणाम प्रदान करेगा।

जनवरी का महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव तो रहेंगे लेकिन आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे। नौकरी में बदलाव भी संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। घरवालों का बर्ताव आपको खुशी देगा। आपके आसपास का माहौल बड़ा रोमांटिक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी खुशी भरे पलों की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार फरवरी का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। अच्छे खान-पान पर ध्यान ना देने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। यदि ध्यान नहीं दिया तो मधुमेह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

मार्च के महीने में दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपसी आकर्षण और रोमांस के योग बनेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्चों में कमी आएगी और आमदनी स्थिर होने लगेगी।

अप्रैल का महीना बहुत ज्यादा खर्च कराएगा। गुप्त रूप से आप अपने सुखों की प्राप्ति के लिए खर्च करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इसके साथ ही उत्तम धन लाभ के योग भी बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है, किसी तरह की पैतृक संपत्ति या विरासत मिलने की भी संभावना रहेगी। वाहन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।

मई के महीने में अचानक से भाग्य आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होने लगेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास लौट आएगा, पूरे मनोबल के साथ आप काम करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे और आप लंबी ट्रैवलिंग करेंगे। कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं और परिवार के साथ टाइम बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

तुला राशि के वार्षिक राशि फल 2023 के अनुसार जून के महीने में करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। अचानक से आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिनके बारे में अपने विचार ना किया हो। लेकिन आप उन चुनौतियों से निकल जाएंगे, पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। घर परिवार की सुख शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में कोई नया वाहन आ सकता है।

तुला राशिफल 2023 यह संकेत देता है कि जुलाई का महीना आपके लिए बहुत बढ़िया महीना साबित होगा। इस महीने में उत्तम आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आप जहां भी हाथ डालेंगे, वहीं से आपके हाथ में धन आने के योग बनेंगे। यह समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति का समय भी होगा। आप जो चाहेंगे, वह कर पाएंगे। आप के प्रेम संबंध में उत्तम रोमांस होगा और आपका रिश्ता परिपक्व होगा।

अगस्त का महीना आमदनी में कुछ गिरावट लेकर आ सकता है। आपको अपने काम में बहुत ज्यादा बारीकी से और ध्यान देकर काम करने की जरूरत पड़ेगी। यदि नौकरी करते हैं तो इस दौरान अपने काम पर पूरा ध्यान रखें क्योंकि काम में एक गड़बड़ी भी आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। यह समय थोड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार सितंबर के महीने में आपको कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा। घर परिवार में चल रही जिम्मेदारियों को निभाने पर आपका ज्यादा फोकस रहेगा और यह बहुत आवश्यक भी होगा क्योंकि घर परिवार को आपकी जरूरत पड़ेगी। आवश्यक घरेलू खर्च भी होंगे और कार्यक्षेत्र में मेहनत और काम का दबाव रह सकता है।

अक्टूबर का महीना फिर एक बार आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लौटाने वाला साबित होगा। आपकी आमदनी अच्छी बढ़ेगी। आप दिनों दिन तरक्की करेंगे और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इसी के साथ आपका आत्मविश्वास लौटेगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शादी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का नाम रोशन होगा और विवाहित लोगों को संतान का सुख मिल सकता है।

नवंबर के महीने में आप यदि अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाए तो आर्थिक स्थिति में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। आपके खर्च अचानक से बढ़ेंगे। आप जीवन का उत्तम आनंद लेंगे और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए दोनों हाथों से पैसा खर्च करेंगे। यहां आपको अपने धन खर्च पर ध्यान देना होगा। उसे नियंत्रण में रखना होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

दिसंबर का महीना आपके लिए एक अच्छा महीना साबित हो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना, आकर्षण और रोमांस का योग बनेगा। इस दौरान आपका मन खुश रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों को खुशी देना चाहेंगे और आपका व्यापार भी उन्नति करेगा।

Click here to read in English: Libra Horoscope 2023

सभी ज्योतिषीय आंकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

तुला प्रेम राशिफल 2023

तुला प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में तुला राशि के लोग प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन आपके प्यार की परीक्षा भी होगी। वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र आप के चौथे भाव में होंगे लेकिन 17 जनवरी को शनि आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और शुक्र भी 22 जनवरी को पंचम भाव में आ जाएंगे। इस दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। इसके बाद शुक्र का गोचर अन्य राशियों में होता हुआ आपको अच्छे और बुरे प्रभाव प्रदान करेगा। लेकिन शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है। 22 अप्रैल को बृहस्पति के सप्तम भाव में जाने से आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। यह वर्ष आपका विवाह करा सकता है। तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा।

तुला करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित तुला 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में आत्ममंथन की आवश्यकता पड़ेगी। आपको यह समझना होगा कि आप किन-किन क्षेत्रों में कमजोर महसूस कर रहे हैं, उन क्षेत्रों को अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे। कुछ नए स्किल भी सीख सकते हैं। करियर में शुरुआत में ही कोई बदलाव आ सकता है, और जैसे ही शनि महाराज राशि परिवर्तन करके पंचम भाव में जाएंगे, यह आपके नौकरी में बदलाव लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपकी नौकरी जा सकती है और उसके बाद आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो इस दौरान आपका किसी बढ़िया और अच्छी जगह स्थानांतरण भी हो सकता है, जहां आपकी तनख्वाह भी पहले के मुकाबले ज्यादा होगी। यह बदलाव आप के भले में ही होगा। अक्टूबर - नवंबर - दिसंबर के महीने उतार-चढ़ाव लेकर आ सकते हैं। अपनी तरफ से सही निर्णय लेकर ही आप इन परेशानियों से बच पाएंगे।

तुला शिक्षा राशिफल 2023

तुला शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए बहुत मेहनत से भरा समय रहने वाला है। शनि महाराज आप की कड़ी परीक्षा लेंगे और आप को कड़ी चुनौती भी देंगे। यदि आप अपनी तरफ से आलस का पीछा नहीं छोड़ेंगे। आपको पढ़ाई में पिछड़ने से कोई भी नहीं रोक पाएगा। शनिदेव यह शिक्षा देते हैं कि आपको अनुशासित होकर एक अच्छा टाइम टेबल बनाना चाहिए। उसका पालन करते हुए अपनी पढ़ाई पर फोकस करते रहना चाहिए। आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी क्योंकि आप का मन पढ़ाई में कम लगेगा। लेकिन आपको यही कोशिश करनी होगी कि वह वापस लौट कर आए क्योंकि आपकी एकाग्रता आपके लिए बहुत जरूरी होगी। हालांकि वर्ष के मध्य में अप्रैल से स्थितियां सुधरनी शुरू होंगी और तब आपका मन धीरे-धीरे पढ़ाई की ओर झुकने लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी ओर से पूरी कोशिश जारी रखें। फरवरी से अप्रैल और उसके बाद अगस्त से अक्टूबर के बीच आपको अच्छी सफलता के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन जनवरी - फरवरी और अप्रैल के महीनों में थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। इसके बाद नवंबर और दिसंबर के महीने भी कुछ चुनौतियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई से विमुख ना हों और पूरा ध्यान दें। बाहर जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं तो उसके लिए जुलाई से अक्टूबर के बीच का समय उत्तम रहेगा। इस दौरान किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे और आप बाहर जाकर पढ़ने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला वित्त राशिफल 2023

तुला वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। वर्ष की शुरुआत से ही जब शनि महाराज जनवरी के महीने में पंचम भाव में आकर आपके सप्तम और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे। यह आपकी आमदनी के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। वित्तीय स्थिति को सुधारने में शनि की इस वर्ष महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बची-कूची कसर बृहस्पति महाराज अप्रैल में पूरी कर देंगे,‌जब वे सप्तम भाव में बैठकर आपके प्रथम भाव, तीसरे भाव और एकादश भाव को देखेंगे। इन ग्रहों की कृपा से आप की वित्तीय स्थिति में संतुलन बना रहेगा। यही आपको कोशिश करनी होगी कि यह संतुलन ना बिगड़े। हालांकि, जब राहु का गोचर आपकी छठे भाव में अक्टूबर के अंत में होगा, तब से आप के खर्चों में आशातीत बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। उस दौरान विशेष रूप से आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वित्तीय मामलों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय जोखिम लेना चाहें तो उसके लिए वर्ष के अंतिम महीने अच्छे रहेंगे ।

तुला पारिवारिक राशिफल 2023

तुला पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुरुआत में कुछ तनाव लेकर आएगा। लेकिन उसके बाद जब शनि महाराज का गोचर पंचम भाव में हो जाएगा तो चुनौतियों में कमी आएगी। बृहस्पति महाराज की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होने से कुटुंब के लोगों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ता बनी रहेगी। जो छोटी-मोटी समस्याएं या वाद-विवाद चल रहे थे, उनमें भी कमी आएगी। आप को विशेष रूप से मई से जुलाई के बीच सावधानी रखनी होगी। क्योंकि इस दौरान पारिवारिक जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेगा। आपसी झगड़े,‌ कलह, आदि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान आपके पिताजी की सेहत में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी रखना भी आवश्यक होगा। आप अगस्त से अक्टूबर के बीच जरूरी पारिवारिक खर्चे भी करेंगे और घर की जरूरतों और जिम्मेदारियों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। जिससे आपकी घर के प्रति जवाबदेही बनी रहेगी। हालांकि इसका आपको अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा और परिवार वालों की नजर में आप का सम्मान बढ़ेगा। वह आप को महत्व देंगे। वर्ष की शुरुआत में भाई बहनों से तनाव हो सकता है लेकिन मई से स्थितियां अच्छी होंगी और उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

तुला संतान राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार आपकी संतान के लिए यह वर्ष कुछ चुनौतियां प्रस्तुत करेगा। शनि महाराज की पंचम भाव में उपस्थिति आपकी संतान से लगातार मेहनत कराएगी। उनके ऊपर उनकी पढ़ाई का और यदि में जॉब करते हैं या बिजनेस करते हैं तो उनके काम का काफी प्रेशर रहेगा। लेकिन यही काम का प्रेशर व यही पढ़ाई का प्रेशर उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता दिलाएगा क्योंकि उनकी मेहनत उन पर मेहरबान होगी। वह एक अनुशासित और मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी बनेंगे। आपकी संतान को वर्ष की शुरुआत में कुछ शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए उनका थोड़ा सा ध्यान रखें। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार आना शुरू हो जाएगा और उनकी चुनौतियों में कमी आएगी। वे अपनी तरफ से भी पूर्ण प्रयत्न करेंगे कि स्वयं को सुदृढ़ बना सकें। नवंबर और दिसंबर के महीने उनके लिए विशेष सफलता दायक महीने साबित होंगे और उनकी काबिलियत उन्हें उत्तम प्रतिफल प्रदान करेगी।

तुला विवाह राशिफल 2023

तुला विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप कुछ परेशानियां महसूस कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में ही राहु आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। जब जनवरी में शनि का गोचर भी आपके पंचम भाव में होगा तो वह भी अपनी तीसरी दृष्टि से आपके सप्तम भाव को देखेंगे। इस प्रकार दो क्रूर ग्रहों का प्रभाव सप्तम भाव में होने से दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवन साथी से लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। उनका स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। यहां पर मंगल महाराज भी 13 मार्च तक आपके अष्टम भाव में ही विराजमान रहेंगे। यह समय दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय नहीं कहा जाएगा । इसलिए इस दौरान आपको बहुत ध्यान रखना होगा, ससुराल पक्ष से भी लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। हालांकि इसके बाद परिस्थितियां बहुत हद तक सुधर जाएंगी। 22 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में आएंगे। तो स्थितियों को सामान्य करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन मई के महीने में गुरु और राहु के प्रभाव से गुरु चांडाल दोष बन सकता है। इसके लिए आपको बहुत सावधानी रखनी होगी क्योंकि इस दौरान विवाह में विघटन की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मई के बाद से स्थितियां धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी। 30 अक्टूबर को राहु जब छठे भाव में आ जाएगा और अकेले बृहस्पति सप्तम भाव में रहेंगे तो वर्ष के अंतिम महीने दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाएंगे। आप अपनी संतान को लेकर भी दोनों व्यक्ति कुछ अच्छे निर्णय लेंगे और परिवार की खुशी के लिए बहुत कुछ करेंगे जिससे आपका रिश्ता भी परिपक्व होगा और आप एक दूसरे के और निकट आएंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला व्यापार राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) तुला राशि के अनुसार व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में आपके सप्तम भाव में राहु का होना आपको उल्टी-सीधी योजनाओं और शॉटकट से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। यदि आप इस पर फोकस नहीं रखते हैं और ध्यान नहीं देते हैं तो आप बड़ी भारी चुनौतियों में घिर सकते हैं। किसी तरह की टैक्स चोरी या सरकारी नीतियों के विरुद्ध काम करना आपके लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। इसलिए बहुत सावधानी रखें और विशेष रूप से मई के महीने में आपको बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होगी, नहीं तो व्यापार में हानि भी हो सकती है। बदनामी भी मिल सकती है, मई के बाद से भाग्य काफी हद तक आप के पक्ष में करवट लेने लगेगा और आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। आप के विदेशी संपर्कों से आपको जुलाई-अगस्त में लाभ मिलेगा। सितंबर - अक्टूबर के बीच आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे, जो व्यापार की गति में परिवर्तन करेंगी और व्यापार के विस्तार को आगे बढ़ाएंगी। नवंबर - दिसंबर के महीने आप अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा और उसी के दम पर आप अपने व्यापार को उत्तम स्थिति में लेकर आएंगे और समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ कर काम करने का मौका भी आपको प्राप्त होगा। इस प्रकार वर्ष के अंतिम महीने में आपका व्यापार बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।

तुला संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

तुला राशि वाहन भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, यह वर्ष संपत्ति के दृष्टिकोण से सामान्य से कुछ बेहतर रहने की संभावना है। यदि आप की संपत्ति की बात की जाए तो यह कहा जा सकता है कि मई से जुलाई के बीच का समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस दौरान कोई अचल संपत्ति खरीदने की संभावना बनेगी। आप अपने परिवार के साथ मिलकर अपना घर लेने या कोई बड़ा आवासीय भूखण्ड खरीदने की कोशिश कर सकते हैं। उसमें शुरुआत में कुछ समस्या भी होगी लेकिन किसी ना किसी तरह से लोन आदि लेकर आप अपना काम पूरा कर ही लेंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। इस वर्ष जनवरी, जून और दिसंबर के महीनों में आप कोई नई गाड़ी खरीदने में सफल हो सकते हैं। हालांकि अप्रैल के महीने में वाहन दुर्घटना के प्रति थोड़ी सावधानी रखें। इस दौरान वाहन में भी कुछ गड़बड़ी हो सकती है।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

तुला धन और लाभ राशिफल 2023

तुला राशि वालों के लिए यदि वर्ष 2023 के दौरान धन और लाभ की स्थिति देखी जाए तो यह वर्ष आपको पहले कुछ चुनौतियां देगा और अच्छे खर्च कराएगा जिससे धन लाभ की स्थितियां सीमित हो जाएंगी लेकिन मुख्य रूप से आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शनि महाराज आपके लिए आमदनी का एक पक्का जरिया प्रदान करेंगे, जिससे वर्ष पर्यंत आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होती रहेगी। आप अपनी सभी आर्थिक चुनौतियों से पीछे हट जाएंगे। बृहस्पति महाराज जब अप्रैल के मध्य तक छठे भाव में रहकर द्वादश भाव को देखेंगे तो खर्चे बड़े चढ़े रहेंगे। आर्थिक रूप से आप कुछ परेशानी महसूस करेंगे क्योंकि धर्म - कर्म और अन्य महत्वपूर्ण कामों पर आपके खर्च होंगे। यह खर्च ऐसे होंगे, जो आपके लिए बहुत आवश्यक होंगे। आप इन से मुंह नहीं मोड़ पाएंगे और इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बिगड़ेगी लेकिन अगस्त के बाद से आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। नवंबर - दिसंबर में आपके खर्चों पर बहुत ज्यादा लगाम लगेगी और आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे। जनवरी, अप्रैल और अगस्त के महीनों में आपको सरकारी क्षेत्र से भी धन लाभ के योग बन सकते हैं। वर्ष के शुरुआती चार महीनों में किसी भी तरह का निवेश करना नुकसानदायक और जोखिम भरा हो सकता है।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) के अनुसार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। बृहस्पति आप के छठे भाव में और मंगल वक्री होकर अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे। चौथे भाव में बैठे शनि महाराज अपनी तीसरी दृष्टि से आप के छठे भाव को देखेंगे और बीमारी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस दौरान आपको पूरी सतर्कता बरतनी होगी, अन्यथा आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जो दीर्घकालीन बीमारी का रूप ले सकती है। यदि कोई समस्या इस दौरान आपके सामने आती है तो डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं, और आवश्यक जांच भी कराएं ताकि समय रहते समस्या का पता चल सके। अप्रैल के महीने में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनेगी। उसके बाद मई से जून के बीच फिर से सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको ध्यान देना ही होगा। अगस्त के बाद से धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू होगा और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संजीदा हो जाएंगे। इसी के साथ आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यही सोच आपको अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगी और आप पुरानी बीमारियों से धीरे-धीरे बरी हो जाएंगे। जैसे ही नवंबर का महीना आएगा, आप अचानक से काफी राहत महसूस करेंगे और स्वास्थ्य में मजबूती आएगी।

2023 में तुला राशि के लिए भाग्यशाली अंक

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और तुला राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 5 और 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा। इस प्रकार यह वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला वर्ष साबित होने वाला है, और इस वर्ष आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना होगा। यदि आप उन पर ध्यान दे पाए, तभी अन्य क्षेत्र में उत्तम तरक्की कर पाएंगे। आपके पास आर्थिक रूप से अच्छी स्थितियों का निर्माण होगा और आप आर्थिक रूप से मजबूत बन पाएंगे। चुनौतियां आती-जाती रहेंगी लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं और पूरी दृढ़ता के साथ उनका सामना करेंगे। इसी वजह से यह वर्ष आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप एक उत्तम व्यक्ति बनेंगे और जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला राशिफल 2023: ज्योतिषीय उपाय

  • आपको शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
  • शुक्रवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
  • प्रतिदिन शुक्र देव जी के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • शुक्रवार के दिन मंदिर की महिला पुजारिन को श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।
  • आपको उत्तम गुणवत्ता वाला हीरा या ओपल रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को आप अनामिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान शुक्रवार के दिन धारण कर सकते हैं।
  • यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए श्री गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. तुला राशि 2023 में अच्छे दिन कब आएंगे?

जुलाई 2023 में तुला राशि के अच्छे दिन आने की संभावना प्रबल है।

2. 2023 में तुला राशि का भविष्य क्या है?

तुला राशि वाले के लिए वर्ष 2023 आमतौर पर औसत रहने वाला है।

3. तुला राशि का जीवनसाथी कौन है?

तुला राशि के लिए वृषभ राशि का जीवनसाथी सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं।

4. तुला राशि को कौन सी राशि प्यार करती है?

तुला राशि को सबसे ज़्यादा कुंभ राशि प्यार करती है क्योंकि ये दोनों राशियां प्यार करना और एक-दूसरे का ख़्याल रखना बख़ूबी जानती हैं।

5. तुला राशि का दुश्मन कौन है?

तुला राशि का दुश्मन कन्या और वृश्चिक राशि को माना जाता है।

6. तुला राशि वालों को कौन सा धंधा करना चाहिए?

तुला राशि वालों को म्यूज़िक, डांस, विजुअल आर्ट्स, डिजाइनिंग, आर्किटेक्ट, पब्लिक रिलेशन और मार्केटिंग, एंबेसडर, कस्टमर सर्विस और लॉ आदि क्षेत्रों में काम करना चाहिए।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

तुला राशि वालों की परेशानी कब खत्म होगी?

शनि की साढ़े साती कब खत्म होगी? मिथुन और तुला राशि वालों पर 17 जनवरी 2023 तक शनि की ढैय्या रहेगी. इन दोनों ही राशियों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति 2023 में ही मिलेगी.

तुला राशि का भाग्योदय कब होगा 2022?

तुला राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन तुला राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष धन के मामलों में अनुकूल स्थिति दिख रही है। जनवरी 2022 में मंगल आपकी राशि के धन भाव में विराजमान होंगे तब यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है। फरवरी 2022 में भी आप, अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्ति करने में सक्षम होंगे।

तुला राशि की किस्मत में क्या है 2023?

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Libra Yearly Horoscope 2023 in Hindi) तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह वर्ष उत्तम है। इस वर्ष जातक की योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

तुला राशि की किस्मत कब बदलेगी?

तुला राशि- साल 2023 में आपकी आर्थिक उन्नति तय है। इस साल में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से साल 2023 लाभकारी रहने वाला है। व्यापारियों को शुभ परिणाम मिलेंगे।